Monday, 4 December 2023

आजमगढ़ बरदह भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष की लात-घूंसे से जमकर की पिटाई 9 के खिलाफ दी तहरीर, कहा जान मारने की नीयत से हुआ हमला


 आजमगढ़ बरदह भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष की लात-घूंसे से जमकर की पिटाई


9 के खिलाफ दी तहरीर, कहा जान मारने की नीयत से हुआ हमला


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ विपक्षियों ने लालगंज भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए जमकर लात-घूंसे से पिटाई कर दी। इस मामले में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कुल 9 लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज्योति प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय राम प्रताप सिंह (45) ग्राम देहदुवार ने बरदह थाने में प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि सोमवार की सुबह वह अपने घर से तैयार होकर नमो कबड्डी प्रतियोगिता के संयोजक का कार्यभार संभालने के लिए प्रतियोगिता स्थल केवी इंटर कॉलेज मार्टिनगंज के लिए निकल रहे थे, तभी अचानक पीछे से उनके ऊपर हरिशंकर पुत्र विन्देश्वरी सिंह, ओमप्रकाश सिंह पुत्र वंशराज सिंह, बृजराज सिंह पुत्र तारा प्रसाद सिंह, राहुल पुत्र बृजनाथ सिंह, रुद्र प्रताप सिंह पुत्र जयंत सिंह, भानु प्रताप सिंह पुत्र जयनाथ सिंह, परमानंद सिंह, जितेंद्र सिंह आदि ने लाठी डंडे लात घूसों से हमला कर दिया, जिसके कारण मेरे शरीर में काफी चोटे आई है, कपड़े फट गए हैं। मैं किसी तरीके से अपनी जान बचाकर वहां से भागा हूं, और आकर थाने में प्रार्थना पत्र दिया हूँ। 


किसान मोर्चा अध्यक्ष ने बताया कि कुछ लोगों के पास हथियार भी था और हमारी जान लेने के चक्कर में पहले से ही घात लगाए बैठे थे। थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक ने ज्योति सिंह को मेडिकल के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरदह भेजवा दिया, जहां पर डॉक्टरों ने मेडिकल किया और एक्स-रे के लिए (मेडिकल) आजमगढ़ सदर के लिए रेफर कर दिया।

जौनपुर पिता ने ही घोंटा था बेटी का गला शादी समारोह में पैसे मांगने पर घटना को दिया अंजाम


 जौनपुर पिता ने ही घोंटा था बेटी का गला


शादी समारोह में पैसे मांगने पर घटना को दिया अंजाम



उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में 10 वर्षीय बालिका की तरफ से पिता से शादी समारोह में 10 रुपये की मांग करना और न होने पर बेज्जती महसूस होने पर उसने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर अकबरपुर गांव की है। जहां बीते बुधवार को ननिहाल में शादी समारोह में आई बच्ची का घर से कुछ दूरी पर शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कड़ाई से पूछताछ में पिता ने हत्या को अंजाम देने की बात कबूल की, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


 आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली निवासी रिंकू सोनकर अपनी बेटी रागिनी सोनकर (10) व पत्नी मधु सोनकर के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर अकबरपुर गांव में बुधवार को अपने ससुराल आया था। इसी शाम शादी समारोह के कार्यक्रम में उसकी बेटी अपने पिता रिंकू सोनकर से बार-बार 10-20 रुपये मांग रही थी। जिसको लेकर रिंकू सोनकर ने कई बार मना किया, वजह कि उसके पास केवल घर लौटने का ही किराया था। बेटी के इस हरकत से रिश्तेदारों के सामने उसकी बेज्जती हो गई। जिसको लेकर वह अपनी बेटी से काफी नाराज था। शादी समारोह का जयमाल कार्यक्रम होने के बाद घर के बगल बने छप्पर में प्लास्टिक को जलाकर उसके गर्दन व शरीर के कुछ हिस्से को पूरी तरीके से अधजला कर दिया।


बाद में रागिनी के जूते के फीते से गर्दन कसकर मौत के घाट उतार दिया। घरवालों को इस बात की भनक न लगे इस वजह से उसने शव को घर से 50 मीटर की दूरी पर बने एक खाली प्लाट पर फेंक दिया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। इस दौरान विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी कुछ साक्ष्य इकट्ठा किए थे। इसके बाद पुलिस परिवार के कुछ सदस्यों से भी पूछताछ कर रही थी। पुलिस को अंदेशा था कि इतनी खौफनाक घटना का अंजाम किसी परिवार वाले ने दिया होगा।


बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। जिसमें गला घोंटकर व दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद पुलिस का शक और भी बढ़ गया। उसी आधार पर पुलिस ने पिता रिंकू सोनकर से कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने सारी घटना को कबूल किया। इस बाबत सरायख्वाजा के प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि आरोपी पिता रिंकू सोनकर को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। उसने शादी समारोह में बेटी के 10-20 रुपये की डिमांड पर बेज्जती महसूस करने पर उसको मौत के घाट उतार दिया। वह कुछ नहीं करता था, हमेशा नशे में रहता था।

आजमगढ़ फूलपुर दूल्हा रथ में लगे जनरेटर में उतरा करेंट, युवक की हुई मौत बीती रात फूलपुर नगर में हुई घटना, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में


 आजमगढ़ फूलपुर दूल्हा रथ में लगे जनरेटर में उतरा करेंट, युवक की हुई मौत



बीती रात फूलपुर नगर में हुई घटना, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ फूलपुर थाना क्षेत्र के मुण्डवर ग्राम पंचायत निवासी गुल्लू उर्फ सर्वेस की ब्लाक फुलपुर के सामने इलेक्ट्रिक मरम्मत की दुकान है। सर्वेश के पास एक लाइट रथ है जो शादी विवाह में बुक होता है और द्वारपूजा से पहले दूल्हा रथ पर चढ़कर दुल्हन के घर तक जाता है। ऐसी ही एक शादी की बुकिंग तीन दिसम्बर 2023 को फूलपुर नगर में मिली थी। सर्वेश के लाइट रथ की देख रेख के लिए उदपुर ग्राम पंचायत का रोहित उम्र 18 वर्ष पुत्र रविन्द्र साथ रहता है। कल रविवार को रात लगभग आठ बजे लाइट रथ दूल्हे को बैठाकर नगर भ्रमण कर रहा था। 


इस दौरान जनरेटर में कुछ खराबी हो गयी जिसे सही करने के लिए रोहित रेडिवाटर का ढक्कन खोला। इस दौरान रेडिवाटर में उतरे करेंट की चपेट में आ गया और झटका लगने से रथ से गिर गया। अन्य सहयोगी रोहित को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाये जहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बरेली शराब के नशे में धुत सिपाही ने बीडीसी सदस्य को पीटा वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया निलंबित


 बरेली शराब के नशे में धुत सिपाही ने बीडीसी सदस्य को पीटा



वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया निलंबित



उत्तर प्रदेश बरेली के शीशगढ़ थाने की बंजरिया चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी अमित कुमार ने शराब के नशे में धुत होकर क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) की पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्राम प्रधान की शिकायत पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने सिपाही को निलंबित कर दिया। बंजरिया गांव के प्रधान राजेंद्र ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य इरताज अहमद शुक्रवार शाम करीब पांच बजे किसी काम से पुलिस चौकी गए थे। वहां सिपाही अमित कुमार नशे की हालत में बैठे थे। उन्होंने इरताज से अभद्रता कर दी। उन्होंने विरोध किया तो डंडे से पिटाई कर दी। वहां से भागकर उन्होंने खुद को बचाया। घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया।


ग्राम प्रधान राजेंद्र ने बताया कि आरोपी सिपाही कुछ दिन पहले ग्राम पंचायत सदस्य के पति को भी पीट चुका है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट कर शिकायत की गई। वीडिया का संज्ञान लेकर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा से प्रारंभिक जांच कराई, फिर आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है।

Sunday, 3 December 2023

आजमगढ़ अतरौलिया में 2 दिन की शांति के बाद बड़ा एक्शन 150 लोग आये निशाने पर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप


 आजमगढ़ अतरौलिया में 2 दिन की शांति के बाद बड़ा एक्शन


150 लोग आये निशाने पर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अतरौलिया थाना क्षेत्र के वैशपुर गांव में बीते 29 नवंबर 2023 को पुलिस पार्टी पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया था, जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हुए थे तो वहीं पुलिस महकमे के कई वाहन क्षतिग्रस्त भी हो गए थे। इस मामले में दो दिन की शांति के बाद अब पुलिस कार्रवाई के मूड में आ गई है। उपनिरीक्षक की तहरीर पर अतरौलिया थाने में 22 नामजद व 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप है।


अतरौलिया थाने पर तैनात एसआई पवन कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को थाने पर दी तहरीर में लिखा है कि वैशपुर गांव से 29 नवबंर 2023 की शाम सूचना मिली कि गांव निवासी अरुण कुमार सिंह के घर पर ग्रामीणों ने धावा बोल दिया है। इस सूचना पर वे पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे तो कुछ ग्रामीण अरुण सिंह के घर पर तोड़फोड़ कर रहे थे। उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ ही वे ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किए तो ग्रामीणों ने लाठी-डंडा, रॉड, भाला व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। मेरे ऊपर भाला से हमला किया गया। भाग कर किसी तरह गाड़ी में पहुंचे तो भी ग्रामीणों ने भाला से प्रहार किया, जिससे गाड़ी का शीश टूट गया। इसके बाद वे अपने सहयोगियों के साथ कुछ दूर हट गए और फोर्स के आने का इंतजार किए।


 ग्रामीणों के हमले में कई पुलिस कर्मी चोटिल भी हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ करने के साथ ही एक गाड़ी में लगे माइक व एंप्लीफायर को लूट भी ले गए। उग्र ग्रामीणों ने जमकर पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। उच्चाधिकारियों व कई थानों की फोर्स पहुंचने पर उग्र लोग मौके से भाग निकले। एसआई की तहरीर के आधार पर 22 नामजद व 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। ज्यादातर पुरुष सदस्य गांव छोड़कर फरार हो गए है।


नामजद किए गए लोगों में ये हैं शामिल-

अतरौलिया बवाल में एसआई पवन कुमार शुक्ला की तहरीर पर नामजद किए गए लोगोें में अशोक, ओम प्रकाश, इंद्रकला, रवि कुमार, रवींद्र, राजू, हेमा, संजय, पंकज, मुरली, ग्रीस, रिंकू, अजय, फुलवा, प्रवेश, सोनू, सुशीला, शनिचरा, मनप्रीति, संगम निषाद, हरगुन, अजय निषाद आदि शामिल है। इसके अलावा पुलिस ने 150 लोगों को भी दर्ज मुकदमे में शामिल किया हैं।


एसओ-एसआई समेत ये पुलिस कर्मी हुए घायल-

ग्रामीणों द्वारा किए गए हमले में एसओ सविंद्र राय, एसआई पवन कुमार शुक्ला, हेड कांस्टेबल मनोज यादव, सीताराम यादव, कांस्टेबल दिवाकर कुमार, दीपक यादव, बबूल अली, शिवकुमार चौधरी, शुभम चौधरी, जय राय, मनोज तिवारी आदि शामिल हैं।

बदायूं अज्ञात वाहन की टक्कर से सिपाही की मौत पत्नी और बच्चे घायल, साले की शादी शामिल होने जा रहा था परिवार


 बदायूं अज्ञात वाहन की टक्कर से सिपाही की मौत



पत्नी और बच्चे घायल, साले की शादी शामिल होने जा रहा था परिवार



उत्तर प्रदेश के बदायूं स्थित उघैती थाना क्षेत्र में बिल्सी-इस्लामनगर रोड पर ग्राम चाचीपुर के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार सिपाही भूपेंद्र भारती (30) की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। भूपेंद्र अपने परिवार के साथ चचेरे साले की शादी में शामिल होने जा रहे थे। उनकी कार को टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है। पुलिस ने सिपाही के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।


संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय बाबई निवासी भूपेंद्र भारती बरेली में बारादरी थाना क्षेत्र में यूपी 112 पुलिस में तैनात हैं। उघैती थाना क्षेत्र के गांव चाचीपुर में उनकी ससुराल है। चार दिसंबर को उनके चचेरे साले राहुल की शादी है। इससे भूपेंद्र अपनी पत्नी प्रीति, बेटी प्रियांशी और बेटे विवेक के साथ सेंट्रो कार से चाचीपुर जा रहे थे।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनकी कार बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर चाचीपुर गांव के नजदीक पहुंची थी कि तभी तेज रफ्तार में आए अज्ञात वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत कार सवार घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से हालत गम्भीर देखकर भूपेंद्र को बरेली रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही सिपाही ने दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी और बच्चों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। एसओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है। उसका पता करा रहे हैं।

आजमगढ़ मुबारकपुर मजदूरों को 15 लाख का चूना लगा कर ठेकेदार फरार एनजीओ के माध्यम से कराया जा रहा था हैंडपंप बोरिंग का काम, मुकदमा दर्ज


 आजमगढ़ मुबारकपुर मजदूरों को 15 लाख का चूना लगा कर ठेकेदार फरार



एनजीओ के माध्यम से कराया जा रहा था हैंडपंप बोरिंग का काम, मुकदमा दर्ज




उत्तर प्रदेश आजमगढ़, नोएडा के किसी एनजीओ के माध्यम से जिले में हैंडपंप बोरिंग का काम कराया जा रहा था। एनजीओ का ठेकेदार मजदूरी का लगभग 15 लाख रुपये बिना दिए फरार हो गया। अब लोकल स्तर पर मजदूरों को लगाने वाला व्यक्ति परेशान है और ठेकेदार के खिलाफ मुबारकपुर थाने में नामजद तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है।


पीड़ित पंकज कुमार निवासी नीबी बुजुर्ग थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि नोएडा की एक एनजीओ द्वारा 10 हजार रुपये में इंडिया मार्का हैंड पंप लगवाया जा रहा था। एनजीओ का ठेकेदार शुभम चौधरी काम कराने के लिए जिले में आया। जिले के सठियांव व जहानागंज ब्लॉक में उसने काम शुरू किया। लगभग 150 बोरिंग कराने का उसे ठेका मिला था। इसी के तहत पंकज को भी उसने बोरिंग का काम दे दिया। पंकज ने भी अपने मजदूरों को बोरिंग के काम में लगा दिया। लगभग 95 बोरिंग पंकज ने अपनी टीम के माध्यम से कराया। इस बीच 30 हजार रुपये पंकज को ठेकेदार ने दिया और कहा कि शेष पैसों का भुगतान होने पर दूंगा। इस बीच लगभग 15 लाख का काम पंकज ने करा दिया। इसमें मजदूरी, सामान आदि शामिल है। इसके बाद नोएडा का ठेकेदार फरार हो गया और जो मोबाइल नंबर दिया था, उस पर फोन करने पर गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित पंकज की तहरीर पर मुबारकपुर थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुट गई है।