Friday, 12 August 2022

आजमगढ़ जहानागंज ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश अग्रिम आदेश तक अगस्त माह का वेतन रोका


 आजमगढ़ जहानागंज ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश

अग्रिम आदेश तक अगस्त माह का वेतन रोका


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जहानागंज के ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए तीन दिन के अंदर एनसीआर की प्रति उपलब्ध कराने के लिए सहायक विकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं। साथ ही उनके द्वारा आज तक प्राथमिकी दर्ज न कराए जाने के कारण उनका अगस्त माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया गया है।

डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव ने बताया कि 27 जून को सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खंड पल्हना को निर्देश दिया गया था कि ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक कुमार सिंह जो वर्तमान में विकास खंड जहानागंज में कार्यरत हैं, इनके द्वारा ग्राम पंचायत भोजपुर का चार्ज प्रियम गुप्ता को आज तक उपलब्ध नहीं कराया गया। जिसके कारण जांच प्रक्रिया बाधित है। अभिलेख उपलब्ध न कराए जाने के कारण अशोक कुमार सिंह के विरुद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खंड पल्हना को निर्देश दिया गया था। बावजूद इसके सहायक विकास अधिकारी ने अशोक कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत नहीं कराया जो उदासीनता की पहचान है।

जानकारी के मुताबिक  डीपीआरओ ने निर्देश दिया कि अशोक सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी विकास खंड जहानागंज के विरुद्ध संबंधित थाने में ग्राम पंचायत भोजपुर का अभिलेख चार्ज में न देने के कारण प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही तीन दिन के अंदर एनसीआर की कॉपी मांगी है। वहीं आज तक प्राथमिकी दर्ज न कराए जाने के कारण उनका वेतन माह अगस्त का अग्रिम आदेश तक अवरूद्ध किया है।

बलिया में महावीरी झंडा जुलूस से खींचकर युवक की हत्या चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट, एक अन्य घायल


 बलिया में महावीरी झंडा जुलूस से खींचकर युवक की हत्या


चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट, एक अन्य घायल



उत्तर प्रदेश बलिया में महावीरी झंडा जुलूस के दौरान गुरुवार की रात दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया है। दुबहड़ के नगवां निवासी 20 वर्षीय लखन की युवकों ने जुलूस के दौरान गली में खींचकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गयी। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।



बताया जाता है कि चौक-लोहापट्टी मार्ग पर एक जुलूस गुजर रहा था। इसी बीच लखन से कुछ युवकों का विवाद हो गया। इसके बाद युवक लखन को एक गली में खींचकर ले गये और उसे मारने पीटने के साथ ही उसपर चाकू से हमला कर दिया। उसे बचाने में शहर कोतवाली के मीन बाजार का निवासी विजय सोनी भी घायल हो गया। उसे भी चाकू लगा है।



घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जुलूस के साथ चल रहे पुलिस वालों को जानकारी हुई तो घायल लखन को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी होते ही एसपी राजकरन नय्यर जिला अस्पताल पहुंच गये। मृतक के गांव-घर के लोग भी अस्पताल में आ गये। एसपी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक किसी कमेटी का सदस्य नहीं था।

Thursday, 11 August 2022

आजमगढ़ मिर्जापुर ब्लाक के प्रांगण से आजादी का अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा निकाली गई।


 आजमगढ़ मिर्जापुर ब्लाक के प्रांगण से आजादी का अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा निकाली गई।


आजमगढ़ मिर्जापुर विकास खण्ड मे आज दिनाँक 11अगस्त 2022 को  खण्ड विकास अधिकारी मिर्जापुर राजन राय व सहायक खण्ड विकास अधिकारी मिर्जापुर सुरेश प्रजापति के नेतृत्व मे आजादी का अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा की रैली को झंडा दिखाकर खण्ड विकास अधिकारी व सहायक खण्ड विकास अधिकारी ने रवाना किया जो खपडागाँव चौक तक जा कर वापस आकर विकास खण्ड मिर्जापुर के परागण मे  समापन किया गया।


जिसमे खण्ड विकास अधिकारी व सहायक खण्ड  विकास अधिकारी ने अपने कर्मचारियो को कहा की पूरे देश मे आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।


और उन्होने कहा की आप लोग घर घर जाकर आजादी का अमृत महोत्सव के बारे मे बताए और हर घर तिरंगा लगाने के मिशन को सफल बनाए।


आजमगढ़ सरायमीर से मोहम्मद आजम की रिपोर्ट।

आजमगढ़ दीदारगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा, होमगार्ड के जवानों ने लोगों को तिरंगा लगाने के लिए किया प्रेरित


 आजमगढ़ दीदारगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा, होमगार्ड के जवानों ने लोगों को तिरंगा लगाने के लिए किया प्रेरित



आजमगढ़ से राहुल पांडेय की रिपोर्ट।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दीदारगंज थाना परिसर से गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें मार्टिनगंज कंपनी कमांडर अनिल कुमार यादव सहित सभी होमगार्डों ने हिस्सा लिया, तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा लगाने की अपील की गई।  



तिरंगा यात्रा दीदारगंज थाना परिसर से आरंभ होकर जूनियर हाई स्कूल विद्यालय खरसहन कला दीदारगंज होते हुए यूनियन बैंक खरसहनकला से होकर दीदारगंज चौक पर जाकर समाप्त हुई, तिरंगा यात्रा में होमगार्ड के जवानों के साथ-साथ भाजपा जिला लालगंज कार्यसमिति सदस्य इंद्रपति सेवक भी मौजूद रहे। मार्टिनगंज कंपनी कमांडर अनिल कुमार यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई, तथा इसके माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।


 तिरंगा यात्रा में होमगार्ड जितेंद्र कुमार यादव, रुपेश यादव, राहुल राजभर, सुनील कुमार सिंह, प्रेमचंद यादव, सत्येंद्र नाथ मोरे, सुनील कुमार यादव, सुरेश कुमार सहित अन्य होमगार्ड के जवान मौजूद थे।

आजमगढ़ DIG व SP ने पुलिस लाइन में कर्मियों के आवास पर ध्वजारोहण कर बच्चों में तिरंगे व मिठाई का किया वितरण, श्रमदान भी किए


 आजमगढ़ DIG व SP ने पुलिस लाइन में कर्मियों के आवास पर ध्वजारोहण कर बच्चों में तिरंगे व मिठाई का किया वितरण, श्रमदान भी किए



आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने पुलिस अधिनस्थों के आवास पर ध्वजारोहण किया।


स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर सम्पूर्ण देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ अखिलेश कुमार व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा आज पुलिस लाईन परिसर में पुलिस अधिनस्थ कर्मचारियों के आवास पर ध्वजारोहण किया गया।


 उक्त कार्यक्रम पर छोटे-छोटे बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज व मिष्ठान वितरित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अधिनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस लाइन परिसर में श्रमदान किया गया एवं जनपद के समस्त थानों व कार्यालयों पर अधिकारी कर्मचारीगण द्वारा प्रात: परिसर की साफ-सफाई किया गया।


 तत्पश्चात थानों व कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर सम्पूर्ण देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ अखिलेश कुमार द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया।

डी0आई0जी0 आजमगढ़ अखिलेश कुमार एवं परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ कार्यालय परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई किया गया।

आजमगढ़ सरायमीर क्षेत्र के ग्राम कोरौली खुर्द मे शिया समुदाय के लोगो ने निकाला जुलूस


 आजमगढ़ सरायमीर क्षेत्र के ग्राम कोरौली खुर्द मे शिया समुदाय के लोगो ने निकाला जुलूस 


आजमगढ़ सरायमीर से मोहम्मद आजम की रिपोर्ट।





उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर क्षेत्र के ग्राम कोरौली खुर्द मे दिनाँक 09 अगस्त 2022 को  दस मोहर्रम को गाँव के शिया बिरादरी के लोगो ने ताजिया निकाला और जुलूस मे जंजीर कमा व मातम किया। 



और जुलूस को संबोधित करते हुए गुंचय अब्बासीया के मौलाना नासिर ने कहा की हजरत इमाम हुसैन और उनके 6 महीने के बेटे अली अशगर सहित 70 अन्य लोगो को शहीद कर दिया गया उसी को सोच कर हम लोग उन्ही के याद मे यह जुलूस करते है।


विगत रात मे शिया बिरादरी के लोगो ने इमाम चौक व इमाम बाड़े मे ताजिया रखे गए जहा पर ताजिया दारो ने सब्बेदारी कर के नौहा खानी और मातम किया गया जिससे पूरी रात यह हुसैन यह हुसैन कु सदाएँ गूंजती रही। कोरौली खुर्द मे नौववे मुहर्रम का जुलूस परंपरागत तरीके से निकलता है और शिया समुदाय के लोग आपस मे मिल जुल कर करते है। 


मौलाना नासिर ने कहा की देर शाम सभी ताजियादार कर्बला के मैदान मे पहुच जाएंगे ईसके बाद करीब बारह बजे ताजिया को दफन कर के हम लोग सरायमीर मे जुलूस मे शामिल होंगे जो हमारा परंपरागत तरीके से 2 बजे दिन मे मरकजी इमाम बाड़ा बारगाहे हुसैनी से मजलिस के बाद शबिह ताबूत  अलम व दुल दुल के साथ निकलेगा जो अपने निर्धारित रास्ते से होता हुआ जाऐगा और देर शाम इमाम हुसैन के खेमो का मंजर बया किया तो मातम दार अपने अपने गम की शहादत को बर्दाश्त ना कर सके और फूट फूट कर रोने लगे। जिसमे अंजुमन जाफरीया , रसूलपुर  अंजुमन याद गारे हुसैनी शेखपुरा , अंजुमन आजाये हुसैन निकम्मुद्दीनपुर , व अंजुमन गून्चये अब्बाशीया कोरौली खुर्द।

वाराणसी अखंड प्रताप सिंह के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर


 वाराणसी अखंड प्रताप सिंह के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर



वाराणसी भाजपा नेता व जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह के अवैध निर्माण पर वीडीए व नगर निगम ने की कार्रवाई। केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय के करीबी अखंड प्रताप सिंह ने शिवपुर में अपार्टमेंट की दीवार के पास टीन शेड लगा कर अपना दफ्तर बना लिया था। इसकी शिकायत सोसायटी की महिलाओं ने प्रशासन से की थी। साथ ही इसके खिलाफ दो दिन पहले प्रदर्शन भी किया था।


 वीडीए संयुक्त सचिव परमानंद यादव के अनुसार जांच में पाया गया कि सत्य प्रकाश सिंह उर्फ अखंड प्रताप सिंह द्वारा सोसायटी की दीवार के पास कराया गया व्यक्तिगत निर्माण अवैध है। इस पर उन्हें नोटिस देने के बाद कार्रवाई की गई। केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय के करीबी व भाजपा नेता अखण्ड प्रताप सिंह के वाराणसी स्थित शिवपुर में अवैध निर्माण पर वीडीए और नगर ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। अवैध निर्माध पर बुलडोजर चला कर ध्वस्त किया जा रहा है।


सेंट्रल जेल मार्ग स्थित एक अपार्टमेंट के बाहर चारदीवारी के समीप अवैध रूप से बनाए गए निर्माण को वाराणसी विकास प्राधिकरण टीम ने भारी पुलिस फोर्स के बीच गिरा दिया। वाराणसी विकास प्राधिकरण के ज्वाइंट सेक्रेटरी परमानंद यादव ने बताया कि सोसाइटी की कुछ महिलाओं ने अवैध निर्माण की शिकायत की थी। जिस पर जांच के उपरांत या पाया गया कि सत्य प्रकाश सिंह उर्फ अखंड प्रताप सिंह द्वारा सोसाइटी के दीवार के पास व्यक्तिगत प्रयोग करते हुए कुछ टीन शेड व ऑफिस नुमा निर्माण कराया गया। जिस के क्रम में उन्हें विधि व सुसंगत धाराओं के तहत नोटिस दी गई तथा वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देश पर आज के क्रम में नगर निगम व पुलिस प्रशासन की टीम को लेकर इनके निर्माण को गिराया जा रहा है।



मंगलवार को ही सोसाइटी की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए सेंट्रल जेल रोड स्थित वरुणा एंक्लेव की कुछ महिलाओं ने प्रदर्शन किया था। उनका आरोप है कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने सोसाइटी के ही एक फ्लैट में रहते हैं। वह सोसाइटी की खाली जमीन पर कब्जा कर अपना आफिस बना लिए हैं। सड़क के फोर लेन होने के बाद बाउंड्री दीवार को पीछे किया गया और जो जमीन बची उसे कब्जा कर लिया।


इस संबंध में अखंड सिंह का कहना है कि सोसाइटी की जमीन का आराजी नंबर अलग है और जहां पर शेड लगाया गया है उसका आराजी नंबर अलग है। आबादी की इस जमीन पर वह पिछले 25 वर्ष से काबिज हैं। इस संबंध में महिलाओं द्वारा आइजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत की गई। तब जांच में सोसाइटी और कब्जे वाली नंबर अलग-अलग मिली। उन्होंने प्रशासन ने मामले का निस्तारण कर दिया। कुछ लोग हमारी छवि धुमिल करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।