Sunday, 24 July 2022

जौनपुर थाने के सामने दबंगई का वीडियो वायरल दबंगों ने मां-बेटे को दौड़ा दौड़ाकर पीटा फिर भी नहीं हुई सुनवाई


 जौनपुर थाने के सामने दबंगई का वीडियो वायरल


दबंगों ने मां-बेटे को दौड़ा दौड़ाकर पीटा फिर भी नहीं हुई सुनवाई



उत्तर प्रदेश जौनपुर जलालपुर थाने पर फरियाद लेकर जा रही एक महिला तथा उसके बेटे को कुछ दबंगों ने थाने से महज दो सौ मीटर दूरी पर जलालपुर कस्बे में सरेआम दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस ने एक पक्ष का मुकदमा तो दर्ज कर लिया परन्तु वीडियो में सरेआम पिटे जा रहे माँ, बेटे का मुकदम नही दर्ज किया गया। मामला सीओ केराकत के पास पहुंचा तो वह जाँच कर उचित कार्वाही करने की बात कह रहें है।



 जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन कस्बे में स्थित एक मकान के बटवारे को लेकर गजाला पक्ष तथा पप्पी पक्ष के बीच रविवार को जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में गजाला पक्ष को हल्की चोट तथा पप्पी को गम्भीर चोटे आइ। आरोप है कि पप्पी पक्ष के लोग पहले थाने पर पहुंच गए और गजाला पक्ष से शबनम अपनी माँ जैबुन निशा और बेटे को लेकर थाने पर जा रही थी जैसे ही वह थाने से महज लगभग दो सौ मीटर दूर जलालपुर कस्बे में पहुंची तो इस बात की जानकारी किसी तरह दूसरे पक्ष को हो गई। दूसरे पक्ष से एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में लोगों ने घेरकर शबनम तथा उसके बेटे को जमकर पीटने लगे। कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। उसके बाद दोनों पक्ष थाने पर गए। पुलिस ने पप्पी पक्ष का मुकदमा दर्ज कर लिया और शबनम का मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया।



 सूत्रो के मुताबिक शबनम पप्पी की ननद है। पप्पी तथा गजाला के पती रोजीरोटी के चक्कर में सऊदी में रहते हैं। वहां मौजूद किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया है जो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि पप्पी पक्ष के लोगों को गंभीर चोटें आई हैं इस लिए उनका मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो के साथ मामला जब सीओ केराकत गौरव शर्मा के पास पहुंचा तो सीओ केराकत ने मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करने की बात कही है। पीड़िता शबनम का कहना है कि मारपीट गजाला और पप्पी के बीच हुआ है मैं समझाने बुझाने के लिए आई थी परन्तु वह लोग नही माने और थाने पर चले गये मै अपने बेटे के साथ अपनी माँ जैबून निशा को लेकर थाने पर जा रही थी। पप्पी के कहने पर पप्पी के लड़के ने कई लोगों को साथ में लेकर मुझे तथा मेरे बेटे को घेर कर मारा पीटा है।

रायबरेली सपा नेता पर हमला, जान से मारने की नियत से फायरिंग कार में तोड़फोड़, 6 हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज


 रायबरेली सपा नेता पर हमला, जान से मारने की नियत से फायरिंग



कार में तोड़फोड़, 6 हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज



उत्तर प्रदेश रायबरेली शहर से घर जा रहे सपा नेता एवं अधिवक्ता पर शनिवार की शाम जान से मारने की नियत से न सिर्फ फायरिंग की गई, बल्कि कार में जमकर तोडफ़ोड़ की गई। गनीमत रही कि फायरिंग में सपा नेता बाल-बाल बच गए। सूचना पर कोतवाल ने पहुंचकर घटना की जांच की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी शिक्षक समेत छह हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमला, जानमाल की धमकी देने, गाड़ी में तोडफोड़ करने का केस दर्ज किया है। जांच के बाद पुलिस मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।



भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे शंकरबक्श मजरे मनेहरू गांव निवासी अखिलेश माही ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि काम निपटाने के बाद वह कार पर सवार होकर जिला मुख्यालय से अपने घर जा रहे थे। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मामा चौराहा के पास बाइक सवार हमलावरों ने उन पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने भागकर किसी तरह जान बचाई। इस दौरान हमलावरों ने गाड़ी में तोडफोड़ की। साथ ही आरोपियों ने धमकी दी कि मेरे विपक्षी के मुकदमे की पैरवी करना बंद कर दो, वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा।

Saturday, 23 July 2022

आजमगढ़ सरायमीर डीएम ने 12 लेखपालों का रोका वेतन जन सुनवाई के दौरान भूमि विवाद रजिस्टर प्रस्तुत न करने पर की कार्रवाई


 आजमगढ़ सरायमीर डीएम ने 12 लेखपालों का रोका वेतन


जन सुनवाई के दौरान भूमि विवाद रजिस्टर प्रस्तुत न करने पर की कार्रवाई




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना रानी की सराय पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को निस्तारित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।



इसी क्रम में जिलाधिकारी ने कोतवाली सरायमीर में पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को सुनने के उपरान्त लेखपालों को राजस्व ग्रामवार भूमि विवाद रजिस्टर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल रामअजोर यादव, धर्मजीत तिवारी, उमेश कुमार, चन्द्रभान राम एवं प्रमोद पाण्डेय ने राजस्व ग्रामवार भूमि विवाद के रजिस्टर को प्रस्तुत किया एवं रजिस्टर में दर्ज अभिलेखों को जिलाधिकारी को अवलोकित कराया। 



जिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल सूर्यनाथ पाण्डेय, दिनेश कुमार, सुरेन्द्र यादव, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, रणधीर सिंह, सत्येन्द्र नाथ मिश्र, हरेन्द्र पासवान, कुन्जीलाल, राहुल कु0 सिंह, शैलेश कुमार यादव, अजय कुमार गुप्त एवं देवेन्द्र पाल द्वारा भूमि विवाद रजिस्टर प्रस्तुत नहीं कर सके। जिस पर जिलाधिकारी ने भूमि विवाद रजिस्टर प्रस्तुत न करने पर उपरोक्त लेखपालों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

आजमगढ़ निजामाबाद टूटे तार में उतरे करेंट की चपेट में आने से 2 बेजुबानों की मौत


 आजमगढ़ निजामाबाद टूटे तार में उतरे करेंट की चपेट में आने से 2 बेजुबानों की मौत




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ निजामाबाद तहसील क्षेत्र के हुसामपुर बड़ा गांव में बिजली के तार टूट कर गिरने की वजह से दो बेजुबानों को तार के चपेट में आने से कंरट लगने से मौत हो गई। हुसामपुर बड़ा गांव के सिवान में शुक्रवार की रात बिजली का तार टूट कर गिर गया था जिसकी वजह से दो बेजुबान नील गाय व साही की कंरट लगने से मौत हो गई। 



ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग के कर्मियों की लापरवाही के चलते क्षेत्र में आए दिन जर्जर हो चुके बिजली के तार टूट कर गिर रहे हैं। ग्रामीण चन्दा एकत्रित कर देते हैं तब जेई प्राइवेट लाइन मैन को भेजते है। जो दिन हो या रात लाइट बनाने के नाम पर केवल वसूली करते हैं।



 मुहम्मदपुर सबस्टेशन का रोंवा फीडर अक्सर खराब रहता है। विभाग के कर्मचारियों के कमाने का सबसे सुगम रास्ता है। रात होने के कारण जानवर को दिखाई देता नही है। वे अपने आपको इधर उधर छिपने के लिए भटकते रहते हैं। बहादुर चौहान के खेत में गिरे विजली के तार के चपेट में आने कारण दो बेजुबानों कि मौत हो गयी। पूरे गांव में दो दिन से अंधकार है, लेकिन बिजली विभाग के कर्मी बेगैर सुबिधा शुल्क के आते नहीं हैं। इस गांव में आज भी लकड़ी के खम्भे के सहारे पेड़ो में तार बांधकर लाइट सप्लाई होती है।

आजमगढ़ मुबारकपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का ईनामी लुटेरा


 आजमगढ़ मुबारकपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का ईनामी लुटेरा



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मुबारकपुर पुलिस ने शनिवार की सुबह क्षेत्र के गूजरपार गांव के समीप गैंगस्टर के मामले में वांछित एवं 25 हजार ईनाम घोषित अपराधी को धर दबोचा।



मुबारकपुर थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहे तथा 25 हजार रू का ईनाम घोषित शातिर लुटेरा किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र के गूजरपार गांव स्थित पुलिया के पास मौजूद है। तत्काल सक्रियता दिखाते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया।



 तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया। पकड़ा गया ईनामी अपराधी मनोज उर्फ मोनू यादव पुत्र अशोक यादव बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर सियरहा गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ गैंगस्टर व लूट आदि के चार संगीन अभियोग पंजीकृत हैं।

आजमगढ़ बूढ़नपुर संदिग्ध परिस्थितियों में जहर का किया सेवन, इलाज के दौरान मौत। युवक के घर वालों का आरोप- प्रेमिका के परिजनों ने दिया जहर


 आजमगढ़ बूढ़नपुर संदिग्ध परिस्थितियों में जहर का किया सेवन, इलाज के दौरान मौत।


युवक के घर वालों का आरोप- प्रेमिका के परिजनों ने दिया जहर





उत्तर प्रदेश आजमगढ़ बूढ़नपुर थाना क्षेत्र के डेगुडीह (गोसाई का पूरा) निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रेमिका के परिजनों द्वारा युवक को जहर देने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



जानकारी के अनुसार मुन्ना राजभर उम्र करीब 16 वर्ष पुत्र राजेश राजभर निवासी डेमूडीह (गोसाई का पूरा) थाना बूढ़नपुर ने बीती रात करीब 9 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में जहर का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उसे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान आज शनिवार को युवक ने दम तोड़ दिया।



मृतक के पिता राजेश राजभर ने आरोप लगाया कि मुन्ना एक लड़की से प्यार करता था।  जिसको लेकर दो दिन पूर्व दोनों के बीच विवाद हुआ था। मामला जब थाने पहुंचा तो पुलिस द्वारा सुलह समझौता कराकर मामले को शांत कराया गया। लड़के के पिता राजेश राजभर ने लड़की के माता-पिता पर आरोप लगाया कि बीती रात करीब 9 बजे उसे जहर दे दिया। जानकारी होने पर आनन-फानन में मुन्ना को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। 



जहां इलाज के दौरान आज शनिवार को मुन्ना ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजन मुन्ना के शव को लेकर थाने पहुंचे। परिजनों द्वारा तहरीर देकर जहर देकर मारने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रूद्रभान पाण्डेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा। उसके बाद पुलिस अगली कार्रवाई को अंजाम देगी।

UP पुलिस को मिलेंगे 1017 इंस्पेक्टर, प्रमोशन के लिए बोर्ड ने डीजीपी को भेजा पत्र


 UP पुलिस को मिलेंगे 1017 इंस्पेक्टर, प्रमोशन के लिए बोर्ड ने डीजीपी को भेजा पत्र



लखनऊ यूपी पुलिस में इंस्पेक्टरों की भर्ती के लिए प्रमोशन किए जाएंगे। इससे यूपी को 1017 नए इंस्पेक्टर मिलेंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 1017 सब इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति की संस्तुति की है। यह संस्तुति अग्रिम कार्रवाई के लिए शुक्रवार को डीजीपी को भेज दी गई। डीजीपी ने गत 22 जून को नागरिक पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नति के लिए चयन वर्ष 2021 की कुल 1044 रिक्तियों का प्रस्ताव भर्ती बोर्ड को भेजा था। इन रिक्तियों को भरे जाने के लिए विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक गत आठ जुलाई को भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. आरके विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी।



मिली जानकारी के मुताबिक  विभागीय प्रोन्नति समिति ने 1017 सब इंस्पेक्टरों को प्रोन्नति के लिए उपयुक्त पाया। साथ ही 25 सब इंस्पेक्टरों की प्रोन्नति के संबंध में संस्तुतियां मुहरबंद लिफाफे में रखी गईं और दो सब इंस्पेक्टरों के सेवा अभिलेख अपूर्ण होने के कारण संबंधित चयन वर्ष में उनके लिए रिक्ति सुरक्षित रखते हुए प्रकरण स्थगित रखा गया।



वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने दिवंगत पुलिस कर्मचारियों के आश्रितों के लिए हो रही एसआई व कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा, पीईटी में शेष रह गए अभ्यर्थियों के लिए एक और अवसर प्रदान किया है। अब ये अभ्यर्थी 28 जुलाई 2022 को शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) में भाग ले सकेंगे। शेष अभ्यर्थियों की पीईटी के प्रवेश पत्र जारी होने के संबंध में सूचना वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्था अपना प्रवेश पत्र जल्द ही अपने नाम व रोल नंबर के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।