Saturday, 29 July 2023

आजमगढ़ दीदारगंज मुहर्रम पर शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में निकाला गया ताजिया जुलूस


 आजमगढ़ दीदारगंज मुहर्रम पर शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में निकाला गया ताजिया जुलूस




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दीदारगंज थाना क्षेत्र में मुहर्रम के अवसर पर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में ताजिया निकाला गया। किसी अनहोनी को रोकने के लिए दीदारगंज थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहे।


ताजिया जुलूस क्षेत्र के कुशलगांव दरियापुर, राजापुर, हुब्बीगंज, कुशवां, गद्दोपुर, चितारा महमूदपुर, मकदुमपुर, भादो, सहित 28 गांवों में कुल 179 ताजिया निकाली गई। ताजिया में लोगों ने खूब करतब दिखाए, एवं ताजिया जुलूस गावों का भ्रमण करते हुए कर्बला के मैदान में पहुंचा। वही शांति व्यवस्था के लिए क्षेत्र में एसडीएम मार्टिनगंज व तहसीलदार मार्टिनगंज हेमंत कुमार बिंद भी थानाध्यक्ष के साथ ताजिया जुलूस में पुलिस बल के साथ तैनात रहे।


आजमगढ़ दीदारगंज से विवेकानन्द पांडेय कि रिपोर्ट।

आजमगढ़ सरायमीर मुहर्रम पर शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल मे ताजिया का जुलूस निकाला गया


 आजमगढ़ सरायमीर मुहर्रम पर शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल मे ताजिया का जुलूस निकाला गया 



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर कस्बे के मेन चौक से 10वीं मोहर्रम का जलूस अपने पुराने रवायती अन्दाज़ में क़स्बा सरायमीर का ताज़िया का जुलूस अपने निश्चित समय 2 बजे के बजाय काफी लेट 4 बजे निकाला गया जो देर शाम कर्बला ताज़िया दफ़नगाह पहूँच कर ज़ियारते आशूरा पढ़ने के बाद खत्म हुआ।

कर्बला के शहीद हज़रत इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों की शहादत को यादकर मातम व नौहाख्वानी ,जंजीर का मातम भी हुआ।


भूखे प्यासे व गम मे डूबे मातमदारों ने ताज़िया दफन करने के बाद जवाद मंज़िल मे शाम गरीबां की मजलिस की जहां पर मौलाना ने इमाम हुसैन की शहादत के बाद यज़ीदी फ़ौज के ज़रीया हुसैनी कैम्पो मे आग लगाये जाने व उनके घर की महिलाओं व बच्चों को क़ैद किये जाने का मंज़र ब्यान किया तो हर एक की आंखों से आंसू छलक पड़े।


नगर के चौक स्थित अज़ाखाना अबु तालिब से 2 बजे दिन मे मजलिस के बाद शबीह ताबूत अलम दुलदुल व ताज़िया का जुलूस निकला जो पुराना थाना, रौज़ा अली आशिकान, सिरादी का पूरा मेन रोड होते हुए खरेवां स्थित सदर इमामबाड़ा पहूँचा जहां पर ज़ियारते आशूरा पढ़ने के बाद खत्म हुआ 


जुलूस का संचालन करते हुए शिया कमेटी के मीडिया इन्चार्ज सैय्यद मोहम्मद हुसैन ने कहा कि 10 मोहर्रम सन 680 ई को हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे नाती इमाम हुसैन ने अल्लाह की रज़ा और मानवता की रक्षा के लिए शहादत देकर न सिर्फ़ अपने दौर मे तानाशाही हुकूमत को चकनाचूर कर दिया बल्कि पूरी तारीख का रूख मोड़ दिया इमाम हुसैन और उनके छोटे बड़े साथियों ने दुश्मन की आंखों मे आंख डालकर कहा था ज़िल्लत की ज़िन्दगी से इज़्ज़त की मौत बेहतर है जुलूस मे अन्जुमन अज़ाए हुसैन निकामुद्दीनपुर अन्जुमन गुन्चये अब्बासिया कोरौली व अन्जुमन तन्ज़ीमे हुसैनी सरायमीर ने ज़ंजीर व छुरी से मातम करके करबला के शहीदों को खेराज अकीदत पेश किया आखिर मे कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद कायम रज़ा ने सभी का अभार प्रकट किया।


 शांति ब्यवस्था में भारी फोर्स के साथ थानाध्यक्ष सरायमीर ,नायब दारोगा,क्षेत्राधिकारी फूलपुर, तहसीलदार निजामाबाद कमल कुमार सिंह,लेखपालों की टीम,जे0ई0व लाइनमैनों की टीम के साथ जलूस के साथ चल रहे थे।


 ग्रमीण क्षेत्रों में ओस्ती, रसूलपुर, ओहदपुर, बेलहरी, कस्बा पुरन्दरपुर, फ़त्तेपुर, लेडूवावर, कोरौली, कमालपुर, गोसड़ी, मोईयां, निकामुद्दीनपुर मे जुलूस निकाला गया जहां  देर शाम तक अपने अपने करबला पर ताज़िया दफ्न किया।



आजमगढ़ सरायमीर से अबुलबशर आजमी कि रिपोर्ट।

आजमगढ़ गम्भीरपुर नव निर्मित मकान के बरामदे में मिला युवक का शव सिर में चोट के निशान, मुंह से निकल रहा था खून


 आजमगढ़ गम्भीरपुर नव निर्मित मकान के बरामदे में मिला युवक का शव


सिर में चोट के निशान, मुंह से निकल रहा था खून


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ मुस्तफाबाद नन्द ढाबा के बगल में नवनिर्मित मकान के बरामदे में एक शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया काफी भीड़ जुटने के बाद शव की पहचान सराय पलटू निवासी कमलेश्वर राय 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अनिल राय के रूप में हुई। उसके सिर में चोट के निशान है और मुंह से खून निकल रहा था।


मिली जानकारी के अनुसार आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर रोहुआ मुस्तफाबाद में नंद ढाबा के बगल में रेवरा गांव निवासी रामधनी चौहान पुत्र रामकेश चौहान का नया मकान बना हुआ है। मकान के बाहर बरामदे में शनिवार की सुबह लगभग 9.00 बजे ग्रामीणों ने एक शव देखा। शव की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 


गम्भीरपुर थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त में जुट गए। शव की पहचान सराय पलटू गांव निवासी कमलेश्वर राय 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अनिल राय के रूप में हुई। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के दादा शंकर राय, पत्नी डाली राय व मृतक की पुत्री कोमल राय का रो रो कर बुरा हाल है। 


गम्भीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक वाहन चालक का भी कार्य करता था जो पिछले 2 दिनों से घर नही गया था।

आजमगढ़ मुबारकपुर चौकी प्रभारी और कानूनगो सहित 6 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा भूमि विवाद के बाद विवाहिता के फांसी लगाने के मामले में साजिश का आरोप


 आजमगढ़ मुबारकपुर चौकी प्रभारी और कानूनगो सहित 6 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा



भूमि विवाद के बाद विवाहिता के फांसी लगाने के मामले में साजिश का आरोप


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भटौरा गांव स्थित शीशम के पेड़ पर गुरुवार की शाम विवाहिता का लटकता शव मिलने के मामले में पुलिस ने मुबारकपुर चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार सिंह और राजस्व निरीक्षक विनय कुमार सिंह सहित छः लोगों पर साजिश का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


भटौरा निवासी प्रभु सोनकर व सर्वजीत गौड़ के बीच भूमि विवाद चल रहा है। एसडीम के आदेश पर चौकी प्रभारी के साथ राजस्व निरीक्षक विनय सिंह ने पुलिस की मौजूदगी में विवादित भूमि की पैमाइश की। प्रभु सोनकर के विपक्षी निर्माण कार्य कराने का प्रयास करने लगे। इसका विरोध प्रभु के परिवार वालों ने किया, जिस पर पुलिस लाठी भांजकर खदेड़ दिया। स्वजन जैसे-तैसे भागने में सफल हो गए। घर के अंदर पड़ी प्रभु सोनकर की विवाहिता बेटी संगीता भी भाग निकली, वह घर से कुछ दूरी पर स्थित एक बाग की तरफ भागी।


 इधर, विपक्षी जमीन पर कब्जा करने में जुट गए। इसी बीच सूचना मिली कि सुनसान स्थान पर स्थित शीशम के पेड़ पर दुपट्टा के सहारे संगीता का शव पेड़ से लटक रहा है। पुलिस शव को कब्जे में लेने का प्रयास करने लगी तो स्वजन समेत ग्रामीण आक्रोशित हो गए।


ग्रामीणों ने शव को मुबारकपुर-सठियांव मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, सीओ गोपाल स्वरुप बाजपेयी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मुबारकपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मृतका के भाई संदीप सोनकर की तहरीर पर चौकी प्रभारी और राजस्व निरीक्षक समेत छः पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भटौरा गांव के प्रभु सोनकर ने पुलिस पर मिली भगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मुबारकपुर चौकी इंचार्ज विवाद में विपक्षियों का साथ देते थे। चौकी पर जाने पर हमें खदेड़ देते थे। 


मौके पर उन्होंने मेरी एक नहीं सुनी। दरअसल, संगीता की मौत आत्महत्या व हत्या के बीच उलझी हुई है। इसको लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसका शव शीशम के पेड़ पर 16-18 फीट की ऊंचाई पर दुपट्टे से लटका हुआ था। ऐसे में वह उतना ऊपर जाकर फांसी कैसे लगा सकती है। आखिर इतना खौफनाक कदम उसने क्यों उठाया। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से गला कसने से मौत का कारण बताया गया है। बहरहाल, इन सवालों का जवाब पुलिस को तलाशना होगा।

लोकसभा चुनाव, योगी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में हुआ मंथन उपचुनावों में टिकट को लेकर भी चर्चा


 लोकसभा चुनाव, योगी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में हुआ मंथन


उपचुनावों में टिकट को लेकर भी चर्चा


लखनऊ सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को मंत्रिमंडल में शामिल करने और योगी मंत्रिमंडल के विस्तार पर शुक्रवार को दिल्ली में मंथन हुआ। वहीं दारा सिंह के इस्तीफे से खाली हुई मऊ जिले की घोसी सीट और बसपा सांसद अफजाल अंसारी की सदस्यता रद्द होने से खाली हुई गाजीपुर सीट पर उप चुनाव को लेकर भी पार्टी के प्रदेश और शीर्ष नेतृत्व के बीच चर्चा हुई।


सूत्रों के मुताबिक सुभासपा के एनडीए में शामिल होने के बाद अब दबाव है कि विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर ओमप्रकाश राजभर को मंत्री बनाया जाए। सुभासपा सदन में सरकार में सहयोगी के रूप में उपस्थित रहना चाहती है। दारा सिंह चौहान को भी मंत्री बनाया जाना है। सत्तारूढ़ दल के नेताओं का मानना है कि बतौर मंत्री दारा सिंह को घोसी से उप चुनाव लड़ाने से चुनाव में राजनीतिक फायदा मिलेगा। उधर, योगी सरकार में जलशक्ति मंत्री रहे महेंद्र सिंह, पूर्व एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सहित सरकार के युवा विधायक भी मंत्री बनने की दौड़ में हैं।


सूत्रों के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को मंत्रिमंडल विस्तार और उप चुनाव के साथ आगामी दिनों में यूपी के सांसदों के साथ होने वाली बैठक के मद्देनजर दिल्ली बुलाया है। चौधरी से सांसदों के संबंध में भी फीडबैक लिया गया है। बीते दिनों बीएल संतोष के दो दिवसीय लखनऊ प्रवास में सामने आए फीडबैक के आधार पर आगे की रणनीति तय करने पर भी चर्चा हुई है। उल्लेखनीय है कि नड्डा और भूपेंद्र चौधरी के बीच बृहस्पतिवार को भी मुलाकात हुई थी।

Friday, 28 July 2023

आजमगढ़ माह जून की रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ सीओ व थाना प्रभारी किये गये सम्मानित अंतिम 3 रैंकिंग पाने वाले थाना प्रभारियों को चेतावनी के साथ सुधार की नोटिस


 आजमगढ़ माह जून की रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ सीओ व थाना प्रभारी किये गये सम्मानित


अंतिम 3 रैंकिंग पाने वाले थाना प्रभारियों को चेतावनी के साथ सुधार की नोटिस


आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा जून माह के थाना मूल्यांकन प्रणाली की समीक्षा की गई। यह प्रणाली कुल 30 बिंदुओं का समावेश कर उनपर अंक प्रदान कर थानों की रैंकिंग देने के लिए विकसित की गई है। 


इसमें प्रार्थना पत्र, IGRS, FIR पंजीकरण, घटना अनावरण, अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटी गिरफ्तारी, त्रिनेत्र एप्प में अपराधी का डाटा फीड करना, गुंडा एक्ट में कार्यवाही इत्यादि के धनात्मक अंक एवं आम जन से दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार की शिकायत, अपराधी के फरार रहने, समन तामील न करने इत्यादि के ऋणात्मक अंक दिए गए हैं। 30 बिंदुओं पर कुल मिलाकर जिस थाने को सर्वाधिक अंक माह में प्राप्त होंगे वह माह का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया जाएगा।इसी क्रम में जून माह 2023 के विजेता निम्न हैं।


 सर्वश्रेष्ठ क्षेत्राधिकारी-डिप्टी एस पी अनिल कुमार वर्मा सीओ फूलपुर । थाना अध्यक्षों में प्रथम स्थान तत्कालीन थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे (वर्तमान थाना प्रभारी अहरौला) थाना कंधरापुर व समस्त पुलिसकर्मी थाना कंधरापुर, द्वितीय स्थान पर थाना प्रभारी फूलपुर अनिल कुमार सिंह व समस्त पुलिसकर्मी थाना फूलपुर, तृतीय स्थान पर थाना प्रभारी सरायमीर विवेक कुमार पाण्डेय व समस्त पुलिसकर्मी थाना सरायमीर रहे। उपरोक्त सभी को पुलिस अधीक्षक द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं रैंकिंग में अंतिम 03 स्थान पर रहे थानों के प्रभारी को चेतावनी के साथ 30 दिवस का समय सुधार कर बेहतर प्रदर्शन करने हेतु निर्देशित किया गया।

आजमगढ़ रौनापार घायल की मौत के बाद ग्रामीणों संग परिजनों ने किया हंगामा 3 थानों की पुलिस के साथ सीओ सगड़ी मौके पर डटे, दोषियोें के खिलाफ कार्रवाई का दिया आश्वासन


 आजमगढ़ रौनापार घायल की मौत के बाद ग्रामीणों संग परिजनों ने किया हंगामा


3 थानों की पुलिस के साथ सीओ सगड़ी मौके पर डटे,


 दोषियोें के खिलाफ कार्रवाई का दिया आश्वासन


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार में 18 जुलाई को पैसे की लेनदेन को लेकर मारपीट हुई थी जिसमें बहावनपुर निवासी अमरजीत सरोज पुत्र शंकर सरोज घायल हो गया था। बृहस्पतिवार देर शाम को बनारस में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देर रात शव घर पहुंचा। आज सुबह करीब 7 बजे सैंकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने शव को लेकर हंगामा कर दिया। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।


 सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल गुप्ता, सीओ सगड़ी के साथ रौनापार, बिलरियागंज, जीयनपुर की पुलिस मौके पर पहुच गयी। अधिकारियों द्वारा परिजनों व ग्रामीणों से घंटों वार्ता किया गया। उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल गुप्ता ने कहा कि जो भी दोषी है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी साथ ही शासन द्वारा जो भी अनुमन्य सहायता है वह तत्काल मुहैया कराया जाएगा।


मृतक की पत्नी किरन सरोज ने बताया कि बनकटा बाजार गोसाईं निवासी दिनेश को 50000 रुपया दिया गया था जिसे मांगने के लिए पति गए तो दिनेश व उसके परिवार के लोगों ने मेरे पति को बुरी तरह से मारा पीटा, जिनकी कल इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दें कि मृतक के पास 3 बच्चे सुशील 10 वर्ष, शुभम 8 वर्ष और पवन 5 वर्ष हैं।