Thursday, 11 August 2022

सामूहिक नकल के मामले में 13 कॉलेज डिबार, देखें सूची 69 कालेज परीक्षा केंद्रों की सूची से किये गये बाहर


 सामूहिक नकल के मामले में 13 कॉलेज डिबार, देखें सूची


69 कालेज परीक्षा केंद्रों की सूची से किये गये बाहर



 आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा से पहले सामूहिक नकल में पकड़े गए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। 13 कॉलेजों को दो वर्ष तक के लिए डिबार किया गया है। कॉलेजों का नाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर साझा किया जा रहा है। इनका नाम परीक्षा केंद्र की सूची में नहीं शामिल किया गया है।



69 कॉलेज भी परीक्षा केंद्रों की सूची से बाहर-विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के मुताबिक अलीगढ़ मंडल के नकल में पकड़े गए कॉलेजों की सूची अलग से राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ को उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने गत सेमेस्टर और मुख्य परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे का लिंक न उपलब्ध कराने वाले 69 कॉलेजों को भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। इनकी सूची भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाली जा रही है।



 आगरा मंडल में सर्वाधिक 23 कॉलेज मैनपुरी जिले के हैं। 22, फिरोजाबाद के, 21 आगरा के और सबसे कम 03 मथुरा जिले के हैं। विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रोफेसर संजीव कुमार का कहना है कि इन कॉलेजों के नाम परीक्षा केंद्र की सूची में नहीं हैं। यदि मजबूरी में केंद्र बनाने पड़ते हैं तो विश्वविद्यालय प्रशासन अपने स्तर से स्टाफ लगाकर संबंधित केंद्रों पर परीक्षा कराएगा।



डिबार किए गए कॉलेज-


1. श्री उदयवीर सिंह महाविद्यालय, जौनई, सैंया।


 2. रानी अवंती बाई लोधी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन, जरेला जसराना, फिरोजाबाद।


 3. सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज, फिरोजाबाद।


 4. श्रीमती फूलमती देवी कन्या महाविद्यालय, बिचपुरी, शमसाबाद रोड, राया, मथुरा। 


5. कैप्टन राम सिंह डिग्री कॉलेज, नगला रामकुंवरी, फिरोजाबाद।


 6. आरएसएस पीजी कॉलेज, सैदपुर, बल्देव, मथुरा।


 7. श्री लोकमणि शर्मा महाविद्यालय, नौझील, मथुरा।


 8. श्री रतिराम महाविद्यालय संकेत, नंदगांव बरसाना रोड, मथुरा। 


9. रामश्री महाविद्यालय, जिजौली, मक्खनपुर, फिरोजाबाद।


 10. सुखराम महाविद्यालय, विजयपुर, डबरई, फिरोजाबाद।


 11. श्री मेघ सिंह हुंडीलाल कॉलेज, टीकामई, फिरोजाबाद।


 12. किशन दिलीप सिंह बघेल मेमोरियल डिग्री कॉलेज, नगला लेखराज, धनौली, आगरा। 


13. ओडीवी कॉलेज ऑफ एजूकेशन, टूंडला, फिरोजाबाद।

उत्तर प्रदेश अब नक्शा पास करना होगा आसान, जानें क्या करना होगा छोटे शहरों के लोगों को योगी सरकार ने दी राहत


 उत्तर प्रदेश अब नक्शा पास करना होगा आसान, जानें क्या करना होगा


छोटे शहरों के लोगों को योगी सरकार ने दी राहत



लखनऊ यूपी में छोटे शहरों यानी नगर पालिका परिषद और बड़ी नगर पंचायतों में लोगों को नक्शा पास कराने के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। विकास प्राधिकरणों की तर्ज पर इनमें भी ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (ओबीपास) व्यवस्था लागू करने की दिशा में काम शुरू हो गया है।


 प्रदेश के विकास प्राधिकरण वाले क्षेत्रों में अभी केवल ऑनलाइन नक्शा पास करने की व्यवस्था है। जहां विकास प्राधिकरण नहीं है, वहां नगर पालिका परिषद नक्शा पास करते हैं। यहां पर अभी मैनुअल नक्शा जमा और पास करने की व्यवस्था है। राज्य सरकार लोगों को बिना वजह भागदौड़ और शोषण से राहत दिलाना चाहती है। इसके लिए विकास प्राधिकरणों की तर्ज पर प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों में ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम व्यवस्था लागू करने की तैयारी है।



इसकी जिम्मेदारी आवास विभाग को दी गई है। उसकी देखरेख में नगर पालिका परिषद और जरूरत के आधार पर नगर पंचायतों में इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। आवास विभाग साफ्टवेयर उपलब्ध कराएगा और इसे मुख्य वेबसाइट से जोड़ा जाएगा। 


पहले चरण में श्रेणी एक के नगर पालिका परिषद व इसके बाद श्रेणी दो वालों में यह सुविधा लोगों को दी जाएगी। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करानी है। इस नई व्यवस्था से नक्शा पास कराने वालों के शोषण पर भी काफी हद तक रोक लगेगी।

-https://upobpas.in वेबसाइट से पालिका परिषदों को जोड़ा जाएगा

- इसके बाद ऑनलाइन इस पर आवेदन करने की व्यवस्था होगी

- अधिकृत वास्तुविद से मानक के अनुसार नक्शा बनवाकर जमा करना होगा

- मानक के अनुसार 3000 वर्ग फीट वाले नक्शा स्वतः पास कर दिया जाएगा

- किसी तरह की कमी होने पर एसएमएस या ई-मेल से सूचना दी जाएगी

- खामियां दूर करने के बाद इसे पास करते हुए आवेदक को सूचना दी जाएगी

पात्रता के दायरे में आएंगे

- लेआउट पास होने वाले या फिर आवासीय क्षेत्र ही पात्र होंगे

- अवैध रूप से बसी कालोनी वालों के नक्शे पास नहीं होंगे

- भू-उपयोग से इतर वाले नक्शे भी पास नहीं होंगे

निकायों की स्थिति

- पालिका परिषद-199

- नगर पंचायत-535

आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, 2 आतंकवादी भी ढेर


 आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, 2 आतंकवादी भी ढेर



श्रीनगर जम्मू-कश्मीर से आतंकी हमले की खबर आ रही है। राजौरी से 25 किलोमीटर दूर एक आतंकी हमले में दो आतंकियों ने सेना की एक कंपनी की ऑपरेटिंग बेस पर आत्मघाती हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकवादी मारे जा चुके हैं। इस दौरान सेना के 3 जवान भी शहीद हो गए। ऑपरेशन अभी भी जारी है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने भारतीय सेना के अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है।



एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि राजौरी के दारहाल इलाके के परगल में सेना के एक शिविर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को गुरुवार तड़के मार गिराया गया। जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने कहा कि हमले में सेना के पांच जवान भी घायल हुए हैं। सुरक्षा अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और जगह के लिए अतिरिक्त दलों को भेजा गया है।


उन्होंने कहा, “आतंकियों ने तड़के राजौरी जिले के दारहल इलाके में बुद्ध कनाडी के पास परगल में सेना के शिविर की बाड़ को पार करने की कोशिश की। गार्ड ड्यूटी पर तैनात संतरी ने उन्हें चुनौती दी। दोनों तरफ से फायरिंग हुई।'' अधिकारियों ने कहा कि यह एक आत्मघाती हमला था जिसे गार्ड ड्यूटी पर तैनात सतर्क संतरी ने नाकाम कर दिया।

मुरादाबाद सना से बनी सोनम फिर चुनना पड़ा मौत पौने दो महीने पहले धर्म परिवर्तन कर की थी लवमैरिज


 मुरादाबाद सना से बनी सोनम फिर चुनना पड़ा मौत


पौने दो महीने पहले धर्म परिवर्तन कर की थी लवमैरिज



मुरादाबाद मुगलपुरा की सना ने सोनम बनकर पौने दो महीने पहले प्रेमी अजय कुमार से शादी की थी। प्रेमी की खातिर धर्म परिवर्तन भी कर लिया। पहले पति से तलाक भी ले लिया। बुधवार को मामूली विवाद के बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम में फांसी से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।



मुगलपुरा थाना क्षेत्र के गोकुलदास कॉलेज के पास रहने वाली सन्नो बेगम ने अपनी 22 वर्षीय बेटी सना की शादी करीब दो साल पहले बारसी नगर निवासी सैय्यद रेहान के साथ की थी। रेहान और सना एक-दूसरे से प्यार करते थे। परिजनों को पता लगने पर सना की इच्छा से ही उसकी शादी रेहान से की थी।



 आरोप है कि शादी के बाद रेहान ने उसे तंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान पड़ोस में ही हाथी वाले मंदिर के पास रहने वाले अजय दिवाकर उसके संपर्क में आ गया।

अजय दिवाकर से सना का प्रेम प्रसंग हो गया। सना तीन महीने पहले रेहान से तलाक लेकर अपने घर रहने लगी। 18 मई को सना ने सोनम बनकर अजय दिवाकर से शादी कर ली। अजय दिवाकर उसे लेकर हरथला में अपनी बुआ के घर में रहने लगा। सना के भाई उस्मान का आरोप है कि अजय आए दिन शराब पीकर उसे मारता था। इससे वह बुरी तरह परेशान थी। दहेज की मांग भी करने लगा। मंगलवार रात पुलिस कर्मियों से उन्हें सूचना मिली कि सना की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है।



मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि लाश मोर्चरी में रखी थी। अजय दिवाकर ने बताया कि सना ने आत्महत्या कर ली है। दरवाजा बंद करके वह फांसी के फंदे पर झूल गयी। वह अपने घर गया हुआ था। वहां से लौटकर देखा तो बमुश्किल दरवाजा खोला है। अजय दिवाकर, उसके भाई और उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा लिखाने को तहरीर दे दी है। 


इंस्पेक्टर सिविल लाइंस गजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। पति को हिरासत में लिया गया है।

Wednesday, 10 August 2022

लखनऊ शिवपाल ने की प्रसपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, देखें लिस्ट


 लखनऊ शिवपाल ने की प्रसपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, देखें लिस्ट



उत्तर प्रदेश लखनऊ समाजवादी पार्टी (सपा) से दूरी बनाने के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अपनी पार्टी को नये सिरे से सजाना संवारना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर अपने पुत्र आदित्य यादव को सौंपने के बाद उन्होने बुधवार को पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की।


 97 सदस्यीय कार्यकारिणी में अलीगढ़ के रक्षपाल सिंह और लखनऊ के फरहत हसन खां को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि अजय त्रिपाठी प्रदेश प्रमुख महासचिव होंगे। पार्टी मे 19 प्रदेश महासचिव बनाए गए हैं।




जिला सहकारी बैंक आजमगढ़ के चेयरमैन को किया गया सम्मानित


 जिला सहकारी बैंक आजमगढ़ के चेयरमैन को किया गया सम्मानित



आजमगढ़ से राहुल पांडेय की रिपोर्ट।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ आईडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन इकाई आजमगढ़ के द्वारा एक कार्यक्रम के तहत संगठन के राष्ट्रीय महासचिव संजय पांडेय व जिलाध्यक्ष विवेकानन्द पांडेय उर्फ राजन की उपस्थिती में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड आजमगढ़ के चेयरमैन जय प्रकाश पांडे को सामाजिक व बैंकिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए समाज रत्न की उपाधि से स्मृति चिन्ह एवम प्रशस्ति पत्र संगठन के अन्य लोगों के हाथों देकर सम्मानित किया गया।



इस अवसर पर विवेकानंद पांडेय ने कहा कि यह प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह चेयरमैन को उनके द्वारा जनपद में बैंकिंग एवं सहकारिता को गति देने में उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए दिया गया। 


इस मौके पर सहकारी बैंक आजमगढ़ के चेयरमैन जयप्रकाश पांडेय ने उपस्थित संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। वहीं संगठन के केंद्रीय संयुक्त प्रभारी से बातचीत के बाद राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय द्वारा डॉ अशोक चौहान को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया, तथा उन्हें भी संगठन के लोगों का अंबिका सेवा संस्थान के लोगों द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।



 इस मौके पर मनोज पाण्डेय, श्याम जी उपाध्याय, राहुल पांडेय, विजय कुमार विश्वकर्मा , रोशनलाल, शिखा रावत, सुभाष चंद्र तिवारी 'कुंदन ' राष्ट्रीय संगठन मंत्री - ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, अनिल कुमार पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण सभा, अशोक कुमार तिवारी प्रदेश महामंत्री ब्राह्मण सभा, रिया पाण्डेय ज़िलाध्यक्ष महिला मोर्चा ब्राह्मण सभा, अजय कुमार पाण्डेय, महंत संजय पाण्डेय, कन्हैया पाण्डेय आदि लोग मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश 4 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला प्रतीक्षारत चल रहीं पूनम को सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी आज़मगढ़ के पद पर तैनात किया गया है।


 उत्तर प्रदेश 4 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला


प्रतीक्षारत चल रहीं पूनम को सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी आज़मगढ़ के पद पर तैनात किया गया है।



लखनऊ प्रदेश सरकार ने मंगलवार की देर रात चार आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिये। 


इनमें ललितपुर के पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक को वहां से हटा दिया गया है। उन्हें डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।


 जानकारी के मुताबिक लखनऊ में तैनात पुलिस उपायुक्त गोपाल कृष्ण चौधरी को ललितपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं प्रतीक्षारत बबलू कुमार को एसपी भ्रष्टाचार संगठन और प्रतीक्षारत चल रहीं पूनम को सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी आज़मगढ़ के पद पर तैनात किया गया है।