Sunday, 18 October 2026

आजमगढ़ सिधारी पैसे के विवाद में ब्रेजा कार छीनने और ₹15 हजार वसूलने के आरोप में 2 गिरफ्तार पुलिस ने छीनी गई ब्रेजा कार की बरामद, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी दर्ज हैं मुकदमे


 आजमगढ़ सिधारी पैसे के विवाद में ब्रेजा कार छीनने और ₹15 हजार वसूलने के आरोप में 2 गिरफ्तार



पुलिस ने छीनी गई ब्रेजा कार की बरामद, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी दर्ज हैं मुकदमे



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में ब्रेजा कार छीनने और ऑनलाइन माध्यम से 15 हजार रुपये मंगाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई ब्रेजा कार (नंबर UP 50 BF 1795) भी बरामद कर ली है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


 पुलिस के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कठौरा गांव निवासी धनंजय यादव ने 17 अक्टूबर 2026 को सिधारी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पैसे के लेन-देन के विवाद में कुछ लोगों ने उनकी ब्रेजा कार छीन ली। रुपये मांगने पर विरोध करने के कारण उन्हें जबरन अपने साथ ले जाया गया और ऑनलाइन माध्यम से 15 हजार रुपये मंगवा लिए गए। शिकायत के आधार पर सिधारी पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 426/2026 संबंधित धारा के तहत दर्ज कर जांच शुरू की। 


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक और क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में सिधारी पुलिस ने 18 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10:05 बजे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक यादव (24), पुत्र चन्द्रभूषण यादव, निवासी मुजफ्फरपुर, थाना कंधरापुर और गौरव यादव (24), पुत्र सर्वेश यादव, निवासी गेलवारा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, अभिषेक यादव के खिलाफ कंधरापुर थाने में वर्ष 2024 में बीएनएस की धाराओं में एक मुकदमा दर्ज है। वहीं, गौरव यादव के खिलाफ वर्ष 2021, 2022, 2023 और 2025 में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख किया गया है। इनमें हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामला भी शामिल है। इस कार्रवाई में निरीक्षक शिव कुमार यादव, उपनिरीक्षक जावेद सिद्दीकी, उपनिरीक्षक शिवम द्विवेदी तथा कांस्टेबल अजीत सिंह और विनोद कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

No comments:

Post a Comment