Friday, 1 December 2023

चंदौली जिसके खिलाफ दर्ज कराने जा रही थी दुष्कर्म का मुकदमा, युवती ने उसी को पहना दी वरमाला सीओ ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका


 चंदौली जिसके खिलाफ दर्ज कराने जा रही थी दुष्कर्म का मुकदमा, युवती ने उसी को पहना दी वरमाला


सीओ ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका



उत्तर प्रदेश चंदौली युवती ने जिस युवक पर शारीरिक शोषण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के लिए सीओ कार्यालय में तहरीर दी थी उसी के साथ बृहस्पतिवार को मंदिर में सात फेरे ले लिए। दो परिवारों को मिलाने में सीओ पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह ने बड़ी भूमिका निभाई। उनकी देखरेख और रिश्तेदारों की उपस्थित में दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हो गए।


बबुरी थाना क्षेत्र के शाहपुर का निवासी चंदन यादव सैयदराजा थाना क्षेत्र के बुझारत की मड़ई निवासी अपनी मौसी के यहां आता-जाता था। मौसी की पट्टीदारी के राजेश यादव की पुत्री खुशी यादव से उसका प्रेम संबंध बन गया। आरोप है कि चंदन शादी का झांसा देकर पिछले तीन वर्षों से उससे शारीरिक संबंध बना रहा था। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने परिजनों के राजी नहीं होने की बात कहकर टालमटोल करने लगा। युवती के घरवालों को यह बात पता चली तो युवक के खिलाफ सीओ अनिरुद्ध सिंह को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। इस पर सीओ ने दोनों परिवारों को बुलाकर समझाया। काफी मन मनौव्वल के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। दोनों पक्षों ने पीडीडीयू नगर के रेलवे कॉलोनी स्थित घोंघारी बाबा मंदिर में चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी। इसके अलावा अच्छा मुहुर्त देखकर दोनों पक्षों ने धूमधाम से गौना करने का फैसला भी किया।


युवक और युवती दोनों बालिग और एक ही जाति के हैं। दोनों शादी के लिए राजी थे लेकिन युवक के परिजन नहीं मान रहे थे। समझाने के बाद वे भी मान गए और शादी के लिए तैयार हो गए। -अनिरुद्ध सिंह, सीओ, पीडीडीयू नगर।

आजमगढ़ मेहनाजपुर शराब पीने का हुआ अफसोस तो युवक ने लगाई फांसी पूरे शरीर पर परिजनों का नाम लिखकर मांगी माफी


 आजमगढ़ मेहनाजपुर शराब पीने का हुआ अफसोस तो युवक ने लगाई फांसी


पूरे शरीर पर परिजनों का नाम लिखकर मांगी माफी



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के ओहनी गांव में शुक्रवार की सुबह पेड़ पर लटका हुआ एक युवक का शव मिला। मृतक के पूरे शरीर पर परिजनों का नाम लिख कर माफी मांगी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।


ओहनी गांव के ग्रामीण शुक्रवार की सुबह सो कर उठे और गांव के सिवान की तरफ गए तो पेड़ पर एक युवक की लाश लटकती देखा। ग्रामीणों की सूचना पर मेहनाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। मृतक की पहचान मनोज राजभर 35 निवासी लहुंवा बसहीकला के रूप में की गई। मृतक अपने पूरे शरीर पर पत्नी व बच्चें का नाम लिखा हुुआ था। इसके साथ ही उसने यह भी लिखा था कि वह अत्यधिक शराब पीता है। जिसके चलते परिवार हमेशा परेशान रहता है। वह अपने पत्नी व बच्चों से इसके लिए माफी भी लिख कर मांगा हुआ है। परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ ही पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

आजमगढ़ अहरौला पुलिस ने जबरिया जीप में रखवाई च्यवनप्राश की दो पेटियां एसपी की फटकार के बाद लौटाई वापस, सिपाही ने हाथ जोड़कर मांगी माफी


 आजमगढ़ अहरौला पुलिस ने जबरिया जीप में रखवाई च्यवनप्राश की दो पेटियां


एसपी की फटकार के बाद लौटाई वापस, सिपाही ने हाथ जोड़कर मांगी माफी


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाजार में बुधवार की रात पिकअप पर दो सौ पेटी आयुर्वेदिक च्यवनप्राश आया था। इसे उत्तम मेडिकल हाल संचालक अपने यहां उतरवाने लगा। इसी बीच एक अन्य मेडिकल हाल संचालक ने पुलिस को सूचना दी कि उसके सामान को दूसरा दुकानदार अपनी दुकान पर उतरवा रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंची और दो पेटी च्यवनप्राश अपनी गाड़ी में रखवाने लगी। इस पर शिकायतकर्ता ने एसपी को फोन कर दिया. एसपी ने एसओ को निर्देश दिया तो वे भाग कर पहुंचे और फिर दोनों व्यापारी व सामान को थाने लेकर चले आए। सिपाही द्वारा गाड़ी में रखवाये गए च्यवनप्राश को लौटा दिया गया। इस दौरान एक सिपाही ने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


जानकारी के मुताबिक, फुलवरिया कस्बा में उत्तम मेडिकल हॉल के नाम से दवा की दुकान है। इस दुकान के लिए अंबेडकरनगर जिले के एक थोक दवा व्यापारी ने पिकअप से दो सौ पेटी आयुर्वेदिक च्यवनप्राश भेजा बिल दूसरे के नाम पर था और उत्तम मेडिकल स्टोर के संचालक ने उसे अपने यहां उतरवाना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत एक अन्य मेडिकल हाल संचालक ने पुलिस से कर दी।


सूचना पर अहरौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई एक कांस्टेबल ने मौके पर पहुंचते ही दो पेटी च्यवनप्राश पुलिस की गाड़ी मे रखवा दिया इसका माल उतरवा रहे दवा कारोबारी ने विरोध किया इस पर सिपाही ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया इस पर व्यापारी ने एसपी को फोन कर सूचना दे दी इसके बाद आनन-फानन में एसओ मयदल बल मौके पर पहुंच गए पहले सिपाही द्वारा गाड़ी में रखवाए गए च्यवनप्राश को वापस कराया इसके बाद दोनों व्यापारी व माल को लेकर थाने चले आए थाने पर माल भेजने वाले फर्म से बात की गई तो बिल में गड़बड़ी होने की बात सामने आई


इसके बाद पुलिस ने अंबेडकरनगर के फर्म संचालक को ही थाने में तलब कर लिया पूरी कवायद के दौरान कुछ लोग मोबाइल से वीडियो भी बना रहे थे, जिसके साथ ही पुलिस कर्मियों ने अभद्रता की और मोबाइल छीन लिया जिसे एसओ ने वापस कराया कप्तान तक मामला पहुंच जाने की जानकारी होने पर अभद्रता व च्यवनप्राश जबरन रखवाने वाला सिपाही हाथ जोड़ कर लोगो से माफी मांगने लगा प्रकरण में जीएसटी चोरी की भी बात सामने आ रही है। प्रभारी इंचार्ज पवन सिंह ने बताया कि थाने पर वार्ता के दौरान फर्म की गड़बड़ी सामने आई जिसके बाद सारा माल वापस भेजवा दिया गया।

बुलंदशहर पत्नी को मारने की दी थी सुपारी, किलर्स ने पति को उतारा मौत के घाट जानिए ऐन वक्त पर क्यों बदल गया हत्यारों का मन


 बुलंदशहर पत्नी को मारने की दी थी सुपारी, किलर्स ने पति को उतारा मौत के घाट


जानिए ऐन वक्त पर क्यों बदल गया हत्यारों का मन



उत्तर प्रदेश बुलंदशहर में ककोड़ पुलिस और स्वाट टीम ने करीब दो सप्ताह पहले हुए तेजपाल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो सुपारी किलर्स को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि मारे गए तेजपाल ने दोनों को अपनी पत्नी की हत्या की सुपारी दी थी। पत्नी की हत्या के लिए निकले कांट्रैक्ट किलर्स का प्लान बदल गया और उन लोगों ने सुपारी देने वाले तेजपाल की ही हत्या कर दी। गुरुवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी/आईपीएस सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि 15 नवंबर को ककोड़ के मोहल्ला कसाईबाड़ा स्थित एक मकान में तेजपाल निवासी गांव बीछट का शव बरामद हुआ था। मृतक की पत्नी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना पुलिस और स्वाट टीम की जांच में दो आरोपी बबली उर्फ बलराज व दीप सिंह के नाम प्रकाश में आए। गुरुवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर तेजपाल की हत्या में प्रयुक्त तमंचा, तीन लाख रुपए और एक चाबी आरोपी दीप सिंह के घर से बरामद की। 


पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि तेजपाल को शक था कि पत्नी उसकी हत्या करा सकती है। इसके चलते तेजपाल ने दोनों कांट्रैक्ट किलर्स को पत्नी की हत्या करने के लिए छह लाख रुपए की सुपारी दे दी। हालांकि उसकी पत्नी जहां रहती थी वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। इसके चलते दोनों किलर्स को पकड़े जाने का डर सताने लगा। इस पर दोनों ने तेजपाल की पत्नी की हत्या नहीं की। तेजपाल से मिले रुपए भी दोनों वापस नहीं करना चाहते थे। इसलिए तेजपाल की ही हत्या का प्लान बना लिया। 13 नवंबर को दोनों ने तेजपाल के साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान तेजपाल की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तेजपाल के कॉल रिकॉर्ड और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से पड़ताल शुरू की तो दोनों के बारे में पता चला। इसके बाद दोनों को घेरकर पकड़ लिया गया।

Thursday, 30 November 2023

आजमगढ़ अतरौलिया थानाध्यक्ष की सूझ-बूझ से बची 5 जिन्दगियां जलने से बचा वैश्यपुर गांव, पूरा क्षेत्र पीएसी के हवाले


 आजमगढ़ अतरौलिया थानाध्यक्ष की सूझ-बूझ से बची 5 जिन्दगियां


जलने से बचा वैश्यपुर गांव, पूरा क्षेत्र पीएसी के हवाले



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अतरौलिया थाना क्षेत्र के वैश्यपुर गांव में आपसी विवाद के बाद उपजे आक्रोश की आग थानाध्यक्ष की सूझ-बूझ से थम गयी। इतना ही नहीं थानाध्यक्ष ने बहादुरी दिखाते हुए पांच लोगों की जिन्दगी भी बचा ली। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गयी है।


बताते चलें कि बुधवार को थानाध्यक्ष अतरौलिया सुवेन्द्र राय को सूचना मिली कि वैश्यपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी है। बिना समय गवाये थानाध्यक्ष अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गये। मौके पर पहुचने पर थानाध्यक्ष ने देखा कि एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के घर का चारों तरफ से घेर कर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की जा रही है। घर के अंदर पांच लोग बंद हैं। थानाध्यक्ष अतरौलिया द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो आक्रोशित लोगों ने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। इस हमले में थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गये।


 आक्रोशित भीड़ ने थाने की दो गाड़ियों सहित कुल पांच गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वे सभी घर में छिपे लोगों को ढूढ़ने लगे। थानाध्यक्ष द्वारा भीड़ को घर में घुसने से रोक दिया गया। पुलिस द्वारा आधा घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 12.30 बजे पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में घर के अंदर बंद पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घर में बंद लोगों में अभि 2 वर्ष, अभिनव 6 वर्ष, काजल 12 वर्ष और इनके पिता अरूण सिंह और माता रिंकू सिंह को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में ले लिया। मौके की नजाकत और तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गयी है।

वाराणसी सालभर से मां के शव के साथ रह रही थीं बेटियां पुलिस ने 3 ताले तोड़कर निकाला कंकाल


 वाराणसी सालभर से मां के शव के साथ रह रही थीं बेटियां



पुलिस ने 3 ताले तोड़कर निकाला कंकाल



उत्तर प्रदेश वाराणसी लंका थाना क्षेत्र के मदरवां में बुधवार शाम घर के अंदर से एक महिला का कंकाल बरामद हुआ है। महिला का निधन 8 दिसंबर, 2022 को बीमारी की वजह हुआ था, लेकिन दोनों बेटियों ने अंतिम संस्कार ही नहीं किया। महिला के शव को रजाई के अंदर छिपाकर रखा था। शव में कीड़े पड़े तो हाथ से निकालकर बाहर फेंक दिए। दुर्गंध उठने पर घर की छत पर जाकर खाना खाया। करीब एक साल तक महिला के शव के साथ रहीं। मामले की सूचना पर बुधवार को लंका थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घर के तीन दरवाजों के ताले तोड़कर अंदर गई।


कंकाल को बाहर कराया और दोनों बेटियों को भी घर से बाहर ले आई। साक्ष्य के तौर पर महिला के कपड़े, चप्पल, चादर, रजाई आदि कब्जे में लिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों बेटियों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पति से विवाद के बाद ऊषा तिवारी (52) अपने पिता रामकृष्ण पांडेय और बेटियों पल्लवी व वैष्णवी के साथ मदरवां में रहने लगी। लॉकडाउन में रामकृष्ण पांडेय छोटी बेटी के यहां लखनऊ रहने चले गए। रामकृष्ण की दूसरी बेटी उपासना की शादी मिर्जापुर में हुई है।


उपासना और उसके पति धर्मेंद्र कई बार मदरवां स्थित मकान पर भी गए, लेकिन दोनों बेटियां बहाना बनाकर दरवाजा खोलने से इन्कार कर देती थी। दो महीने पहले रामकृष्ण भी आए तो दोनों ने दरवाजा नहीं खोला।

आजमगढ़ अतरौलिया पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने बोला हमला मौके पर एडिशनल एसपी, सीओ और कई थानों की फोर्स तैनात


 आजमगढ़ अतरौलिया पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने बोला हमला



मौके पर एडिशनल एसपी, सीओ और कई थानों की फोर्स तैनात



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि थाना अतरौलिया अन्तर्गत वैशपुर गांव में 26 नवम्बर को राजू निषाद पुत्र हीरा निषाद और अरूण सिंह पुत्र श्याम कुंवर सिंह के मध्य मारपीट की घटना हुई थी जिसमें दोनो तरफ से उसी दिन एफआईआर दर्ज की गयी थी, एक पक्ष की तरफ राजू निषाद की तहरीर पर 388/23 धारा 323, 504, 506, 342 आईपीसी श्याम कुंवर सिंह व इनके 03 पुत्रों के विरूद्ध दर्ज की गयी थी। दूसरे पक्ष की तहरीर पर 387/23 धारा 323, 452, 504, 506, 34 भादवि श्याम कुंवर सिंह की तरफ से 6 नामजद लोगों के विरूद्ध दर्ज की गयी थी। 


आज पुलिस को सूचना मिली दोनो पक्षों में झगड़ा होने की पुनः सम्भावना है, पुलिस मौके पर पहुंची थाना प्रभारी अतरौलिया और उनकी टीम के ऊपर गांव के कुछ लोगों द्वारा हमला किया गया जिसमें थाना प्रभारी की गाड़ी का शीशा टूटा है, क्षतिग्रस्त हुयी है। मौके पर एडीशनल एसपी, सीओ और सर्किल की फोर्स भेजी गयी है। मौके पर स्थिति पूर्णतः शान्तिपूर्ण है। सभी पक्षों से वार्ता की जा रही है। तहरीर प्राप्त करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।