Saturday, 22 March 2025

आजमगढ़ बिलरियागंज भूमि विवाद में हाथापाई के दौरान घायल की हुई मौत आटो चालक था मृतक, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


 आजमगढ़ बिलरियागंज भूमि विवाद में हाथापाई के दौरान घायल की हुई मौत



आटो चालक था मृतक, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत अंडाखोर गांव में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे जमीन सम्बन्धी विवाद में दो सगे भाईयों और परिवार के बीच हुई हाथापाई के दौरान धक्का लगने से एक भाई जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए उसे सीएचसी बिलरियागंज ले गये, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिलरियागंज थाना अंतर्गत अंडाखोर टिकरिया गांव निवासी गोरेलाल यादव तथा अभिराम यादव आपस में सगे भाई हैं। पारिवारिक जमीन को लेकर सुबह 10 बजे दोनों भाइयों में कहा सुनी होने लगी। मामला हाथापाई तक पहुंच गया।


 अभिराम यादव पुत्र स्वर्गीय पिल्लू यादव द्वारा अपने बड़े भाई गोरेलाल यादव उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय पिल्लू यादव को हाथापाई के दौरान धक्का दे दिया गया, जिससे गोरेलाल यादव जमीन पर गिरा और बेहोश हो गया। परिजनों द्वारा घायल को आनन-फानन में सीएचसी बिलरियागंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतक के पास दो बच्चे और एक बच्ची हैं। मृतक पेशे से आटो चालक था। इस बावत थानाध्यक्ष बिलरियागंज सुनील दूबे ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आजमगढ़ साइबर ठगी करने वाले अन्तर्राष्ट्रीय संगठित गैंग का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार 208 बैंक खातों से करीब 95 करोड़ रूपये की साइबर ठगी, 1 करोड़ रूपये फ्रीज नकदी सहित 51 मोबाइल फोन, 4 लैपटाप, 42 एटीएम कार्ड, 13 बैंक पासबुक, 79 सिम कार्ड, 4 चेक बुक, 1 फाइबर राउटर बरामद


 आजमगढ़ साइबर ठगी करने वाले अन्तर्राष्ट्रीय संगठित गैंग का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार


208 बैंक खातों से करीब 95 करोड़ रूपये की साइबर ठगी, 1 करोड़ रूपये फ्रीज


नकदी सहित 51 मोबाइल फोन, 4 लैपटाप, 42 एटीएम कार्ड, 13 बैंक पासबुक, 79 सिम कार्ड, 4 चेक बुक, 1 फाइबर राउटर बरामद



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद की साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले अन्तर्राष्ट्रीय संगठित गैंग का पर्दाफाश करते हुए 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के पास से नकदी सहित 51 मोबाइल फोन, 4 लैपटाप, 42 एटीएम कार्ड, 13 बैंक पासबुक, 79 सिम कार्ड, 4 चेक बुक, 1 फाइबर राउटर बरामद किया गया है। गैंग द्वारा आनलाइन गेम CRICKET BUZZ के नाम से 95 करोड़ की साइबर ठगी की गई है, जिसमें 1 करोड़ रूपये फ्रीज किया गया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि साइबर अपराध पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में वर्ष 2024 के नवम्बर माह में ऑनलाईन जुआ सरकार द्वारा प्रतिबन्धित एप्पस REDDY ANNA, LOTUS, MAHADEV से 190 करोड़ की ठगी करने वाले अन्तर्राष्ट्रीय गैंग का पर्दाफाश किया गया था, जिसमें कुल 11 अभियुक्तों को रैदोपुर, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में साइबर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी क्रम में अन्तर्राष्ट्रीय गैंग से संबंधित सदस्यों के तलाशी के अभियान में सफल अनावरण करते हुए 22 मार्च 2025 को थाना साइबर क्राइम पुलिस और स्वाट टीम द्वारा अवैध अन्तराष्ट्रीय ऑनलाईन गेम (CRICKET BUZZ) के नाम से सोशस मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सअप, टेलीग्राम. फेसबुक पर चैनल्स तथा विज्ञापन के माध्यम से लोगों को फंसाकर वेबसाइट (https://allpanels.com.in) पर लागिन कराकर, वेबसाइट पर गेम/टास्क पूरा करने का झांसा देकर पैसों को दुगुना-तीन गुना जीतने का प्रलोभन देकर लोगों के साथ साइबर ठगी करके उनका सारा पैसा फर्जी खातों व फर्जी मोबाइलों के जरिए ट्रांसफर कर लेने वाले 07 अभियुक्तों को पाण्डेयपुर, थाना बडालालपुर, जनपद वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। 


इस संगठित गैंग में भारत एवं अन्य देश जैसे श्रीलंका, यूएई के मेम्बर विभिन्न वाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े थे एवं ठगी के पैसों का आदान-प्रदान करते थे। गिरफ्तार किये गए 07 अभियुक्तों में उत्तर प्रदेश से 06 तथा पश्चिम बंगाल से 01 हैं । देश के विभिन्न राज्यों में इनके विरुद्ध कुल 45 साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि आजमगढ़ में हमारी यूनिट चलती थी जिसमें नवम्बर 2024 में आजमगढ़ से 11 लोग पकड़े गये थे, इसलिए हम लोग छिप छिपाकर वाराणसी में यह कार्य कर रहे थे। हम लोगों के द्वारा आनलाइन गेम्स (CRICKET BUZZ) के नाम से व्हाट्सअप, टेलीग्राम पर चैनल बनाया गया था, जिसके माध्यम से लोगों को प्रलोभन देकर उन्हें ठगी का शिकार बनाते थे।



गिरफ्तार अभियुक्तों में शुभम जायसवाल पुत्र गुरुचरण जायसवाल, निवासी भाईपुर कला, पोस्ट भुईली खास, थाना जमालपुर, जनपद मिर्जापुर, धनजीत यादव पुत्र शिवकुमार यादव, निवासी गोबरा, त0 केराकत, थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर, अजय यादव पुत्र स्व0 राम अवतार यादव, निवासी कपिसा, पो0 दानगंज, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी, अभय राय पुत्र बहादुर राय, निवासी सेवढी, त0 सकलडीहा, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली, अविनाश राय पुत्र स्व0 भागवत राय, स्थायी पता- हरिशपुर, थाना अन्डाल, जनपद पश्चिम वर्धमान आसनसोल, पश्चिम बंगाल अस्थायी पता – रानेपुर सिवाने थाना बलुआ जनपद चन्दौली तहसील सकडीहा उ0प्र0, शुभम यादव पुत्र सुरेन्द्र कुमार यादव, निवासी मुरेरी, त0 सदर, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी शामिल हैं। इनके पास से कुल 208 बैंक खातों में करीब 01 करोड़ रूपये फ्रीज, करीब 15 लाख रूपया का सामान, कुल 20 हजार रूपये नगद, 51 मोबाइल फोन, 04 लैपटाप, 42 एटीएम कार्ड, 13 बैंक पासबुक, 79 सिंम कार्ड, 04 चेक बुक, 01 फाइबर राउटर बरामद किया गया है।

Friday, 21 March 2025

लखनऊ एक लाख रुपये का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर रेप के बाद महिला की हत्या की घटना में था मुख्य आरोपी


 लखनऊ एक लाख रुपये का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर



रेप के बाद महिला की हत्या की घटना में था मुख्य आरोपी



उत्तर प्रदेश, लखनऊ राजधानी लखनऊ में दुष्कर्म एवं लूटपाट के बाद महिला की हत्या का मुख्य आरोपी शुक्रवार की रात पुलिस से मुठभेड़ में ढेर हो गया। यह मुठभेड़ मलिहाबाद थाना क्षेत्र के देवम लान के पास हुई।


 इससे पहले पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी के भाई दिनेश को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी अजय फरार चल रहा था। इस पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। रात को मुख्य आरोपी की पुलिस से भिड़ंत हो गई। इसमें पुलिस की गोली लगने से वह ढेर हो गया।

बरेली जुमे की नमाज के दौरान हुआ बवाल मारपीट के बाद चलने लगे ईट-पत्थर, कई घायल, 8 गिरफ्तार


 बरेली जुमे की नमाज के दौरान हुआ बवाल



मारपीट के बाद चलने लगे ईट-पत्थर, कई घायल, 8 गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट और ईट-पत्थर चलने लगे। जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आठ लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहीं, मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


ऐ मामला भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अंबरपुर का है। जहां जुमे की नमाज के दौरान प्रधान पति सोहराब खां और पूर्व प्रधान गुटों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद हिंसक रूप ले लिया। दोनों गुटों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडों से मारपीट और जमकर पथराव हुआ। इस संघर्ष में चार लोग घायल हो गए। उधर, मारपीट की खबर मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई। आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।


 पुलिस ने बताया की दोनों पक्षों में नमाज के दौरान एक पक्ष द्वारा नमाजियों की चप्पल फेंकने व दूसरे पक्ष द्वारा नमाजियों पर पानी फेंक देने के कारण झगड़ा हुआ था। इस मामले में दोनों ओर से थाना मे रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

आजमगढ़ मेंहनगर ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत बिटिया की शादी की तैयारी के लिए बैंक से रूपये निकालने जाते समय हुई घटना


 आजमगढ़ मेंहनगर ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत



बिटिया की शादी की तैयारी के लिए बैंक से रूपये निकालने जाते समय हुई घटना



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र के विजयीपुर निवासी 57 वर्षीय हरिप्रसाद प्रजापति शुक्रवार को समय करीब पौने एक बजे मेंहनगर साईकिल से बिटिया की शादी की तैयारी के लिए एक बैंक से रुपये निकालने जा रहे थे, वह कस्बे के वार्ड नं-09 शास्त्री नगर स्थित ईदगाह के समीप जैसे पहुँचे कि पीछे से जा रहा ट्रक के धक्के से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।


 मौके पर उपस्थित कस्बेवासियों ने पुलिस को सूचना देते हुए ट्रक को रोक लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची मेंहनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ट्रक को हिरासत में लेकर शव का विधिक कार्यवाही कर मर्चरी हाउस भेज दी।


घटना की सूचना पाकर ग्राम प्रधान शम्भूनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व स्वजन मौके पर पहुच गए। मृतक स्वजन सहित पत्नी कस्तूरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, मृतक की दूसरी बिटिया की शादी 17 मई 2025 को निर्धारित थी, जिसकी तैयारी के लिए मेंहनगर बैंक से रुपए निकालने जा रहे थे। मृतक कच्चा बर्तन बनाने का काम करते थे, इनके पास तीन पुत्र व तीन पुत्रियां थी ऐसा बताया गया हैं।

गाजीपुर बदमाशों ने 2 युवकों को दौड़ाकर गोलियों से भूना बाइक से आये थे 4 बदमाश, पुलिस को ढाई घंटे बाद मिली लाश


 गाजीपुर बदमाशों ने 2 युवकों को दौड़ाकर गोलियों से भूना



बाइक से आये थे 4 बदमाश, पुलिस को ढाई घंटे बाद मिली लाश



उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी मलहिया बागीचे में शुक्रवार की सुबह दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दो युवकों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर शव को रख चक्काजाम कर दिया। डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। एसपी सिटी और पुलिस काफी मनौव्वल में जुटी हुई थी। आईजी के पहुंचने और उनके आश्वासन के बाद लोगों ने शव को ले जाने दिया। ढाई घंटे तक पुलिस लोगों से बातचीत करती रही।


जानकारी के अनुसार, चिलौनाकला रामपुर निवासी अमन चौहान (20) और अनुराग सिंह (20) उचौरी मलहिया बागीचे में 11.30 बजे मौजूद थे। इसी दौरान दो बाइक सवार चार हत्यारे पहुंचे और अमन चौहान और अनुराग सिंह को ताबड़तोड़ गोली मार हत्या कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट सुन जब तक गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचते, हत्यारे वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। 


सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। इसके बाद परिजन और ग्रामीण, डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर शव उठाने नहीं दिया। ढाई घंटे के बाद पुलिस शव को कब्जे में ले पाई। जानकारी होने पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के मान-मनौव्वल में जुट गए थे।

आजमगढ़ मेंहनाजपुर अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 2.80 कुन्तल गांजा बरामद एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता


 आजमगढ़ मेंहनाजपुर अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 2.80 कुन्तल गांजा बरामद



एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद की मेंहनाजपुर पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स वाराणसी यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में एक अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। तस्कर के पास से ट्रक में लदा हुआ 02 कुन्तल 80 किलोग्राम गांजा, 1450 रुपए नगद, मोबाइल बरामद किया गया है।


मेंहनाजपुर थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह व स्पेशल टास्क फोर्स वाराणसी यूनिट टीम प्रभारी पुनीत परिहार को बीती रात सूचना मिली कि एक ट्रक थाना खानपुर जिला गाजीपुर की तरफ से मेंहनाजपुर की तरफ आ रही है उसमें कुछ संदिग्ध है। सूचना पर मुस्तैद टीम द्वारा सम्पूर्ण पुलिस बल के साथ मेंहनाजपुर औड़िहार रोड पर पूरब का पूरा वन्सू राम मास्टर के घर के सामने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जाने लगी। रात करीब 01.40 बजे एक संदिग्ध ट्रक आया जिसे टार्च की रोशनी से इशारा कर रूकवाया गया तथा वाहन चालक से उसका नाम पता पूछते हुए ट्रक में लदे सामान के विषय में पूछताछ की गयी तो बताया कि मेरा नाम भूपेन्द्र कुमार पुत्र शिव सिंह निवासी कागड़ा घाट ग्राम पलहेच थाना कड़ाघाट जनपद सोलन हिमांचल प्रदेश है। 


पूछताछ पर उसने बताया कि गाड़ी में प्लास्टिक दाना लोड हैं जिसे असाम से दिल्ली ले जा रहा हूँ। शक होने पर जब यह पूछा गया कि असाम से दिल्ली जाने का मार्ग छोड़कर इधर कहा जा रहे हो, इस पर कुछ देर मौन रहने के बाद बताया कि साहब मुझसे गलती हो गयी है मैने असाम से 14 बोरी में 28 पैकेट गांजा भी गाड़ी में लाद लिया है। इसके बाद टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया और चालक के गाड़ी की तलाशी लेने पर 14 बोरी में 28 पैकेट गांजा कुल (02 कुन्तल 28 किलो ग्राम) गांजा बरामद करते हुए सुबह करीब 4 बजे अभियुक्त को ट्रक सहित पुलिस हिरासत में लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त भूपेन्द कुमार ने बताया कि यह ट्रक मेरे नाम से है इसका मालिक मैं ही हूं। मैं अपनी गाड़ी में असाम से माल लादकर दिल्ली गाड़ी लेकर जाता हूं। यह माल असाम ले लेकर आ रहा हूं। यह माल रास्ते में देते हुए मैं दिल्ली चला जाता। मैं यह काम कई बार कर चुका हूं। आज पहली बार पकड़ा गया हूं।