Saturday, 7 December 2024

आजमगढ़ निजामाबाद फरिहा दुकान से गेहूं और चावल चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना


 आजमगढ़ निजामाबाद फरिहा दुकान से गेहूं और चावल चोरी



सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी अंतर्गत फरिहा गांव निवासी संदीप गुप्ता पुत्र कृष्ण मोहन गुप्ता जिनकी दुकान फरिहा बाजार में टावर के समीप है बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 7 बोरा गेहूं और 5 बोरा चावल आटो में लाद कर चोर चोरी कर ले गए है।


 प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना कि जानकारी पीड़ित को आज शनिवार को सुबह लगभग सात बजे दुकान खोलने के समय हुई है वही पीड़ित व्यक्ति ने परेशान होकर बगल का सीसीटीवी कैमरा खंगाला तब पता चला कि आटो में लाद कर अज्ञात चोरों द्वारा ले जाया गया है तो पीड़ित ने इस घटना कि जानकारी फरिहा चौकी पर लिखित तहरीर अज्ञात चोरों के खिलाफ दिया है और चौकी इंचार्ज फरिहा अनिल कुमार ने बताया कि घटना कि जानकारी मिली है पुलिस मामले कि छानबीन कर रही है। जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

लखनऊ दरोगा की सिर कटी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली 24 घंटे के बाद हुई पहचान, पत्नी भी हैं सिपाही


 लखनऊ दरोगा की सिर कटी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली



24 घंटे के बाद हुई पहचान, पत्नी भी हैं सिपाही



उत्तर प्रदेश लखनऊ पुलिस मुख्यालय सुरक्षा में तैनात दरोगा ध्यान सिंह की सिर कटी लाश बुधवार दोपहर सुशांत गोल्फ सिटी के बक्कास रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पड़ी मिली। पुलिस का दावा है कि दरोगा ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। 24 घंटे बाद बृहस्पतिवार को शव की पहचान हुई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गृह जनपद चले गए। परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। 


कौशांबी के सैनी बरेठ बाग निवासी ध्यान सिंह (39) यूपी पुलिस में 2015 बैच के दरोगा थे। वर्तमान में वह पुलिस मुख्यालय सिग्नेचर बिल्डिंग की सुरक्षा में तैनात थे और अर्जुनगंज इलाके में पत्नी प्रियंका के साथ किराए पर रहते थे। कुछ दिन पहले मुख्यालय से जालौन स्थानांतरण हो गया था। बृहस्पतिवार को रवानगी भी होनी थी। पत्नी प्रियंका भी 2019 बैच की सिपाही हैं और पुलिस मुख्यालय में ही तैनात हैं।


 बुधवार सुबह करीब 11 बजे ध्यान सिंह पत्नी से शेविंग कराने की बात कहकर घर से निकले थे। ध्यान सिंह कटरा बक्कास इलाके में मकान बनवा रहे थे। घर से निकलकर वह निर्माणाधीन मकान में पहुंचे और लेबरों को रुपये दिए। यहां उनकी मोबाइल फोन पर किसी से बहस हुई और फिर वह घर नहीं पहुंचे। दोपहर करीब दो बजे आउटर रिंग रोड के नीचे रेलवे लाइन पर उनका सिर कटा शव मिला। पुलिस ने लोगों की मदद से शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने लावारिस में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


ध्यान सिंह का मोबाइल फोन बुधवार दोपहर से बंद हो गया। पत्नी प्रियंका ने इस बारे में ससुराल वालों को बताया। इस पर बृहस्पतिवार को परिजन कौशांबी से लखनऊ पहुंचे और तलाश की। तभी उन्हें रेलवे लाइन पर मिली सिर कटी लाश के बारे में पता चला। उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस से संपर्क किया और फिर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां परिजनों ने शव की पहचान दरोगा ध्यान सिंह के रूप में की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह एंटीमार्टम इंजरी व शाक्ड हेमरेज आया है।


दरोगा ध्यान सिंह की मौत हत्या, हादसा या आत्महत्या है। इस बारे में परिजनों ने कुछ भी नहीं कहा। पुलिस का दावा जरूर है कि दरोगा ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी है। इसकी पुष्टि पुलिस ने ट्रेन के लोको पायलट से बात करके की है। लोको पायलट ने दरोगा को ट्रेन के आगे कूदते देखा था। अब सवाल उठता है कि दरोगा ने अगर आत्महत्या की तो उसके पीछे वजह क्या है। इस बारे में पुलिस को कुछ नहीं पता। डीसीपी साउथ केशव कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।


दरोगा ध्यान सिंह की मौत को अगर आत्महत्या मान लिए जाए तो सवाल है कि मोबाइल फोन व अन्य सामान कहां गायब हो गया। क्या दरोगा ने सारा सामान आत्महत्या से पहले कहीं छुपा दिया या फिर शिनाख्त न हो सके इसके लिए किसी ने उनका सारा सामान गायब कर दिया। ऐसे कई सवाल हैं, जिनका जवाब फिलहाल पुलिस के पास भी नहीं है। डीसीपी का कहना है कि मोबाइल फोन व अन्य सामान के बारे में पता लगाया जा रहा है। दरोगा ध्यान सिंह की आखिरी बार फोन पर किसी से बात हुई थी सर्विलांस की मदद से इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Friday, 6 December 2024

आजमगढ़ जीयनपुर बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की हुई मौत सड़क पार करते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा


 आजमगढ़ जीयनपुर बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की हुई मौत 



सड़क पार करते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पकवा इनार बाजार में सड़क पार कर रहा वृद्ध तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया। इस हादसे में घायल वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। 


मृतक वृद्ध मुबारकपुर के गढ़वाल गांव का निवासी था। वह पकवा इनार बाजार में सड़क की पटरी पर मसाला बेचने का काम करता था। गढ़वल गांव निवासी सूर्यबली (75) जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पकवा इनार बाजार में सड़क की पटरी पर मसाले की दुकान लगाते हैं। रात होने पर वह बाजार में ही डाॅ. सुबेदार की चौकी पर सो जाते हैं। प्रतिदिन की तरह वह गुरुवार की रात में भी सो गए। इसके बाद शुक्रवार की सुबह करीब 5:30 बजे उठे और सड़क पार कर रहे थे। इसी दाैरान जीयनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर टहल रहे लोग दौड़कर उन्हें अस्पताल ले जाने वाले ही थे कि उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन पुत्री व एक पुत्र का पिता बताया गया है।

आजमगढ़ सिधारी जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर युवकों ने किया हमला वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


 आजमगढ़ सिधारी जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर युवकों ने किया हमला



वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा गांव में एक शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर युवकों ने हमला कर दिया। उनके द्वारा पुलिस कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस द्वारा पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताते चलें कि 03 दिसंबर 2024 को छतवारा गांव की कलंदर बस्ती निवासिनी शेराजुल निशा पत्नी शमसुलदिन ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे पड़ोसी शहादत पुत्र शरीख, सगीर पुत्र शरीख, तसनुर पुत्र शरीख, अमीला पत्नी शहादत द्वारा 02 दिसंबर 2024 की शाम करीब सात बजे उसकी बाउंड्री को तोड़ दिया गया और उसमें लगा 10 हजार रुपये का गेट चोरी कर लिया गया शेराजुल निशा की तहरीर के अनुसार सिधारी थाने की पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 463/2024 अंतर्गत धारा 303(2),324(4) भारतीय न्याय सहिंता (BNS) 2023, पंजीकृत किया। इस घटना की जांच के लिए शाम को करीब पांच बजे एसआई राजबिहारी सिंह सिपाही सद्दाम हुसैन के साथ जांच करने के लिए आरोपी के घर पहुंचे। पुलिस वालों को देखते ही आरोपी कहने लगा कि मेरे दरवाजे पर पुलिस कैसे आ गयी। आरोपी मां, बहन की भद्दी भद्दी गाली देते हुए पुलिस वालों पर हमलावर हो गए।


 हमराह आरक्षी सद्दाम हुसैन को पास में रखी चौकी पर गिरा कर मारने लगे तथा दुबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। वह लोग जान बचाकर किसी तरह वापस आए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस एसआई की तहरीर पर पांचों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा गांव की कलंदर बस्ती में पुलिस टीम जांच के लिए गई थी। वहां उसके द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया है। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। शेष तीन लोगों की तलाश की जा रही है।

अलीगढ़ पुलिसकर्मियों ने चौकी को बनाया दारू का अड्डा शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल


 अलीगढ़ पुलिसकर्मियों ने चौकी को बनाया दारू का अड्डा



शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल




उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मे पुलिस को धूमिल करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में जिस तरह से लगातार दारू पार्टी चल रही है, उसको लेकर लगता है जैसे किसी बार में पार्टी चल रही हो इस दारू पार्टी का वीडियो बनाकर किसी के द्वारा वायरल कर दिया गया है, फिलहाल ये वीडियो कई महीने पुराना होने का दावा किया जा रहा है. अलीगढ़ के थाना सासनी गेट थाने में खाकी वर्दी को बदनाम कर हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है. जहां खिरनी गेट चौकी के अंदर जमकर शराब पार्टी किए जाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में वर्दी पहने पुलिसकर्मी शराब की बोतल और बीयर की कैन लाने के बाद बियर की कैन हाथ में लेकर कुछ लोगों के साथ चौकी में बैठकर शराब पार्टी कर शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं।


जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो घमासान मच गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ही आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई। वहीं दूसरी ओर वायरल हुआ वीडियो आखिर कब का है और कितना पुराना है इस बात की पुष्टि न्यूज़9यू0पी0 नहीं करता, फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की ओर से भी बयान जारी करते हुए मामले में जांच की बात की जा रही है।


इस पूरे मामले पर एसएसपी अलीगढ़ संजीव सुमन की ओर से जारी किए गए आधिकारिक वर्जन में कहा गया उक्त वीडियो करीब 5 माह पुराना है, राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रकरण की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, आगे क्या निकलकर आयेगा ये तो आने वाला वक्त बताएगा फिलहाल अलीगढ पुलिस जांच में जुटी हुई है।

वाराणसी आधी रात तड़तड़ाईं गोलियां, वाहन चालक के सिर में गोली मार कर हत्या घर से लगभग 50 मीटर दूर की घटना


 वाराणसी आधी रात तड़तड़ाईं गोलियां, वाहन चालक के सिर में गोली मार कर हत्या



घर से लगभग 50 मीटर दूर की घटना



उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में गुरुवार की आधी रात में बड़ी वारदात सामने आई। भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुदामपुर खोजवां निवासी लोडर गाड़ी के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।घर से चंद कदमों की दूरी पर खून से लथपथ चालक का शव देख घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।


चालक सुरेश राजभर (33) पुत्र राजनाथ निवासी सुदामपुर खोजवां को उसके घर से लगभग 50 मीटर दूर सिर में गोली मारी गई है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम के साथ ही एसीपी भेलूपुर और भेलूपुर थानाध्यक्ष पहुंचे और पूछताछ शुरू की। वहीं घटना को लेकर मौके पर अफरा- तफरी का माहौल रहा। परिवार में चीख पुकार मच गई।

Thursday, 5 December 2024

जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस टीम ने 02 मोबाइल चोर को चोरी की 05 मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार


 जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस टीम ने 02 मोबाइल चोर को चोरी की 05 मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार




उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले मे थाना खेतासराय पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष खेतासराय रामाश्रय राय के नेतृत्तव में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-251/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना खेतासराय जनपद जौनपुर का सफल अनावरण करते हुये चोरी गयी मोबाइल व अन्य 04 चोरी की मोबाइल के साथ अभियुक्तिं 1.सकील पुत्र निजामुद्दीन 2.फैय्याज पुत्र धनी निवासीगण वार्ड नं0 10 कोहरौटी नगर पंचायत खेतासराय थाना खेतासराय जिला जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर एसबीआई बैक कस्बा खेतासराय से लगभग 100 मीटर आगे से गिरफ्तार कर चोरी गयी मोबाइलों को बरामद किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुये अभियुक्तगण को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायलय भेजा गया।


गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-


(1) सकील पुत्र निजामुद्दीन निवासी वार्ड नं0 10 कोहरौटी नगर पंचायत खेतासराय थाना खेतासराय जिला जौनपुर।

(2) फैय्याज पुत्र धनी निवासी वार्ड नं0 10 कोहरौटी नगर पंचायत खेतासराय थाना खेतासराय जिला जौनपुर।


बरामदगी का विवरण-


05 चोरी की मोबाइल व 500 रु नगद बिक्री मोबाइल का


पंजीकृत अभियोग-


मु0अ0सं0-251/2024 धारा-303(2)/317(2) बीएनएस थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-


1.थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर।

2.उ0नि0 लल्लू सिंह, थाना खेतासराय,जनपद जौनपुर।

3.उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार राय, थाना खेतासराय जौनपुर।

4.हे0का0 संजय पाण्डेय, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर। 

5.का0 मनीष यादव, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर।