Sunday, 21 January 2024

आजमगढ़ दीदारगंज खरसहन कला में बना प्रभु श्री राम वाटिका, पंचवटी बृक्ष सहित वाटिका में लगे 111 पौधे वाटिका में सुंदरकांड भजन कीर्तन का हुआ आयोजन


 आजमगढ़ दीदारगंज खरसहन कला में बना प्रभु श्री राम वाटिका, पंचवटी बृक्ष सहित वाटिका में लगे 111 पौधे


वाटिका में सुंदरकांड भजन कीर्तन का हुआ आयोजन



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दीदारगंज अयोध्या में बने भव्य श्री राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम भक्तों में काफी उत्साह है, राम भक्तों द्वारा मंदिरों पर भजन कीर्तन का आयोजन, दीपदान, तथा श्री राम शोभा यात्रा निकाला जा रहा है।


वहीं क्षेत्र के खरसहन कला में पर्यावरण संरक्षण संकल्प अभियान के तहत कार्य करने वाले पर्यावरण प्रहरी रामभक्त क्रांति सिंह द्वारा जमुना सदन पर पंचवटी वृक्षों सहित 111 पौधों को लगाकर भव्य प्रभु श्री राम वाटिका बनाया गया, जिसमें रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व संध्या पर सुंदरकांड भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। वाटिका को बेल, अशोक, पीपल, बरगद, आंवला सहित 111 पौधो से सजाया गया है। सुंदरकांड पाठ, भजन कीर्तन में अशोक सिंह, इंद्रपति सिंह, अखिलेश सिंह, राजन सिंह, राजबहादुर यादव, लव कुश सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, राजीव सिंह, बृजेश वर्मा, सहित सैकड़ों राम भक्तों ने भाग लिया।



आजमगढ़ दीदारगंज से विवेकानन्द पाण्डेय की रिपोर्ट।

आजमगढ़ देवगांव पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़, एक जख्मी दूसरा पकड़ा गया गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से असलहा, बाइक व चोरी के सामान बरामद देवगांव क्षेत्र में हुई मुठभेड़, घायल को भेजा गया अस्पताल


 आजमगढ़ देवगांव पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़, एक जख्मी दूसरा पकड़ा गया


गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से असलहा, बाइक व चोरी के सामान बरामद


देवगांव क्षेत्र में हुई मुठभेड़, घायल को भेजा गया अस्पताल





उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की देर रात पुलिस और बाइक सवार शातिर चोरों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को पैर में गोली लगी जबकि दूसरे को पुलिस ने काबू में कर लिया। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक बाइक, असलहा और चोरी के अन्य सामान बरामद किए गए हैं। घायल बदमाश को ईलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।


देवगांव कोतवाली पुलिस इन दिनों क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान थी। घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने अपना जाल बिछाया था और शनिवार की देर रात क्षेत्र के चिरकिहिट बाजार के समीप वाहन चेकिंग कर रही पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाश बाइक से भीरा बाजार से लालगंज की ओर जा रहे हैं। सटीक सूचना मिलने पर पुलिस ने चिरकिहिट मार्ग पर घेरेबंदी कर बदमाशों की टोह में जुट गई। कुछ ही देर बाद उस रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो पुलिस देख दोनों बाइक मोड़ कर वापस लौटने के प्रयास में वाहन पलट जाने से पैदल भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक को दबोच लिया जबकि दूसरा पुलिस टीम पर असलहे से फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में फायर कर रहे बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया। पकड़े गए बदमाशों में सद्दाम जौनपुर जिले के सराय ख्वाजा थाना अंतर्गत पतहना गांव का मूल निवासी तथा बरदह क्षेत्र के बक्शपुर गांव में स्थित अपने ननिहाल में रहता है जबकि घायल बदमाश की पहचान फैजान उर्फ गुल्लू निवासी ग्राम बक्शपुर के रूप में हुई है। 


पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो तमन्चा, दो जिन्दा तथा एक खोखा कारतूस, एक मोटर साइकिल के साथ ही चोरी की सफेद धातु निर्मित दो थाली व एक जेवर निर्माण में प्रयुक्त मशीन बरामद किया है। घायल फैजान उर्फ गुल्लू के खिलाफ दर्जन भर संगीन मामले दर्ज बताए गए हैं। दोनों से की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस चोरी की कई घटनाओं के पर्दाफाश का दावा कर रही है।

आजमगढ़ अहरौला/देवगांव भरी पंचायत में विवाहिता को पति व देवर ने पीटा दहेज में 20 लाख रुपए की मांग करने पर बुलाई गई थी पंचायत


 आजमगढ़ अहरौला/देवगांव भरी पंचायत में विवाहिता को पति व देवर ने पीटा



दहेज में 20 लाख रुपए की मांग करने पर बुलाई गई थी पंचायत




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाईपास रोड पर ब्याही विवाहिता को भरी पंचायत में पति व देवर ने जमकर मारपीट दिया। उससे ससुराल वाले दहेज में 20 लाख रुपए की मांग न पूरी होने पर घर से निकाल दिया था। इसे लेकर ही विवाहिता के पिता ने पंचायत बुलाई थी। विवाहिता ने पति व देवर समेत चार के खिलाफ अहरौला थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।


अहरौला के बाकरकोल गांव निवासी भानु प्रताप सिंह ने अपनी पुत्री श्रेया सिंह का विवाह 2 दिसंबर 2022 को बरदह थाना क्षेत्र के लसड़ा कला निवासी सिद्धार्थ सिंह के साथ किया था। ससुराल वाले देवगांव कोतवाल के लालगंज कस्बा के बाईपास मार्ग पर परिवार के साथ रहते थे। शादी में 20 लाख रुपये बतौर दहेज दिया गया था। इसके बाद भी ससुराल वाले विवाहिता से 20 लाख और मायके से लाने का दबाव बना रहे थे। इसे लेकर अक्सर ही उसे प्रताड़ित किया जाता था। 20 मई 2023 को श्रेया मायके से ससुराल गई तो एसी लगवाने के लिए 50 हजार रुपये भी लेकर गई थी। एक बार फिर ससुराल वालों ने उससे 20 लाख की मांग की। इसके बाद उसे पुन: प्रताड़ित किया जाने लगा। 25 जून 2023 को ससुराल वाले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिए।


 14 जनवरी 2024 को पुन: पंचायत बुलाई गई। विवाहिता के पति सिद्धार्थ के साथ देवर सौरभ व ससुर अशोक सिंह आए। पंचायत के दौरान ही पति व ससुर ने विवाहिता पर हमला बोल दिया। जब तक पंच व परिजन मौके पर पहुंचे तब तक विवाहिता श्रेया गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। विवाहिता ने इस बाबत अहरौला थाने में पति सिद्धार्थ, देवर सौरभ, ससुर अशोक सिंह व सास रत्ना के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।


विवाहिता की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल की कवायद में पुलिस जुटी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुनील कुमार दुबे, थाना प्रभारी, अहरौला।

आजमगढ़ मार्टीनगंज बीडीओ व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया करोड़ों का गबन डीएम द्वारा की गई जांच में आरोप पाए गए सही कार्रवाई के लिए भेजी गई आख्या


 आजमगढ़ मार्टीनगंज बीडीओ व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया करोड़ों का गबन


डीएम द्वारा की गई जांच में आरोप पाए गए सही


कार्रवाई के लिए भेजी गई आख्या



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मार्टीनगंज ब्लाक में बीडीओ व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने मिलकर विकास कार्य के नाम पर सात करोड़ से अधिक का गबन किया है। लोकायुक्त से शिकायत होने के बाद डीएम ने जांच के लिए तीन अधिकारियों की कमेटी बनाई थी। टीम आरोप सही पाया। कार्रवाई के लिए आख्या भेज दी गई है।


बताया गया की खिजिरपुर गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य सर्वेश कुमार ने मार्टीनगंज ब्लाक प्रमुख यशवंत शर्मा, तत्कालिक बीडीओ राम बिलास राम के विरूद्ध सरकारी धन के गबन का आरोप लगाते हुए लोकायुक्त को 20 सितंबर 2023 को शिकायती पत्र भेजा था। लोकायुक्त ने डीएम से जांच कर आख्या मांगी थी।


 जिलाधिकारी ने एडीएम प्रशासन, अधीक्षण अभियंता आजमगढ़ वित्त, लोक निर्माण विभाग व कोषाधिकारी की जांच समिति बनाई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत सुरहन, नगर पंचायत मार्टीनगंज में 22 जुलाई 2022 को सम्मिलित हो गया। इसके बाद भी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू के साथ मिलकर चार करोड़ 38 लाख 83 हजार 371 रुपये का फर्जी भुगतान करा लिया था। इसके साथ ही बिनू कांस्ट्रक्सन के खाता में एक करोड़ 85 लाख 41 हजार 279 रुपये व रायल ट्रेडर्स के खाता में एक करोड़ 86 लाख 67 हजार 504 रुपये का फर्जी भुगतान कराया गया था। इसके साथ ही कई मजदूरों के खाता में 30 लाख रुपये का भुगतान करा लिया गया था। इसके साथ ही निकासीपुर में पिच रोड से अमित सिंह के घर तक बिना इंटर लॉकिंग के निर्माण कराए ही एक लाख 10 हजार 474 रुपये का भुगतान करा लिया था। जांच टीम के स्थलीय निरीक्षण में आरोप सही पाए गए।

Saturday, 20 January 2024

एटा फांसी पर लटका मिला सिपाही का शव सरकारी आवास में मिली लाश, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी


 एटा फांसी पर लटका मिला सिपाही का शव


सरकारी आवास में मिली लाश, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी



उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलेसर में तैनात सिपाही की मौत हो गई। सरकारी आवास में सिपाही का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


एटा के थाना जलेसर में तैनात सिपाही अंकित कुमार का शनिवार सुबह सरकारी आवास में शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रथमा दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन सिपाही ने ये कदम क्यों उठाया इसके कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। बताया गया है कि आरक्षी अंकित कुमार 2020 में पुलिस में भर्ती हुए थे और वो मूल रूप से गांव भोराखुर्द थाना भोराखुर्द जिला मुजफ्फरनगर का रहने वाले थे।

आजमगढ़ तरवां जनसेवा केन्द्र में भीषण चोरी 5 लैपटाप, 3 कम्प्यूटर, प्रिण्टर सहित 60 हजार नकद ले गए चोर


 आजमगढ़ तरवां जनसेवा केन्द्र में भीषण चोरी


5 लैपटाप, 3 कम्प्यूटर, प्रिण्टर सहित 60 हजार नकद ले गए चोर


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ तरवां थाना क्षेत्र में स्थित एक जनसेवा केन्द्र में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। 60 हजार नकदी सहित कम्प्यूटर, लैपटाप व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण चोरी कर लिए गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गयी।


तरवां थाना क्षेत्र के तरवां बाजार में बृजेश सिंह जनसेवा केन्द्र चलाते हैं। जनसेवा केन्द्र से लगभग 300 मीटर दूरी पर थाने के मोड़ पर उनका घर है। रोज की भांति बीती शाम करीब 6 बजे वह जनसेवा केन्द्र में काम खत्म कर घर चले गये। बीती रात चोर पीछे के रास्ते सीढ़ी से चढ़ गये और सीढ़ी के रास्ते दुकान में उतर कर जनसेवा केन्द्र में लगे 5 लैपटाप, तीन कम्प्यूटर, एक प्रिंटर मशीन, एक आधार कार्ड मशीन, एक पासबुक प्रिण्टर, लेमिनेशन मशीन, सीसीटीवी कैमरा और डीबीआर सहित 60 हजार नकद चोरी कर ले गये। बृजेश सिंह जब शनिवार की सुबह जनसेवा केन्द्र खोलने के लिए गये तो अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। 


उन्होंने घटना की सूचना थाने को दी। थाना प्रभारी तरवां रामप्रसाद बिंद सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गये। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। मामले की जांच कर शीघ्र ही पर्दाफाश किया जाएगा।

आजमगढ़ अंशिका श्रीवास्तव को मिला सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिसकर्मी का दर्जा नागरिक सेवाओं में प्रदेश में प्रथम स्थान पर सीसीटीएनएस सेल तथा अन्तर्प्रान्तीय फर्जी गोल्ड लोन मामले में गिरफ्तारी पर पुलिस टीम को किया गया पुरस्कृत


 आजमगढ़ अंशिका श्रीवास्तव को मिला सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिसकर्मी का दर्जा


नागरिक सेवाओं में प्रदेश में प्रथम स्थान पर सीसीटीएनएस सेल तथा अन्तर्प्रान्तीय फर्जी गोल्ड लोन मामले में गिरफ्तारी पर पुलिस टीम को किया गया पुरस्कृत



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा पुलिसकर्मियों द्वारा के किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। एसपी ने हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाली महिला आरक्षी को प्रशस्ति पत्र तथा नागरिक सेवाओं में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सीसीटीएनएस सेल आजमगढ़ को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया, वहीं अन्तर्प्रान्तीय फर्जी गोल्ड लोन कराने वाले 04 सदस्यों की गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।


थाना कप्तानगंज में दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त राजन सिंह पुत्र भानू प्रताप सिंह निवासी धन्धारी थाना कप्तानगंज, आजमगढ़ को रोडवेज बस से अम्बेडकरनगर की तरफ जाते समय महिला आरक्षी अंशिका श्रीवास्तव द्वारा उसी बस में सफर करते समय सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से अभियुक्त की पहचान कर गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई गयी। आज पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा महिला आरक्षी अंशिका श्रीवास्तव को वर्ष 2023 के जनपद आजमगढ़ की सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस कर्मी का दर्जा देकर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। 


इसी तरह नागरिक सेवाओं में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सीसीटीएनएस सेल के कार्मिक कम्प्यूटर आपरेटर आशीष पाण्डेय, (डी0सी0) प्रभारी सीसीटीएनएस सेल, कम्प्यूटर आपरेटर गौरव कुमार, सीसीटीएनएस सेल, कम्पयूटर आपरेटर आलोक कुमार, सीसीटीएनएस सेल को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।


इसी क्रम में अन्तर्प्रान्तीय फर्जी गोल्ड लोन कराने वाले 04 सदस्यों की गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी सदर शुभम अग्रवाल, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी, उ0नि0 संजय सिंह, उ0नि0 सुरेश सिंह, का0 सोनू यादव, का0 कलामुद्दीन थाना मुबारकपुर, उ0नि0 लालबहादुर बिन्द, का0 अभय कुमार सिंह, का0 शैलेन्द्र प्रसाद थाना कोतवाली आजमगढ़, मु0आ0 अमित सिंह, मु0आ0 पवन यादव, मु0आ0 धर्मेन्द्र यादव, का0 अरूण पाण्डेय, का0 सुनील प्रजापति, का0 अवनीश सिंह, स्वाट टीम जनपद आजमगढ़ व मुख्य आ0 संजय सिंह, मु0आ0 चन्द्रमा मिश्रा सर्विलांस सेल आजमगढ़ शामिल हैं।