Monday 21 February 2022

आजमगढ़ शांति पब्लिक स्कूल द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, छात्र-छात्राओं ने रैली के माध्यम से लोगों से मतदान करने की अपील की।


 आजमगढ़ शांति पब्लिक स्कूल द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, छात्र-छात्राओं ने रैली के माध्यम से  लोगों से मतदान करने की अपील की।



आजमगढ़ गम्भीरपुर से राहुल पांडेय की रिपोर्ट।




 उत्तर प्रदेश आजमगढ़ विकासखंड मोहम्मदपुर के सिंघड़ा मे स्थित क्षेत्र का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान शांति पब्लिक स्कूल के बच्चों ने विद्यालय से निकलकर सिंघड़ा, सिधौनी, अंगनईया गांव में स्वीप योजना के अंतर्गत मतदान के लिए जागरूकता रैली निकाली तथा साथ साथ बच्चों ने अपने हाथों में मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए स्लोगन लिखित तख्तियां लिए हुए थे।




 जिस पर लोकतंत्र की शान अवश्य करें मतदान, नर हो या नारी अबकी है मतदान की बारी, मेरा वोट मेरी आवाज, वोट हमारा है अधिकार के नारे बच्चे लगा रहे थे।



 इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक झिनकू यादव, अध्यापक आकाश यादव, एसके सर, मोहम्मद यूसुफ, राजनारायण, चंद्रशेखर,मनीष, अभिषेक, अंकित व अध्यापिका रोली, सृष्टि, रीमा, पूजा,निशा, उषा, सब्बो, अंशिका समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

आजमगढ़ पोखरे में उतराया मिला लापता युवक का शव


 आजमगढ़ पोखरे में उतराया मिला लापता युवक का शव


2 दिन पूर्व टहलने के लिए निकला था घर से, 12 मई को होने थी शादी।




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जहानागंज थाना क्षेत्र के असोना गांव से तीन दिन पूर्व लापता हुए 29 वर्षीय युवक का शव सोमवार की सुबह गांव के ही पोखरे में उतराया मिला। 


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार असोना गांव निवासी अखिलेश यादव (29) पुत्र सिधारी यादव बीते शुक्रवार की सुबह रोज की भांति घर से टहलने के लिए निकला था। काफी देर बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों में बेचैनी बढ़ने लगी। 



दोपहर बाद परिवार के लोग आसपास के गांवों के साथ ही रिश्तेदारी में भी अखिलेश की तलाश किए लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सोमवार को सुबह गांव के कुछ लड़के घर से लगभग  500 मीटर की दूरी पर हाईवे के समीप स्थित पोखरे में मछली मारने को गए थे। 




वहां पोखरे के पानी में उतराया हुआ शव देख लड़कों ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। सूचना पाकर अखिलेश के परिजन भी आशंकावश मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। 



मृतक की शिनाख्त अखिलेश यादव के रूप में हुई और वहां मौजूद परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे दुखद बात यह कि परिवार वालों ने मृतक अखिलेश की शादी आगामी 12 मई को तय कर रखा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक ने तीन अपराधियों के विरुद्ध खोली हिस्ट्रीशीट।


 आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक ने तीन अपराधियों के विरुद्ध खोली हिस्ट्रीशीट।





उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा हत्या व लूट से जुड़े अपराध में संलिप्त रहे तीन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनकी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।




 पुलिस निगरानी की जद में आए अपराधियों में हत्यारोपी संग्राम सिंह पुत्र स्व. राम सिंह निवासी अलीयाबाद कटाई थाना जीयनपुर, 


लूट के मामले में वांछित सुन्दरदास उर्फ एसपी हरिजन पुत्र बलिराज हरिजन, निवासी जमुनीपुर थाना मेंहनाजपुर,


 हत्या के प्रयास का आरोपी अंकित सिंह पुत्र स्व. दिवाकर सिंह तिलखरा (दानी का पुरा) थाना मेंहनाजपुर आजमगढ़ के निवासी बताए गए हैं।

कानपुर पुलिसकर्मियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार।


 कानपुर पुलिसकर्मियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार।



मतदान ड्यूटी में जा रही बस, सवार थे 35 पुलिस कर्मी।



उत्तर प्रदेश कानपुर नौबस्ता थाना क्षेत्र में हाईवे पर सोमवार की सुबह बस हादसे का शिकार हो गयी। बस में 35 पुलिस कर्मी सवार थे, जो मतदान ड्यूटी के लिए जा रहे थे।



 मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी जवानों को सुरक्षित किया और बस को किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया। घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूपी विधानसभा चुनाव में मतदान के तीन चरण पूरे होने के बाद चौथे चरण के लिए पुलिस कर्मियों की सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई है। 



चौथे चरण के मतदान में ड्यूटी के लिए 35 पुलिस कर्मी अमरोहा डिपो की रोडवेज बस में सवार होकर संबंधित जिले में जा रहे थे। सोमवार की सुबह नौबस्ता थाना क्षेत्र में हाईवे पर बस दुर्घटना का शिकार हो गई और अफरा तफरी मच गई। बस में सवार सभी पुलिस कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।



 इसके बाद सूचना पर आई पुलिस ने दूसरा वाहन बुलवाकर पुलिस कर्मियों की रवानगी की व्यवस्था कराई। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर प्रभावित यातयाता सामान्य कराया। घायल हुए पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ फेसबुक के जरिए दोस्ती, फिर पति से करवाया तलाक और कर दी हत्या


 लखनऊ फेसबुक के जरिए दोस्ती, फिर पति से करवाया तलाक और कर दी हत्या





उत्तर प्रदेश लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात महिला आरक्षी रुचि सिंह की हत्या के आरोप में पुलिस ने रानीगंज तहसील में तैनात तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव व पत्नी को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।



 पुलिस के अनुसार महिला आरक्षी व तहसीलदार के बीच करीब पांच साल पहले फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए। 




पति को तलाक देने के बाद महिला सिपाही तहसीलदार पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी। 




आरोप है कि तहसीलदार रानीगंज घटना के एक दिन पहले रुचि से मिलने लखनऊ गया था। वह एक दिन उसके साथ ठहरा भी था। रुचि की उसके फ्लैट में हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए नाले में फेंका गया था। शव फेंकने में प्रयोग वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 



पुलिस के अनुसार, महिला आरक्षी रुचि सिंह मूल रूप से बिजनौर के नजीबाबाद की रहने वाली थी। उसकी शादी जून 2019 में कांस्टेबल नीरज के साथ हुई थी। दिसंबर 2019 में रुचि भी पुलिस में भर्ती हो गई, लेकिन इससे पहले से ही प्रयागराज के पद्मेश श्रीवास्तव से उसका प्रेम चल रहा था।



नौकरी पाने के बाद रुचि ने अपने पुराने प्रेम को उजागर कर दिया। इसके पहले उसने पति नीरज के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया। इसके बाद पद्मेश के कहने पर तलाक का केस फाइल कर दिया। कुछ महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया।




 रिश्ता टूटने के बाद पद्मेश और रुचि खुलकर मिलने-जुलने लगे। तहसीलदार पद्मेश ने रुचि का उसके पति से तलाक करवाया था।

जौनपुर सिपाही को पीटकर किया अधमरा, हुई हवाई फायरिंग।


 जौनपुर सिपाही को पीटकर किया अधमरा, हुई हवाई फायरिंग।



पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा।



उत्तर प्रदेश जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर तिराहे के पास एक सैलून में बाल कटाने गए सिपाही से हुए विवाद के बाद एक सर्राफा व्यापारी के गार्डों ने अपने मालिक को बचाते हुए सिपाही को लोहे की रॉड और बंदूक के कुंदे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 




सिपाही के अनुसार हमलावरों ने हवा में गोली भी चलाई है।

जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस सिपाही को अस्पताल पहुंचाने के बाद सर्राफा कारोबारी गहना कोठी के मालिक विनीत सेठ व मोनू सेठ के घर पर पहुंच गई। 




आरोप है कि घर में घुसकर पुलिस ने जमकर तांडव मचाया, तोड़फोड़ की, महिलाओं-बच्चों को पीटा, साथ ही अगल-बगल रह रहे परिवार के और खानदान के अन्य लोगों को भी पुलिस ने मारपीट कर घायल कर दिया।




 जानकारी के अनुसार सीसीटीवी कैमरे से सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसे भी तोड़ दिया।

इस दौरान भारी भीड़ राजसमंद मोहल्ले में इकट्ठा हो गई थी।



 परिवार के लोग इस कदर दहशत में आ गए थे कि फेसबुक पर ऑनलाइन पत्रकार व जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से मदद की गुहार लगाने में जुटे रहे। 




रविवार रात्रि लगभग 8 बजे पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल राजकुमार सिंह रघुवंशी अपने बाल कटाने के लिए वाजिदपुर तिराहे पर स्थित एक सैलून गए हुए थे।




 सैलून पर मौजूद गहना कोठी परिवार के एक युवक से सिपाही का विवाद हो गया।

कहासुनी के दौरान उक्त युवक ने टेलीफोन से अपने दुकान के सुरक्षाकर्मी को बुला लिया।




 आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों के साथ उस युवक ने मिलकर सिपाही को पीटकर जख्मी कर दिया। जैसे ही यह खबर पुलिस लाइन में पहुंची बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।




घायल सिपाही को देर रात लगभग 10:30 बजे जिला अस्पताल लाया गया जहां गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सक ने उन्हें भर्ती कर लिया है। घटना की जानकारी संबंधित थाना लाइन बाजार को दी गई। 




गहना  कोठी के मालिक मोनू ने बताया कि पुलिस ने उनके घर आकर तांडव किया है। घर में चोरी करते हुए महिलाओं-बच्चों और खानदान के अन्य लोगों को पीटा है। जबकि इस मामले में सारा कसूर सिपाही का है।‌



 सिपाही ने दुकान के गार्ड से मारपीट की थी।

आजमगढ़ बरदह कच्चा मकान गिरने से 4 मजदूर दबे 2 घंटे बाद 3 जेसीबी के सहारे निकाले गए बाहर एक की हुई मौत।


 आजमगढ़ बरदह कच्चा मकान गिरने से 4 मजदूर दबे 2 घंटे बाद 3 जेसीबी के सहारे निकाले गए बाहर  एक की हुई मौत।




आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र के नरवे गांव में लगभग 3:30 बजे कच्चे मकान को गिराने के लिए काम कर रहे चार मजदूरों के ऊपर चारों तरफ से कच्ची दीवार गिर गई जिसके नीचे लगभग 5 फुट मिट्टी 4 मजदूरो के ऊपर दब गए दीवाल गिरते ही चारों तरफ हाहाकार मच गया।



 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए तमाम तरह से लोगों ने काम करना शुरू कर दिया। जेसीबी के सहारे मजदूरों के ऊपर गिरे दीवाल की मिट्टी को हटाने का काम शुरू कर दिया। लगभग 35 मिनट बाद कर्म देव सुरेश और शिवकुमार को बाहर निकाला गया लेकिन सबसे नीचे दबे सरोज पुत्र लालचंद उम्र लगभग 38 साल को 2 घंटे के अथक मेहनत के बाद जेसीबी के सहारे बाहर निकाला गया।




 घटना आग की तरह फैल गई सैकड़ों संख्या में लोग जुट गए फायर बिग्रेड बरदह थाना और  112 मौके पर पहुंच गई जैसे जैसे लोग मिट्टी से बाहर निकलते रहे स्थानी लोग उन्हें लेकर उपचार हेतु लालगंज स्थानीय स्तर पर और मार्टिनगंज ब्लॉक पर पहुंचे।




 सभी मजदूरों का इलाज चलना मजदूर खतरे से बाहर बताया जा रहे हैं लेकिन मिट्टी के नीचे दबे होने के कारण सभी मजदूर सहमें  और डरे हुए नजर आ रहे थे।




 लालगंज इलाज के दौरान कर्म देव की मौत हो गई घटना की सूचना पर भाजपा नेता डॉ कृष्ण मुरारी विष्वकर्मा भी मौके पर पहुचे।