Monday, 8 December 2025

उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों को नए साल पर बड़ी सौगात, 24 को मिलेगी पदोन्नति 2001 बैच के 4 अधिकारी बनेंगे प्रमुख सचिव, 2010 बैच के 20 अधिकारी बनेंगे सचिव, दुर्गा शक्ति नागपाल भी शामिल


 उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों को नए साल पर बड़ी सौगात, 24 को मिलेगी पदोन्नति



2001 बैच के 4 अधिकारी बनेंगे प्रमुख सचिव, 2010 बैच के 20 अधिकारी बनेंगे सचिव, दुर्गा शक्ति नागपाल भी शामिल



लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2026 से आईएएस अधिकारियों को बड़ी पदोन्नति देने का फैसला किया है। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में हुई डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) में 2001 बैच के चार और 2010 बैच के 20 आईएएस अधिकारियों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं। 25 वर्ष की बेदाग सेवा पूरी करने पर 2001 बैच के निम्नलिखित चार आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किया जाएगा जिसमें शशि भूषण लाल सुशील (वर्तमान में देवीपाटन मंडलायुक्त), अजय कुमार शुक्ला (सचिव, नगर विकास), अपर्णा यू (सचिव, चिकित्सा शिक्षा), एसवीएस रंगाराव (सदस्य, राजस्व बोर्ड) शामिल हैं।


16 वर्ष की सेवा पूरी करने पर 2010 बैच के 20 आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव से सचिव के पद पर पदोन्नति मिलेगी। इस बैच में चर्चित अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल वर्तमान में लखीमपुर खीरी की डीएम हैं, जबकि बाकी अधिकारी या तो विशेष सचिव हैं या सचिव स्तर का प्रभार संभाल रहे हैं। 


इसके अलावा 2013 बैच को सलेक्शन ग्रेड और 2017 बैच को एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड पे देने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग जल्द ही पदोन्नति आदेश जारी करेगा, जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे। उत्तर प्रदेश में हर साल दिसंबर में आईएएस कैडर की वार्षिक डीपीसी होती है, जिससे नए साल में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिल सके।

No comments:

Post a Comment