Friday, 7 July 2023

आजमगढ़ जीयनपुर सामूहिक दुष्कर्म व हमले के मामले में वांछित चाचा-भतीजा गिरफ्तार


 आजमगढ़ जीयनपुर सामूहिक दुष्कर्म व हमले के मामले में वांछित चाचा-भतीजा गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने 21 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा इस संबंध में पूछताछ करने पर अपहृता के पिता के साथ मारपीट करने के साथ ही पीड़ित की आबरू लूटने के आरोपी चाचा-भतीजे को शुक्रवार को दिन में गिरफ्तार कर लिया।


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने स्थानीय थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को क्षेत्र के चांदपार ग्राम निवासी राफे पुत्र रफत बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस संबंध में पूछे जाने पर आरोपी युवक के चाचा उमैर पुत्र स्व० अबूशाद ने मारपीट की। पुलिस द्वारा अगवा की गई युवती की बरामदगी करते हुए उसे बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में पेश किया गया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप की धारा बढ़ा दिया। शुक्रवार को दिन में पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर क्षेत्र के चुनुगपार मोड़ के समीप आरोपी चाचा उमैर तथा भतीजे राफे को गिरफ्तार कर लिया।

आजमगढ़ PCS अफसर ज्योति के पति आलोक के गांव वालों ने दे दी ‘विस्फोटक’ जानकारी...


 आजमगढ़ PCS अफसर ज्योति के पति आलोक के गांव वालों ने दे दी ‘विस्फोटक’ जानकारी...



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ प्रदेश की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।इस बीच ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य की शादी का साल 2010 का कार्ड वायरल हो गया। जिसमें आलोक के नाम के साथ ग्राम पंचायत अधिकारी लिखा हुआ है। शादी के कार्ड में आलोक मौर्य को ग्राम पंचायत अधिकारी बताया गया है, जबकि वह पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत हैं।


 ऐसे में जब संवाददाताओ  ने आलोक मौर्य के निवास स्थान आजमगढ़ के मेहनगर तहसील अंतर्गत बछवल गांव पहुंचकर वायरल शादी के कार्ड के बारे में हकीकत जानने की कोशिश की। दरअसल, आलोक मौर्य की पत्नी ज्योति मौर्य वर्तमान में बरेली के शुगर मिल में जीएम के पद पर तैनात हैं। वाराणसी की रहने वालीं PCS अधिकारी ज्योति ने पति और उनके परिवार पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। वहीं, आलोक का आरोप है कि ज्योति ने उनकी हत्या की साजिश रची है। 2010 में आलोक मौर्य की शादी वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के चिरईगांव निवासी ज्योति मौर्य से हुई थी


बछवल गांव में जब संवाददाताओ ने आलोक मौर्य के पिता राम मुरारी मौर्य से बातचीत करने की कोशिश की तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया। लेकिन ग्राम वासियों ने बताया कि जो भी हुआ है, वो बहुत गलत हुआ है। मास्टर साहब (आलोक के पिता) ने अपने खून-पसीने की कमाई को बहू को पढ़ाने में लगा दिया था। नहीं तो उनकी (ज्योति मौर्य) की औकात नहीं है कि वो वहां तक पहुंच पाए। मास्टर साहब ने पैसे से पूरी ताकत लगा दी थी। उन्होंने बताया कि ज्योति जी का यह बहुत ही घिनौना काम है। ग्राम वासियों ने बताया कि इलाहाबाद में रहकर अच्छी कोचिंग, अच्छी पढ़ाई और सारी व्यवस्था ज्योति मौर्य को मिली।पूरा परिवार उनके लिए लगा रहा, क्योंकि वो पढ़ने में तेज थी।



शादी के कार्ड में आलोक मौर्य को ग्राम पंचायत अधिकारी के तौर पर लिखे जाने से जुड़े सवाल पर उन्होंने बताया कि उन लोगों (ज्योति मौर्य के पक्ष) ने जो कार्ड छपवाया था उसमें आलोक मौर्य को ग्राम पंचायत अधिकारी लिखा गया था। हमारे गांव में शादी के कार्ड में केवल आलोक मौर्य का नाम था, उसमें कोई पद का नाम नहीं था। गांव वालों से बातचीत में जब इस बात की भी पुष्टि की गई कि आखिर विवाह के दरमियान छपे कार्ड में झूठ बोलकर सफाई कर्मी को ग्राम विकास अधिकारी पद पर बताया गया और विवाह कराया गया तो इसकी भी सफाई गांव वालों ने अपने तरीके से दी। उनका कहना है कि गांव में बंटे किसी भी कार्ड पर पद का जिक्र नहीं था और जिस कार्ड की चर्चा हो रही है वह कार्ड खुद लड़की वालों ने बाटा था जिसका उन्हें संज्ञान भी नहीं है।


वहीं गाँव वालो ने यह भी बताया कि हमारा गांव पढ़े-लिखे लोगों का गांव है। यहां के लोग बहुत बड़े-बड़े उच्च पदों पर रहे हैं। हम लोगो के गांव की यह परपंरा रही है कि लोग बहुओं को बेटियों की तरह देखते थे और उन्हें पढ़ाते भी थे। मास्टर साहब (आलोक के पिता) ने बहू को पढ़ाया और उसमें पति आलोक ने भी सहयोग किया। उन्होंने कहा कि जिस परिवार ने, जिस ससुर ने त्याग करके उनको (ज्योति) इतना ऊंचा उठाया। जब वह उठ गई तो अपने ही पति को हिकारत भरी नजरों से देखने लगी।

प्रतापगढ़ अब आलोक मौर्य भी बनेंगे IAS ज्योति मौर्य केस में आया नया मोड़


 प्रतापगढ़ अब आलोक मौर्य भी बनेंगे IAS


ज्योति मौर्य केस में आया नया मोड़


उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ महिला एसडीएम ज्योति मौर्य और उसके पति आलोक मौर्य के बीच चल रहे विवाद पर कई प्रबुद्ध अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। कोई महिला अधिकारी को तो कोई सफाई कर्मचारी पति को सही गलत ठहरा रहा है। सबकी अपनी-अपनी राय है। इन्हीं सब के बीच से प्रदेश में संचालित हो रही कई नामी सिविल सर्विसेज की तैयारी कराने वाले कोचिंग संचालकों ने आलोक से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि वह सफाई कर्मचारी को सिविल की तैयारी कराएंगे वो भी मुफ्त में।


पिछले एक महीने से महिला पीसीएस अधिकारी ज्योति और पंचायती राज विभाग में बतौर सफाई कर्मचारी पद पर तैनात उसके पति आलोक के बीच चल रहा पति-पत्नी और वो का विवाद चर्चाओं में बना हुआ है। विवाद को लेकर कई तरह के चुटकुले और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। सफाई कर्मचारी ने बताया कि पूरे विवाद के दौरान अब मेरे पास सिविल सर्विसेज की तैयारी कराने वाले कोचिंग संचालकों के फोन भी आ रहे हैं, जो अपनी कोचिंग में निशुल्क पढ़ाने के लिए तैयार हैं। सफाई कर्मचारी प्रयागराज में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर चुका है। पत्नी का रुझान अधिक देख पत्नी को कोचिंग और तैयारी कराने में जुट गया। इस दौरान वह प्रतापगढ़ जिले में पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी पद पर तैनात हो गया।


सफाईकर्मी ने बताया कि सिविल की तैयारी के दौरान कई बार उसने वन डे एग्जाम के साक्षात्कार दिए हैं। सफाईकर्मी के मुताबिक 2008-2009 में सिविल सर्विस की तैयारी के दौरान तीन बार ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारी का साक्षात्कार दे चुका है। लेकिन किन्ही कारणों के वजह से उसका चयन नहीं हो पाया है।

Thursday, 6 July 2023

आजमगढ़ देवगांव दरोगा की शह पर निर्माण कार्य कराने का लगाया आरोप मामला न्यायालय में विचाराधीन, पीड़िता पहुंची डीएम के पास


 आजमगढ़ देवगांव दरोगा की शह पर निर्माण कार्य कराने का लगाया आरोप


मामला न्यायालय में विचाराधीन, पीड़िता पहुंची डीएम के पास


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजहित गांव निवासी एक महिला ने विवादित भूमि पर दरोगा की शह पर निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया है। मितला देवी पत्नी हरिलाल के मुताबिक, गांव के जियालाल सहित कुछ लोगों से उसका आबादी में रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। 


मामला न्यायालय में विचाराधीन है। तीन दिन पूर्व दूसरे पक्ष के लोग बाहरी लोगों को बुलाकर निर्माण कराने लगे। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दरोगा ने पीड़िता को ही प्रताड़ित किया। विपक्षी निर्माण कर रहा है। पीड़िता ने डीएम से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।

अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले


 अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले


उत्तर प्रदेश लखनऊ रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा आधुनिक तकनीक से लैस होगी। सुरक्षा का ऐसा खाका खींचा जा रहा है जिससे रामलला के भक्तों को असुविधा न हो। रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा का नया प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी शासन की ओर से सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक बल) को सौंपी गई थी।


सीआईएसएफ ने नए सिरे से तैयार सुरक्षा प्लान को शासन के समक्ष प्रस्तुत किया था, जिसे मंजूरी मिल गयी है। जिसके बाद बुधवार को सीआईएसएफ के अधिकारियों ने अयोध्या पहुंचकर रामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया।


सीआईएसएफ के डीजी शीलवर्धन व डीआईजी सुमंत सिंह ने आईजीजोन पीयूष मोर्डिया के साथ निर्माणाधीन रामजन्मभूमि पथ व रामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सुरक्षा एजेंसियों के साथ परिसर में ही बैठक की गई। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार सीआईएसएफ के सुरक्षा प्लान को शासन से मंजूरी मिल गई है।


अब इस प्लान के क्रियान्यवन को लेकर बुधवार को निरीक्षण किया गया है। रामजन्मभूमि की सुरक्षा में आधुनिक उपकरणों का अधिक इस्तेमाल किया जाएगा। यात्रियों का सामान रखने व पार्किंग की सुविधा रामजन्मभूमि परिसर से कुछ दूरी पर हो, ऐसी चर्चा हुई है।


रामलला के दर्शनार्थी अपने साथ मंदिर में प्रसाद के अलावा कुछ नहीं ले जा सकेंगे। बैठक में सीसीटीवी कैमरे, मार्डन कंट्रोल रूम को लेकर विचार विमर्श हुआ। लगेज स्कैनर रामजन्मभूमि पथ पर किस स्थान पर लगाया जाए, इसको लेकर विचार विमर्श हुआ है।


इसके अलावा सावन व कांवड़ मेले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अयोध्या पुलिस द्वारा किए गए इंतजामों की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी राजकरन नैयर सहित सीआरपीएफ, पीएसी व खुफिया विभाग के भी अधिकारी मौजूद रहे।

चंदौली महिला सिपाही के साथ प्यार में फंसा दरोगा पत्नी बोली- 15 साल से प्रेम पाश में फंसा रखा है


 चंदौली महिला सिपाही के साथ प्यार में फंसा दरोगा


पत्नी बोली- 15 साल से प्रेम पाश में फंसा रखा है


उत्तर प्रदेश लखनऊ के रेडियो मुख्यालय में तैनात दरोगा चंदौली जिले के एक थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल पर फिदा हो गया है। दरोगा की पत्नी ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल से अपनी गृहस्थी बचाने की गुहार लगाई। कहा कि कांस्टेबल उनके पति का आर्थिक और शारीरिक शोषण कर रही है। एसपी ने जांच कराने का आश्वासन दिया।


मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के रेडियो मुख्यालय में तैनात सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने एसपी को बताया कि थाने में तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल ने 15 साल से उनके पति को अपने प्रेम पाश में फंसा रखा है। इससे उनके परिवार में कलह का माहौल है। बच्चे और वह मानसिक तनाव में हैं। एसआई की पत्नी ने बताया कि वह पिछले कई साल से वाराणसी में बच्चों के साथ रह रही है।


 पुलिस विभाग में तैनात तलाकशुदा महिला कांस्टेबल ने उनके पति से नजदिकियां बढ़ा लीं। बाद में आर्थिक और शारीरिक शोषण करने लगी। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया पर दबंग प्रवृत्ति की कांस्टेबल ने उनके परिवार के सदस्यों को फोन पर धमकी देनी शुरू कर दी। इससे परिवार के लोग काफी सदमे में है। एसपी ने जल्द मामले की जांच कराने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Wednesday, 5 July 2023

आजमगढ़ अतरौलिया पति ने 2 बच्चों संग खाया जहर, तीनों की हालत गंभीर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम


 आजमगढ़ अतरौलिया पति ने 2 बच्चों संग खाया जहर, तीनों की हालत गंभीर



पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले के खानपुर गांव निवासी एक युवक ने बुधवार सुबह एक युवक ने अपने दो बच्चों के साथ विषाक्त पदार्थ खा लिया। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया।


अतरौलिया थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी सूरज (30) का ससुराल कप्तानगंज थाना के मुखलिसपुर गांव में है। बुधवार सुबह सूरज अपने बच्चों शिवाली (08) और सत्यम (05) को ससुराल से लेकर घर लौटा। ससुराल में पत्नी से उसका कुछ विवाद हुआ था। जिसके चलते वह पति के साथ वापस नहीं आई थी।


बुधवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे सूरज ने खुद भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया और अपने दोनों बच्चों को भी जहर खिला दिया। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।