Wednesday, 26 March 2025

आजमगढ़ लालगंज 26 मार्च से 10 अप्रैल तक इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति जर्जर विद्युत तारों को बदलने का किया जायेगा कार्य


 आजमगढ़ लालगंज 26 मार्च से 10 अप्रैल तक इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति


जर्जर विद्युत तारों को बदलने का किया जायेगा कार्य



उत्तर प्रदेश , आजमगढ़ 132 केवी लालगंज से निर्गत 33 केवी तरवां, पल्हना के अलावा मेहनाजपुर फीडर पर 26 मार्च से 10 अप्रैल तक जर्जर विद्युत तारों को बदलने का कार्य आरडीएसएस योजना के तहत प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाना है।


 जिससे उक्त तीनों उपकेंद्र क्रमश: तरवां, पल्हना एवं मेहनाजपुर से पोषित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेंगी। उक्त के बाबत उपखंड अधिकारी सत्य कुमार ने बताया कि कार्य पूर्ण होने तक उक्त उपकेंद्र से पोषित क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रहेगी। इस कार्य से क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं विद्युत दुर्घटना में कमी आयेगी।


 प्रभावित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अनुरोध करते हुए श्री कुमार ने उपरोक्त कारण से होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया, साथ ही सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा की। शटडाउन का कार्य अवर अभियंता महमूद अख्तर द्वारा लिया जाएगा एवं वापस किया जाएगा।

अलीगढ़ दरोगा को मारा चाकू, हथौड़ी से फोड़ा सिर पुलिस टीम पर हमले में 2 दरोगा और 2 सिपाही घायल


 अलीगढ़ दरोगा को मारा चाकू, हथौड़ी से फोड़ा सिर



पुलिस टीम पर हमले में 2 दरोगा और 2 सिपाही घायल



उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कोतवाली क्षेत्र के गांव सवाई रघुनाथपुर में सोमवार शाम को तमंचाधारी को पकड़ने गई पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। दरोगा के सिर पर हथौड़े से प्रहार किया, जिससे उसका सिर फट गया। फिर पेट में चाकू से हमला कर दिया। अन्य दरोगा व दो सिपाहियों को भी लाठी-डंडों से पीटा और आरोपी को छुड़ाकर मौके से भगा दिया। थाने से पुलिस बल पहुंचा तो दोबारा आरोपियों ने हमला किया। देर रात एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस को शिकायत मिली थी कि पारस नाम के युवक ने अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया हैै। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि पारस गांव सवाई रघुनाथपुर में है। इसकी तलाश में दरोगा मोहम्मद आसिफ एक अन्य दारोगा व दो सिपाहियों के साथ गांव में पहुंचे थे। आरोपी गांव के ही रुकमवीर के यहां मजदूरी का काम कर रहा था। यहां पर रुकमवीर व उसके परिजन भड़क गए और मारपीट कर दी।


यूपी के अलीगढ़ में कोतवाली क्षेत्र के गांव सवाई रघुनाथपुर में सोमवार शाम को तमंचाधारी को पकड़ने गई पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। दरोगा के सिर पर हथौड़े से प्रहार किया, जिससे उसका सिर फट गया। फिर पेट में चाकू से हमला कर दिया। अन्य दरोगा व दो सिपाहियों को भी लाठी-डंडों से पीटा और आरोपी को छुड़ाकर मौके से भगा दिया। थाने से पुलिस बल पहुंचा तो दोबारा आरोपियों ने हमला किया। देर रात एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस को शिकायत मिली थी कि पारस नाम के युवक ने अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया हैै। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि पारस गांव सवाई रघुनाथपुर में है। इसकी तलाश में दरोगा मोहम्मद आसिफ एक अन्य दारोगा व दो सिपाहियों के साथ गांव में पहुंचे थे। आरोपी गांव के ही रुकमवीर के यहां मजदूरी का काम कर रहा था। यहां पर रुकमवीर व उसके परिजन भड़क गए और मारपीट कर दी।

Tuesday, 25 March 2025

आजमगढ़ सोते समय सिर में गोली मारकर उतारा था मौत के घाट 17 साल बाद आरोपी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा


 आजमगढ़ सोते समय सिर में गोली मारकर उतारा था मौत के घाट



17 साल बाद आरोपी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा


उत्तर प्रदेश, आजमगढ़ हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने एक आरोपी को आजीवन कारावास तथा बीस हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर 3 जैनेंद्र कुमार पांडेय की अदालत ने मंगलवार को सुनाया।


 अभियोजन पक्ष के अनुसार मेहनगर थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में 3 जून 2007 की रात में पलटू यादव अपने मकान के सामने चारपाई पर सोए हुए थे। रात में 12 बजे अज्ञात व्यक्ति ने पलटू यादव के सिर में गोली मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। इस हत्या में गांव के ही अच्छेलाल यादव पुत्र त्रिवेणी यादव का नाम आरोपी के तौर प्रकाश में आया। पुलिस ने 5 जून 2007 को आरोपी अच्छे लाल को गिरफ्तार किया। अच्छे लाल के पिता त्रिवेणी यादव इससे पूर्व एक हत्या के मामले में आरोपी थे। उनको बचाने के लिए अच्छे लाल यादव ने पलटू यादव की हत्या कर दी जिससे कि किसी और को पलटू यादव की हत्या के मुकदमे में फसाया जा सके। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद आरोपी अच्छेलाल यादव के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया। अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता दीपक मिश्रा ने कुल 12 गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी अच्छेलाल यादव को आजीवन कारावास तथा बीस हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।

आजमगढ़ बिलरियागंज भाई-बहन ही निकले युवती के हत्यारे नहर में मिली युवती के लाश मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार


 आजमगढ़ बिलरियागंज भाई-बहन ही निकले युवती के हत्यारे


नहर में मिली युवती के लाश मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में विगत 20 मार्च को नहर में मिली युवती के लाश मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतका के भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया।


 बिलरियागंज थाना में विगत 20 मार्च को थाना क्षेत्र निवासी अवधू यादव पुत्र स्व0 कुतुनू यादव ग्राम मधनापार (रामपुर) तहरीर दिया कि उसकी लड़की अनीता यादव 18 मार्च को घर से गायब हो गयी थी, जिसके सम्बन्ध में मेरे लड़के राजू यादव ने थाना बिलरियागंज में जाकर प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज करायी थी। 20 मार्च 2025 को करीब 6-7 बजे करीब में लड़की अनीता यादव की बघैला मधनापार नहर में लाश मिली। पुलिस ने उक्त मामले में मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान हत्या की घटना को अंजाम देने में मृतका अनीता यादव के भाई राजू यादव व उसकी बहन संगीता यादव का नाम प्रकाश में आया।


 बिलरियागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने अपने हमराहियों संग अभियुक्त राजू यादव व अभियुक्ता संगीता यादव को आज मंगलवार को दोपहर करीब 14.50 बजे उसके घर ग्राम मधनापार (रामपुर) से गिरफ्तार किया गया।


https://youtu.be/ilaquLTHChw?si=rSu_jh9jwZSXSTCG


https://www.news9up.com/2025/03/18.html

Monday, 24 March 2025

आजमगढ़ देवगांव पुलिस मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय बदमाश को लगी गोली 04 थानों के कुल 05 लूट व चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण, 2 गिरफ्तार नकदी, आभूषण, अवैध असलहा, कारतूस व मोटर साइकिल बरामद


 आजमगढ़ देवगांव पुलिस मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय बदमाश को लगी गोली

04 थानों के कुल 05 लूट व चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण, 2 गिरफ्तार


नकदी, आभूषण, अवैध असलहा, कारतूस व मोटर साइकिल बरामद


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद की देवगांव पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक अंतर्जनपदीय बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। देवगांव पुलिस ने 4 थानों के 5 लूट व चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए लूट की नकदी, आभूषण सहित अवैध असलहा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद किया है।



मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना देवगांव पुलिस ने ग्राम खनियरा में 1 मार्च को घटित घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल बदमाश सुरेश कुमार पुत्र रामलाल निवासी बिरालियन थाना झींझाना जनपद शामली व दीपक कुमार पुत्र मांगेराम निवासी अहमदगढ़ थाना झींझाना जनपद शामली को पुलिस मुठभेड़ के दौरान कपसेठा चेवार रोड़ से बीती रात करीब 02.10 बजे गिरफ्तार कर लिया, उसके बांये पैर में गोली लगी है तथा एक अन्य बदमाश सुरेश कुमार पुत्र रामलाल निवासी बिरालियन थाना झींझाना जनपद शामली को पुलिस बल की मदद से गिरफ्तार कर किया गया। 


गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो पहिया वाहन होण्डा साइन व 01 देशी तमंचा, 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस, सफेद धातु का 01 कटोरा, 01 चम्मच व पीली धातु का 01 चेन बरामद किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनके द्वारा पूर्व में पांच लूट और छीनैती की घटनाओं को अंजाम दिया गया है।

आजमगढ़ हत्या के मुकदमे में गवाह की हत्या का मामला 10 साल बाद कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा


 आजमगढ़ हत्या के मुकदमे में गवाह की हत्या का मामला




10 साल बाद कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने एक आरोपी को आजीवन कारावास तथा पंद्रह रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर 1 सतीश चंद्र द्विवेदी की अदालत ने सोमवार को सुनाया। 


अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी मुकदमा जयप्रकाश सिंह निवासी भैरोदासपुर थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़ की गांव के ही पट्टीदार सोनू सिंह से रंजिश चल रही थी। सोनू सिंह ने वर्ष 2013 में जयप्रकाश सिंह के चचेरे भाई रंजन सिंह की हत्या की थी। इस मुकदमे में जयप्रकाश सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह गवाह थे। सोनू ने अशोक सिंह पर गवाही न करने का दबाव बनाया था।


 अशोक सिंह 10 जून 2015 की रात लगभग आठ बजे एक शादी में जाने के लिए घर से निकले। दूसरे दिन गांव से थोड़ी दूर पर अशोक सिंह की लाश मिली। वादी मुकदमा जय प्रकाश सिंह ने सोनू सिंह के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद अगस्त 2015 में चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित कर दिया। अभियोजन पक्ष की तरफ से शासकीय अधिवक्ता जगदंबा पांडे तथा संजीव सिंह ने कुल आठ गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी सोनू सिंह को आजीवन कारावास तथा पंद्रह हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।

आजमगढ़ शहर कोतवाली मामूली कहासुनी के बाद विवाद ने लिया हिंसक रूप दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर शुरू किया पथराव भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात, स्थिति नियंत्रण में


 आजमगढ़ शहर कोतवाली मामूली कहासुनी के बाद विवाद ने लिया हिंसक रूप



दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर शुरू किया पथराव


भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात, स्थिति नियंत्रण में



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के फ़राश टोला मोहल्ले में शनिवार की देर रात दो वर्गों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप धारण कर लिया। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। जिससे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना मिल रही है।


बताया जा रहा है कि यह झगड़ा एक छोटी सी बात को लेकर शुरू हुआ, जो बड़े स्तर पर हिंसा में बदल गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति के घर पर कुछ लोगों द्वारा ईंट पत्थर से हमला किया जा रहा है और कुछ लोग पैर से दरवाजे को तोड़ने का प्रयास भी कर रहे हैं। 


पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों में से तीन लोगों रिजवान 23, आरिफ 28 और इमरान 32 मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा, तीन लोग कोतवाली में ही बिठाए गए थे। जानकारी होते ही हिंदू संगठनों के लोग भी कोतवाली पहुंच गए।