Thursday, 14 July 2022

आजमगढ़ अहरौला बदमाशों ने आटा चक्की संचालक को मारी गोली बीती रात बाइक से आए 2 बदमाशों ने पहले बुलाया बाहर फिर दिया घटना को अंजाम


 आजमगढ़ अहरौला बदमाशों ने आटा चक्की संचालक को मारी गोली


बीती रात बाइक से आए 2  बदमाशों ने पहले बुलाया बाहर फिर दिया घटना को अंजाम



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने आटा चक्की संचालक को गोली मार दी। घटना बीती रात करीब 9:30 बजे की है। परिजनों ने घायल को सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया है जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।



जानकारी के अनुसार अहरौला क्षेत्र के युधिष्ठिर पट्टी गांव में बुधवार की रात करीब 9:30 बजे एक बाइक सवार दो बदमाशों ने आटा चक्की संचालक 50 वर्षीय ब्रह्म देव यादव को गोली मार दिया। घटना के समय वह चक्की चला रहा था। पहले बदमाशों ने आटा चक्की संचालक को अपने पास बुलाया और गोली मार दी। पैर में गोली लगने से ब्रह्मदेव घायल हो गया। उसे सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया।



 जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गम्भीर देख कर आज़मगढ़ रेफर कर दिया।

लखनऊ फिर कस्टडी से दो बदमाश फरार, 7 पुलिसकर्मी निलम्बित गोली का घाव, पैरों में प्लास्टर और बड़ी संख्या में पुलिस का पहरा होने के बावजूद दे दिया चकमा मुठभेड़ के दौरान हुए थे गिरफ्तार, 25 हजार रू के हैं इनामी


 लखनऊ फिर कस्टडी से दो बदमाश फरार, 7 पुलिसकर्मी निलम्बित



गोली का घाव, पैरों में प्लास्टर और बड़ी संख्या में पुलिस का पहरा होने के बावजूद दे दिया चकमा


मुठभेड़ के दौरान हुए थे गिरफ्तार, 25 हजार रू के हैं इनामी



उत्तर प्रदेश लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती दो बदमाश इजमाम अली और इरफान बुधवार को सुरक्षा में तैनात सब इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गये। दोनों बदमाश शनिवार को रायबरेली के डलमऊ में मुठभेड़ में घायल हो गये थे। पैर में गोली लगने का घाव और प्लास्टर चढ़ा होने के बाद भी दोनों केजीएमयू जैसे स्थान से भाग निकले। आनन फानन चौक पुलिस की कई टीमें दोनों बदमाशों को रेलवे व बस स्टेशन पर ढूंढ़ने पहुंच गई। पर, कुछ पता नहीं चला। वहीं लापरवाही के आरोपी इन पुलिसकर्मियों को रायबरेली के एसपी ने निलम्बित कर दिया है। 



साथ ही इनके खिलाफ चौक कोतवाली में डलमऊ एसओ पंकज त्रिपाठी ने एफआईआर भी दर्ज करा दी है। सुरक्षा में रायबरेली के ही पुलिसकर्मी तैनात थे।


रायबरेली के डलमऊ इलाके में कार सवार बदमाशों से पुलिस और एसओजी की मुठभेड़ हो गई थी। इसमें पुलिस की फायरिंग में जौनपुर, शाहगंज निवासी इनजाम अली और मध्य प्रदेश, उमरिया निवासी इरफान घायल हो गये थे। दोनों पर 25 हजार रुपये इनाम था। इन दोनों को पुलिस ने केजीएमयू के ट्रॉमा सेन्टर में भर्ती कराया था। दोनों की सुरक्षा में एक सब इंस्पेक्टर, एक दीवान और पांच सिपाही तैनात थे।



जानकारी के अनुसार दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी थी। डॉक्टरों ने उनके पैरों पर प्लास्टर चढ़ाया था। सुबह करीब 6.30 बजे सुरक्षा में लगे दो पुलिसकर्मी बाहर चले गये थे। बाकी वहीं टहल रहे थे। इसी दौरान पुलिस की नजरों से बचते हुये दोनों लंगड़ाते हुये वहां से जाने लगे। इस दौरान एक वार्ड ब्वाय ने टोका भी तो उन लोगों ने बाथरूम तक जाने को कहा। इस पर वह कुछ नहीं बोला। इसके बाद दोनों आराम से भाग निकले। पुलिस ने केजीएमयू के बाहरी हिस्से में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें दोनों लंगड़ाते हुये बाहर जाते दिख रहे हैं।

Wednesday, 13 July 2022

आजमगढ़ अब होमगार्ड ने की युवती के साथ गलत हरकत रिश्तेदार सहित पुलिस ने पकड़ा, दर्ज हुआ मुकदमा


 आजमगढ़ अब होमगार्ड ने की युवती के साथ गलत हरकत


रिश्तेदार सहित पुलिस ने पकड़ा, दर्ज हुआ मुकदमा




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ शहर कोतवाली के कोट मोहल्ला स्थित जर्जर पुरानी पुलिस चौकी में मंगलवार की शाम युवती संग गलत हरकत कर रहे होमगार्ड समेत दो लोगों को स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि शहर के दलालघाट निवासी होमगार्ड विजय कुमार पांडेय अपने रिश्तेदार अंबेडकर नगर के राजेसुलतानपुर के बनकटा बुजुर्ग गांव निवासी अजय प्रताप पांडेय के साथ युवती को विश्वास में लेकर बुलाया। मंगलवार की शाम तीनों कोट के पास पुरानी पुलिस चौकी में पहुंचे और गलत हरकत कर रहे थे। 



आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, तो पुलिस ने मौके से तीनों को हिरासत में ले लिया।


 कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि युवती की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

आगरा कोर्ट परिसर में पुलिस पर हमला पेशी पर लाए गए गैंगस्टर को छुड़ा ले गए हमलावर


 आगरा कोर्ट परिसर में पुलिस पर हमला


पेशी पर लाए गए गैंगस्टर को छुड़ा ले गए हमलावर




उत्तर प्रदेश आगरा के दीवानी न्यायालय में बुधवार को पेशी पर लाए गए गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को सिपाही पर हमला कर चार लोग छुड़ाकर ले गए। हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से दीवानी परिसर में हड़कंप मच गया।



 सूचना पर न्यू आगरा थाना पुलिस सहित फोर्स पहुंच गई। मगर, फरार आरोपियों का अब तक पता नहीं चल सका है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। बताया गया है कि फिरोजाबाद के लाइनपार क्षेत्र निवासी विनय श्रोत्रीय को आगरा की थाना बरहन पुलिस ने जेल भेजा था। वह एक मामले में सरगना है। बुधवार दोपहर को जेल से पेशी पर विनय को लाया गया था। एक सिपाही उसे कोर्ट में पेश करने के बाद ले जा रहा था, तभी चार लोग आए। इनमें से एक ने सिपाही के सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को छुड़ा कर फरार हो गए।




सिपाही के घायल होने पर लोग जुट गए। मौके पर अधिवक्ता पहुंच गए। सूचना पर दीवानी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी आ गए। उन्होंने गेट पर तलाशी की, लेकिन फरार आरोपी का पता नहीं चल सका। बाद में एसपी सिटी विकास कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि सिपाही पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया है। दीवानी न्यायालय परिसर में हुई घटना के बाद आईजी नचिकेता झा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस के आला अफसरों ने घटना की पूरी जानकारी ली।



 उन्होंने गैंगस्टर व अन्य आरोपियों की तलाश में चेकिंग कराई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाना था। उसके 2-3 साथी पुलिसकर्मी को धक्का देकर आरोपी को छुड़ा ले गए। मामले की जांच की जा रही है।

आजमगढ़ देवगांव 12 साल से फरार दुष्कर्म आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे


 आजमगढ़ देवगांव 12 साल से फरार दुष्कर्म आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ देवगांव कोतवाली पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के कलीचाबाद गांव में दबिश देकर दुष्कर्म आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक पिछले 12 सालों से फरार चल रहा था।



बताते हैं कि देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कलीचाबाद निवासी विनय कुमार दीक्षित उर्फ लल्ला पुत्र अखिलानंद दीक्षित के खिलाफ मुकामी थाने में विगत वर्ष 2010 में दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद से आरोपी कभी न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। 



फरारी की दशा में उसके विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट के साथ ही कुर्की की नोटिस भी जारी हुई लेकिन वह इससे बेपरवाह रहा। बुधवार को देवगांव कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि फरार घोषित आरोपी विनय दीक्षित उर्फ लल्ला अपने घर पर मौजूद है। दिन में करीब 11 बजे कोतवाल शशिमौलि पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने कलीचाबाद गांव स्थित आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्रद्धा और विश्वास के साथ लोगों ने अपने-अपने गुरु की आराधना किया।


 उत्तर प्रदेश आजमगढ़ गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्रद्धा और विश्वास के साथ लोगों ने अपने-अपने गुरु की आराधना किया।



 मेहनाजपुर के बगल में गांगी नदी के तट पर सोनिया पार में शिव मंदिर पर श्री देवरहा बाबा के परम शिष्य, द्वारिकाधीश मठ अस्सी घाट वाराणसी  के महंत राम अखण्ड दास महाराज की भक्तों ने पाद प्रक्षालन कर तथा आरती उतार कर की गुरु पूजा।






 गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूरे दिन भक्तों का ताता लगा रहा लोग गुरु की आराधना, पूजा कर मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए गुरु जी से आशीर्वाद प्राप्त किये।



 मंदिर परिसर में एक तरफ कीर्तन हो रहा था। तो वहीं दूसरी तरफ भंडारे में लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे थे तो वही भारी संख्या में लोग राम अखण्ड दास महाराज  का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे।




महंत राम अखण्ड दास महाराज ने कहा कि गुरु अपने शिष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। उसका मार्गदर्शन कराता है तथा उसके जीवन को श्रेष्ठ और समुन्नत बनाने के लिए उसका मार्गदर्शन कराता।




अपने शिष्य की आत्मा को सांसारिक बंधनों से मुक्त करा कर परमात्मा की ओर अग्रसर कराता है।



 इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह पूर्व प्रधानाचार्य तिलखरा, प्रबंधक शिवपूजन सिंह, रामबचन दास, राम चन्द्र दास,हरिहर सिंह,विजय प्रताप उर्फ पप्पू सिंह, सुधीर सिंह लहुवां, विवेक कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, अजीत उर्फ टुन्नू सिंह,विंध्याचल सिंह ,ओपी सिंह, गोपाल तिवारी नंदन ,पद्मनाथ, प्रेमनाथ,विन्दा,प्रेम लता आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।




आजमगढ़ लालगंज से प्रशांत शुक्ला की रिपोर्ट।

आजमगढ़ ट्रक-रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर, 16 घायल प्रयागराज जाते समय बरदह क्षेत्र के जिवली के पास हुआ हादसा


 आजमगढ़ ट्रक-रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर, 16 घायल


प्रयागराज जाते समय बरदह क्षेत्र के जिवली के पास हुआ हादसा




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ बरदह क्षेत्र के जिवली के पास बुधवार की सुबह रोडवेज बस व ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों के चालक तथा बस का परिचालक व 13 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों का जौनपुर के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।



जानकारी के मुताबिक  सिविल लाइन डिपो यात्रियों को गोरखपर से लेकर प्रयागराज जा रही थी। बरदह थाना क्षेत्र के जिवली के पास पहुंचते ही सामने से आ रही गिट्टी लदी ट्रक से टक्कर हो गई। बस चालक धर्मेन्द्र दूबे निवासी हड़िया प्रयागराज व ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।



 इसके साथ ही बस में सवार परिचालक रंजीत पुत्र छेदी लाल निवासी टेनुआ थाना शंकरगढ़ प्रयागराज व 13 यात्री घायल हो गए। तीन यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है।