Monday, 4 March 2024

बाराबंकी इस सीट पर भाजपा को फिर घोषित करना पड़ सकता है कैंडिडेट सांसद ने चुनाव लड़ने से किया इनकार


 बाराबंकी इस सीट पर भाजपा को फिर घोषित करना पड़ सकता है कैंडिडेट



सांसद ने चुनाव लड़ने से किया इनकार


उत्तर प्रदेश बाराबंकी भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार, 2 मार्च 2024 को उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान किया. हालांकि अब उसे एक सीट पर फिर से अपने प्रत्याशी का एलान करना पड़ सकता है. दरअसल, बाराबंकी लोकसभा सीट से बीजेपी ने उपेंद्र सिंह रावत को प्रत्याशी बनाया था. रावत साल 2019 के आम चुनाव में बाराबंकी से बीजेपी के ही टिकट पर चुने गए थे. हालांकि रविवार को उनका एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है।


वीडियो वायरल होने के बाद सांसद ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसके बाद उन्होंने प्रतिक्रिया भी दी। सोशल मीडिया साइट एक्स पर रावत ने लिखा- मेरा एक एडिटेड वीडियो वायरल किया जा रहा है जो डीपफेक एआई तकनीक द्वारा जेनरेटेड है, जिसकी एफआईआर मैंने दर्ज करा दी है, इसके संदर्भ में मैंने मा॰ राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से निवेदन किया है कि इसकी जाँच करवायी जाये. जबतक मैं निर्दाेष साबित नहीं होता सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा। रावत के इस पोस्ट के बाद माना जा रहा है कि बाराबंकी सीट पर भारतीय जनता पार्टी फिर से उम्मीदवार उतार सकती है. उपेन्द्र सिंह रावत ने साल 2019 का आम चुनाव बाराबंकी से लड़ा था और उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राम सागर रावत के खिलाफ चुनाव जीता था।

आजमगढ़ आशा बहूओं ने सड़क पर दिखाई अपनी ताकत कलेक्ट्रेट के बगल में सैंकड़ों की संख्या में सड़क पर दिया धरना, लगा जाम अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर आन्दोलित हैं आशा कार्यकत्री


 आजमगढ़ आशा बहूओं ने सड़क पर दिखाई अपनी ताकत


कलेक्ट्रेट के बगल में सैंकड़ों की संख्या में सड़क पर दिया धरना, लगा जाम


अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर आन्दोलित हैं आशा कार्यकत्री



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ आशा बहू कल्याण समिति उत्तर प्रदेश द्वारा आजमगढ़ जिले में अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट क्षेत्र में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या मे आशा कार्यकत्रियां सड़क पर धरने पर बैठ गयी। काफी देर तक धरने पर बैठने के चलते जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। अधिकारियों द्वारा काफी मान मनौव्वल के बाद धरनारत आशा कार्यकत्रियां सड़क पर से उठकर नारे लगाते हुए कुंवर सिंह उद्यान में चली गईं और धरने पर बैठ गयी।


बता दें कि आशा बहूओं ने सबसे पहले कुंवर सिंह उद्यान पार्क में सैकड़ों की संख्या में जुट कर रणनीति तय की। इसके बाद नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गईं। अपनी एकता को दिखाते हुए सभी ने सरकार से अपनी मांगों पर मुखर आवाज उठाई। उन्होंने अपनी मांगों में प्रोत्साहन राशि को हटाकर निश्चित मानदेय देने की मांग की है और आशा बहू को 18 हजार और आशा संगीनियों को 24 हजार मानदेय देने की भी मांग की है। साथ ही मृतक आश्रित आशा संगिनी के परिवार को योग्यता होने पर आशा संगिनी पद पर चयन किए जाने व 24 घंटे की सेवा देने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से 50 लाख का बीमा कवर सहित राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। 


इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह जिला अध्यक्ष विभा राय जिला उपाध्यक्ष मीनू भारती सहित आशा चौहान,शकुंतला, पुष्पा राय, केवली देवी, मंसला प्रजापति, पूजा चौहान,सहित भारी संख्या में आशा बहुएं उपस्थिति रही।

मथुरा 2 दिन तक घर में शव के साथ सोती रही सहेली दुर्गन्ध उठी तो पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस, कमरे का नजारा देखकर सभी हैरान


 मथुरा 2 दिन तक घर में शव के साथ सोती रही सहेली



दुर्गन्ध उठी तो पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस, कमरे का नजारा देखकर सभी हैरान



उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो साल से पति से तलाक लेकर सहेली के साथ रह रही महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। महिला अपनी सहेली के साथ रह रही थी। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दो दिन पहले ही महिला की मौत हो चुकी है। यानी दो दिनों से शव के साथ उसकी सहेली कमरे में रह रही थी। महिला के शव से जब दुर्गंध उठी तो पड़ोसियों को कुछ शंका हुई। पड़ोसियों ने फोन करके पुलिस बुलाई। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। पुलिस शव और कपड़ों की स्थिति देखकर हत्या से पहले उसके साथ गलत काम करने की आशंका जता रही है। फिलहाल पुलिस ने सहेली को हिरासत में ले लिया है। मृतका की सहेली ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि दो दिन पहले महिला ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के डर से ही उसने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी और शव को छिपा दिया।


पूरी घटना फरह थाना क्षेत्र के गांव महुअन की है। बताया गया है कि गंगा देवी छड़गांव, थाना रिफाइनरी निवासी अपने पति से तलाक लेकर करीब दो साल से अपनी सहेली हेमा पत्नी विजेंद्र उर्फ बंटू निवासी महुअन के घर पर रह रही थी। पुलिस जांच में पता चला है कि हेमा का पति मानसिक विक्षिप्त है। परिवार में उसके एक बेटा और दो बेटियां हैं। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि रविवार को हेमा अपने घर में घुसने को लेकर आनाकानी कर रही थी। इस पर लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस बुला ली। पुलिस ताला तोड़कर जब कमरे में दाखिल हुई तो वहां कुछ और ही नजारा देखने को मिला।


कमरे के अंदर महिला का शव पड़ा था। शव के कपड़े तितर-बितर थे। थाना प्रभारी निरीक्षक फरह कमलेश सिंह ने बताया कि शव को तुरंत कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जांच पड़ताल में महिला की मौत मामले में एक बलदेव नाम के युवक का नाम भी सामने आ रहा है। महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है? ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने हेमा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

आजमगढ़ सीएम योगी ने किया मन्दुरी एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनपद आगमन से पहले सीएम योगी ने जाना जिले का हाल तमाम बिंदुओं पर अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश


 आजमगढ़ सीएम योगी ने किया मन्दुरी एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनपद आगमन से पहले सीएम योगी ने जाना जिले का हाल


तमाम बिंदुओं पर अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के 10 एयरपोर्ट जिसमें जनपद के मन्दुरी एयरपोर्ट के अलावा प्रदेश के 04 एयरपोर्ट एवं अन्य प्रदेशों के 05 एयरपोर्ट व महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ का लोकार्पण 10 मार्च 2024 को प्रस्तावित है। जिसके दृष्टिगत 03 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मन्दुरी एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरान्त मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान उच्चाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल को सुव्यवस्थित तरीके से निर्धारित समय में पूर्ण कर लिया जाए। उन्होने कहा कि मन्दुरी एयरपोर्ट पर स्थायी डिजिटल बोर्ड लगाकर एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत आने वाले उत्पाद मुबाकरपुर की साड़ी एवं ब्लैक पाटरी तथा स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण स्थानों को प्रदर्शित कराया जाय। इसी के साथ ही प्रस्तावित कार्यक्रम में जनपद में 10 करोड़ की परियोजनाएं जो पूर्ण हो गयी है, जिसका लोकार्पण किया जाना है उसकी तैयार पहले से ही करा ली जाय।


उन्होंने कहा कि पूरे आजमगढ़ शहर एवं प्रमुख स्थलों की अभियान चलाकर युद्वस्तर पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि पूरे शहर क्षेत्र में वृक्षारोपण कर हरा भरा बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आम-जन को ध्यान में रखते हुए आने जाने के लिए रूट का डायवर्जन सुनिश्चित करा लिया जाय। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल से अधिक दूरी पर वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल पर्याप्त एरिया में बनाई जाए। जिससे कि वाहनों को आने-जाने में किसी प्रकार की समस्या ना हो तथा जाम जैसी परेशानी का सामना आम जनता को न करना पड़े। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम को देखते हुए वॉटरप्रूफ जर्मन हैंगर टेंट लगाया जाए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर ही जनता को लंच पैकेट एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने कहा कि पानी के लिए बोतल की जगह पानी के बड़े-बड़े जार रखवाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी संख्या में आने वाली आम-जनता के लिए महिला एवं पुरुष के लिए शौचालय एवं मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करा ली जाय। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय।


उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से लगातार पेट्रोलिंग पुलिस विभाग के अधिकारी करते रहे उन्होंने कहा कि आम जनता के लिए कार्यक्रम स्थल पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम को भी सक्रिय किया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से जरूरी दिशा निर्देश जनता को देते रहे। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे। सड़कों एवं खुले पार्क में एवं प्लाटों में कूड़ा कचरा साफ-सफाई करा दी जाय। प्लास्टिक की बोतल किसी भी कीमत पर सड़क पर दिखाई न दे। अभियान चलाकर पूरे शहर की सफाई कराई जाए तथा जगह-जगह पर हरे पौधे लगाकर शहर को सजाया जाए। निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री ने नगर पालिका आजमगढ़ के पूर्व अध्यक्ष एवं जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ कन्हैया सिंह के आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना व्यक्त किया।


बैठक के दौरान सांसद आजमगढ़ दिनेश लाल यादव “निरहुआ“ आईजी वाराणसी जोन, जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, पुलिस अधीक्षक मऊ, एयरपोर्ट अथारिटी अधिकारी, पी0डब्लू0डी0, परिवहन विभाग के अधिकारीगण सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Sunday, 3 March 2024

आजमगढ़ दीदारगंज चेहरे पर वार कर ट्रक ड्राइवर की हत्या घर से करीब एक किलो मीटर की दूरी पर सरसो के खेत में मिला शव


 

आजमगढ़ दीदारगंज चेहरे पर वार कर ट्रक ड्राइवर की हत्या


घर से करीब एक किलो मीटर की दूरी पर सरसो के खेत में मिला शव



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर गांव निवासी युवक घर से करीब एक किलो मीटर की दूरी पर सरसो के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ शव बरामद किया गया। उसका चेहरा खून से सना हुआ था। शव के बगल में ही एक बड़ा लकड़ी का टुकड़ा पड़ा हुआ था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसके चेहरे पर गंभीर वार कर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर गांव के बिछियापुर पुरवा निवासी वीरेंद्र यादव उर्फ बिंदु पुत्र स्वर्गीय उदय राज यादव पेसे से ट्रक ड्राइवर था। 10 दिन पहले ट्रेलर चलाने के लिए घर से गया था, 2 मार्च 2024 की शाम करीब 7 बजे बालू लदा ट्रेलर लेकर वह सुरहन गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर गाड़ी खड़ी करके खलासी को खाना लेने के लिए मार्टिनगंज बाजार में ढाबे पर गया, खाना खाने के बाद खलासी को ट्रेलर में सोने को कहकर अपने घर जाने की बात कहकर बिछियापुर के लिए रवाना हो गया।


 आज सुबह सरायमीर थाना क्षेत्र के नोनारी गांव निवासी ट्रेलर मालिक मोहम्मद सद्दाम वीरेंद्र यादव के घर पहुंच करके पूछा कि वीरेंद्र कहां है टेलर में बालू लदा है उसे खाली करना है, पेट्रोल पंप पर क्यों खड़ी है। पत्नी ने बताया कि वह घर आए ही नहीं। परिजनों ने आशंका बस इधर-उधर खोजबीन शुरू की लेकिन आज दिनांक 03 मार्च 2024 को दोपहर लगभग 12 बजे तक कुछ पता नहीं चल पाया। दोपहर में ही गांव की कुछ महिलाएं बनगांव माइनर से लगभग 100 मीटर दूरी पर अपना सरसों के खेत देखने के लिए गई थी सरसों के खेत में ही मुंह के बगल लेटी हुई लाश देखकर के शोर मचाया। ग्रामीणों ने जब जाकर के लाश को पलटा तो वह लाश वीरेंद्र यादव उर्फ बिंदु की के रूप में पहचान हुई। चेहरा खून से लथपथ था और बगल में ही एक लकड़ी का करीब 5 फुट मोटा डंडा पड़ा हुआ था। 


सूचना पर मौके पर पहुंचे दीदारगंज थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब में मिले मोबाइल और पर्स भी अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी उषा का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के मां-बाप की पहले ही मृत्यु हो चुकी हैं, उसके पास कोई भाई नहीं था। मृतक के पास तीन बच्चे आदित्य, अंश और अभिनव नाबालिक बच्चे हैं वीरेंद्र ही अपने घर का रोजी-रोटी का सहारा था।



आजमगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव की रिपोर्ट।

आजमगढ़ मुबारकपुर आधी रात को आग ने ऐसा ढाहा कहर की भैंस बुरी तरह से झुलसी गृहस्थी का समान जल कर हुआ राख


 

आजमगढ़ मुबारकपुर आधी रात को आग ने ऐसा ढाहा कहर की भैंस बुरी तरह से झुलसी



गृहस्थी का समान जल कर हुआ राख 



आजमगढ़ मुबारकपुर थाना के अंतर्गत ग्राम सभा पुसड़ा मौजा संग्रामपुर में प्रेमचंद चौहान पुत्र स्वा0 रायमल चौहान, शीला देवी पत्नी प्रेमचंद चौहान तीन पुत्रियां ऋतु, पूनम, शिवांगी व पुत्र अजय चौहान मजदूरी कर के जीवन यापन करते है मौसम और हवा ने ऐसा कहर ढाहा की 02/03 मार्च 2024 की रात लगभग 2 बजे अचानक मड़ई में आग लग जब तक लोगो को जानकारी होती तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी


आग के चपेट मे आने से मड़ई मे बांधी एक भैंस बुरी तरह झुलस कर अंधजली हो गई एवं मड़ई मे रखा गृहस्थी का समान भी जलकर राख हो गया शोरगुल सुन कर तमाम लोग मौके पर पहुचगए ग्रामीणों की मदद से आग पर किसी तरह से काबू पाया गाया


आग बुझाने में दो लोगो को भी आग की लपट लगने की सूचना है हरिनाथ चौहान व विमलेश, लालाजी व विनोद, रामजी और महिलाएं बुधिया, उर्मिला, कौशल्या, लौन्गि देवी आदि लोग आग को बुझाने में हिमत दिखाई।



आजमगढ़ मुबारकपुर से संजय चौहान की रिपोर्ट

आजमगढ़ अतरौलिया रिटायर्ड दरोगा के घर से लाखों के गहने ले भागे उचक्के बर्तन व जेवरात साफ करने के नाम पर बनाया शिकार


 आजमगढ़ अतरौलिया रिटायर्ड दरोगा के घर से लाखों के गहने ले भागे उचक्के


बर्तन व जेवरात साफ करने के नाम पर बनाया शिकार



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अतरौलिया थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी एक रिटायर्ड दरोगा के घर से उचक्कों ने साफ करने के नाम पर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। उचक्कों के करतूत से पूरा परिवार हतप्रभ है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। भगवानपुर गांव निवासी जगन्नाथ यादव पुलिस विभाग से सेवानिवृत दरोगा है। शनिवार को दिन में लगभग 12 बजे एक बाइक सवार दो युवक उनके घर पर पहुंचे। उस समय परिवार की महिलाएं ही घर पर मौजूद थी। युवकों ने बताया कि वे बर्तन व जेवरात आदि साफ करने का काम करते हैं। पहले उन्होंने पीतल व तांबे के बर्तन मंगा कर उसे साफ किया। इसके बाद चांदी के पायल आदि की सफाई की। विश्वास जमने पर दोनों युवकों ने कहा कि अन्य जो भी सोने-चांदी के जेवरात हैं, उसे लेकर आए ताकि उन्हें भी साफ कर दूं। इसके बाद महिलाओं ने पहने हुए और कुछ अन्य जेवरात भी साफ करने को दे दिया।


दोनों ने जेवरातों को एक गहरे बर्तन में डाल दिया। इसके बाद ऊपर से ढक्कन बंद कर घर में कुछ देर रख देने को बोला। परिजन उस बर्तन को घर के अंदर ले जाकर रखने गए तो ढक्कन खोला। बर्तन में कुछ भी नहीं था। दूसरी तरफ, बाइक सवार दोनों युवक मौके से भाग निकले। 


परिजनों ने कुछ दूर तक दोनों युवकों का पीछा भी किया, लेकिन असफल हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई। रिटायर्ड दरोगा ने बताया कि दोनों युवकों ने खुद को पतंजलि का एजेंट बताया था। वे लगभग आठ लाख के जेवरात लेकर फरार हुए हैं। इस बाबत अतरौलिया एसओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल भी किया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।