Friday, 12 April 2024

मुजफ्फरनगर पूर्व सीएमएस के बेटे व भाजपा नेता ने खुद को मारी गोली, मौत राज्य मंत्री सहित कई नेता मौके पर पहुंचे


 मुजफ्फरनगर पूर्व सीएमएस के बेटे व भाजपा नेता ने खुद को मारी गोली, मौत



राज्य मंत्री सहित कई नेता मौके पर पहुंचे


उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर में पूर्व सीएमएस डॉक्टर एमएल गर्ग के बेटे भाजपा नेता निधिष राज गर्ग को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गंभीर हालत में आसपास के लोग उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। भाजपा नेता के पिता डॉ. एमएल गर्ग जिले में ही सीएमएस रहे हैं। भाजपा नेता को चौधरी चरण सिंह मार्केट स्थित प्रतिष्ठान के पास गोली लगी थी। 


एसपी सिटी सत्यनारायण प्रतापत ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी कि नई मंडी निवासी निधिश राज गर्ग ने महावीर चौक स्थित अपने मेडिकल स्टोर पर अपनी पिस्टल से सिर में गोली मार ली है। सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घायल को उपचार के लिए भोपा रोड स्थित आनंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलते ही राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भी आनंद हॉस्पिटल पहुंचे

सीतापुर थाने में दरोगा ने खुद को गोली मारी, मौत घटना से पहले फोन पर परिजनों से की थी बात


 सीतापुर थाने में दरोगा ने खुद को गोली मारी, मौत



घटना से पहले फोन पर परिजनों से की थी बात



उत्तर प्रदेश सीतापुर जिले के मछरेहटा थाने में तैनात एक दरोगा ने शुक्रवार सुबह खुद को संदिग्ध परिस्थितियों के चलते गोली मार ली। पुलिस ने मछरेहटा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी मौत की पुष्टि की है। 


मछरेहटा थाने में तैनात दरोगा मनोज कुमार मूल रूप से फतेहपुर जनपद कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव निवासी थे। वह दीवान से दरोगा बने थे। शुक्रवार को वह थाने पर पहुंचे और परिजनों से किसी बात को लेकर फोन पर बातचीत हुई। सूत्रों की मानें तो बातचीत होने के बाद उन्होंने खुद को गोली मार ली। सरकारी असलहे से खुद को गोली मारे जाने की बात सामने आई है। मौके पर ही वह गिर पड़े। पुलिसकर्मियों ने उनको उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


 अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रवीन रंजन ने बताया कि उनको कारण की जानकारी नहीं है। वहीं, एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि उपनिरीक्षक मनोज कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उनके परिजनों को सूचित किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आजमगढ़ महराजगंज पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त को लगी गोली अभियुक्त के कब्जे से असलहा व बाइक बरामद


 आजमगढ़ महराजगंज पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त को लगी गोली


अभियुक्त के कब्जे से असलहा व बाइक बरामद


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ महराजगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात महेशपुर गांव के समीप पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को दबोच लिया गया। उसके कब्जे से पुलिस ने तमंचा कारतूस एवं बाइक बरामद किया है। पकड़े गए बदमाश की पुलिस को हत्या प्रयास एवं बीते माह क्षेत्र में एक महिला के साथ हुई लूट की घटना में तलाश थी। घायल अपराधी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर ग्राम निवासी वंदना यादव बीते 15 मार्च को स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वह अपने देवर रामाशीष के साथ बाइक पर बैठ कर मुड़ीलपुर मार्ग से होते हुए अपने घर जा रही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाश रास्ते में हमें रोक लिए और देवर के साथ मारपीट करते हुए मेरे शरीर पर मौजूद सोने की चेन और लाकेट छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी।


 पुलिस विवेचना में महराजगंज कस्बे के शास्त्री नगर वार्ड निवासी मोहम्मद अजीम का नाम प्रकाश में आया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार की देर रात महराजगंज कस्बे में मौजूद थाना प्रभारी राजीव कुमार मिश्र को सूचना मिली कि महिला के साथ हुई लूट की घटना में वांछित बदमाश क्षेत्र के कटान बाजार से महराजगंज कस्बे की ओर आ रहा है। पुलिस सक्रिय हुई और बताए गए रास्ते पर घेरेबंदी कर बदमाश का इंतजार करने लगी। रात करीब 12 बजे उक्त बाइक सवार बदमाश का महेशपुर गांव के समीप पुलिस से सामना हुआ और उसने बाइक मोड़ कर वापस भागने की कोशिश में उसकी बाइक फिसल गई। 


पुलिस से घिरे बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दिया और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और घायल बदमाश को पुलिस ने काबू में कर लिया। तत्काल उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घायल बदमाश की पहचान महराजगंज कस्बा निवासी मोहम्मद अजीम के रूप में की गई। उसके कब्जे से पुलिस ने.315 बोर तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस, लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक एवं 700 रुपए बरामद किए गए हैं।

आजमगढ़ दीदारगंज कुशलगांव पीड़ित परिवारो के घर पहुचे सपा प्रदेश सचिव व पूर्व विधायक आदिल शेख


 

आजमगढ़ दीदारगंज कुशलगांव पीड़ित परिवारो के घर पहुचे सपा प्रदेश सचिव व पूर्व विधायक आदिल शेख 


आजमगढ़ बुधवार को दीदारगंज  थाना क्षेत्र के कुशलगांव में पोखरे में डूबने से हुई चार मासूमों की मौत की खबर सुनकर दीदारगंज क्षेत्र के पूर्व विधायक व सपा के प्रदेश सचिव शुक्रवार को सपा जनों के साथ कुशलगांव में घटना में मृतकों के परिजनों से मिलकर ढ़ाढ़स बधाया तथा शोक संवेदना ब्यक्त की तथा कहा कि हम और हमारी पार्टी संकट की घड़ी में आप लोगों के साथ है। 


इस अवसर पर राम अचल यादव, दुलारे खां, चुन्नू शेख, भोनू प्रधान, फैसल, शफीक, मो0तालिब, सफरी बेनवंशी, इसराक शमी, बनारसी राजभर  आदि लोग उपस्थित थे।


आजमगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव की रिपोर्ट।

Thursday, 11 April 2024

आजमगढ़ लालगंज शॉर्ट सर्किट से 10 बीघा फसल राख समय से नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी, रोष


 आजमगढ़ लालगंज शॉर्ट सर्किट से 10 बीघा फसल राख



समय से नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी, रोष



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ के नगर पंचायत लालगंज के मसीरपुर दीन दयाल नगर मोहल्ले में शॉर्ट-सर्किट से गेहूं की लगभग 10 बीघा फसल जल कर राख हो गई। 


बताया गया की आग लगने से आलोक सिंह, गौरव सिंह, अश्वनी सिंह, पूजा, छोटेलाल, सुनीता, कमला, प्रदीप यादव की फसल को क्षति पहुंची। किसानों का आरोप है कि आग बुझाने के लिए समय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं आई। सूचना पाकर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आकलन किए।

आजमगढ़ अकीदत व एहतराम के साथ हजारों लोगों ने अदा की नमाज किये गये थे सुरक्षा के कड़े इंतजाम


 आजमगढ़ अकीदत व एहतराम के साथ हजारों लोगों ने अदा की नमाज


किये गये थे सुरक्षा के कड़े इंतजाम



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ ईद का त्यौहार आज पूरे जिले में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। शहर के बदरका ईदगाह पर हजारों की संख्या में मुस्लिम बंधुओं ने ईद की नमाज अदा की। इसके बाद गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने व सेवईयां खाने खिलाने का दौर शुरू हो गया। ईद की नमाज को लेकर मुस्लिम बंधुओ के घरों में सुबह से ही तैयारी शुरू हो गई थी। साढ़े छह बजे के बाद लोगों का हुजूम ईदगाहों की ओर निकल पड़ा। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के ईदगाहों में पहुंचकर लोगों ने नमाज अदा की। इसके बाद समाज, देश व परिवार के सलामती की दुआ पढ़ी गई।


 नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाईयांदी फिर घर-घर सेवईयां खाने व खिलाने का दौर शुरू हो गया। नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किये गए थे। बदरका ईदगाह पर एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी के साथ ही पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव आदि भी ईदगाह पर मौजूद रहे।

मेरठ ईद पर पुलिस ने सड़क पर नमाज पढ़ने से रोका नोकझोंक के बीच लगे ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे


 मेरठ ईद पर पुलिस ने सड़क पर नमाज पढ़ने से रोका


नोकझोंक के बीच लगे ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे



उत्तर प्रदेश मेरठ देश भर में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेरठ महानगर में सुबह सवा आठ बजे शाही ईदगाह में नमाज अदा की गई, जिसमें हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। वहीं, पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। शाही ईदगाह में नमाजियों की संख्या बढ़ी तो लोगों ने सड़क पर नमाज पढ़ने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने उनकी एक न सुनी और वहां से किसी अन्य स्थान पर जाकर नमाज अदा करने के निर्देश दिए।


 मेरठ में जहां ईद का चांद नजर आने के बाद से देर रात तक ईद की खरीदारी की गई। वहीं गुरुवार सुबह छह बजे से ही शाही ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने लोग पहुंच गए थे। पूरा ईदगाह भीड़ से भर गया। ईदगाह में जगह न मिलने पर लोगों ने सड़क पर नमाज पढ़ने का प्रयास किया। मेरठ में पुलिस-प्रशासन ने ईद की नमाज के दौरान शहर में किसी भी स्थान पर नमाज न करने के निर्देश दिए हुए थे। इसके बावजूद दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह पर नमाज पढ़ने वालों की भीड़ जमा होने लगी।


 ईदगाह परिसर हाउसफुल होने के बाद पुलिस ने दिल्ली रोड पर बेरिकेडिंग कर भीड़ को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ नमाजियों की पुलिस से नोकझोंक हुई, नमाजियों ने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने शुरू कर दिए। हालांकि पुलिस के सामने उनकी एक नहीं चली और वह वापस किसी अन्य ईदगाह और मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए लौट गए। मेरठ में शाही ईदगाह में नमाज अदा कराते हुए कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि हिंदुस्तान में मुसलमान किराएदार नहीं है, बल्कि साझेदार हैं। हमारे देश में पिछले 10 वर्ष से ऐसा माहौल बना हुआ है, जिसे आपसी भाईचारा कटता चला जा रहा है, जबकि हमारा देश हिंदू-मुस्लिम के भाईचारे के नाम से जाना जाता था। अब इस समय मुसलमान के साथ ज्यादती हो रही है। जो मुल्क में चल रहा है वह ठीक नहीं है।