Saturday, 18 May 2024

आजमगढ़ मार्टिनगंज डरने की जरूरत नहीं, संविधान बचाना है-शिवपाल दरोगा प्रसाद सरोज को भारी मतों से जीताकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आहवान


 आजमगढ़ मार्टिनगंज डरने की जरूरत नहीं, संविधान बचाना है-शिवपाल


दरोगा प्रसाद सरोज को भारी मतों से जीताकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आहवान



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जैसे-जैसे लालगंज आजमगढ़ लोकसभा सीटों का चुनाव नजदीक आ रहा है उसी के तहत प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं में जोश डालने के लिए बड़े-बड़े स्टार प्रचारक लगे हुए हैं।


 आज शनिवार को मार्टिनगंज में जैगहां मोड़ के पास 3.30 बजे पहुंचे समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक शिवपाल यादव ने बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उनके बोलने का नजरिया भी कुछ अलग देखने को मिला। उन्होंने कहा कि शासन में बैठे लोग सत्ता का दुरुपयोग करके विपक्षी दलों पर अनेक अनेक प्रकार की कार्यवाहियां कर रहे है लेकिन डरने की कोई जरूरत नहीं है, हमें साहस का परिचय देते हुए उनसे लड़ना है। पीडीए व इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों द्वारा भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। शिवपाल यादव ने कहा कि वक्त आ गया है संविधान को बचाने का। उन्होंने लालगंज लोकसभा के सपा प्रत्याशी दरोगा प्रसाद सरोज को भारी बहुमत से जिताने का आह्वान कर दिया। शिवपाल के अलावा मंच पर वर्तमान विधायक दीदारगंज कमलाकांत राजभर, लालगंज विधायक बेचई सरोज, पूर्व विधायक व प्रदेश सचिव आदिल शेख, पूर्व महाप्रधान विभूति सरोज, एडवोकेट बृजेश कुमार सिंह, राजू व सपा के वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मथुरा स्कूल में चारपाई डालकर सो रहीं थीं प्रधानाध्यापिका, तभी पहुंच गए बीएसए... फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान


 मथुरा स्कूल में चारपाई डालकर सो रहीं थीं प्रधानाध्यापिका, तभी पहुंच गए बीएसए...



फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान



उत्तर प्रदेश मथुरा जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले ज्यादातर शिक्षक मनमानी कर रहे हैं। बीएसए के निरीक्षण के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापक चारपाई डालकर सो रही थीं।


 बीएसए ने प्रधानाध्यापक को नींद से जगाया तो उनके होश उड़ गए। 22 स्कूलों के निरीक्षण के बाद बीएसए ने 12 से ज्यादा शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। बीते बृहस्पतिवार को सुबह स्कूल में मौजूद चार बच्चे खेल रहे थे। प्रधानाध्यापक मजे से चारपाई पर सो रही थीं। सब कुछ सामान्य था, तभी बीएसए निरीक्षण करने के लिए प्राथमिक विद्यालय प्रहलाद गढ़ी पहुंच गए। बीएसए ने चारपाई पर लेटकर खर्राटे भर रहीं प्रधानाध्यापक को नींद से जगाया तो सामने बीएसए को देखकर उनके होश उड़ गए। हाजिरी पंजिका देखने पर पता चला कि शिक्षामित्र रश्मि भी विद्यालय में मौजूद नहीं थीं। पंजिका पर जगह-जगह सफेद रंग लगाकर हाजिरी को मिटाया गया था। मामला पकड़ में आने के बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापक रिचा नेहरा और शिक्षामित्र रश्मि को नोटिस जारी किया है। तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। निरीक्षण के दौरान बीएसए प्राथमिक विद्यालय बाजना पहुंचे तो वहां के हालात देखकर दंग रह गए। सुबह 7 बजकर 36 मिनट पर विद्यालय बंद था। गेट पर ताला लटका था। एक भी छात्र स्कूल के आसपास मौजूद नहीं था। बीएसए ने स्कूल में तैनात सभी स्टाफ को नोटिस जारी किया है। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।


 परिषदीय स्कूलों में चल रही गतिविधियों का निरीक्षण करने के लिए बीएसए ने एक के बाद एक 23 स्कूलों का निरीक्षण किया। नौहझील विकासखंड के सुल्तान पट्टी में निरीक्षण के दौरान बीएसए को पांच में से केवल दो शिक्षक ही उपस्थित मिले। तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले। 26 में से केवल 14 छात्र स्कूल में उपस्थित मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवीपुर में निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक भूपेंद्र अनुपस्थित मिले।


 प्राथमिक विद्यालय नवीपुर में निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक मुमताज अनुपस्थित मिले। 78 के सापेक्ष केवल 20 छात्र ही उपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरजू गढ़ी में निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक समेत चार शिक्षक एक साथ अवकाश पर मिले। बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि 23 परिषदीय विद्यालयों के औचक निरीक्षण में शिक्षकों की लापरवाही सामने आई है। 12 से ज्यादा शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं। स्कूलों में छात्र संख्या भी काफी कम मिली। सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ सीएम योगी कल आजमगढ़ में भरेंगे हुंकार 22 को अखिलेश की 3 जनसभाएं; 23 को डिंपल यादव का रोड शो


 आजमगढ़ सीएम योगी कल आजमगढ़ में भरेंगे हुंकार


22 को अखिलेश की 3 जनसभाएं; 23 को डिंपल यादव का रोड शो



उत्तर प्रदेश आजमगढ़, लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ की दोनों सीटों पर 25 मई 2024 को मतदान होगा। मतदान से पहले पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए पार्टियों के दिग्गज नेताओं का आगमन शुरू हो गया है। सीएम योगी 19 मई 2024 को यहां दो सभा करेंगे जबकि 22 मई 2024 को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तीन जनसभाएं करेंगे। अगले दिन 23 मई 2024 को डिंपल यादव सपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगी। दो महीने के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले की दोनों लोकसभा सीटों आजमगढ़ और लालगंज के लिए एक-एक जनसभाएं कर चुके हैं। 


अभी गुरुवार को ही उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ गंधुवई में जनसभा को संबोधित किया। अब 19 मई 2024 को सीएम योगी फूलपुर और मेंहनगर विधानसभा में जनसभा करेंगे। वहीं अब सपा के चुनाव प्रचार में भी तेजी आ चुकी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और बदायूं प्रत्याशी आदित्य यादव डेरा जमा चुके हैं। वहीं पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव 22 मई 2024 को तीन स्थानों पर जनसभा करेंगे। 23 मई 2024 को डिंपल यादव यहां सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के पक्ष में रोड शो करेंगी।

भदोही अकाउंट में अचानक आए 99 अरब रुपये, बैंककर्मियों के उड़े होश खाताधारक दौड़ा-भागा पहुंचा बैंक, फिर


 भदोही अकाउंट में अचानक आए 99 अरब रुपये, बैंककर्मियों के उड़े होश



खाताधारक दौड़ा-भागा पहुंचा बैंक, फिर



उत्तर प्रदेश भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी एक युवक के खाते में 99 अरब से ज्यादा धनराशि आ गई। इसकी जानकारी होते ही खाता धारक के साथ-साथ बैंक मैनेजर के भी होश उड़ गए। मैनेजर के अनुसार, भानु प्रकाश के केसीसी खाते में बकाये के कारण ऐसा हुआ है। फिलहाल खाते को होल्ड कर दिया गया है। 


दुर्गागंज के अर्जुनपुर गांव निवासी भानुप्रकाश बिंद का सुरियावां के बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण बैंक में खाता है। 16 मई गुरुवार को अचानक उसके खाते में 99999495999.99 रुपये (99 अरब 99 करोड़ 94 लाख 95 हजार 999 रुपये) धनराशि दिखने लगी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अर्जुनपुर निवासी खाता धारक भानुप्रकाश बिंद को दी। सूचना मिलते ही वे भागे-दौड़े बैंक पहुंचे। इतनी बड़ी धनराशि खाते में देख भौचक रह गए। प्रभारी बैंक मैनेजर आशीष तिवारी ने बताया कि खाता धारक भानु प्रताप की केसीसी खाता था। खाते के माध्यम से इन्होंने खेत पर लोन ले रखा था। खाता एनपीए हो जाने के बाद इस तरह हुआ है। हालांकि, खाते को होल्ड कर दिया गया है।

Friday, 17 May 2024

आजमगढ़ जीयनपुर गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध कुंटू सिंह व साधू यादव की अचल संपत्ति कुर्क


 आजमगढ़ जीयनपुर गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध कुंटू सिंह व साधू यादव की अचल संपत्ति कुर्क



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ प्रदेश स्तर पर चिन्हित डी-11गैंग के लीडर ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह तथा गैंग के सदस्य व हिस्ट्रीशीटर साधु यादव उर्फ बालकरन यादव द्वारा अपराध जगत से अवैध रूप से अर्जित की गई अचल सम्पत्ति शुक्रवार को पुलिस ने कुर्क कर लिया। जब्त की गई भूमि का बाजार मूल्य 25 लाख रुपए आंका गया है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है।


 जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने विगत वर्ष 2021 में हत्या, लूट, जानलेवा हमला, रंगदारी एवं अन्य आपराधिक मामलों के लिए कुख्यात गैंग लीडर ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर एवं गिरोह के सदस्य साधू यादव उर्फ बालकरन यादव निवासी ग्राम हरई इस्माइलपुर थाना क्षेत्र जीयनपुर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। उक्त अपराधियों द्वारा अपराध के दम पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की जांच की गई, जिसमें जानकारी मिली कि दोनों अपराधियों द्वारा हरई इस्माइलपुर गांव में 94 बिस्वा भूमि क्रय की गई है।


 इस मामले में जिला मजिस्ट्रेट विशाल भारद्वाज द्वारा उ०प्र० गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम -1986 की धारा 14(1) के अंतर्गत बीते 19 अप्रैल को अवैध रूप से अर्जित धन से खरीदी गई 94 बिस्वा भूमि को जब्त करने का आदेश दिया गया। इसके अनुपालन में शुक्रवार को नायब तहसीलदार सगड़ी रंजीत बाहदुर सिंह व थाना प्रभारी जीयनपुर विवेक पाण्डेय मय पुलिस बल के साथ हरई इस्माइलपुर गांव में पहुंच कर उक्त अचल संपत्ति को नियमानुसार जब्त कर लिया गया।

जौनपुर बदले सियाशी घटनाक्रम पर खुलकर बोले बाहुबली धनन्जय सिंह सपा, बसपा और भाजपा को लेकर कही बड़ी बात


 जौनपुर बदले सियाशी घटनाक्रम पर खुलकर बोले बाहुबली धनन्जय सिंह


सपा, बसपा और भाजपा को लेकर कही बड़ी बात



उत्तर प्रदेश जौनपुर लोकसभा चुनाव के बीच जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं. एक नाटकीय घटनाक्रम में उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी का बहुजन समाज पार्टी से टिकट कट गया जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का एलान कर दिया है. माना जा रहा है कि उनकी पत्नी जल्द ही भाजपा में शामिल भी हो सकती हैं. जौनपुर में अचानक बदले इस सियासी घटनाक्रम के बाद आरोप लग रहे हैं कि धनंजय सिंह डर गए हैं? इन तमाम बातों पर धनंजय सिंह खुलकर बात किए है. एक टीवी चैनल को साक्षात्कार में धनंजय सिंह ने सपा, बसपा और बीजेपी सरकारों को लेकर बात की और बताया कि किस तरह से वो हमेशा सत्ता विरोध में रहे. उन्होंने कहा कि मैं सबके खिलाफ लड़ा हूँ। 


धनंजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में डरने जैसी कोई बात नहीं होती, विपक्ष के लोग जो इस तरह की बातें कर रहे हैं उन्हें हमारे आधार और जनाधार का पता होना चाहिए. हमारे सामने सपा और बसपा दोनों की जमानत जब्त हो जाती है. वहीं उन्होंने दावा किया कि अगर वो चुनाव लड़ते तो बीजेपी भी हार जाती. अपने ऊपर दर्ज मुकदमों को लेकर कहा- जनता के लिए लड़ेंगे तो मुकदमे में भी होंगे. इंटरव्यू के दौरान धनंजय सिंह ने बताया कि छात्र जीवन में उन पर 10-15 मुकदमे दर्ज किए गए थे। साल 2002 में यूपी में बीजेपी की सरकार का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि जब वो पहली बार निर्दल विधायक बने थे तो उन्होंने बीजेपी सरकार का विरोध किया था, जिसके बाद उन्हें एक साल जेल में भी रहना पड़ा. उस समय भी उन पर 12-13 मुकदमे लगाए गए थे।


 धनंजय सिंह ने बसपा सरकार का भी जिक्र किया और बताया कि जब वो सांसद बने तो उन्होंने बसपा का विरोध किया था, जिसके बाद उन्हें जौनपुर जाने से रोक दिया गया था. साथियों ने भी कहा जौनपुर मत जाओ नहीं तो गिरफ्तार हो जाओगे. लेकिन, मैं गया और सभा को भी संबोधित किया. धनजंय सिंह इस चुनाव में बीजेपी को सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने दावा कि अगर हमने कहा हो तो बीजेपी जौनपुर और मछलीशहर दोनों में जीत हासिल करेगी।

मिर्जापुर सूटकेस में मिली महिला की सिर कटी लाश ट्रेन में मचा हड़कंप, पहुंची पुलिस


 मिर्जापुर सूटकेस में मिली महिला की सिर कटी लाश


ट्रेन में मचा हड़कंप, पहुंची पुलिस



उत्तर प्रदेश मिर्जापुर चुनार रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह बांबे जनता एक्सप्रेस में मिला लावारिस हालत में पड़े लाल रंग के सूटकेस को खोला गया तो उसमें एक महिला का सिर कटा शव मिला। अर्द्धनग्न अवस्था में महिला का शव सूटकेस में पड़ा था। जीआरपी और चुनार पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मामले की जांच में जुटी है। दिल्ली की ओर जाने वाली बांबे जनता एक्सप्रेस चुनार जंक्शन पर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह पांच बजकर पांच मिनट है। ट्रेन दो घंटे विलंब से सात बजकर पांच मिनट पर प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची।


 ट्रेन के पीछे जनरल बोगी में शौचालय के पास संदिग्ध अवस्था में पड़े लाल सूटकेस को देखकर किसी यात्री ने रेल हेल्प लाइन पर सूचना दिया। चुनार रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तो जीआरपी और आरपीएफ ट्रेन में जाकर लावारिस बैग को बाहर लेकर आए। बैग को खोला गया तो उसके अंदर महिला का सिर कटा शव मिला। शव अर्द्धनग्न अवस्था में था। महिला के पैर में बिछिया और हाथों में गोल्डेन रंग की चूड़ी है। छानबीन में पुलिस ने महिला की उम्र 25 वर्ष के लगभग बताया है। मौके पर फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।