Saturday 15 January 2022

आजमगढ़ सोशल मीडिया पर सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार।


 आजमगढ़ सोशल मीडिया पर सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार।



उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ के कंधरापुर थाने की पुलिस ने सोशल मीडिया फेसबुक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।



बताते हैं कि कंधरापुर क्षेत्र के फुलेहरा ग्राम निवासी उपेंद्र यादव पुत्र राजाराम यादव ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर उसे वायरल कर दिया था। 




इस मामले की जानकारी के बाद भाजपा नेता हरिवंश मिश्रा ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकामी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार को पुलिस ने आरोपी उपेंद्र यादव को क्षेत्र के मंदुरी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर प्रदेश भाजपा ने जारी की 105 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट


 उत्तर प्रदेश भाजपा ने जारी की 105 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट



सीएम योगी को गोरखपुर शहर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या सिराथू से चुनाव लड़ाने का ऐलान किया



लखनऊ। बीजेपी ने आज विधानसभा चुनाव के लिए अपने पहले उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने लिस्ट जारी करते हुए सीएम योगी की को लेकर लगाए जा रहे कयास पर विराम लगा दिया। सीएम योगी को गोरखपुर शहर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या सिराथू से चुनाव लड़ाने का ऐलान किया। आपको बता दें इससे पहले सीएम योगी को लेकर कई तरह की चर्चाएं थीं।



 उनको कभी अयोध्या से तो कभी मथुरा से चुनाव लड़ाने की बात की जा रही थी। लेकिन भाजपा द्वारा जारी की गई लिस्ट में सीएम योगी को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लगा दिया है।

आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक ने 38 चौकी प्रभारियों को आवंटित किया सीयूजी नम्बर


 आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक ने 38 चौकी प्रभारियों को आवंटित किया सीयूजी नम्बर




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा जनपद आजमगढ़ में कार्य सरकार के निष्पादन एवं जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हेतु जनपद के 38 पुलिस चौकी प्रभारियों को सीयूजी नम्बर आवंटिक किया गया जो जनता की सुविधा के लिए 24 घण्टे उपलब्ध रहेगे। जिस पर वाट्सअप भी चालू रहेगा। आवंटित नम्बर निम्नवत है।



1. बदरका (CUG NO- 6390911349)


2. बलरामपुर (CUG NO- 6390911350)


3. एलवल (CUG NO- 6390911351)


4. पहाडपुर (CUG NO- 6390911352)


5. रोडवेज (CUG NO- 6390911353)


6. सिविल लाइन (CUG NO- 6390911354)


7. ब्रम्हस्थान (CUG NO- 6390911355)


8. कचहरी (CUG NO- 6390911356)


9. मुसेपुर (CUG NO- 6390911357)


10. जेल चौकी (CUG NO- 6390911358)


11. कस्बा मुबारकपुर (CUG NO- 6390911359)


12. सठियांव (CUG NO- 6390911360)


13. लोहरा (CUG NO- 6390911361)


14. बनकट (CUG NO- 6390911362)


15. महिला चौकी मुबारकपुर (CUG NO- 6390911363)


16. चक्रपानपुर (CUG NO- 6390911364)


17. गोसाई की बाजार (CUG NO- 6390911365)


18. गम्भीरपुर चौकी (CUG NO- 6390911366)


19. फरीहा (CUG NO- 6390911367)


20. रशीदगंज (CUG NO- 6390911368)


21. पल्हना (CUG NO- 6390911369)


22. लालगंज (CUG NO- 6390911370)


23. ठेकमा (CUG NO- 6390911371)


24. रासेपुर (CUG NO- 6390911372)


25. पकड़ी (CUG NO- 6390911373)


26. बोगरिया (CUG NO- 6390911374)


27. सिंहपुर (CUG NO- 6390911375)


28. इमलिया (CUG NO- 6390911376)


29. लाटघाट (CUG NO- 6390911377)


30. अजमतगढ़ (CUG NO- 6390911378)


31. महुला (CUG NO- 6390911379)


32. बड़सरा खालसा (CUG NO- 6390911380)


33. बुढनपुर (CUG NO- 6390911381)


34. माहुल (CUG NO- 6390911382)


35. सेमरी (CUG NO- 6390911383)


36. अम्बारी (CUG NO- 6390911384)


37. मार्टिनगंज (CUG NO- 6390911385)


38. मित्तूपुर (CUG NO- 6390911386)



पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त नम्बरों पर आने वाली सभी काल को रिसीव कर जनता की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करें।