Monday 5 September 2022

आजमगढ़ सरायमीर बैतूओलूम पर रखी गई मीटिंग


 आजमगढ़ सरायमीर बैतुओलूम पर रखी गई मीटिंग 



आजमगढ़ सरायमीर तमाम तरीफें अल्लाह की अपने मालिक हकीकी को खुशकर कर लो दुनिया की सभी नेमतें मिल जायेंगी। यह बातें मदरसा  बैतुओलूम  सरायमीर के संचालक मुफ्ती अहमदुल्लाह फूलपूरी ने लोगों से अपने सम्बोधन में कही। किसी काम में मनुष्य का कोई कमाल नहीँ। फैसला अल्लाह की मरज़ी से होता है। किसी चीज़ का होना बिना उसकी मरज़ी के नामुमकिन है। इस मदरसे पर होने वाला सालना जलसे की तरीख 10,11नवम्बर2022 को तय की गयी।


करोना के चलते 2 साल तक जलसा नही होसका यह 81 वां जल्सा होगा जिसमे देश के बड़े बड़े मदरसो सहित अन्य मौलाना भाग लेगे।


शिक्षा के नई शिक्षा नीति के तहत कम्प्यूटर की शिक्षा लड़को और लड़कियों को दी जा रही है ।बच्चियों को शिक्षित करने के उद्देश्य से लड़कियों का स्कूल अलग से खोला गया। कानवेंट स्कूल खोलने के लिऐ जमीन ले ली गई है उस पर भी काम जल्द शुरू हो जायेगा। ताकि दीनी शिक्षा के साथ दुनियावी शिक्षा हासिल आगे बढ़ सकें। 


क्षेत्र के सम्भ्रान्त लोगो की मौजूद रहे दुआ के बाद मीटिंग समाप्त हुई।.जलसे की शुरुआत तेलावते कुरआन पाक से हुई।संचालन महबूब आलम ने किया। मिटिंग दिन मे 2 बजे से शुरू होकर 4 बजे तक चली।



आजमगढ़ सरायमीर से अबुलबशर आजमी की रिपोर्ट।

लखनऊ जेसीबी ने तोड़ी होटल लेवाना सूईट की दीवार सिविल अस्पताल पहुंचे सीएम योगी; राजनाथ सिंह ने भी ली जानकारी


 लखनऊ जेसीबी ने तोड़ी होटल लेवाना सूईट की दीवार


सिविल अस्पताल पहुंचे सीएम योगी; राजनाथ सिंह ने भी ली जानकारी


लखनऊ के लग्जरी होटल लेवाना सूईट में लगी आग के दौरान अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए मौके पर जेसीबी मंगानी पड़ी। जेसीबी ने होटल की एक दीवार को तोड़ दिया जिस रास्ते अंदर जाकर फायर ब्रिगेड के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। उधर, इस अग्निकांड में घायल लोगों से मिलने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ सिविल अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि अब तक की सूचना के हिसाब से लगभग सभी लोगों को निकाल लिया गया है। फिर भी कोई अंदर न फंसा हो इसलिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सीएम योगी रेस्क्यू ऑपरेशन पर पल-पल की नज़र रखे हुए हैं। घायलों का हाल जानने वह खुद सिविल अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने अधिकारियों से होटल में ठीक ढंग से सर्च ऑपरेशन कर एक-एक व्यक्ति की सुरक्षा और घायलों का अच्छा इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया हैै। इस बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने भी स्थानीय प्रशासन से फोन पर घटना के बारे में जानकारी ली है। 


उन्होंने घटना पर दुःख जताया है। बता दें कि होटल लेवाना सूईट की आग में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होटल लेवाना सूईट में आग की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड को रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। होटल पूरी तरह से पैक होने के चलते अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए सिर्फ खिड़कियों का रास्ता ही बचा। लेकिन फायर ब्रिगेड के लोगों को खिड़कियां तोड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। खिड़कियों के ऊपर लोहा लगा होने के चलते उन्हें काटने में काफी समय लग गया। इस दौरान कटर भी मंगाया गया लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा था। तब मौके पर जेसीबी मंगाई गई। जेसीबी ने होटल की एक दीवार को तोड़ दिया। इस रास्ते से अंदर जाकर फायर ब्रिगेड के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ाया।

सीएम योगी ने होटल लेवाना सूईट अग्निकांड पर लगातार नज़र बना रखी है। उन्होंने लखनऊ के कमिश्नर और डीएम को मौके पर ही रहने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने होटल से निकाले गए घायलों के इलाज के समुचित प्रबंध का भी आदेश दिया। उधर, होटल लेवाना सूईट अग्निकांड पर केंद्रीय रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए बताया कि इस घटना के बारे में स्थानीय प्रशासन से जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि मेरा कार्यालय लगातार स्थानीय प्रशासन के सम्पर्क में है। मैं घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूं।


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों और हॉस्पिटल प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज का पूूूरा खर्च सरकार उठाएगी। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में इस तरह के सार्वजनिक स्थलों पर आग से बचाव के उपाय सुनिश्चित करने के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है।

आजमगढ़ पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ एसपी से मिले प्रसपा नेता सरायमीर के नायब दरोगा और सिपाहियों पर लगाया प्रसपा नेता के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट करने का आरोप न्याय नहीं मिला तो प्रसपा आन्दोलन को होगी बाध्य-रामप्यारे यादव


 आजमगढ़ पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ एसपी से मिले प्रसपा नेता


सरायमीर के नायब दरोगा और सिपाहियों पर लगाया प्रसपा नेता के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट करने का आरोप


न्याय नहीं मिला तो प्रसपा आन्दोलन को होगी बाध्य-रामप्यारे यादव


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का एक प्रतिनिधिमण्डल ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर एक शिकायती पत्र सौंपा। शिकायती पत्र में प्रसपा प्रतिनिधिमण्डल ने आरोप लगाया कि सरायमीर थाना के नायब दरोगा और सिपाही ने 27 अगस्त की रात करीब 2 बजे प्रसपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लतीफ अहमद के साथ दुर्व्यवहार किया और अकारण उन्हें मारा पीटा भी। जानकारी के अनुसार जबकि श्री अहमद सीने में दर्द होने के कारण अपने लड़के मोहम्मद हफीज तथा गांव के मोहम्मद अजमल पुत्र बदरू सलाम, मोहम्मद पुत्र असफर के साथ दो मोटर साईकिल से सबा हास्पिटल सरायमीर जा रहे थे। 


उन्होंने अपनी बीमारी के बावत पुलिसकर्मियों को अवगत भी कराया था। इसके बावजूद उक्त पुलिसकर्मियों द्वारा लतीफ अहमद से दुर्व्यवहार और मारपीट की गयी तथा उनके पास रखे दवा के 7000 रूपये कांस्टेबल द्वारा छीन लिये गये। इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों द्वारा धमकी भी दी गयी कि अगर इस बावत कहीं शिकायत किये तो जान से मार दिये जाओगे।


प्रसपा प्रतिनिधिमण्डल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप न्याय की गुहार लगाई है और उक्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई की मांग की है। प्रसपा जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव ने कहा कि अगर न्याय नहीें मिला तो प्रसपा आन्दोलन के लिए बाध्य होगी। 


इस दौरान जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव, सदर विधानसभा अध्यक्ष चन्द्रकेश यादव, विधानसभा अतरौलिया अध्यक्ष सीताराम यादव, राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता सभा नायब यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

लखनऊ टीचर के साथ हुक्‍का गुड़गुड़ा रहे थे छात्र और छात्राएं शराब की बोतलें भी मिलीं; 7 गिरफ्तार


 लखनऊ टीचर के साथ हुक्‍का गुड़गुड़ा रहे थे छात्र और छात्राएं


शराब की बोतलें भी मिलीं; 7 गिरफ्तार


लखनऊ के भूतनाथ बाजार में भीड़-भाड़ वाले इलाके के बीच स्थित कोचिंग सेन्टर में क्लास रूम की जगह हुक्का गुड़गुड़ाया जा रहा था। संचालक, टीचर और छात्र-छात्रायें हुक्का के साथ शराब पीते भी दिखे।


जानकारी के मुताबिक कोचिंग की आड़ में यह हुक्का बार देर रात तक चलता था और चंद कदम दूर पर स्थित भूतनाथ बाजार चौकी के पुलिसकर्मी इससे अनजान बने रहे। शनिवार शाम एक युवती नशे की हालत में निकली तो कुछ दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच ही वहां से गुजर रहे एसीपी गाजीपुर ने अपनी टीम के साथ वहां छापा मारा तो कोचिंग सेन्टर में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने संचालक रोमित श्रीवास्तव, टीचर, तीन छात्र समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां से हुक्के, पाइप, तम्बाकू, शराब की बोतलें मिली हैं।


एडीसीपी अभिजीत राज के मुताबिक भूतनाथ पार्किंग के पास स्थित मकान को सुशांत गोल्फ सिटी निवासी रोमित श्रीवास्तव ने किराये पर लिया था। इसमें उसने 1729 कोचिंग सेन्टर नाम से इंस्टीटयूट खोला था। रोमित ही हुक्का बार चलवा रहा था। एसीपी विजयराज सिंह ने बताया कि दिन में तो कोचिंग चलती थी। पर, शाम को एक क्लॉस चलने के बाद यहां टीचर व संचालक हुक्का बार चलाने लगते थे। संचालक रोमित के इशारे पर ऐसा हो रहा था। यहां कुछ छात्र दोस्तों को भी बुला लेते थे। 


दबिश में जानकीपुरम का रितेश शर्मा, शांतनु सिंह, गुड़म्बा का हेमंत मौर्य, अलीगंज का लवकुश, तालकटोरा का अविरल वर्मा और मड़ियांव का अमित वर्मा पकड़े गये। कोचिंग में हुक्का के साथ कुछ लोग शराब पी रहे थे। पता चला कि रोमित मास्टरमाइंड है। कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। रोमित छात्रों को शाम को हुक्का बॉर में आने को कहता था।


कोचिंग सेंटर से एक युवती शनिवार रात लड़खड़ाते निकली थी। इसकी सूचना दुकानदारों ने पुलिस को दी। एसीपी गाजीपुर ने महिला सिपाहियों की मदद से उससे पूछताछ की। उसके घर वालों को बुलाया गया। घर वाले बेटी का हाल देख सन्न रह गये। अभिभावक ने बताया कि बेटी 1729 कोचिंग सेन्टर गई थी। इस पर वहां छापा मारा गया था। मकान में कोचिंग से पहले स्पा सेंटर चलता था। तब स्पा सेन्टर के अंदर संदिग्ध गतिविधियां चलती थीं। पुलिस ने तब छापामार कर पांच को पकड़ा था। मकान मालिक ने बताया था कि उसने ही स्पा सेंटर पकड़वाया था।

UP में 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की होगी भर्ती, शैक्षिक योग्‍यता बदली


 UP में 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की होगी भर्ती, शैक्षिक योग्‍यता बदली



लखनऊ उत्‍तर प्रदेश में अगले दो महीनों के भीतर करीब 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सीधी भर्ती होगी। राज्य में इन कार्यकत्रियों के कुल एक लाख 89 हजार 836 पद सृजित हैं, जिनमें से 60 साल की उम्र पूरी होने पर सेवानिवृत्ति, देहांत और अन्य कारणों से 52 हजार पद रिक्त चल रहे हैं।


वर्ष 2012 के बाद से प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पद खाली चल रहे हैं और इन पदों के रिक्त होने की वजह से आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन भी बाधित हो रहा है। बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। इन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 4000 रुपये मासिक मानदेय, 1500 रुपये मासिक केन्द्र सरकार से विशेष प्रोत्साहन राशि और 400 रुपये प्रतिमाह मोबाइल फोन रीचार्ज का दिया जा रहा है।


इन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सीधी भर्ती के लिए अभी तक 10वीं पास होना शैक्षिक योग्यता निर्धारित रही है। अब इसमें कुछ बदलाव भी किए जाने की चर्चा है। अब यह शैक्षिक योग्यता इण्टर निर्धारित की जा रही है। इस सीधी भर्ती में संबंधित जिले का मूल निवासी होना जरूरी है। 21 से 35 वर्ष की आयु सीमा तय है। भर्ती में सबसे पहले विधवा, फिर परित्यक्ता और उसके बाद गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की महिला को वरीयता दी जाती है। जातीय आरक्षण भी लागू होता है।


शैक्षिक योग्यता में मेरिट में प्रतिशत के आधार पर भर्ती होती है। इसके अलावा विभाग में करीब छह हजार सुपरवाइजरों में से तीन हजार पद रिक्त चल रहे हैं। इन रिक्त पदों को पदोन्नति और सीधी भर्ती से भरा जाना है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री से सुपरवाइजर के पदों पर भी पदोन्नति की जानी है। साथ ही 102 कनिष्ठ लिपिक से सहायक लिपिक, 200 वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक, 42 प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारियों के पदों पर भी पदोन्नति की जानी है। मुख्य सचिव के आदेश हैं कि पदोन्नति की यह प्रक्रिया हर हाल में 30 सितम्बर तक पूरी कर ली जाए।

कपिल सिंह, कार्यकारी निदेशक, बाल विकास पुष्टाहार, यूपी ने बताया कि अभी तक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती में 10वीं पास शैक्षिक योग्यता निर्धारित थी। मगर बीते अगस्त में केन्द्र सरकार ने इसमें बदलाव करते हुए इसे 12वीं पास तय कर दिया है। केंद्र सरकार के इन निर्देशों के अनुपालन में इन रिक्तियों के लिए चयन प्रक्रिया तय की जा रही है।