Sunday 14 August 2022

आजमगढ़ क्रान्तिकारियों ने देश से अंग्रेजों को भगाया, समाजवादी तनाशाही सरकार को भगायेंगे-दुर्गा प्रसाद अग्निपथ के नाम सरकार ने नौजवानों के साथ किया धोखा-विजय टाड़ी से चक्रपानपुर तक निकाली गई ‘देश बचाओ देश बनाओ’ समाजवादी तिरंगा पदयात्रा


 आजमगढ़ क्रान्तिकारियों ने देश से अंग्रेजों को भगाया, समाजवादी तनाशाही सरकार को भगायेंगे-दुर्गा प्रसाद


अग्निपथ के नाम सरकार ने नौजवानों के साथ किया धोखा-विजय


टाड़ी से चक्रपानपुर तक निकाली गई ‘देश बचाओ देश बनाओ’ समाजवादी तिरंगा पदयात्रा



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहवान पर विधानसभा सदर एवं जिले की समस्त जनता ‘देश बचाओ देश बनाओ’ समाजवादी तिरंगा पद यात्रा निकाली गयी। इस दौरान महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया। यह पद यात्रा टाड़ी से निकालकर चक्रपानपुर कार्यक्रम स्थल तक पहुंची।



कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि जिस तरह हमारे शहीद क्रान्तिकारियों ने देश से अंग्रेजों को भगाकर देश को आजाद कराया, उसी तरह समाजवादी लोग देश की तनाशाह केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंक बेरोजगार, मजलूम और किसानों को उनका अधिकार दिलायेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। समाजवादी पार्टी द्वारा शहीद क्रान्तिकारियों की याद में पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।


जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने शहीद महापुरूषों को नमन करते हुए कहा कि आज देश स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश की सीमा पर देश का जवान दुश्मन देश से हमें सुरक्षा प्रदान करते हुए अपनी जान गवां दे रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के नाम ‘अग्निपथ’ योजना के तहत गरीब बेरोजगार नौजवानों का अधिकार छीन लिया गया। यह तनाशाह सरकार बेरोजगारों को तो नौकरी नहीं दे सकी, सेना को भी नहीं बख्शा। 


इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने तक समाजवादी चुप नहीं बैठेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिश्चन्द यादव व संचालन शिवमूरत यादव ने किया।

कार्यक्रम में करूणाकान्त मौर्य, धर्मेन्द्र राजभर, हरिश्चन्द यादव, रामअवध यादव, शिवमूरत यादव, रामदुलार राजभर, गुड्डू राजभर, बेदी यादव, रामनवल यादव, सर्वेश मौर्य, ओमप्रकाश राजभर, शैलेन्द्र मौर्य, अच्छेलाल राम, राजकुमार राजभर, अजीत यादव, डा0 मोकर्रम, सोनू गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

आजमगढ़ उपेक्षित रह गयी स्वतंत्रता सेनानियों की धरोहर कलेक्ट्रेट के पास धरोहर पर नहीं पड़ी प्रशासन की नजर


 आजमगढ़ उपेक्षित रह गयी स्वतंत्रता सेनानियों की धरोहर


कलेक्ट्रेट के पास धरोहर पर नहीं पड़ी प्रशासन की नजर



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ आज आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है। कंपनी बाग पर कब्जा करने वाले स्वतंत्रता सेनानी कुंवर सिंह की स्मृति में बना शहीद द्वार आज भी उपेक्षित है। कलेक्ट्रेट से चंद कदम की दूरी पर स्थित स्वतंत्रता सेनानी के स्मृति द्वार प्रशासन की नजर नहीं पड़ी।



बता दें कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव पूरे जोश खरोस के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज लगाये जा रहे हैं। विभिन्न कार्यक्रम कर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी जा रही है। जिसमें शासन प्रशासन से लगायत विभिन्न पार्टियों के लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं जनपद मुख्यालय के केन्द्र में स्थित ऐतिहासिक शहीद द्वार जो स्वतंत्रता संग्राम में अपनी अमिट गाथा कहता है, उपेक्षित पड़ा हुआ है। सबसे बड़ी बात यह है कि सभी बड़े अधिकारियों का कार्यालय शहीद द्वार मात्र 100 से 150 मीटर की दूरी पर स्थित हैं लेकिन अधिकारियों की नजर से शहीद द्वार अभी भी उपेक्षित है। शहीद द्वार विभिन्न प्राइवेट संस्थानों के प्रचार से लदा हुआ है, जिसकी साफ-सफाई भी नहीं की गयी। शहीद द्वार 1857 की हुई क्रान्ति का गवाह है। जिस क्रान्ति में शहीद कुंवर सिंह की सेना ने अंग्रेजों से लोहा लेते हुए अंग्रेजों के कलेक्ट्रेट भवन सहित कंपनी बाग पर कब्जा कर तिरंगा लहराया था। 



उन्हीं की स्मृति कुंवर सिंह उद्यान (तत्कालिक कंपनी बाग) व शहीद द्वार का निर्माण हुआ।