Wednesday 4 May 2022

उत्तर प्रदेश ललितपुर थाने में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी एसएचओ गिरफ्तार एसएचओ तिलकधारी सरोज को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है।


 उत्तर प्रदेश ललितपुर थाने में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी एसएचओ गिरफ्तार



एसएचओ तिलकधारी सरोज को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है।


एडीजी ने पूरे पाली थाने को किया लाइन हाजिर-कानपुर जोन के एडीजी भानु भास्कर ने दुष्कर्म मामले में एसओ की संलिप्तता के बाद पूरे पाली थाने को लाइन हाजिर कर दिया। 


पीड़िता के परिवार से मिले सपा मुखिया अखिलेश यादव



ललितपुर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई एक किशोरी के साथ पाली के थानाध्यक्ष ने थाना परिसर में बने अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। एसओ के कहने पर किशोरी की मौसी ही उसे थाने में लेकर पहुंची थी। चाइल्ड लाइन में काउंसलिंग के बाद घटना का खुलासा हुआ। 



एसपी ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। एसओ समेत चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में ललितपुर एसएचओ तिलकधारी सरोज को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपी एसएचओ के फोन की लोकेशन प्रयागराज में मिली थी।



पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश यादव-सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। वह सुबह लखनऊ से निकले थे और करीब छह बजे पाली पहुंचे। परिवार से मिलने के बाद अखिलेश ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में हाथरस की पीड़िता को भी न्याय नहीं मिला।



 उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए पूछा कहां है पिंक पुलिस? क्या अब थाने पर बुल्डोजर चलेगा? कस्टोडियल डेथ में यूपी पुलिस सबसे आगे है।



एडीजी ने पूरे पाली थाने को किया लाइन हाजिर-कानपुर जोन के एडीजी भानु भास्कर ने दुष्कर्म मामले में एसओ की संलिप्तता के बाद पूरे पाली थाने को लाइन हाजिर कर दिया। 




बुधवार सुबह एडीजी ने यह आदेश जारी किया। उन्होंने डीआईजी जोगेंद्र कुमार को पूरे मामले की जांच सौंपते हुए 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। थाने के जो स्टाफ लाइन हाजिर किए गए हैं उनमें 6 एसआई, 6 हेड कांस्टेबल, 10 आरक्षी, 5 महिला आरक्षी, 1 चालक और 1 फालोवर शामिल हैं।

तत्कालीन गाजियाबाद डीएम निधि केसरवानी सस्पेंड भूमि अधिग्रहण में गड़बड़ी के आरोप में सीएम योगी द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई


 तत्कालीन गाजियाबाद डीएम निधि केसरवानी सस्पेंड


भूमि अधिग्रहण में गड़बड़ी के आरोप में सीएम योगी द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई



उत्तर प्रदेश गाजियाबाद सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर गाजियाबाद की तत्कालीन जिलाधिकारी गाजियाबाद निधि केसरवानी को निलंबित कर दिया गया है।



 सीएम योगी ने निलंबन के साथ ही विभागीय कार्यवाही शुरू करने के लिए पूरे मामले को भारत सरकार को संदर्भित करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।



दरअसल, जमीन अधिग्रहण के मामले में भ्रष्टाचार के आरोप के बाद यह कार्रवाई की गई है। वर्तमान में केसरवानी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में तैनात हैं।


उन पर आरोप है कि गाजियाबाद की जिलाधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग कर भूमि अधिग्रहण में अनियमितता की है. मामले की विभागीय जांच के साथ ही दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश भी दिए गए हैं. यही नहीं सीएम योगी ने जांच रिपोर्ट उपलब्ध होने के बावजूद उसे क्रियान्वित न करने वाले नियुक्ति विभाग के अफसरों पर भी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।



 इसके तहत अनुभाग अधिकारी नियुक्ति और समीक्षा अधिकारी नियुक्ति को भी सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अतिरिक्त अनुसचिव नियुक्ति विभाग के खिलाफ विभागीय कार्यवाही और जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।



2004 बैच की आईएएस अधिकारी निधि केसरवानी को सस्पेंड कर दिया गया है मणिपुर कैडर के यह अधिकारी वर्तमान में केंद्र सरकार की सेवा कर रही हैं।  उन पर गाजियाबाद में डीएम के पद पर रहते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की सुविधा के दौरान भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के शक्तिनगर स्थित एनसीएल की भूमि पर बने होटल पर चला बुलडोजर


 उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के शक्तिनगर स्थित एनसीएल की भूमि पर बने होटल पर चला बुलडोजर



सोनभद्र जिले के शक्तिनगर स्थित एनसीएल की भूमि पर बने होटल और दुकानों पर पुलिस ने बुधवार अलसुबह बुलडोजर चलवा दिया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। अतिक्रमण के खिलाफ इलाके की सबसे बड़े अभियान से कब्जा करने वालों में खलबली मच गई है। 


शक्तिनगर बस स्टैंड इलाके में होटल और दुकानें कोल कंपनी की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी। कोल कंपनी के नुमाइंदे पूरी तैयारी और सूचना के बाद बुलडोजर लेकर पहुंचे और ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया।


 सुबह करीब चार बजे शुरू हुई कार्रवाई के दौरान प्रशासन के अधिकारी पर्याप्त पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। एनसीएल के सुरक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई जारी है।

प्रयागराज थरवई थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई, जिसमें तीन बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुठभेड़ के बाद सात दुर्दांत अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 प्रयागराज थरवई थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई, जिसमें तीन बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुठभेड़ के बाद सात दुर्दांत अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



उत्तर प्रदेश प्रयागराज थरवई थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई, जिसमें तीन बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुठभेड़ के बाद सात दुर्दांत अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।  घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



पुलिस ने बताया कि रात में नाके पर पुलिस तैनात थी। संदिग्ध गाड़ी दिखने पर रुकने का इशारा किया तो बदमश भागने लगे। उनका पीछा किया उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद बचाव में पुलिस ने भी गोलीबारी की। 



पुलिस ने बताया कि ये बदमाश योजनाबद्ध तरीके से हत्या और डकैती की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने जिले में हुईं दो घटनाओं के पर्दाफाश का भी दावा किया है। 



पुलिस ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में बदमाशों ने फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी में पिछले साल 21/22 नवम्बर को चार लोगों की हत्या और डकैती के साथ-साथ थाना क्षेत्र थरवई के खेवराजपुर में इसी साल 22/23 अप्रैल को पांच लोगों की हत्या और डकैती की घटना का खुलासा हुआ है। 



पुलिस ने बताया कि अपराधियों से पूछताछ कर उनसे और भी घटनाओं के बारे में पता किया जा रहा है। बदमाशों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

देवरिया दरोगा आदित्य सम्राट को पुलिस ने किया गिरफ्तार महिला के साथ अश्‍लील वीडियो में दिखा था दरोगा, 2 महीने से था फरार


 देवरिया दरोगा आदित्य सम्राट को पुलिस ने किया गिरफ्तार


महिला के साथ अश्‍लील वीडियो में दिखा था दरोगा, 2 महीने से था फरार



उत्तर प्रदेश देवरिया महिला के साथ अश्लील वीडियो और फोटो वायरल होने के मामले में आरोपी दरोगा सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।



 बीते फरवरी में सलेमपुर क्षेत्र की एक महिला के साथ दरोगा का अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही दरोगा फरार था।



सलेमपुर कोतवाली में तैनात जौनपुर निवासी दरोगा आदित्य सम्राट का क्षेत्र की एक महिला से अवैध संबंध था। महिला के साथ जब उसका वीडियो वायरल हुआ तो विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद आरोपी दरोगा को पुलिस लाइन में तैनात कर दिया गया।



इसके बाद महिला की तहरीर पर सलेमपुर कोतवाली में दरोगा पर केस दर्ज हुआ था। तब से वह फरार था। सोमवार देर रात उसे देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से सलेमपुर कोतवाल नवीन कुमार सिंह और एसआई भूपेंद्र सिंह ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।