Saturday, 22 June 2024

आजमगढ़ गन्ना बकाया को लेकर उप सभापति ने मुख्य सचिव को सौपा ज्ञापन सठियांव के परिक्षेत्र के गन्ना किसानों का 46 करोड़ रुपये है बकाया


 आजमगढ़ गन्ना बकाया को लेकर उप सभापति ने मुख्य सचिव को सौपा ज्ञापन


सठियांव के परिक्षेत्र के गन्ना किसानों का 46 करोड़ रुपये है बकाया



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ गन्ना किसानों का करोड़ों रुपए बकाया जिसके भुगतान को लेकर चीनी मिल के उपसभापति पराग यादव ने शनिवार को मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर गन्ना बकाया को भुगतान कराने की मांग की है। सठियांव के मोहब्बतपुर गांव में आदर्श अमृत सरोवर का शनिवार को निरीक्षण करने प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र पहुंचे थे। 


निरीक्षण के दौरान ही वहां पर मुख्य सचिव से भेंटकर चीनी मिल सठियांव के उप सभापति पराग यादव ने गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कराने से सम्बंधित एक पत्रक सौंपा मुख्य सचिव को दिये गये ज्ञापन में दर्शाया गया है कि चीनी मिल सठियांव के परिक्षेत्र के गन्ना किसानों का बकाया 46 करोड़ है। गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों का 1 फरवरी 2024 तक भुगतान कर दिया गया है। इसके बाद का बकाया अभी उधार  में लटका हुआ है।


 किसान का भुगतान न होने से उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो चाला है। ऐसे में किसान अपने बकाया को लेकर परेशान है। इसलिए उपसभापति ने ज्ञापन देकर मांग किया है कि गन्ना किसानों का भुगतान यथाशीघ्र किया जाये ताकि किसानों की समस्या से निजात मिले। इस सम्बन्ध मुख्य सचिव आश्वासन दिए कि जल्द ही भुगतान कराने की करवाई की जायेगी। ज्ञापन देने वालों में उपसभापति पराग यादव, सुबाष यादव आदि लोग शामिल थे।

आजमगढ़ जहानागंज में लगातार दूसरे दिन मुठभेड बैंक मित्र से लूट का आरोपी गोली लगने से घायल, गिरफ्तार दूसरा फरार, पुलिस दे रही दबिश


 

आजमगढ़ जहानागंज में लगातार दूसरे दिन मुठभेड



बैंक मित्र से लूट का आरोपी गोली लगने से घायल, गिरफ्तार


दूसरा फरार, पुलिस दे रही दबिश




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जहानागंज थाना क्षेत्र में बैंक मित्र से हुई लूट में शामिल दो अपराधियों के साथ शनिवार की सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार इस घटना में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और दूसरा बदमाश फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाश के पास से लूट के 93 हजाार रुपये, असलहा और एक मोटर साइकिल को बरामद किया है।


 बताते चलें कि 02 जून 2024 को मेंहनगर थाना क्षेत्र के बछवल गांव निवासी प्रशांत पांडेय ने 02 जून 2024 को पुलिस को तहरीर दी कि वह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सिंहपुर शाखा में बैंक मित्र है। चक्रपानपुर बाजार में निधि पुस्तक भंडार के नाम से दुकान भी है। वादी अपनी दुकान बंद करके एकौना-हैदराबाद (सिसवा) रोड से घर जा रहा था कि कब्रिस्तान के पास तीन लड़कों ने रोका और असलहा सटाकर मोबाइल, गाड़ी की चाभी व बैग छीन लिए, जिसमें करीब तीन लाख रुपये नगद, दो डिवाइस मशीन, एक एटीएम, डिवाइस रजिस्टर, ड्रेस और बैंक के कुछ कागजात थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसकी विवेचना निरीक्षक अपराध सुरेंद्र कुमार दुबे द्वारा की जा रही है। विवेचना में दो अभियुक्तों विशाल यादव ग्राम सिसवां और आकाश शर्मा ग्राम चौबेपुर मटियवना का नाम प्रकाश में आया। इन दोनों को पुलिस ने पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


 इस प्रकार पुलिस ने इस मामले में 02 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शेष आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही थी। शनिवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक जहानागंज कृष्ण कुमार गुप्ता को सूचना मिली कि बैंक मित्र से लूट के आरोपी ताड़ी मोड़ से धनहुंआ की ओर किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मसीविर महुआ गांव के पास सुखी नहर के किनारे रोड पर ताड़ी से आने वाली वाहनों को चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में ताड़ी की तरफ से एक मोटर साइकिल पर सवार दो लड़के दिखाई दिए जो चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को देखकर अपनी बाइक ग्लैमर को वापस मोड़ने का प्रयास करने लगे कि रोड पर दोनों लड़के बाइक फिसल जाने के कारण गिर गए।


 दोनों रोड के किनारे सुखी नहर में उतरकर पुलिस वालों पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में जहानागंज थाना क्षेत्र के चकिया भटौली गांव निवासी साजन तिवारी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इसे हिरासत में ले लिया। जबकि उसका दूसरा साथी शैलेष यादव मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Friday, 21 June 2024

शामली विधवा से शादी कर उसकी जिंदगी से खेलता रहा दारोगा फिर दूसरी महिला ले आया, अब मोबाइल भी कर लिया बंद


 शामली विधवा से शादी कर उसकी जिंदगी से खेलता रहा दारोगा


फिर दूसरी महिला ले आया, अब मोबाइल भी कर लिया बंद



उत्तर प्रदेश के शामली से लव, सेक्स और धोखेबाजी का मामला सामने आया है। ये अपराध किसी और ने नहीं बल्कि यूपी पुलिस के एक दारोगा ने किया। शहर की रहने वाली एक महिला के पति का देहांत हो गया तो वह घर के खर्चे के लिए दिवाली पर सजावटी सामान बेचने लगी। इसी दौरान एक दारोगा की उस पर नजर पड़ गई। दारोगा ने उससे शादी का वादा किया। इस पर विधवा दारोगा के झांसे में आ गई। दारोगा ने हिंदू रीति-रिवाज से एक मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद वह एक किराए के मकान में रहने लगा। कुछ समय रहने के बाद महिला मायके आ गई। लौटकर वापस गई तो पता चला कि वह मकान खाली करके चला गया। आसपास के लोगों ने बताया कि उसके जाने के बाद दारोगा एक और महिला को लेकर आया था। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है।


 शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी युवती की शादी सहारनपुर जनपद के एक कस्बे में हुई थी। जिसके पति की चार साल पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद विधवा महिला शामली में अपने मायके में आकर रहने लगी, जिसने वर्ष 2023 में दीपावली के समय आजीविका के समय सजावटी सामान का ठिया लगाया था, जहां पर उसकी मुलाकात कोतवाली में तैनात एक दरोगा से हुई। महिला का आरोप है कि दरोगा उस पर शादी का दबाव बना रहा था। 


महिला का कहना है कि वह दरोगा की बातों में आ गई जिसके बाद दरोगा ने घर पर ही बने मंदिर के सामने गत 20 नवंबर 2023 को हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कर ली और दोनों पति पत्नी की तरह रेलपार स्थित एक किराये के मकान में रहने लगे और दरोगा जल्द ही कोर्ट मैरिज करने का आश्वासन देता रहा। महिला का कहना है कि 30 मई 2024 को वह अपने मायके गई थी तो जब वह वापस आई तो मकान खाली था और दरोगा घर का सारा सामान लेकर लापता था। महिला ने अपने पड़ोस के लोगों से जानकारी की तो पता चला कि दरोगा काफी दिन पहले सब सामान लेकर जा चुका है। जब महिला ने दरोगा के फोन पर कॉल की तो नंबर स्विच ऑफ जा रहा है। 


मोहल्लेवासियों ने बताया कि दरोगा ने किसी अन्य महिला को दो दिन मकान में रखा था और बाद में सामान लेकर चला गया। वहीं पीड़िता ने गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी अभिषेक को शिकायती पत्र सौंपा। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिटी और कोतवाली प्रभारी को तलब किया। एसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच कर कार्यवाही करने के आदेश दिये है। एसपी शामली अभिषेक का कहना है कि एक महिला ने प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें एक दरोगा पर आरोप लग रहे हैं। सीओ सिटी को जांच सौंपी गई है। मामले की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

आजमगढ़ निजामाबाद शिकंजे में फंसे कानून के रखवाले जबरन वसूली करने के मामले में 2 सिपाही गिरफ्तार


 आजमगढ़ निजामाबाद शिकंजे में फंसे कानून के रखवाले


जबरन वसूली करने के मामले में 2 सिपाही गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक के यहां न्याय की गुहार लगाने वाले पीड़ित के घर पहुंचे दो सिपाहियों ने मामले की जांच के नाम पर धमकाते हुए पीड़ित से छह हजार रुपये वसूल लिए। इस संबंध में पीड़ित ने निजामाबाद थाने में दोनों सिपाहियों के खिलाफ जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लिया और नतीजा रहा कि गुरुवार की शाम आरोपित सिपाहियों को पुलिस ने रानी की सराय-निजामाबाद मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ निजामाबाद थाने में धारा 386 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


 निजामाबाद क्षेत्र के हुसामपुर बड़ागांव निवासी कैलाश प्रजापति ने बीते 28 मार्च 2024 को भूमि विवाद से संबंधित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। उसके दूसरे ही दिन दो सिपाही बावर्दी पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र का हवाला देते हुए जांच के नाम पर पीड़ित के विपक्षी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग किया। असमर्थता जताने पर दोनों सिपाहियों ने पीड़ित को डरा धमकाकर 6000 रुपये वसूल लिए। इस संबंध में पीड़ित ने दिनांक 20 जून 2024 दिन गुरुवार को सिपाही अजीत कुमार यादव एवं सत्यदेव पाल के खिलाफ जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। 


मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाने को आरोपित सिपाहियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया। गुरुवार की शाम पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरक्षियों में अजीत कुमार यादव ग्राम टेकारी धर्मशाला थाना चोलापुर जनपद वाराणसी की तैनाती एसपी कार्यालय के एफआईआर सेल में जबकि दूसरे आरक्षी सत्यदेव पाल निवासी ग्राम अडियार थाना सुरेरी जनपद जौनपुर की नियुक्ति मऊ जिले के एसपी कार्यालय अंतर्गत शिकायत प्रकोष्ठ में है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

आजमगढ़ जीयनपुर पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश रफीक को लगी गोली, साथी गिरफ्तार केशवपुर जंगल के पास हुई मुठभेड़, बलेनो कार,असलहा व नगदी बरामद


 

आजमगढ़ जीयनपुर पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश रफीक को लगी गोली, साथी गिरफ्तार


केशवपुर जंगल के पास हुई मुठभेड़, बलेनो कार,असलहा व नगदी बरामद



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर जंगल के समीप गुरुवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में शातिर बदमाश रफीक घायल हो गया जबकि उसका एक साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ स्थल से एक बलेनो कार, असलहा एवं रंगदारी से वसूले गए कुछ रुपये बरामद किए गए हैं। बीते 05 जून 2024 को देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुवां खुर्द गांव निवासी सागर सैनी अपनी भाभी के साथ बाइक से जीयनपुर कोतवाली के देवापार ग्राम स्थित अपने ननिहाल जा रहा था। धौरहरा गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने देवर -भाभी को रोक लिया। बदमाशों ने सागर के पास मौजूद 9500 रुपये लेने के बाद उसके मोबाइल ऐप से अपने बैंक खाते में 34000 रुपये ट्रांसफर करा लिया। 


इस दौरान बदमाशों ने पीड़ित पक्ष को गाली व धमकी देकर रंगदारी वसूलते हुए अपने मोबाइल फोन से विडियो भी बनाए। पीड़ित सागर ने इस मामले में बीते 19 जून को जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में पीड़ितों द्वारा आरोपित किए गए धौरहरा गांव निवासी मोहम्मद सुहेल खान व एक अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।


 पुलिस इस घटना की विवेचना कर रही थी कि गुरुवार की रात सूचना मिली कि बीते पांच जून को देवर- भाभी से रंगदारी वसूलते समय वीडियो बनाने वाले दोनों बदमाश बलेनो कार में सवार होकर बनकट बाजार से जीयनपुर की ओर आने वाले हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने रास्ते में केशवपुर जंगल के पास घेरेबंदी कर ली। रात करीब सवा नौ बजे बनकट की ओर से आ रहे कार सवार पुलिस देख केशवपुर जंगल में खड़ंजा मार्ग पर वाहन मोड़ भागने का प्रयास किए लेकिन आगे रास्ता खराब देख वाहन सवार दो बदमाश पीछे लगी पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए पैदल भागने लगे।


 पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह लुढ़क गया। पुलिस ने उसे काबू में करते हुए उसके साथी बदमाश को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। घायल बदमाश की पहचान गैंगस्टर रफीक निवासी धौरहरा थाना जीयनपुर तथा दूसरे की पहचान कौसर अहमद निवासी , ग्राम जयराजपुर थाना बिलरियागंज के रूप में हुई है। उनके कब्जे से एक तमंचा, एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस .315 बोर, रंगदारी से वसूली गई रकम के चार हजार रूपये, बलेनो कार व मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।


 पकड़े गए बदमाशों ने देवर-भाभी के साथ हुई घटना का जुर्म कबूल करते हुए बताया कि शेष रकम उन्होंने बकरीद त्यौहार पर खर्च कर दिए हैं। घायल रफीक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में दर्जन भर संगीन मामले दर्ज बताए गए हैं।

Thursday, 20 June 2024

सोनभद्र भरी पंचायत में देवर ने की भाभी की हत्या पंचायत के दौरान ही कुल्हाड़ी से कर दिया ताबड़तोड़ वार


 सोनभद्र भरी पंचायत में देवर ने की भाभी की हत्या



पंचायत के दौरान ही कुल्हाड़ी से कर दिया ताबड़तोड़ वार



उत्तर प्रदेश सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कनछ के पकरी टोले में गुरुवार को देवर ने भाभी की हत्या कर दी। गांव में पंचायत के दौरान ही उसने कुल्हाड़ी से भाभी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना से मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। वहीं सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। उधर, आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।


 कनछ गांव निवासी सत्येंद्र यादव की पत्नी सोनी देवी (32) का परिवार में किसी बात को लेकर विवाद था। इसी की पंचायत के लिए गांव में लोग जुटे थे। आरोप है कि पंचायत के दौरान ही देवर मनोज यादव ने कुल्हाड़ी से सोनी पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर प्रहार से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। चोपन पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल व अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

आजमगढ़ निजामाबाद फरिहा डंपर-बाइक की टक्कर में युवती की मौत, 2 घायल बीमार रिश्तेदार को देखने जाते समय हुआ हादसा


 आजमगढ़ निजामाबाद फरिहा डंपर-बाइक की टक्कर में युवती की मौत, 2 घायल



बीमार रिश्तेदार को देखने जाते समय हुआ हादसा



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा के समीप गुरुवार की सुबह डंपर और बाइक में टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 बरदह थाना क्षेत्र के बेला मोड़ गांव निवासी रंजीत गोंड की पत्नी अनीता की निजामाबाद कस्बे में रिश्तेदारी है। गुरुवार को वह अपनी बेटी रीना व बेटे शुभम के साथ बाइक से बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए निजामाबाद जा रही थी। फरिहा स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के समीप तीव्र गति से आ रहे डंफर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार रीना की डंफर से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा शुभम व उसकी मां अनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया है।