Friday, 10 January 2025

आजमगढ़ रौनापार पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली 4 पहिया वाहन, लूट की शराब, तमंचा कारतूस सहित 4 गिरफ्तार 7 जनवरी को देशी शराब की दुकान में लूट की घटना में थे शामिल


 आजमगढ़ रौनापार पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली


4 पहिया वाहन, लूट की शराब, तमंचा कारतूस सहित 4 गिरफ्तार


7 जनवरी को देशी शराब की दुकान में लूट की घटना में थे शामिल



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद की रौनापार पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान देशी शराब की दुकान से लूट मामले में शामिल चार अभियुक्तों को घटना के 72 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गयी है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से घटना मे शामिल चार पहिया वाहन होण्डा अमेज, लूट की शराब व पैसे तथा दो देशी तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल बरामद किया है।


विदित हो कि 7 जनवरी 2025 को संजय सिंह पुत्र स्व0 कल्पनाथ सिंह निवासी ग्राम मसुरियापुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी देशी शराब की दुकान ग्राम सरदौली गडथौली बुढानपुर केवटहिया में संचालित है जिस दुकान में सेल्समैन लालमन प्रसाद पुत्र पाँचू निवासी जमुवारी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ अन्दर सो रहे थे कि समय करीब 3-4 बजे के बीच दुकान के बाहर खटपट की आवाज सुनकर दुकान का दरवाजा खोलकर बाहर निकले कि अचानक 4 व्यक्ति जो चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए थे सेल्समैन लालमन प्रसाद को लाठी डण्डा से हमला करके घायल कर दिये। घायल करने के बाद दुकान में रखा बिक्री का 45,000/- रूपया नगद, तीन पेटी शराब व सेल्समैन का मोबाइल को लूट कर लेकर चले गये। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण चिराग जैन के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को 72 घंटे के अंदर घटना का सफल अनावरण करते हुए थाना रौनापार की पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना में शामिल बदमाश संत विजय पुत्र रामजीत निवासी ग्राम काजी अमीर अहमद जोत थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़, करन यादव पुत्र पारस यादव निवासी अराजी अजगरा मगर्वी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़, आकाश पटेल पुत्र लालबहादुर पटेल निवासी ग्राम शिवपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़, सौरभ विश्वकर्मा पुत्र रविन्द्र विश्वकर्मा निवासी अहिर गाँव मुरादपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को पुलिस मुठभेड़ के दौरान भैसाड़ पुल के पास से सुबह समय करीब 05.45 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में अभियुक्त संत विजय पुत्र रामजीत के दाहिने पैर में गोली लगी है। पूछताछ में अभियुक्तों ने उक्त घटना में शामिल होना स्वीकार किया।


बरामदगी का विवरण:-

1. घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन होण्डा अमेज (नम्बर UP50CQ2954)

2. दो  देशी तमंचा 315 बोर 

3. दो  खोखा कारतूस 315 बोर

4. एक  जिन्दा कारतूस 315 बोर

5. अभियुक्तगण के पास से नकद कुल 22,650/- रूपये बरामद

6. दो मोबाइल फोन।


गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक  इतिहास का विवरणः-


1. संत विजय पुत्र रामजीत निवासी ग्राम काजी अमीर अहमद जोत थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।

1. मु0अ0सं0 259/2021 धारा 308/323/452/504/506 भादवि थाना महाराजगंज आजमगढ़।

2. मु0अ0सं0 05/2025 धारा 310(2) बी.एऩ.एस. थाना रौनापार जनपद आजमगढ़। 

3. मु0अ0सं0 08/2025 धारा 109 बी.एऩ.एस. व 3/25 आयुध अधि0 थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।

4. मु0अ0सं0 13/2025 धारा 309(5)/352 बी.एन.एस. थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।

5. मु0अ0सं0 02/2025 धारा 331(4)/305(A) बी.एन.एस. थाना देवगांव जनपद आजमगढ़।

6. मु0अ0सं0 07/2025 धारा 305 बी.एन.एस. थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।


2. करन यादव पुत्र पारस यादव निवासी अराजी अजगरा मगर्वी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।

1. मु0अ0सं0 70/2024 धारा 323/504/506 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़

2. मु0अ0सं0 98/2024 धारा 323/504/506 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़

3. मु0अ0सं0 189/2024 धारा 9/25 आयुध अधिनियम थाना रौनापार जनपद आजमगढ़

4. मु0अ0सं0 344/2024 धारा 74 बीएनएस व 7/8 पाक्सों एक्ट थाना रौनापार आजमगढ़। 

5. मु0अ0सं0 05/2025 धारा 310(2) बी.एऩ.एस. थाना रौनापार जनपद आजमगढ़। 

6. मु0अ0सं0 08/2025 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।

7. मु0अ0सं0 13/2025 धारा 309(5)/352 बी.एन.एस. थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।

8. मु0अ0सं0 02/2025 धारा 331(4)/305(A) बी.एन.एस. थाना देवगांव जनपद आजमगढ़।

9. मु0अ0सं0 07/2025 धारा 305 बी.एन.एस. थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।


3. आकाश पटेल पुत्र लालबहादुर पटेल निवासी ग्राम शिवपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।

1. मु0अ0सं0 05/2025 धारा 310(2) बी.एऩ.एस. थाना रौनापार जनपद आजमगढ़। 

2. मु0अ0सं0 13/2025 धारा 309(5)/352 बी.एन.एस. थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।

3. मु0अ0सं0 02/2025 धारा 331(4)/305(A) बी.एन.एस. थाना देवगांव जनपद आजमगढ़।

4. मु0अ0सं0 07/2025 धारा 305 बी.एन.एस. थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।


4. सौरभ विश्वकर्मा पुत्र रविन्द्र विश्वकर्मा निवासी अहिर गाँव मुरादपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।

1. मु0अ0सं0 05/2025 धारा 310(2) बी.एऩ.एस. थाना रौनापार जनपद आजमगढ़। 

2. मु0अ0सं0 13/2025 धारा 309(5)/352 बी.एन.एस. थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।

3. मु0अ0सं0 02/2025 धारा 331(4)/305(A) बी.एन.एस. थाना देवगांव जनपद आजमगढ़।

4. मु0अ0सं0 07/2025 धारा 305 बी.एन.एस. थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल थाना रौनापार जनपद आजमगढ।

2. थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।

3. व0उ0नि0 मधुसूदन चौरसिया थाना रौनापार जनपद आजमगढ।

4. हे0का0 प्रमोद यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ।

5. हे0का0 रामनिवास यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।

6. का0 अमरनाथ शर्मा थाना रौनापार जनपद आजमगढ।

7. का0 अफजल अंसारी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।

8. का0 उपेन्द्र यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ।

9. का0 प्रभाष्कर यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ।

10. का0 विशाल मल्ल थाना रौनापार जनपद आजमगढ।

11. का0 विकास यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।

बागपत महिला अधिकारी से रेप का प्रयास, आरोपी भी अफसर हाईप्रोफाइल मामले में एक हफ्ते बाद दर्ज हुआ मुकदमा


 बागपत महिला अधिकारी से रेप का प्रयास, आरोपी भी अफसर


हाईप्रोफाइल मामले में एक हफ्ते बाद दर्ज हुआ मुकदमा



उत्तर प्रदेश के बागपत में एक महिला अधिकारी से रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। जिला कारागार पर तैनात महिला अफसर से जेलर ने ही अपने कार्यालय में बुलाकर रेप की कोशिश की। घटना नए साल के पहले दिन हुई लेकिन जांच के नाम पर सात दिन बाद मंगलवार को केस दर्ज किया गया। शिकायत के तत्काल बाद जांच शुरू हुई और शिकायत सही मिलने के बाद जेलर को निलंबित कर दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि केस दर्ज होने के बाद जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।


खेकड़ा थाने के प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र के मुताबिक महिला अधिकारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी जितेंद्र कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कैलाश चंद्र के अनुसार महिला अधिकारी का मेडिकल करा दिया गया है और जिला कारागर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


उन्होंने बताया कि महिला अधिकारी ने अपने शिकायत पत्र में कहा कि 31 दिसंबर 2024 को जिला कारागार के अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद जेलर जितेंद्र कश्यप को अधीक्षक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।


शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि नए साल के पहले दिन 01 जनवरी 2025 को जितेंद्र कश्यप ने महिला अधिकारी को अधीक्षक कार्यालय में बुलाकर उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। कैलाश चंद्र के मुताबिक, शिकायत के बाद कश्यप को मुख्यालय से संबद्ध कर मामले की आंतरिक जांच कराई गई और समिति की रिपोर्ट के आधार पर जेल महानिदेशक ने आरोपी जेलर को निलंबित कर दिया। पुलिस के अनुसार, बरेली जिला कारागार में तैनात जेलर शैलेश सिंह को कश्यप की जगह बागपत जिला जेल भेज दिया है। उन्होंने अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।

आजमगढ़ फूलपुर हत्या से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम हत्यारों की गिरफ्तारी की उठाई मांग आला अधिकारी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची


 आजमगढ़ फूलपुर हत्या से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम


हत्यारों की गिरफ्तारी की उठाई मांग


आला अधिकारी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र मे बीती रात नेवादा गांव में लूट की नियत से हुई हत्या के विरोध में गुरुवार की शाम परिजनों ने ग्रामीणों के साथ फूलपुर के माहुल तिराहे पर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। जाम लगने से पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। कोतवाल फूलपुर सच्चिदानंद लोगों को समझाने में लगे रहे।


बीती रात लगभग आठ बजे खुरासो बाजार से बाइक से दीपचंद राजभर पुत्र राम पलट व विजई पुत्र चुन्नू अपने घर शेखवलिया जा रहे थे। नेवादा गांव में दूर संचार टावर के पास चार-पाँच की सख्या मे खड़े अपराधियो ने बाइक सवारों को लाठी डंडे और हाकी से बुरी तरह मारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद बाइक सहित पैसा आदि लेकर मौके से फरार हो गए। शोर शराबा सुनकर अगल बगल के ग्रामीण मौके पर पहुँच गए। गांव का ही देखकर आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने दीपचंद राजभर 45 पुत्र रामपलट निवासी नेवादा को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल विजई 38 पुत्र चुन्नू निवासी शेखवलिया का सुदनीपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।


 पुलिस ने दीपचंद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दीपचंद की मौत से उनकी मां, पत्नी, बेटी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। दीपचंद के पास 2 बेटी एक बेटा बताया गया है। बेटा शनि राजभर की शादी हो गयी है। पंजाब के लोधियाना शहर में मजदूरी करता है। बड़ी बेटी खुशी की शादी तय कर रखा था। इस वर्ष 4 जून 2025 को शादी थी। तीसरी बेटी अंकिता है। बेटियों की दहाड़ सुनकर उपस्थित ग्रामीणों की आँख नम हो जा रही थी।


 ग्रामीणों सहित परिजनों का कहना है कि मारपीट कर लूट हुई है। जाम की सूचना पर पहुँचे एसडीएम फूलपुर सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी ने परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद, पारिवारिक लाभ, पात्र होने पर आवास और गांव में जमीन होने पर जमीन का आवंटन किया जाएगा। एसडीएम के आश्वासन पर परिजन मानें और जाम को समाप्त किया।

Thursday, 9 January 2025

आजमगढ़ पवई सड़क पर शव रख कर चक्काजाम करने वालों के खिलाफ एक्शन 14 नामजद और 70 अज्ञात ने खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा


 आजमगढ़ पवई सड़क पर शव रख कर चक्काजाम करने वालों के खिलाफ एक्शन



14 नामजद और 70 अज्ञात ने खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव के लोगों ने बुधवार को पवई-कलान मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया था। परिजनों की मांग पर पुलिस ने चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज किया ही साथ में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में 14 नामजद और 60-70 अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया है।


पवई थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव निवासी लालू (38) पुत्र ससेनु का उनके पट्टीदारों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। लालू की पत्नी ने बताया कि दो दिन पूर्व पट्टीदारों से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान पट्टीदार ने लालू को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस बात को लेकर पट्टीदारों ने फिर सोमवार की रात करीब 11 बजे लालू के साथ मारपीट की।


ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया लेकिन बाद में घर के पास सड़क पर लालू का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना लालू की पत्नी को दी। सूचना मिलते ही लालू की पत्नी अपने चार बेटियों के साथ घर पहुंच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ठंड से मौत होने की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लालू की पत्नी फर्जी बता रही है। पत्नी ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम कर रहे चिकित्सक ने उसे पांच लाख रुपये देने की बात कही। पत्नी ने कहा कि जिस जमीन का विवाद चल रहा वह जमीन उनके बच्चों के नाम से किया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर मुझे न्याय दिया जाए। थानाध्यक्ष फूलपुर, सरायमीर, पवई व एसडीएम फूलपुर सुरेंद्र नरायण त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और परिवार को समझाया और परिजनों के कहने पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर परिजनों को कॉपी सौंप दी गई है। इसके बाद फिर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से संतुष्ट होकर परिजनों ने दो घंटे बाद जाम को समाप्त कर दिया।


वहीं, इस मामले में पुलिस ने सड़क पर जाम लगाने को लेकर शनिदेव, सुरेंद्र, मुंशीलाल, रामदवर, रोहित, श्रीपति, गीता, शुभम, अभिषेक तिवारी, दीपक, विनोद, रोहित, रंजना, ममता व 60-70 अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।


चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़ ने बताया कि पुलिस व प्रशासन के विरुद्ध नारे लगाते हुए राज्य मार्ग अवरुद्ध किया गया। आम लोगों में दहशत फैलाया गया। इससे मौके पर काफी अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। इसे लेकर 14 नामजद व 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।


https://www.news9up.com/2025/01/blog-post_9.html

आजमगढ़ जहरीली शराब कांड, कोर्ट में पेश हुए बाहुबली विधायक रमाकांत यादव बोले हमारे ऊपर लगाया जा रहा फर्जी मुकदमा


 आजमगढ़ जहरीली शराब कांड, कोर्ट में पेश हुए बाहुबली विधायक रमाकांत यादव



बोले हमारे ऊपर लगाया जा रहा फर्जी मुकदमा



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव को बृहस्पतिवार की सुबह फतेहगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के लिए आजमगढ़ लाया गया। रमाकांत यादव एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए, जहां जहरीली शराब कांड मामले में अपना बयान दर्ज कराया। वहीं, गैंगस्टर कोर्ट में भी रमाकांत यादव की पेशी हुई। कोर्ट से निकलते ही उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि हमारे ऊपर फर्जी मुकदमा लगाया जा रहा है। साथ ही जेल में न तो दवा दी जाती है और न ही ठीक से खाना-पीना दिया जाता है। एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व सांसद व फूलपुर पवई से वर्तमान सपा विधायक रमाकांत यादव की पेशी हुई। उनके खिलाफ माहुल में जहरीली शराब पीने से हुई मौत मामले में मुकदमा दर्ज है। रमाकांत यादव को फतेहगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद गैंगस्टर कोर्ट में उनकी पेशी हुई।


कोर्ट के खुलने तक रमाकांत वहीं पर रहे। पेशी से लौटते समय मीडिया से जैसे ही उन्होंने कहा कि फर्जी मुकदमा लगाया जा रहा हमारे ऊपर, आजम खां और सोलंकी पर। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ठीक नहीं है। जेल में दवा नहीं मिलती है। खाना-पीना भी ठीक नहीं मिलता। आज आदेश हो जाएगा तो मिलने लगेगा। उनके इतना बोलने के साथ पुलिस ने मीडिया कर्मियों को हटाना शुरू कर दिया।

आजमगढ़ पवई पोस्टमार्टम कर रहे डाक्टर ने कही थी 5 लाख देने की बात परिजनों ने पीएम रिपोर्ट को गलत बता शव रखकर किया चक्काजाम मौत के बाद हत्या का लगाया था आरोप


 आजमगढ़ पवई पोस्टमार्टम कर रहे डाक्टर ने कही थी 5 लाख देने की बात



परिजनों ने पीएम रिपोर्ट को गलत बता शव रखकर किया चक्काजाम


मौत के बाद हत्या का लगाया था आरोप



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के गालिबपुर में एक युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट को फर्जी बताते हुए शव को सड़क पर रख पवई-कलान मार्ग को जाम कर दिय थे। परिजनों की मांग है कि जब तक पुलिस न्याय नहीं देगी तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। युवक की मौत सोमवार को हुई थी। परिजनों ने पट्टीदारों द्वारा मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


 मंगलवार की देर शाम जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमे ठंड लगने से युवक की मौत होने की पुष्टि हुई। पवई थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव निवासी लालू (38) पुत्र ससेनु का उनके पट्टीदारों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। लालू की पत्नी ने बताया कि दो दिन पूर्व पट्टीदारों से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान पट्टीदारों ने लालू को जान से मारने की धमकी दी थी। इस बात को लेकर पट्टीदारों ने फिर सोमवार की रात करीब 11 बजे लालू के साथ मारपीट की। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया। इसके बाद घर के पास सड़क पर लालू का शव मिला। 


ग्रामीणों ने इसकी सूचना लालू की पत्नी को दी। सूचना मिलते ही लालू की पत्नी अपने चार बेटियों के साथ घर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में ठंड से मौत होने की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लालू की पत्नी फर्जी बता रही है। पत्नी ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम कर रहे चिकित्सक ने उसे पांच लाख रुपये देने की बात कही। पत्नी ने कहा कि जिस जमीन का विवाद चल रहा वह जमीन उनके बच्चों के नाम से किया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय दिया जाए।


https://www.news9up.com/2025/01/14-70.html

आजमगढ़ 35 साल से होमगार्ड की नौकरी कर रहा था गैंगस्टर रंजिश में गोली मारकर की थी हत्या, डकैती का भी आरोप भतीजे की शिकायत पर हुई जांच में मामला आया सामने किया गया निलम्बित


 आजमगढ़ 35 साल से होमगार्ड की नौकरी कर रहा था गैंगस्टर


रंजिश में गोली मारकर की थी हत्या, डकैती का भी आरोप


भतीजे की शिकायत पर हुई जांच में मामला आया सामने किया गया निलम्बित





उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे पुलिस महकमे में सेंध लगाकर 35 साल से नौकरी कर रहे गैंगस्टर अन्तत: अपने पारिवारिक कलह का शिकार हो गया। भतीजे द्वारा डीआईजी से शिकायत किये जाने के बाद जांच में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आ गया। पुलिस ने गैंगस्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उसे होमगार्ड के पद से निलम्बित कर दिया गया है। गैंगस्टर नकदू से नंदलाल बनकर 35 साल से होमगार्ड की नौकरी करने वाला अखिरकार निलंबित हो गया। जांच में फर्जीवाड़ा की पुष्टि होने पर पुलिस ने रानी की सराय थाने में उसके खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत किया है। उक्त मामले की जांच आरोपी नकदू के भतीजे की शिकायत पर तत्कालीन डीआईजी वैभव कृष्ण ने जांच कराई थी। आरोपी नकदू के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती के कई मामले दर्ज थे। सितंबर 1989 से लेकर 2024 तक जिले के रानी की सराय और मेंहनगर थाने में नौकरी करता रहा लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी थी।


जानकारी के मुताबिक आरोपी नकदू के भतीजे ने चाचा नकदू के खिलाफ 03 दिसंबर 2024 को डीआईजी वैभव कृष्ण से शिकायत किया था। आरोप लगाया था कि चाचा 35 साल से फर्जी तरीके से होमगार्ड की नौकरी कर रहे हैं। इस पर डीआईजी ने जांच के आदेश दिए। जांच में सामने आया कि रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकवारा निवासी नकदू पर 1984 में हत्या और साक्ष्य छुपाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। नकदू ने 1984 में जहानागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले मुन्ना यादव की रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद नकदू पर 1987 में डकैती का मुकदमा दर्ज हुआ।


 फिर बाद में नकदू पर 1988 में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। इसकी हिस्ट्रीशीट भी खोली गई। जांच में सामने आया कि नकदू यादव कक्षा चार तक गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ा है। कक्षा आठ का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर वर्ष 1989 में होमगार्ड की नौकरी हासिल की। आरोपी नकदू ने नौकरी पाने के लिए अपनी पहचान भी बदल दी। 1990 के पहले तक आरोपी की पहचान नकदू यादव पुत्र लोकई यादव के रूप में थी। इसके बाद वह 1990 में आरोपी नकदू से नंदलाल बन गया। आरोपी नंदलाल यादव पर 1988 में गैंगस्टर की कार्रवाई कर हिस्ट्रीशीटर में शामिल कर लिया गया था। इसके बाद भी आरोपी ने सितंबर 1989 को होमगार्ड विभाग ज्वाइन कर लिया। मजे की बात तो ये है कि हिस्ट्रीशीटर होने के बाद भी तत्कालीन रानी की सराय थाने और लोकल इंटेलिजेंस की टीम के प्रभारियों ने आरोपी होमगार्ड के चरित्र प्रमाण पत्र पर सितंबर 1992 में हस्ताक्षर भी कर दिए हैं।


एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि रानी की सराय थाना क्षेत्र में एक फर्जीवाड़ा कर होमगार्ड की नौकरी करने का मामला सामने आया था। मामले की जांच हुई तो सही पाया गया। नकदू के खिलाफ रानी की सराय थाने में मुकदमे पंजीकृत है। उसके द्वारा कूट रचित दस्तावेज तैयार कर नाम में परिवर्तन किया गया था। पिछले 35 साल से वह मेहनगर थाने में नौकरी कर रहा था। उसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।