Tuesday, 20 December 2022

आजमगढ़ आइडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन इकाई आजमगढ़ जिलाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय ने संगठन के पत्रकारों को किया सम्मानित


 आजमगढ़ आइडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन इकाई आजमगढ़ जिलाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय ने संगठन के पत्रकारों को किया सम्मानित


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ आइडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन इकाई आजमगढ़ जिलाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय के द्वारा एक कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पत्रकारिता क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले संगठन के पत्रकार वीरेंद्र पांडेय, प्रवीण कुमार उपाध्याय, अभिलाष उपाध्याय, विजय विश्वकर्मा, श्याम जी उपाध्याय, राजेंद्र यादव को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।


 इस मौके पर जिला अध्यक्ष विवेकानंद पांडे ने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता बहुत ही चुनौतीपूर्ण कार्य है, हमारे संगठन के पत्रकारों द्वारा जिस प्रकार से समाचार संकलन निष्पक्ष एवं बड़ी निर्भीकता, से किया जाता है  इसकी हम सराहना करते हैं इसी के क्रम में एक कार्यक्रम के तहत संगठन के पत्रकारों को सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। तथा जिलाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय ने आगे कहा कि हमारा संगठन अपने पत्रकारों के हित की लड़ाई हमेशा लड़ता रहेगा।


 हमारे किसी भी पत्रकार को कोई भी समस्या आएगी तो उच्चाधिकारियों से बिचार विमर्श कर उनकी समस्या का प्राथमिकता से निराकरण कराया जाएगा।

आजमगढ़ अहरौला ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की हुई मौत विद्यालय की बस पकड़ने जाते समय हुआ हादसा


 आजमगढ़ अहरौला ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की हुई मौत


विद्यालय की बस पकड़ने जाते समय हुआ हादसा



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अहरौला थाना क्षेत्र के अहरौला मार्ग पर आज सुबह करीब 10 बजे ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत हो गयी। छात्रा घर से मोटर साईकिल से विद्यालय की बस पकड़ने जा रही थी। मोटर साईकिल चालक धक्का लगने से दूर छिटक गया और बाल-बाल बच गया।


जानकारी के अनुसार छात्रा रिमझिम मौर्य पुत्री रामधनी मौर्य अहरौला थाना क्षेत्र के गनवारा की रहने वाली थी। बताया गया की वह अम्बेडकर नगर जिले के भीखपुर स्थित फूलपत्ती महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। 


आज मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे वह मोटर साईकिल पर सवार होकर विद्यालय की बस पकड़ने के लिए राजाराम नगर बाजार जा रही थी। इस दौरान ट्रक से बाइक में धक्का लग गया, जिससे वह ट्रक के नीचे आ गयी और उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। धक्का लगने से मोटर साईकिल चालक दूर छिटक गया और बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर  पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आजमगढ़ में फर्जी मदरसों पर बड़ा खुलासा, कागजों पर चलते मिले 219 मदरसे प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की संस्तुति तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के साथ तत्कालीन रजिस्ट्रार को भी दोषी ठहराया गया


 आजमगढ़ में फर्जी मदरसों पर बड़ा खुलासा, कागजों पर चलते मिले 219 मदरसे


प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की संस्तुति


तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के साथ तत्कालीन रजिस्ट्रार को भी दोषी ठहराया गया


लखनऊ आजमगढ़ में फर्जी मदरसों पर बड़ा खुलासा हुआ है। जिले में विशेष जांच दल (एसआईटी) को 219 मदरसे केवल कागजों में ही चलते मिले हैं। जबकि इन्हें लगातार सरकारी मदद मिलती रही। इनमें से 39 तो ऐसे थे जिनको आधुनिकीकरण के नाम पर सरकारी भुगतान हुआ। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है।


जांच रिपोर्ट में ऐसे मदरसों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की संस्तुति की गई है। तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के साथ तत्कालीन रजिस्ट्रार को भी दोषी ठहराया गया है।


वर्ष 2009-10 में आजमगढ़ व मिर्जापुर में बिना भौतिक सत्यापन के कई मदरसों को मान्यता व अनुदान देने का मामला सामने आया था। 2017 में इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई। मुख्यमंत्री ने इसकी जांच एसआईटी से कराने के निर्देश दिए। एसआईटी ने अल्पसंख्यक विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध बताई गई है।

आजमगढ़ तरवां रिटायर्ड फौजी हत्याकांड के 4 आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित 17 दिसंबर की रात समूह में आकर मारी थी गोली


 आजमगढ़ तरवां रिटायर्ड फौजी हत्याकांड के 4 आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित



17 दिसंबर की रात समूह में आकर मारी थी गोली


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य पूर्व फौजी हत्याकांड के फरार चल रहे चार आरोपियों संचम यादव पुत्र राम प्रसाद यादव, पंचम यादव पुत्र राम प्रसाद यादव, लालजी यादव पुत्र स्व. मोती यादव, अरविन्द यादव पुत्र भोला यादव निवासी बघरा थाना तरवां के खिलाफ 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।


बता दें कि बीते 17 दिसंबर को थाना तरवां के ग्राम बघरा मे गोली चलने की घटना हुयी थी। जिसमे रविकेश यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा सचिन यादव के अगुठे में गोली लगी थी। परिजनों की तहरीर पर 4 अभियुक्तो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। 


पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा मुकदमा में वांचित चारों अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर पर 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है ।

Monday, 19 December 2022

इलाहाबाद सुरक्षा गार्डों से विवाद के बाद विश्वविद्यालय में फायरिंग, पथराव वाहनों को किया आग के हवाले, कई छात्र घायल फोर्स के साथ पुलिस कमिश्नर ने संभाला मोर्चा


 इलाहाबाद सुरक्षा गार्डों से विवाद के बाद विश्वविद्यालय में फायरिंग, पथराव


वाहनों को किया आग के हवाले, कई छात्र घायल


फोर्स के साथ पुलिस कमिश्नर ने संभाला मोर्चा


प्रयागराज इलाहाबाद विश्वविद्याल में छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद के बाद कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें कई छात्र घायल हो गए। छात्र नेता विवेकानंद पाठक का सिर फट गया है। छात्रों का आरोप है कि सुरक्षा गार्डों ने कई राउंड फायरिंग की है। छात्रों का आरोप है कि छात्र नेता विवेकानंद पाठक यूनिवर्सिटी परिसर स्थित बैंक में जाने के लिए पहुंचे थे तभी गार्डों ने गेट खोलने से मना कर दिया। इसी को लेकर उनके बीच नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया।


 आरोप है कि कुछ देर बाद यूनिवर्सिटी के 200 से अधिक गार्डों ने गेट बंद करके छात्रों को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। इसमें विवेकानंद पाठक अमित कुमार एलएलबी का छात्र समेत आधा दर्जन छात्र चोटिल हुए हैं। जिसके बाद आक्रोशित होकर छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इलाहाबाद विवि में बवाल के बाद डीएम संजय खत्री भारी फोर्स के साथ कैंपस में पहुंचे। छात्रों ने विवि की कैंटीन में आग लगा दी है और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। बड़ी संख्या में छात्र परिसर में उपद्रव कर रहे हैं जिन्हें पुलिस फोर्स काबू करने का प्रयास कर रही है।


 आक्रोशित छात्र वाहनों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। कई थानों की पुलिस परिसर में पहुंच गई है। पुलिस कमिश्नर सुमित शर्मा ने खुद मोर्चा थाम लिया है। भारी फोर्स के साथ वह विवि परिसर पहुंच गए।

आजमगढ़ जीयनपुर हत्याकाण्ड में प्रयुक्त क्रेटा कार व असलहा केशवपुर जंगल से बरामद कस्टडी रिमांड पर आए हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस को मिली सफलता एक दिसम्बर को चुनावी रंजिश में गोली मारकर की गई थी हत्या


 आजमगढ़ जीयनपुर हत्याकाण्ड में प्रयुक्त क्रेटा कार व असलहा केशवपुर जंगल से बरामद


कस्टडी रिमांड पर आए हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस को मिली सफलता

एक दिसम्बर को चुनावी रंजिश में गोली मारकर की गई थी हत्या



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ हत्या के मामले में पूछताछ के लिए न्यायालय के आदेश से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए अभियुक्त की निशानदेही पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को घटना में प्रयुक्त असलहा व क्रेटा कार को क्षेत्र के केशवपुर जंगल से बरामद कर लिया।


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में बीते एक दिसंबर को चुनावी रंजिश के चलते संजय यादव पुत्र राजबली निवासी ग्राम गोड़ईतपट्टी थाना क्षेत्र जीयनपुर को गोली मारी गई। इस मामले में मृतक के भाई शैलेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने क्षेत्र के कसड़ा आईमा ग्राम निवासी वीरेंद्र यादव उर्फ डब्लू पुत्र मेवालाल यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस दबाव के चलते आरोपी वीरेंद्र यादव ने न्यायालय में समर्पण कर दिया।


 जानकारी होने पर पुलिस ने घटना के संबंध में पूछताछ के लिए आरोपी को न्यायालय से कस्टडी रिमांड पर लिया। सोमवार को पुलिस ने रिमांड पर लाए गए हत्यारोपी वीरेंद्र यादव की निशानदेही पर क्षेत्र के केशवपुर जंगल से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस तथा क्रेटा कार बरामद कर लिया। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ दर्जन भर संगीन मामले दर्ज बताए गए हैं।

आजमगढ़ बिलरियागंज सियरहा हत्याकाण्ड में आरोपित पिता-पुत्र समेत 4 गिरफ्तार शीशम का पेड़ काटने को लेकर हुआ था विवाद


 आजमगढ़ बिलरियागंज सियरहा हत्याकाण्ड में आरोपित पिता-पुत्र समेत 4 गिरफ्तार


शीशम का पेड़ काटने को लेकर हुआ था विवाद



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर सियरहा गांव में रविवार की सुबह संपत्ति विवाद के चलते शीशम का पेड़ काटने को लेकर दो भाईयों के परिजनों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में घायल रिंकू यादव की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार की सुबह मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में पिता उसके दो पुत्र व पुत्री भी शामिल हैं।


बिलरियागंज क्षेत्र को श्रीनगर सियरहा गांव में दो भाईयों के बीच चल रहे संपत्ति विवाद में रविवार की सुबह एक पक्ष द्वारा खेत में स्थित शीशम के विवादित पेड़ को काटने का विरोध करने पर दोनों पक्षों में हिंसक संघर्ष शुरू हो गया। एक पक्ष द्वारा धारदार हथियार से किए गए हमले में दूसरे पक्ष के रिंकू व पिंटू पुत्रगण रमेश यादव तथा उनकी माता फूलवासी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां रिंकू यादव को मृत घोषित कर दिया गया। घायल पिंटू व उसकी मां अभी उपचाराधीन हैं। इस मामले में मृतक के पिता रमेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में आरोपित सुभाष यादव पुत्र दुबरी, किशन, अभिषेक उर्फ श्रीजनम उर्फ साधू पुत्रगण सुभाष तथा संगीता पुत्री सुभाष यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया।


 आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को सोमवार की सुबह जरिए मुखबिर सूचना मिली कि उक्त सभी आरोपी सियरहा एक्सप्रेस वे पुल के समीप मौजूद हैं। पुलिस तत्काल बताए गए स्थान पर दबिश देकर वहां मौजूद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पक्ष की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है।