Tuesday, 6 August 2024

आजमगढ़ कलेक्टर भवन पर फहराया गया उल्टा राष्ट्रीय ध्वज मीडिया के बताने पर दुरुस्त किया गया तिरंगा झंडा


 आजमगढ़ कलेक्टर भवन पर फहराया गया उल्टा राष्ट्रीय ध्वज


मीडिया के बताने पर दुरुस्त किया गया तिरंगा झंडा



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ देश व प्रदेश शासन जहां आगामी स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए साप्ताहिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रहा है वहीं मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर उल्टा फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज ने खूब सुर्खियां बटोरी। जिला मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट भवन जहां जनमानस को न्याय दिलाने के लिए प्रतिदिन जिलाधिकारी पीड़ितों की फरियाद सुनते हैं। वहीं उनके मातहतों द्वारा मंगलवार को मुख्यालय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा दिया गया। इस बात की जानकारी होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में तैनात होमगार्ड जवान ने फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज को उतार कर उसे सीधा किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट भवन के बाहर तमाशबीनों की भीड़ तरह -तरह की चर्चा में मशगूल रही।


हुआ यूं कि मंगलवार को कलेक्ट्रेट भवन में बैठने वाले किसी प्रशासनिक अधिकारी की अदालत में न्याय पाने की आस में आए फरियादी की नजर मुख्यालय भवन पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज पर नजर पड़ी। तिरंगे झंडे को उल्टा देख उसने आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी। फिर क्या यह बात कलेक्ट्रेट क्षेत्र में मौजूद मीडिया कर्मियों को हुई और सभी इस कृत्य को अपने कैमरों में कैद करने निकल पड़े। अचानक एक साथ आसमान की ओर उठे दर्जनों मोबाइल फोन और कैमरों को देख उस रास्ते से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई।


 इसकी जानकारी होते ही कलेक्ट्रेट भवन में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को मानो सांप सूंघ गया हो। जब तक राष्ट्रीय ध्वज को उतार कर उसे सीधा करने की बात शुरू होती, तभी कलेक्ट्रेट भवन में तैनात एक होमगार्ड जवान भागकर छत पर पहुंचा और राष्ट्रीय ध्वज को उतार कर उसे सम्मान के साथ सीधा किया। इस बात की चर्चा पूरे दिन सुर्खियों में रही।

Monday, 5 August 2024

आजमगढ़ शहर कोतवाली हत्यारे प्रेमी ने बताया क्यों उतारा छात्रा को मौत के घाट पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


 आजमगढ़ शहर कोतवाली हत्यारे प्रेमी ने बताया क्यों उतारा छात्रा को मौत के घाट



पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिस ने बीते चार अगस्त 2024 को शहर के ब्रम्हस्थान क्षेत्र में किराए का आवास लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही युवती की गला घोंटकर की गई हत्या में आरोपित उसके प्रेमी को सोमवार को दिन में क्षेत्र के छोटी हरैया गांव के समीप धर दबोचा। आरोपी ने युवती की हत्या किए जाने के कारणों का खुलासा किया।


शहर के ब्रम्हस्थान क्षेत्र में किराए का आवास लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा खुशबु का शव उसके कमरे से बरामद किया गया। पुलिस की छानबीन में जानकारी मिली कि महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा कदीम परमेश्वरपुर ग्राम निवासी मृतका खुशबू ब्रम्हस्थान क्षेत्र में किराए का आवास लेकर कोचिंग सेंटर के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। उसके साथ मऊ जिले के घोसी थाना ग्राम पिऊवा निवासी राजू यादव लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। 



इस मामले में मृतका की मां ने पुत्री के साथ उसके आवास में रहने वाले राजू यादव के खिलाफ आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपित युवक मेरी पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बेटी ने जब अपने प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने गमछे से गला घोंटकर बेटी को मार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृतका के मां द्वारा लगाए गए आरोप की पुष्टि होने पर पुलिस ने इस मामले में आरोपित युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। सोमवार को दिन में आरोपित राजू यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गए आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।आरोपी युवक ने बताया कि हम लोगों के बीच विवाद हुआ था, फिर हम दोनों सो गए,रात में खुशबू ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

जौनपुर मुगराबादशाहपुर पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में एक शातिर लूटेरा अभियुक्त के पैर में लगी गोली, घायल/गिरफ्तार,


 जौनपुर मुगराबादशाहपुर पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में एक शातिर लूटेरा अभियुक्त के पैर में लगी गोली, घायल/गिरफ्तार,


 


उत्तर प्रदेश जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण व दिशा निर्देशन में थानाध्यक्ष मुगराबादशाहपुर संतोष पाठक मय हमराह देख भाल क्षेत्र तलाश वांछित वारण्टी में रवाना होकर आज दिनांक- 05.08.2024 को सुबह लगभग 05.00 बजे गौरीशंकर महादेव मंदिर पर जाने वाले कावड़ियो की सुरक्षा के दृष्टिगत थाना क्षेत्र सुजानगंज के करीब मुंगराबादशाहपुर रोड पर  वाहनो को रोक कर चेक कर रहे थे तथा आने जाने वाले इक्का दूक्का बड़े वाहनों को श्रावण सोमवार होने की वजह से वापस मुंगराबादशाहपुर की तरफ भेजा जा रहा था कि उसी समय एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति तेजी से सुजानगंज की तरफ से आ रहे थे।


जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया किन्तु रुके नही भागने लगे, संदिग्ध प्रतीत होने पर उक्त टीम द्वारा बदमाशो का पीछा करते हुए जैसे ही रामपुर मोड़ पटेल नगर रोड के पास पहुंचे तो नील गायों का झुण्ड देखकर उक्त बदमाश अचानक ब्रेक लगाये तो बदमाश जमीन पर मय गाड़ी सहित गिर गये , जब पुलिस टीम द्वारा उक्त बदमाशों को आत्मसमर्पण हेतु कहा गया तो एक बदमाश जान से मारने की नियत से पुलिस वालो के ऊपर फायर कर दिया।


आत्मरक्षार्थ थानाध्यक्ष द्वारा अपनी सरकारी पिस्टल से फायर किया तो कुछ समय बाद कराहने की अवाज आयी, पास में जाकर देखा तो एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी हुई है तथा दूसरा बदमाश झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग गया।


 घायल/पकड़े हुए व्यक्ति का नाम पूछा गया तो अरविन्द बिन्द पुत्र राम नरायण बिन्द निवासी देनवा दुबौली थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ उम्र 37 वर्ष बताया जिसे समय करीब 05.22 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओ में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।


 उक्त अभियुक्त द्वारा थाना खुटहन , बक्सा , बदलापुर, सुजानगंज में कई लूट की घटनाओं को अपने साथी के साथ अंजाम दिया गया था ऐसा बताया गया है।





घायल/गिरफ्तार अभियुक्त

अरविन्द बिन्द पुत्र राम नरायण बिन्द निवासी देनवा दुबौली थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ उम्र 37 वर्ष।


बरामदगी:-  

एक तमंचा 315 बोर , दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस 09 mm, एक मोबाईल, एक मोटरसाइकिल व 1500 रुपया नगद।


आपराधिक इतिहास:- अभि0 अरविन्द बिन्द   

1. मु0अ0सं0 285/2024 धारा 109(1) बीएनएस 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर। 

2. मु0अ0सं0 218/2024 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस थाना खुटहन जौनपुर।

3. मु0अ0सं0 211/2024 धारा 309(4)/317(2)/317(5) BNS व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बक्शा जनपद जौनपुर।

4. मु0अ0सं0 219/2024 धारा 309(4), 317(2), बीएनएस थाना बक्सा जौनपुर।

5. मु0अ0सं0 220/2024 धारा 109(1) BNS भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट जौनपुर।

6. मु0अ0सं0 258/2024 धारा 356 भादवि थाना बदलापुर जौनपुर।

7. मु0अ0सं0 269/2024 धारा 304(2)/115(2) बीएनएस थाना बदलापुर जौनपुर।

गिरफ्तार करने वाली टीम- 

1. उ0नि0 संतोष पाठक (थानाध्यक्ष) थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।

2. निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह प्र0नि0 मछलीशहर जौनपुर 

3. हे0का0 जितेन्द्र देव पाण्डेय थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।

4. का0 पकंज मिश्रा , का0 दुर्गेश कुमार गौड़ थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।

5. का0 लक्ष्मीकांत गुप्ता , का0 सुनील यादव थाना मछलीशहर जौनपुर।

6. का0 नीरज यादव  थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर।

आगरा जब दरोगा को भाग कर बचानी पड़ी अपनी जान गश्त के दौरान पुलिस टीम पर किया गया हमला


 आगरा जब दरोगा को भाग कर बचानी पड़ी अपनी जान



गश्त के दौरान पुलिस टीम पर किया गया हमला



उत्तर प्रदेश आगरा के कागारौल-फतेहपुर सीकरी रोड पर गश्त के दौरान पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। एक दरोगा घायल हो गया। प्रशिक्षु दरोगा ने किसी तरह खुद को बचाया। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है। 


कागारौल थाने पर तैनात उपनिरीक्षक हरेंद्र कुमार ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वह और प्रशिक्षु दरोगा प्रदीप कुमार शुक्रवार की रात फतेहपुर सीकरी रोड स्थित कब्रिस्तान के पास गश्त कर रहे थे। तभी फतेहपुर सीकरी की ओर से बाइक सवार महिला और पुरुष ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। उनकी गर्दन में चोट लगी, घायल हो गए। प्रशिक्षु ने महिला से हसिया छीन लिया। इसी दौरान महिला व धारदार हथियार को छोड़ कर हमलावर व्यक्ति बाइक सहित भाग गया। भागते हुए उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपना नाम मीना पत्नी बंटू निवासी औरंगपुर और भागे व्यक्ति का नाम मनोज निवासी औरंगपुर बताया है।


 बताया गया कि महिला की तहरीर पर पुलिस केस नहीं लिख रही थी, इससे नाराज होकर उसने हमला किया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। महिला आए दिन तहरीर देकर गांव के किसी न किसी के खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराना चाहती है। जांच के बाद केस दर्ज करने की कहने पर उसने यह हमला किया।

आगरा काफी मॉडर्न हैं महिला इंस्पेक्टर शैली राणा दोस्त संग पकड़े जाने के बाद अब रील हुईं वायरल


 आगरा काफी मॉडर्न हैं महिला इंस्पेक्टर शैली राणा


दोस्त संग पकड़े जाने के बाद अब रील हुईं वायरल



उत्तर प्रदेश के आगरा में अपने सरकारी आवास पर दोस्त के साथ पकड़ी जाने वाली महिला इंस्पेक्टर शैली राणा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। शनिवार को हुई मारपीट की घटना के बाद जब उनका वीडियो वायरल हुआ। लोग इंस्पेक्टर शैली राणा के पक्ष और विपक्ष में कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा कि पुलिस के सामने इंस्पेक्टर से मारपीट होती रही इससे ज्यादा शर्मनाक कोई और बात नहीं हो सकती थी। पुलिस चाहती तो यह मामला इतना तूल नहीं पकड़ता। पति-पत्नी और वो का मामला था। पुलिस को थाने में बैठाकर पंचायत करानी चाहिए थी। वहीं कुछ लोगों ने इंस्पेक्टर शैली राणा के वीडियो के साथ उनकी कुछ रील भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी हैं।


 वायरल रील में शैली राणा कॉफी मॉडर्न नजर आ रही हैं। शैली राणा की अलग-अलग फिल्मी गीतों पर बनी रीलें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। शैली राणा की इस रील पर लोग तरह-तरह की टिप्पणी भी करते नजर आ रहे हैं। रकाबगंज थाना प्रभारी शैली राणा सरकारी आवास पर रहती हैं। शनिवार की शाम मेरठ में तैनात इंस्पेक्टर पवन कुमार उनके घर रुके थे। मेरठ से पवन कुमार की पत्नी अपने भाई, भाभी, भतीजे और बेटे के साथ आई थी। आते ही सभी ने बवाल किया था। शैली राणा और पवन कुमार के साथ मारपीट की थी। हंगामा होने पर रकाबगंज थाने से पुलिसकर्मी आ गए थे। किसी ने उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया था। पुलिस ने खुद मारपीट के वीडियो बनाए थे। डीसीपी सिटी सूरज राय ने इस मामले में दो दरोगा, तीन मुख्य आरक्षी और तीन सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।


https://www.news9up.com/2024/08/blog-post_4.html

Sunday, 4 August 2024

आजमगढ़ देवगांव पुलिस मुठभेड़ में गोमांस कारोबारी को लगी गोली असलहा व चोरी की बाइक बरामद


 आजमगढ़ देवगांव पुलिस मुठभेड़ में गोमांस कारोबारी को लगी गोली



असलहा व चोरी की बाइक बरामद



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ देवगांव कोतवाली क्षेत्र में बरसेरवां गांव के समीप रविवार की भोर में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी घायल हो गया। पुलिस ने 315 बोर तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा चोरी की बाइक बरामद किया है। घायल बदमाश की पुलिस को गोकशी के मामले में तलाश थी। उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


देवगांव क्षेत्र के कैथी शंकरपुर ओवरब्रिज एवं बेसो नदी पुल के बीच बीते 16 जुलाई की रात गोकशी की सूचना पर वहां पहुंची पुलिस को देख गोवंश का वध कर प्रतिबंधित मांस एकत्र कर रहे गोमांस कारोबारी फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक स्कार्पियो वाहन, डेढ़ कुंतल प्रतिबंधित मांस, गोवंश की खाल तथा पशु वध में प्रयुक्त औजार बरामद किया। 


पुलिस की छानबीन में गोमांस कारोबार में लिप्त बिलरियागंज क्षेत्र के जैगहां निवासी संजय सरोज, गंभीरपुर क्षेत्र के छांऊ गांव निवासी खुर्शीद व दिलचैन तथा मुहम्मदपुर भिटियां निवासी अबुलकैश उर्फ कैश मोहम्मद उर्फ इरशाद तथा शाहिद उर्फ करिया के नाम प्रकाश में आए। इस मामले में आरोपित संजय सरोज तथा अबुल कैश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि खुर्शीद ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। पुलिस को इस मामले में आरोपित दिलचैन एवं शाहिद उर्फ करिया की तलाश थी। रविवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि गोकशी के मामले में वांछित एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर गोसाईं की बाजार से देवगांव की ओर आ रहा है। सटीक सूचना मिलने पर देवगांव पुलिस और स्वाट टीम द्वारा उसकी घेरेबंदी की गई। 


भोर में करीब साढ़े चार बजे पुलिस ने श्रीकांतपुर गांव के समीप तेज गति से आ रहे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो वह बरसेरवां की ओर भागने लगा। पुलिस की घेरेबंदी की वजह से राधे मोहन स्कूल के समीप बाइक फिसलने से वह गिरा और पुलिस पर फायरिंग करते हुए पैदल भागने लगा। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे काबू में कर लिया। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने तमंचा मय जिंदा व खोखा कारतूस तथा बाइक बरामद किया। जांच पड़ताल में बरामद बाइक चोरी की निकली। घायल बदमाश की पहचान गंभीरपुर क्षेत्र के मुहम्मदपुर भिटिया निवासी शाहिद उर्फ करिया के रूप में हुई। उपचार के लिए उसे लालगंज सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में गोकशी, शस्त्र अधिनियम तथा गैंगस्टर एक्ट समेत कुल आठ अभियोग दर्ज बताए गए हैं।

आगरा कमरे में प्रेमी संग पकड़ी गई महिला इंस्पेक्टर दरवाजा तोड़ घुसे घरवाले, फिर जो किया नहीं होगा यकीन


 आगरा कमरे में प्रेमी संग पकड़ी गई महिला इंस्पेक्टर


दरवाजा तोड़ घुसे घरवाले, फिर जो किया नहीं होगा यकीन



उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना रकाबगंज के आवासीय परिसर में शनिवार को शर्मनाक घटना हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक शैली राणा के सरकारी आवास पर मुजफ्फरनगर के इंस्पेक्टर आए हुए थे। तभी मुजफ्फरनगर से आए इंस्पेक्टर के परिजन ने धावा बोल दिया। दोनों इंस्पेक्टरों को बाहर निकालकर तमाचे जड़े। हाथ पकड़कर मरोड़ दिया। कपड़े तक फाड़ डाले। पुलिसकर्मी अपनी इंस्पेक्टर को पिटता देखकर भी तमाशबीन बनकर वीडियो बनाते रहे, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। घटना की जानकारी होने पर डीसीपी सिटी, एसीपी सदर मौके पर पहुंचे।


 इंस्पेक्टर शैली राणा को निलंबित कर दिया गया है। दूसरे इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट भेजी गई है। मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है। रकाबगंज थाने की प्रभारी निरीक्षक शैली राणा महिला थाने के पीछे सरकारी आवास में रहती हैं। शनिवार शाम करीब 4 बजे दो महिलाओं सहित 4-5 युवकों ने उनके घर के दरवाजे पीटना शुरू कर दिए। दनादन लातें मारीं। दरवाजा खुला तो घर में घुसे चले गए। अंदर से महिला इंस्पेक्टर और मुजफ्फरनगर में तैनात इंस्पेक्टर पवन नागर को घसीटकर बाहर लाए। वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर बनियान पहने हुए थे। युवकों ने पिटाई लगा दी। वहीं महिला इंस्पेक्टर के दोनों हाथ पकड़कर तमाचे जड़े। आवास पर कुछ देर में पुसिकर्मी जुट गए। सभी तमाशाबीन बने रहे। किसी ने महिला इंस्पेक्टर को बचाने का प्रयास नहीं किया। मुजफ्फरनगर के इंस्पेक्टर की पत्नी ने गाली गलौज की। चीखपुकार मची रही। इसी दरम्यान सूचना मिलने पर एसीपी सदर सुकन्या शर्मा मौके पर पहुंची। उसके कुछ देर बाद डीसीपी सिटी सूरज राय भी आ गए। पूछताछ में एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका नाम गीता नागर है। महिला इंस्पेक्टर के घर से उसने अपने पति पवन नागर को पकड़ा है। पवन नागर मुजफ्फरनगर में तैनात थे। विजिलेंस तबादला हो गया है। एक महीने से मेडिकल अवकाश पर हैं। घर से यह कहकर निकले थे कि तबादला रुकवाने जा रहे हैं। कई दिनों से घर पर संपर्क भी नहीं किया था। बताया कि उसे शक था कि पति आगरा में महिला इंस्पेक्टर के घर होगा। वह अपने भाई ज्वाला नागर, भाभी सोनिया नागर, बेटे अधिराज नागर के साथ आगरा आई। सीधे शैली राणा के आवास पर पहुंची। बाहर पति की गाड़ी खड़ी थी। 


उन्होंने महिला इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर की पत्नी के साथ दो पुरुष भी आए थे। वे बाद में भाग गए थे। वीडियो में कैद हैं। इंस्पेक्टर शैली राणा के थाने में अधीनस्थों से संबंध मधुर नहीं हैं। पूर्व में उनका अधीनस्थों से विवाद हो चुका है। इस वजह से बवाल के दौरान पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव नहीं किया। तमाशबीन बनकर वीडियो बनाते रहे। वीडियो भी सोशल मीडिया पर पुलिस कर्मियों ने ही वायरल किए। 


इंस्पेक्टर की छवि खराब करने में पुलिस कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। चर्चा तो यह भी है कि थाने से ही एक पुलिस कर्मी ने इंस्पेक्टर की पत्नी से संपर्क किया था। उन्हें आगरा बुलाया था। इंस्पेक्टर पवन नागर की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनके पति की पूर्व में नोएडा में तैनाती थी। इंस्पेक्टर शैली राणा भी वहां तैनात थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। वह समझ नहीं पा रही हैं कि उनके पति चाहते क्या हैं। पत्नी ने यह आरोप तक लगाए कि उनके पति को यह लालच भी है कि इंस्पेक्टर से मोटी रकम ले लेंगे। शुक्रवार को रकाबगंज थाने में इंस्पेक्टर शैली राणा और एक मुंशी के बीच विवाद हुआ था। गाली-गलौज के बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गई थी। सूचना पर एसीपी सदर सुकन्या शर्मा मौके पर पहुंची थीं। इंस्पेक्टर और मुंशी के बीच में पूर्व में भी विवाद हुआ था। यह जानकारी अधिकारियों को थी। तब भी दोनों में से किसी को थाने से हटाया नहीं गया। एसीपी सदर डॉ0 सुकन्या शर्मा का कहना है कि इंस्पेक्टर शैली राणा को निलंबित कर दिया गया है। दूसरे इंस्पेक्टर की रिपोर्ट भेजी जा रही है। मारपीट के मामले में शैली राणा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे सिपाही मूकदर्शक बने हुए थे। उनके खिलाफ भी विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।