वाराणसी शादी के दिन दुल्हन का हाइवोल्टेज ड्रामा
मौका देख दुल्हन की छोटी बहन ने कर ली दूल्हे से शादी, सामने खड़ी रही दुल्हन
उत्तर प्रदेश, वाराणसी लोहता थाना क्षेत्र के धमरिया कस्बे में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक लड़की ने अपने मंगेतर के मोटापे के कारण शादी से इनकार कर दिया और शादी के दिन घर से भाग गई। इससे दोनों पक्षों में तनाव पैदा हो गया, लेकिन पुलिस की मध्यस्थता और समझाइश के बाद लड़की की छोटी बहन ने दूल्हे से शादी की।
जानकारी के अनुसार, धमरिया कस्बे की एक लड़की की शादी परिजनपुर गांव के एक युवक से तय थी। शादी तय होने के बाद जब लड़की ने लड़के को देखा तो उसका मोटापा उसे पसंद नहीं आया। लड़की ने परिवार वालों से शादी से इनकार कर दिया, लेकिन परिवार ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया। मंगलवार को बारात आने से पहले सुबह लड़की घर से भाग गई, जिससे वधु पक्ष परेशान हो गया। परिवार ने इसकी सूचना लोहता थाने में दी, और पुलिस ने आसपास लड़की की तलाश शुरू की।
शाम को बारात धमरिया स्थित लॉन में पहुंची, लेकिन जब वर पक्ष को पता चला कि दुल्हन भाग गई है, तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर वर पक्ष और वधु पक्ष में कहासुनी शुरू हो गई। वधु पक्ष ने थाने पहुंचकर शादी कराने की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष निकिता सिंह ने दोनों पक्षों को घंटों समझाया और अंततः वर पक्ष को लड़की की छोटी बहन से शादी के लिए राजी किया।
शादी की रस्में शुरू होने के दौरान बड़ी बहन भी वापस लौट आई। उसने बताया कि वह लड़के को पसंद नहीं करती थी, इसलिए शादी के दिन घर से भागकर पूरे दिन कैंट स्टेशन पर रही। जब उसे पता चला कि उसकी छोटी बहन की शादी हो रही है, तो वह वापस आ गई।
No comments:
Post a Comment