Wednesday, 19 January 2022

तो अब अखिलेश के मौसा भी होंगे भाजपा में शामिल-जाने क्या है वजह


 तो अब अखिलेश के मौसा भी होंगे भाजपा में शामिल-जाने क्या है वजह




उत्तर प्रदेश लखनऊ अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने के बाद मुलायम सिंह यादव के परिवार में एक और सेंध लगा दी है।




 अब अखिलेश यादव के मौसा ने भी ऐलान कर दिया है कि वह भाजपा में जा रहे हैं। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू और औरैया जिले की बिधूना क्षेत्र से विधायक रहे प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस ने कहा कि सपा अपनी मूल विचारधारा से भटक गई है। पार्टी में अब नेता जी और शिवपाल सिंह यादव का कोई सम्मान नहीं बचा है, ऐसी स्थिति में वह अब भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।



मुलायम की दूसरी पत्नी साधना यादव के बहनोई पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस फिलहाल प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के पदाधिकारी हैं। बुधवार को मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। प्रमोद गुप्ता एलएस ने पत्रकारों से कहा कि वह लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।उन्होंने आरोप लगाया कि सपा में मुलायम और शिवपाल का कोई सम्मान नहीं है जिससे आहत होकर उन्होने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अब अपनी मूल विचारधारा से भटक गई है और उसमें जुआ-सट्टा खिलाने वालों व जमीनों पर कब्जा करने वालों को शामिल किया जा रहा है।





पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि सपा में मुलायम सिंह यादव व शिवपाल सिंह यादव को प्रताड़ित किया जा रहा है। मुलायम सिंह यादव को विक्रमादित्य मार्ग वाले आवास पर बंधक बना लिया गया है और उन्हें किसी से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। नेता जी के जन्मदिन वाले दिन उन्हें कुछ भी बोलने नहीं दिया गया और माइक छीन लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज पार्टी में गैर समाजवादियों को तरजीह दी जा रही है और पुराने समाजवादियों की घोर उपेक्षा की जा रही है।

आजमगढ़ मुबारकपुर प्यार में खलनायक बनी पत्नी की हत्या कराना चाहता था चिकित्सक


 प्यार में खलनायक बनी पत्नी की हत्या कराना चाहता था चिकित्सक


साथियों संग 15 जनवरी को पत्नी पर चलवाई थी गोली, पत्नी अस्पताल में भर्ती






उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मुबारकपुर कहते है प्यार अंधा होता है इसी के चक्कर में पड़कर एक चिकित्सक ने अपनी ही पत्नी की हत्या करने की साजिश रच डाली। और साथियों के साथ मिलकर मारने के लिए पत्नी पर गोली चलाई। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। पत्नी को गोली तो जरूरत लगी लेकिन वह अभी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने चिकित्सक और उसकेे दो साथियों को गिरफ्तार कर इस कहानी का खुलासा किया। उनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 तमंचा, 03 जिन्दा, 01 खोखा कारतूस व सुपारी का 20 हजार रूपया नगद बरामद कर लिया।




मिली जानकारी के अनुसार, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरूषोतमपुर निवासी राहुल पुत्र श्यामलाल ने प्रार्थना पत्र दिया कि खुद की पत्नी रीना देवी जिसकी पहले से तबीयत खराब होने के कारण सोनोग्राफी के लिए जीयनपुर जाने हेतु पुरुषोत्तमपुर (मेन रोड बगहीडाड़) पर अपनी गाड़ी मे बैठने के लिए कहा कि उसी समय एक मोटर साईकिल पर हेलमेट लगाये दो व्यक्ति 1.विजय वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा 2. श्रवण वर्मा पुत्र सीताराम वर्मा निवासी गण ग्राम अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ आये जो जमीनी रंजिश को लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया और पत्नी रीना देवी को गोली मार कर घायल कर दिया है। इस सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दिया।




लेकिन जब मुबारकपुर पुलिस ने कार्यवाही शुरू की तो जानकारी हुई कि बगहीडाड़ के पास जो गोली चली थी जो लोग गोली मारे है वे सभी लोग बुढ़ऊ बाबा मंदिर के खड़े होकर बातचीत कर रहे है कि इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर डा0 राहुल राम पुत्र श्याम लाल निवासी ग्राम पुरूषेत्तमपुर, धर्मेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 ललित नारायण राम निवासी मुहल्ला महादेव नगर अजमतगढ़ व जुगुनू राम पुत्र रूपचन्द निवासी मुहल्ला महादेव नगर अजमतगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।




पूछताछ में आरोपी पति डा. राहुल राम ने बताया गया कि अजतमगढ़ क्लीनिक पर एक लड़की से मेरी मुलाकात हुई जिससे मै प्रेम करता हूँ और मै अपने बीबी से काफी तंग आ गया था।



 किसी भी महिला का फोन आता था तो मेरे हर फोन की निगरानी करती थी मै उसको समझाया भी लेकिन वह बराबर लड़ाई झगड़ा करती थी और मेरे घर वालो को मेरे द्वारा दिये गये पैसे को खर्चा आदि भी देने से मना करती थी आये दिन मुझसे लड़ाई झगड़ा करती रहती थी तब मैने सोचा की अपनी बीबी को रास्ते से हटा दूँ और जिससे प्रेम करता हूँ उससे शादी कर लूंगा।




तब मै काफी दिनों से अपने साथी धर्मेन्द्र कुमार से कह रहा था तो धर्मेन्द्र द्वारा हमे आश्वासन दिया गया की एक्सीडेण्ट करवाकर मारा जायेगा जब यह बात सही नही लगी तो धर्मेन्द्र अपने साथी जुगुनू के साथ 14 जनवरी को मेरे क्लीनिक अजमतगढ़ आये वही पर हम तीनों लोगो ने प्लान बनाया और कहा कि कल तुम लोग काम कर दो तो बाकी का पैसा काम होने के बाद दे दूंगा।




 15 जनवरी को मै अपनी पत्नी रीना को जिसे पथरी की बीमारी है कई आपरेशन करवा भी चुका हूं और सोनोग्राफी कराने का बहाना बताकर उसे घर से आजमगढ़ -गोरखपुर जाने वाली रोड पर आने के लिए कहा और इशारे पर धर्मेन्द्र ने मेरी बीबी को दौड़ाकर एक गोली मार दिया मेरी बीबी गिर गई।



गिरफ्तारी करने वाली टीम


आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में मुबारकपुर प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह, संजय तिवारी, संजय सिंह, प्रभारी स्वाट टीम, हे0का0 सुरेन्द्र यादव हे0का0 दिलीप पाठक हे0का0 सत्येन्द्र यादव का0 पवन यादव, का0 अमित सिंह का0 अभिमित तिवारी हे0का0 अमर सिंह, का0 नीरज यादव का0 मुन्ना यादव रि0का0 राहुल चौरसिया, का0 अत्मानन्द शाक्य, का0 मुकेश कुमार यादव, शामिल रहे।


बीजेपी ज्वाइन की अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 बीजेपी में शामिल होने के बाद सपा पर बरसीं अपर्णा यादव


 बीजेपी ज्वाइन की अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश  चुनाव 2022 बीजेपी में शामिल होने के बाद सपा पर बरसीं अपर्णा यादव




उत्तर प्रदेश  विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को बड़ा झटका देते हुए उनके छोटे भाई की पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हो गई हैं।



 अपर्णा यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन की. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला भी बोला.

अपर्णा सिंह ने गुंडागर्दी का जिक्र करते हुए सपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि,’सपा के शासन में गुंडागर्दी को इतना तवज्जो दिया जाता है कि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थी. शाम होते ही घरों के दरवाजे बंद हो जाते थे. मेरे लिए राष्ट्र सबसे जरूरी है, इसीलिए मैं हमेशा से प्रधानमंत्री जी से प्रभावित रही हूं,’ इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, “प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश जी असफल रहें हैं, साथ ही वह परिवार में भी असफल रहे हैं. इसी वजह से वह विधानसभा चुनाव लड़ने से भी बच रहे हैं।






बता दें कि अपर्णा यादव लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ना चाहती थीं, लेकिन समाजवादी पार्टी में रहते हुए ऐसा नहीं हो पा रहा था,अखिलेश यादव बोल चुके थे कि वो परिवार के किसी सदस्य को टिकट नहीं देने वाले हैं, इसे लेकर अपर्णा और अखिलेश यादव के बीच अनबन शुरू हुई, बाद में खबरें सामने आईं कि अपर्णा बीजेपी नेताओं के संपर्क में है और जल्द पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हो सकती है. जिसे अब अपर्णा ने सच साबित कर दिया है


भाजपा में आज शामिल होंगी मुलायम की बहू अर्पणा यादव


 भाजपा में आज शामिल होंगी मुलायम की बहू अर्पणा यादव




लखनऊ उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अब अखिलेश यादव को बड़ा झटका देगी। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के साथ मंगलवार को दिल्ली पहुंची अपर्णा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। विधानसभा चुनाव में सपा और भाजपा के बीच चल रहे एक-दूसरे के नेताओं को तोड़ने के खेल में भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। मुलायम की बहू को भाजपा में शामिल कराकर भाजपा यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने छोटे भाई की बहू को संरक्षण नहीं दे सके। अपर्णा ने 2017 में लखनऊ कैंट से सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। 2022 में भाजपा बक्शी का तालाब या लखनऊ की किसी सीट से अपर्णा को चुनाव लड़ा सकती है।



दिल्ली में टिकटों को लेकर मंथन



सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकती हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, अपर्णा यादव इस वक्त दिल्ली में हैं और यूपी बीजेपी से जुड़े कई नेता भी इस समय दिल्ली में टिकटों को लेकर मंथन कर रहे हैं। मुलायम परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव बीजेपी में बुधवार को शामिल हो सकती हैं। अभी कुछ दिन पहले ही चाचा शिवपाल यादव ने बहू अपर्णा को नसीहत भी दी थी। उन्होंने कहा था कि पहले पार्टी के लिए काम करें, फिर कुछ उम्मीद रखें। इसी बीच उनके बीजेपी में जाने की चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है।



मुलायम के समधी थाम चुके है बीजेपी का दामन



सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकती हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, अपर्णा यादव इस वक्त दिल्ली में हैं और यूपी बीजेपी से जुड़े कई नेता भी इस समय दिल्ली में टिकटों को लेकर मंथन कर रहे हैं। अपर्णा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी की सदस्यता ले सकती हैं। हाल ही में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधि हरिओम यादव भी बीजेपी का दामन थाम चुके हैं।



अपर्णा को सपा में रहना चाहिएः शिवपाल



सपा मुखिया अखिलेश यादव से गठबंधन कर चुके प्रसपा मुखिया शिवपाल यादव ने भी अपने एक बयान में बहू अपर्णा यादव को नसीहत देते हुए हाल ही में कहा था कि अपर्णा को पहले पार्टी के लिए काम करना चाहिए। इसके बाद किसी तरह की उम्मीद करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी में ही रहने की नसीहत दी थी। वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने छोटे भाई की पत्नी अपर्णा यादव को टिकट दिए जाने के सवाल पर कहा था कि हमारे परिवार की हमसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी को चिंता है, कहीं आप बीजेपी से प्रेरित होकर तो सवाल नहीं पूछ रहे हो।

Tuesday, 18 January 2022

लखनऊ उत्तर प्रदेश बसपा का दस छोटे दलों से गठबंधन की घोषणा-जाने कौन है दल


 बसपा का दस छोटे दलों से गठबंधन की घोषणा-जाने कौन है दल




लखनऊ उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने 10 छोटे दलों से गठबंधन का ऐलान किया है।



 बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बसपा को इंडिया जनशक्ति पार्टी, पच्चासी परिवर्तन समाज पार्टी, विश्व शांति पार्टी, संयुक्त जनादेश पार्टी, आदर्श संग्राम पार्टी, अखंड विकास भारत पार्टी, सर्वजन आवाज पार्टी, आधी आबादी पार्टी, जागरूक जनता पार्टी, सर्वजन सेवा पार्टी समर्थन मिला है।



सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बहन सुश्री मायावती के विकासशील विचारों से प्रेरित होकर बहुजन समाज पार्टी को 10 राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है और सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की विचारधारा के साथ आगे बढ़ने और कार्य करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि आप सभी के समर्थन व सहयोग से बहुजन समाज पार्टी को और ऊर्जा व गति मिलेगी और हम सब मिलकर जनता के आशीर्वाद से यूपी में 5वीं बार बहन जी को मुख्यमंत्री बनायेंगे, जिससे हमारा उत्तर प्रदेश पुनः प्रगति व समृद्धि के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ें

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ गायत्री के लिए वरदान साबित हुई आयुष्मान भारत योजना


 गायत्री के लिए वरदान साबित हुई आयुष्मान भारत योजना  



लाभान्वित कैंसर इलाज के लिए मिले तीन लाख रुपए

आशा संगिनी कंचन पांडे ने किया सहयोग 

ऑपरेशन के लिए 8935 जिला वासी लाभान्वित




आजमगढ़ से तनवीर आलम की रिपोर्ट।


 


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद की गायत्री देवी के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना वरदान साबित हुई। कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे परिवार के लिए आशा संगिनी कंचन पांडे किसी देवी से कम नहीं। आशा संगिनी की मदद से आज गायत्री का ऑपरेशन के बाद तीन लाख का मद्द मिल पाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आईएन तिवारी ने बताया की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जनपद में अब तक 8935 लोग ऑपरेशन करवा चुके हैं।  

आयुष्मान भारत योजना के जिला सूचना प्रणाली प्रबन्धक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि  समय-समय पर जिले में विशेष अभियान चलाकर,जिन लोगों के पास प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री द्वारा भेजा गया पत्र प्राप्त हुआ है, उन लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया जाता है।



 लेकिन फिर भी गोल्डन कार्ड बनाने के प्रति लोगों की जागरूकता की कमी के कारण जिले के अतरौलिया ब्लॉक के अंतर्गत गाँव रतुआपार निवासी गायत्री देवी के स्तन कैंसर का सफल ऑपरेशन लखनऊ में किया गया। लेकिन आशा संगिनी कंचन पांडे के सहयोग से ऑपरेशन के बाद लाभार्थी के पति द्वारा गोल्डेन कार्ड के लिए पंजीकरण करवाया गया।  उसके बाद आयुष्मान कार्ड पत्र को (गोल्डन कार्ड) के लिए पंजीकृत कर ऑपरेशन के बाद इलाज का पूरा खर्च आयुष्मान भारत योजना द्वारा किया गया। 

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कैंसर, हृदय, न्यूरो (मस्तिष्क), रीढ़ आदि के ऑपरेशन का खर्चा भी योजना के तहत दिया जाता है। जिले में अब तक आयुष्मान भारत योजना के तहत कुल 8935 लोगों का ऑपरेशन किया गया, साथ ही 35 लोग इलाज पर हैं, जिले में 1989551 लक्ष्य के सापेक्ष 227326 गोल्डन कार्ड बनाये गए हैं। 




ब्लॉक अतरौलिया, गाँव रतुआपार निवासी स्तन कैंसर से प्रभावित लाभार्थी गायत्री देवी के पति संतोष उपाध्याय ने बताया कि मेरी पत्नी को स्तन कैंसर होने का पता चला तो मैं कई अस्पतालों में  गया। सभी डॉक्टरों के द्वारा बतायी हुई  सारी जांच करवाता गया, और दवा भी किया।  लेकिन मेरी पत्नी ठीक नहीं हो रही थी।  फिर किसी ने लखनऊ पीजीआई ले जाने का सलाह दिया और मैं पत्नी को लेकर लखनऊ चला गया।  डॉक्टर को दिखाया तो उन्होने आपरेशन कि सलाह दी। ऑपरेशन के लिए खेत बेचकर  और रिश्तेदारों से पैसा जुटा कर लखनऊ गया। 




ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने कहा की अभी भी कम से कम  तीन लाख लगेंगे, मैं परेशान हो गया,  तब डॉक्टर ने कहा कि आयुष्मान का कार्ड बनवा लो, तुम्हारी पत्नी का बाकी का इलाज मुफ्त हो जाएगा।  तब मैं घर बेचने के बारे में सोचने लगा तभी किसी ने कहां की अपनी आशा से मिलो हो सकता है बन जाए आशा का नाम कंचन पांडे है।   



अतरौलिया ब्लॉक की आशा संगिनी कंचन पांडे ने बताया की पहले मैं आशा थी, गायत्री देवी के पति संतोष उपध्याय आये थे।  उन्होने कहा ऑपरेशन के लिए खेत बेच दिया हूँ, लेकिन अभी भी तीन लाख रुपए का खर्चा है अगर आयुष्मान कार्ड नहीं बना तो मकान बेचना पडेगा।  मैंने उनसे कहा  अस्पताल में बात करती हूं। 



अस्पताल में आवेदन पत्र दिया।  लाभार्थी के पति संतोष को 5 से 6 बार अस्पताल लेकर जाने के बाद आयुष्मान गोल्डन कार्ड बन गया।  और  ऑपरेशन के बाद इलाज का लगभग तीन लाख का भुगतान आयुष्मान द्वारा किया गया।  आज गायत्री स्वस्थ और परिवार के साथ खुश है।



रीता बहुगुणा जोशी ने की इस्तीफे की पेशकश, भाजपा नेतृत्व को लिखा पत्र


 रीता बहुगुणा जोशी ने की इस्तीफे की पेशकश, भाजपा नेतृत्व को लिखा पत्र



लखनऊ उत्तर प्रदेश  बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी अब बेटे मयंक जोशी को लखनऊ कैंट से टिकट के लिए सांसदी भी छोड़ने को तैयार हो गई हैं। उन्होंने इस बारे में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर अपनी बात कही है। भाजपा ने सांसदों को टिकट देने से इनकार किया है। पार्टी ने एक परिवार एक टिकट का ऐलान किया है। इसी के तहत जोशी के बेटे को टिकट पर संशय की स्थिति है।


रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट के पार्टी के फैसले के बारे में जब पता चला तो मैंने इस बारे में पत्र लिखा है। रीता का कहना है कि अगर कोई चुनावी राजनीति में आना चाहता है और लंबे समय से समाजसेवा कर रहा है तो उसे टिकट में हर्ज नहीं होना चाहिए।




 रीता जोशी ने यह भी कहा कि मैंने पहले ही 2024 का चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर रखी है। अब मैं सासंदी छोड़कर पार्टी का काम करना चाहती हूं। रीता बहुगुणा का कहना है कि अगर मौजूदा सांसद के बेटे को टिकट देने में दिक्कत है तो वो सांसदी छोड़ने को तैयार हैं। रीता जोशी जिस सीट लखनऊ कैंट से टिकट मांग रही हैं, उस पर बीजेपी में कई दावेदार हो गए हैं। रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी को ज्वाइन किया था। रीता का कहना है कि उनका बेटा 2009 से राजनीति में एक्टिव है और लोगों के लिए काम कर रहा है। 



ऐसे में उनके बेटे मयंक जोशी को टिकट मिलना चाहिए। रीता के अलावा बीजेपी में अपने बेटों के लिए टिकट मांगने की लिस्ट में बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल, केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भी नाम शामिल है। इन सभी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने बेटों कि लिए टिकट की मांग की है। इस बीच बीजेपी में यूपी विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों के बंटवारे को लेकर मंथन जारी है। धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर बैठक चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि तीसरे और चौथे चरण के लिए बुधवार को टिकटों का ऐलान होगा।