Saturday, 2 December 2023

आजमगढ़ निजामाबाद फरिहा ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, बेटा घायल रिश्तेदारी से बेटे के साथ घर लौटते समय हुई घटना, ट्रक पुलिस हिरासत में चालक फरार


 आजमगढ़ निजामाबाद फरिहा ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, बेटा घायल


रिश्तेदारी से बेटे के साथ घर लौटते समय हुई घटना, ट्रक पुलिस हिरासत में चालक फरार


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रक से धक्का लगने से मोटर साईकिल सवार की मौत हो गयी। इस दुर्घटना में बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने चली गयी।


जानकारी के अनुसार निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा निजामाबाद रोड पर स्थित पेट्रोल पम्प के पास मोटर साईकिल सवार युवक को ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया। टक्कर लगने से मोटर साईकिल पर बैठी इंद्रावती पत्नी महेन्द्र प्रजापति निवासी हरिनामपुर थाना बरदह की कुचलकर मौत हो गयी। वह अपने पुत्र सन्तोष कुमार प्रजापति के साथ फत्तनपुर निजामाबाद अपने रिश्तेदार हरिकेश प्रजापति के घर से अपने घर जा रही थी घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सौरभ कुमार त्रिपाठी अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल सन्तोष कुमार को इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भेजवाया गया। ट्रक को कानूनी कार्यवाही के लिए निजामाबाद थाना पर भेज दिया गया है।

आजमगढ़ जीयनपुर थानाध्यक्ष को दी वर्दी उतरवाने की धमकी भाजपा एमएलसी के नाम का लिया सहारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार


 आजमगढ़ जीयनपुर थानाध्यक्ष को दी वर्दी उतरवाने की धमकी


भाजपा एमएलसी के नाम का लिया सहारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ भाजपा एमएलसी के नाम पर थानाध्यक्ष को फोन पर वर्दी उतरवाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी द्वारा जमीनी विवाद में भाजपा एमएलसी के नाम का सहारा लेकर थानाध्यक्ष के सीयूजी नम्बर पर फोन कर धमकी दी गयी थी।


2 दिसम्बर 2023 को थानाध्यक्ष जीयनपुर व उप निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि 30 नवम्बर को एक मोबाइल नम्बर से मुझ थानाध्यक्ष के सीयूजी मोबाइल नम्बर पर एक व्यक्ति द्वारा खुद को सुभाष यदुवंसी एमएलसी बस्ती प्रदेश महामन्त्री भाजपा उ0प्र0 बताते हुये फोन कर कहा कि जमीनी विवाद में रामजीत यादव पुत्र स्व0 रामचन्द्र यादव निवासी राजूपट्टी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ के विरूद्ध कोई कार्यवाही न करने के लिये कहा था परन्तु तुमने 151 की कार्यवाही कर दिया, दुबारा उस व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्यवाही किये तो ठीक नहीं होगा। उक्त व्यक्ति द्वारा वर्दी उतरवाने की धमकी देते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने की धमकी दी गयी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


 आज 2 दिसम्बर 2023 को वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह व उनकी टीम ने सर्विलांस टीम के सहयोग से उक्त अभियुक्त राजेश यादव उम्र 34 वर्ष पुत्र रोहित यादव निवासी ग्राम गडवल पोस्ट बनकट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को केशवपुर पुलिया के पास से समय करीब 02.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

आजमगढ़ प्रबन्धक से 3 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार एक पिस्टल और 6 कारतूस बरामद


 आजमगढ़ प्रबन्धक से 3 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार


एक पिस्टल और 6 कारतूस बरामद


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ थाना कोतवाली पुलिस ने एक प्राइवेट स्कूल के प्रबन्धक से तीन लाख की रंगदारी मांगने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से एक पिस्टल और 6 कारतूस बरामद किया गया है।


28 नवम्बर को आलोक मिश्रा पुत्र दिनेश चन्द्र मिश्रा सा0 सरायमन्दराज थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, (संचालक हरिश्चन्द्र मिश्रा पब्लिक स्कूल) द्वारा थाना कोतवाली पर सूचना दी गयी कि पियूष उपाध्याय पुत्र जगदीश उपाध्याय व जगदीश उपाध्याय पुत्र जोधी उपाध्याय सा0 छोटी हरैया थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा मुझे डराकर 3 लाख रूपये की मांग की जा रही है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। उपनिरीक्षक रविन्द्रनाथ पाण्डेय ने मामले में वांछित अभियुक्त जगदीश उपाध्याय को अग्रसेन तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक लाइसेंसी पिस्टल 32 बोर व 6 अदद कारतूस बरामद किया गया है।

लखनऊ मंत्री आवास के पास स्पा में चल रहा था देह व्यापार 3 लड़कियों को मुक्त कराया, 7 गिरफ्तार


 लखनऊ मंत्री आवास के पास स्पा में चल रहा था देह व्यापार



3 लड़कियों को मुक्त कराया, 7 गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश लखनऊ में विभूतिखंड में मंत्री आवास के सामने स्पा की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार व संरक्षण आयोग के आदेश पर पुलिस ने दो एनजीओ की मदद से छापा मारा। मौके से तीन लड़कियों को मुक्त कराया गया। साथ ही सात लोगों को पकड़ा गया है। इनमें से दो ग्राहक और बाकी स्पा के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।


मिली जानकारी के मुताबिक राज्य बाल अधिकार आयोग की सदस्य डा. शुचिता चतुर्वेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुक्ति फाउंडेशन के वीरेंद्र कुमार सिंह ने सूचना दी थी कि विभूतिखंड में एलिगेंट स्पा एंड यूनीसेक्स सैलून में देह व्यापार चल रहा है। इस पर संयुक्त पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर फोर्स मांगी गई थी। आयोग की सदस्य ने बताया कि 1090 में बैठक कर स्पा में छापा मारने की रणनीति बनाई गई। इसमें डीसीपी रूचिता चौधरी का सहयोग मिला। इसके बाद 36 पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई, जिसमें से आधे सिविल ड्रेस में थे। शुक्रवार शाम चार बजे स्पा पर छापा मारा गया। वहां से आजमगढ़, सुल्तानपुर और गोरखपुर की एक-एक लड़की को रेस्क्यू किया गया।


 एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि मामले में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धाराओं के तहत विभूतिखंड थाने में केस दर्ज किया गया है। ह्यूमन यूनिटी मूवमेंट (हम) की संस्थापक निदेशक डॉ. संगीता शर्मा के मुताबिक, लड़कियों ने बातचीत में बताया कि उन्हें रिसेप्शनिस्ट की जॉब के लिए नौकरी पर रखा गया था। बाद में देह व्यापार के धंधे में झोंक दिया गया। मुक्ति फाउंडेशन के वीरेंद्र कहते हैं कि यह स्पा संचालक का दुस्साहस ही है कि मंत्री आवास के पास स्पा की आड़ में यह सब कुछ चल रहा था और किसी को पता भी नहीं चला।

फतेहपुर साली पर पड़ी जीजू की बुरी नजर शादी से पहले ही दूल्हे ने कर दिया कांड बड़ी से सगाई कर छोटी बहन को ले भागा


 फतेहपुर साली पर पड़ी जीजू की बुरी नजर



शादी से पहले ही दूल्हे ने कर दिया कांड


बड़ी से सगाई कर छोटी बहन को ले भागा



 उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक बड़ा ही हैरान करने वाली घटना घटी है। दरअसल यहां बड़ी से सगाई के बाद नाबालिग छोटी बहन को होने वाला बहनोई लेकर फरार हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। आरोपी पक्ष के लोग भी घर से गायब हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी बड़ी पुत्री की शादी आबूनगर नई बस्ती निवासी जयविजय के साथ तय हुई थी। एक माह पहले वरीक्षा और सगाई की रश्म हुई। इस दौरान होने वाले दामाद के नाते जयविजय का घर आना-जाना हो गया।


 मिली जानकारी के मुताबिक मां ने बताया कि दामाद मोबाइल पर बेटियों से बातचीत करने लगा। उसकी 15 वर्षीय छोटी पुत्री शांतिनगर रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में छात्रा है। उसकी पुत्री 18 नवंबर की सुबह कॉलेज जाने को घर से निकली थी। इसके बाद से लापता हो गई। स्कूल समेत अन्य जगहों पर खोजबीन की गई। कोई पता नहीं लगा। जयविजय भी लापता हो गया। उसका मोबाइल नंबर बंद बताने लगा। शक होने पर जयविजय के परिवार वालों से बातचीत की गई। इसके बाद पता लगा कि छोटी बेटी को जयविजय बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। उसके साथ अनहोनी भी कर सकता है। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Friday, 1 December 2023

कानपुर लुगी-बनियान पहनकर थाने की महिला डेस्क पर बैठे थाना प्रभारी जानकारी होते ही किये गये लाइन हाजिर


 कानपुर लुगी-बनियान पहनकर थाने की महिला डेस्क पर बैठे थाना प्रभारी



जानकारी होते ही किये गये लाइन हाजिर



कानपुर कमिश्नरेट के थाना रेउना, घाटमपुर के प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार तिवारी की अंगोछा और बनियान पहनकर थाने की महिला डेस्क पर बैठे हुए फोटो वायरल हुई है। इस दौरान महिला सिपाही और आरक्षी भी मौजूद रहे। हालांकि न्यूज़9यू0पी0 इस फोटो की पुष्टि नहीं करता।


बताया जा रहा है कि थाना रेउना के अंदर थाना प्रभारी उ.नि. श्रवण कुमार की बनियान पहनकर कुर्सी पर बैठे हुए एक फोटो वायरल हो गई है। इसका संज्ञान लेकर तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी रेउना को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

आजमगढ़ 15वी अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो प्रतियोगिता एवं 14वीं राष्ट्रीय कुडो प्रतियोगिता का आयोजन सुरत के वीर नर्मद साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी मे हुआ। कुडो एसोसिएशन आजमगढ़ के 18 खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त कर आजमगढ़ का नाम रोशन किया।


 आजमगढ़ 15वी अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो प्रतियोगिता एवं 14वीं राष्ट्रीय कुडो प्रतियोगिता  का आयोजन सुरत के वीर नर्मद साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी मे हुआ।



कुडो एसोसिएशन आजमगढ़ के 18 खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त कर आजमगढ़ का नाम रोशन किया।



आजमगढ़, 15वी अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो प्रतियोगिता एवं 14वीं राष्ट्रीय कुडो प्रतियोगिता  का आयोजन सुरत के वीर नर्मद साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी में 22 नवम्बर से 29 नवम्बर तक KIFI एसोसिएशन (कुडो इंटरनेशनल फेडरेशन आफ इंडिया के द्वारा अध्‍यक्ष हंसी मेहुल वोरा के तत्वधान में किया गया था। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप मे कूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के मुख्य संरक्षक अभिनेता शिहान अक्षय कुमार एवं अभिनेत्री दिशा पटानी उपस्थित होकर खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिए।


इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों से लगभाग  चार हजार कुडो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग लिया, जिसमे से कुडो स्पोर्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश से 31 खिलाड़ियों ने भी प्रतिभा करते हुए कुडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुडो एसोसिएशन आजमगढ़ के 18 खिलाड़ियों ने संजय यादव के नेतृत्व में 15वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो प्रतियोगिता में प्रियांशी केशव,अंशुमन,आराध्या मौर्य,पीनल यादव ने (स्वर्ण पदक) , अंसल मिश्रा,अमन चौरसिया,श्रीजा चौबे,अभिनव निषाद,आयुष आर्य ने  (रजत पदक) माधव प्रताप यादव,हर्ष सिंह (कांस्य पादक) प्राप्त किया एवं 14वीं राष्ट्रीय कुडो प्रतियोगिता में माधव प्रताप यादव,अंशुमन,प्रियांशी यादव ने  (स्वर्ण पदक) अंसल मिश्रा,अश्वनी गोंड,आराध्या यादव,श्रीजा चौबे ने (रजत पदक) हर्ष सिंह, श्रेजश सरोज, पीनल यादव ने (कांस्य पदक) प्राप्त कर आजमगढ़ का नाम रोशन किया।



नगर आगमन पर आजमगढ़ सर्वोदय ग्रुप ऑफ एजुकेशन के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव आजमगढ़ कुडो एसोसिएशन के  (अध्यक्ष संजय कुमार यादव ) (माहसचिव देवेंद्र कुमार वर्मा) (संयुक्त सचिव नीतिका सिंह) कोषाध्यक्ष हिमांशु यादव (प्रशिक्षक) नवदीप सिंह , विनोद कनौजिया, लक्ष्मी कांत मिश्रा, (अभिभावकों) नित्यानंद , केसव प्रसाद यादव, उमाशंकर, रमेश मिश्र, जयराम गोंड, विमला चौरसिया, पिंटू सरोज, रानी यादव, सुनील निषाद, प्रदीप कुमार, मीरा सिंह, सचिन कुमार जयनारायन द्वारा सभी खिलाड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया