Monday, 22 December 2025

आजमगढ़ दीवानी बार एसोसिएशन चुनाव, दूसरे दिन व अन्तिम दिन 46 नामांकन, कुल उम्मीदवारों की संख्या 68 पहुंची अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए सबसे अधिक दावेदार, अध्यक्ष पद पर 10 उम्मीदवार मैदान में आडिटर(आय व्यय निरीक्षक) पद के लिए जनार्दन एडवोकेट ने नामांकन पत्र किया दाखिल


 

आजमगढ़ दीवानी बार एसोसिएशन चुनाव, दूसरे दिन व अन्तिम दिन 46 नामांकन, कुल उम्मीदवारों की संख्या 68 पहुंची



अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए सबसे अधिक दावेदार, अध्यक्ष पद पर 10 उम्मीदवार मैदान में


आडिटर(आय व्यय निरीक्षक) पद के लिए जनार्दन एडवोकेट ने नामांकन पत्र किया दाखिल


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में दीवानी बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन के दूसरे और अंतिम दिन सोमवार को अध्यक्ष, मंत्री समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 46 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस प्रकार दो दिनों में 22 पदों के लिए कुल 68 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।


 चुनाव अधिकारी बृजेश कुमार सिंह एडवोकेट के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए प्रभाकर सिंह, अनिल कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, रामधारी सिंह, अरुण कुमार यादव, बेलाल अहमद बेग, अशोक कुमार सिंह, कृष्ण कुमार पांडेय, जगदीश प्रसाद यादव एवं अशोक कुमार पांडेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। 


मंत्री पद के लिए अरुणेंद्र कुमार सिंह, विजय बहादुर सिंह, अनुराग दीक्षित, मनीष कुमार, रविंद्र कुमार यादव, ज्योति प्रकाश श्रीवास्तव, जफर हुसैन खान, श्याम प्रकाश पांडेय एवं मारुत कुमार पांडेय मैदान में हैं।


 वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए निर्मला वर्मा, सुरेंद्र जायसवाल, देवेंद्र प्रसाद राम एवं दुर्गा प्रसाद तिवारी ने नामांकन किया, जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रवि प्रताप सिंह और मोहम्मद मेहंदी ने पर्चा भरा।


 सहमंत्री पद के लिए प्रहलाद सिंह, कृष्णानंद यादव, अखिलेश कुमार, शफीउद्दीन, श्रद्धानंद यादव, श्रीमती मिथिलेश गुप्ता, संदीप कुमार, विपिन कुमार एवं ध्रुव कुमार मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया।


आडिटर( आय व्यय निरीक्षक) पद के लिए जनार्दन एडवोकेट और राममिलन चौहान एडवोकेट, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए गोविंद चौहान एवं अरविंद कुमार उम्मीदवार हैं।


 वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए विजय कुमार उपाध्याय, त्रिभुवन यादव, राना गोपाल सिंह एवं अशोक कुमार वर्मा तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए सरफराज खान, प्रदीप मिश्रा, सोमनाथ यादव एवं रविंद्र कुमार यादव ने नामांकन किया है।


 चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी।


https://youtu.be/49O53Ajtghk?si=at-67a-VUD4zQej2

आजमगढ़ कप्तानगंज रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 4 युवतियों समेत 9 गिरफ्तार छापेमारी में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले, नगदी व वाहन बरामद


 आजमगढ़ कप्तानगंज रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 4 युवतियों समेत 9 गिरफ्तार



छापेमारी में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले, नगदी व वाहन बरामद



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। महाराजगंज रोड स्थित राधा फैमिली रेस्टोरेंट में संचालित इस अवैध गतिविधि के आरोप में होटल मालिक सहित कुल 09 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 05 युवक और 04 युवतियां शामिल हैं। पुलिस को इस संबंध में आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई थी। 


शिकायत की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह के निर्देशन में 22 दिसंबर 2025 को थाना कप्तानगंज पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट के कमरों से युवक एवं युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि रेस्टोरेंट मालिक द्वारा अधिक आर्थिक लाभ के लिए अनैतिक देह व्यापार का संचालन कराया जा रहा था। इसके बाद सभी आरोपियों को समय लगभग 15:30 बजे हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में रेस्टोरेंट मालिक सर्वेश कुमार मौर्या (28 वर्ष) निवासी ग्राम कबेलपुर कुम्हवट थाना महराजगंज, आजमगढ़ शामिल है। 


अन्य गिरफ्तार युवक थाना महराजगंज, कप्तानगंज, बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ तथा जैदपुर (जनपद अम्बेडकर नगर) क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि गिरफ्तार युवतियां थाना महराजगंज, अहरौला व कप्तानगंज क्षेत्र की रहने वाली हैं। मौके से 1980 रुपये नगद, 05 मोबाइल फोन, 04 पैकेट कंडोम तथा 03 मोटरसाइकिल बरामद की गईं, जिन्हें मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया है। इस मामले में थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 420/25, धारा 3/4/5/7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी जयप्रकाश, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय सिंह गौड़, उपनिरीक्षक अमन तिवारी, महिला उपनिरीक्षक सानिया गुप्ता एवं महिला कांस्टेबल नीतू शुक्ला शामिल रहीं।

आजमगढ़ बिलरियागंज वीर सपूत मुरलीधर यादव का सड़क हादसे में निधन गांव पांती खुर्द में शोक की लहर, राजघाट पर राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार


 आजमगढ़ बिलरियागंज वीर सपूत मुरलीधर यादव का सड़क हादसे में निधन



गांव पांती खुर्द में शोक की लहर, राजघाट पर राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पांती खुर्द गांव निवासी 26 वर्षीय मिलिट्री जवान मुरलीधर यादव का रविवार को लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। मुरलीधर यादव की तैनाती जम्मू-कश्मीर में थी और वह छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। बीते बृहस्पतिवार की रात आजमगढ़ से अपने गांव जाते समय उनकी बुलेट बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन रविवार को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ले ली। जवान के निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव-क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।


 सोमवार सुबह करीब 8 बजे शहीद जवान का पार्थिव शरीर सैनिक वाहन से पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव पांती खुर्द पहुंचा। गांव में जैसे ही तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर पहुंचा, लोगों की आंखें नम हो गईं। सैन्य टुकड़ी द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया, जिसके बाद आजमगढ़ के राजघाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 


मुरलीधर यादव अपने परिवार में दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे। उनके पिता श्रवण यादव वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने बेटे के निधन की पुष्टि की। बेटे की शहादत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग मुरलीधर को एक अनुशासित, सरल और देशभक्त युवक के रूप में याद कर रहे हैं। उनका जाना न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।