Friday, 10 July 2026

आजमगढ़ निजामाबाद, खेल के मैदान पर अवैध कब्जा हाई कोर्ट और मुख्यमंत्री के सख्त आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं भ्रष्ट अधिकारी।


 आजमगढ़ निजामाबाद, खेल के मैदान पर अवैध कब्जा हाई कोर्ट और मुख्यमंत्री के सख्त आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं भ्रष्ट अधिकारी।


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के तहसील निजामाबाद के ग्राम हाजीपुर में खेलकूद के मैदान पर किए गए अवैध कब्जे को बचाने और बरकरार की जुगत व मदद क्षेत्रीय लेखपाल मोहम्मद यूनुस ने तहसील के लोगों को मिलाकर भू-माफियाओं, जमीन पलाटरों से मोटी रकम ऐंठ कर कर रहे है।


जब कि ऐसी ग्राम सभा की जमीनों पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही का आदेश हाईकोर्ट, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश,और जिलाधिकारी आजमगढ़ के निर्देश के बाद लेखपाल व राज्स्व निरीक्षक के आगे सब आदेश व निर्देश  बेमाने साबित हो रहे हैं।

एसडीएम निजामाबाद केवल एसी में बैठे रहते हैं अगर ऐसे मामले का संज्ञान स्वत: लेते और कभी कभार स्थलीय निरीक्षण कर लिया करते तो भ्रष्ट लेखपालों पर अंकुश लगाते तो ग्राम सभा की जमीनों का बन्दर बांट न होता। इस तहसील के अधिकांश लेखपाल लक्जरी गाड़ियों से चल रहे। ऐसे में कितनी ईमानदारी से कार्य कर रहे होंगे आसानी से समझा जा सकता है।


आजमगढ़ सरायमीर से अबुल बशर आज़मी की रिपोर्ट।

आजमगढ़ पवई आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई दादा-पोते की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या मामला, गांव में सनसनी


 आजमगढ़ पवई आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई


दादा-पोते की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या मामला, गांव में सनसनी



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा है कि पवई थाना क्षेत्र के हेवती डीहवा गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बताते चलें कि शुक्रवार तड़के पवई थाना क्षेत्र के हेवती डीहवा गांव में अज्ञात हमलावरों ने घर और ट्यूबवेल पर सो रहे दादा-पोते की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लग गए।


 जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 70 वर्षीय जगदंबा प्रसाद यादव रोज की तरह घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित अपने ट्यूबवेल पर सो रहे थे। वहीं उनका 25 वर्षीय पोता अंकित घर में अपनी चचेरी दादी फूलमती और दो भाइयों के साथ सो रहा था। देर रात करीब दो बजे अज्ञात हमलावर घर में घुसा और सो रहे अंकित पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले की आहट से फूलमती की नींद खुल गई। उन्होंने अंकित के दोनों भाइयों को जगाया और सभी उसे उपचार के लिए अंबेडकरनगर जनपद के नगपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन जब जगदंबा प्रसाद यादव को सूचना देने ट्यूबवेल पहुंचे तो वहां उनका शव पड़ा मिला। उनके गले और शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान थे। दोहरी हत्या की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में खून से सनी एक कुल्हाड़ी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक लेनदेन और आपसी क्लेश की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

आजमगढ़ पुलिस की दस्तक, अपराधी के घर तक' अभियान तेज, 335 हिस्ट्रीशीटर पुलिस की सतत निगरानी में 46 पुलिस टीमों का गठन, थानावार सत्यापन कर अपराधियों को दी जा रही सख्त चेतावनी


 आजमगढ़ पुलिस की दस्तक, अपराधी के घर तक' अभियान तेज, 335 हिस्ट्रीशीटर पुलिस की सतत निगरानी में


46 पुलिस टीमों का गठन, थानावार सत्यापन कर अपराधियों को दी जा रही सख्त चेतावनी


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आजमगढ़ पुलिस ने 'पुलिस की दस्तक, अपराधी के घर तक' अभियान के तहत हिस्ट्रीशीटरों की सघन निगरानी और सत्यापन अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत चिन्हित हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा उन्हें भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी जा रही है।


 अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जनपद में कुल 46 पुलिस टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें अपने-अपने थाना क्षेत्रों में हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंचकर उनकी वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन कर रही हैं। साथ ही अपराध में दोबारा संलिप्त पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है। 


पुलिस के अनुसार नगर सर्किल में कुल 335 हिस्ट्रीशीटर चिन्हित हैं। इनमें कोतवाली थाना क्षेत्र के 106, सिधारी के 87, रानी की सराय के 80 तथा कंधरापुर के 62 हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं। सभी के विरुद्ध निर्धारित प्रक्रिया के तहत नियमित निगरानी एवं सत्यापन की कार्रवाई जारी है। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि आजमगढ़ पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। ऐसे अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके।