Wednesday, 16 February 2022

आगरा रेप के आरोपी सिपाही ने की खुदकुशी।


 आगरा रेप के आरोपी सिपाही ने की खुदकुशी।


मरने से पहले वीडियो में बोला-लड़की ने तबाह कर दी जिंदगी।



उत्तर प्रदेश आगरा के खंदौली के गांव नगला अर्जुन (मौजा सैमरा) में मंगलवार की रात जेल पुलिस के सिपाही जितेंद्र कुमार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह अपनी ननिहाल में आया था। उसके खिलाफ फिरोजाबाद में दुराचार का मुकदमा दर्ज था।


प्राप्त जानकारी के अनुसार  इस कारण वह परेशान था। मरने से पहले उसने मोबाइल में वीडियो बनाया। इसमें युवती और उसके परिजनों को आत्मघाती कदम का जिम्मेदार ठहराया।

मूलत: हाथरस के गांव रसगमा सहपऊ निवासी जितेंद्र कुमार पांच माह पहले ही जेल पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था।




 उसकी तैनाती बागपत जेल में थी। कुछ दिनों से वह अपनी ननिहाल में मामा अतर सिंह के घर रह रहा था। जितेंद्र ने खुद को कमरे में बंद करने के बाद चारपाई की रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाई। उसका शव पंखे पर लटका मिला। खुदकुशी से पहले एक वीडियो बनाकर वायरल किया।




 वीडियो में उसने गांव नगला नत्थे, खैरगढ़ (फिरोजाबाद) की एक युवती और उसके परिजनों को खुदकुशी का जिम्मेदार ठहराया। युवती उसकी दूर की रिश्तेदार है। वीडियो में उसने कहा कि युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी। शादी से इनकार पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जितेंद्र कुमार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसका मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।




 उसकी जांच कराई जाएगी।

जितेंद्र मानसिक तनाव में था। मुकदमे के बाद वह नौकरी नहीं कर पा रहा था। उसे गिरफ्तारी का डर था। वह भयभीत था। उसे लग रहा था कि अपने कारण वह रिश्तेदार और परिजनों को परेशान कर रहा है। ननिहाल पक्ष के लोगों ने बताया कि मंगलवार को जितेंद्र के मामा अपने कुछ परिचितों के साथ युवती के घर खैरगढ़ गए थे। ताकि वहां बातचीत से कोई हल निकाला जा सके।




 जितेंद्र घर में अकेला रह गया था। पीछे से उसने अपनी जान दे दी।

नोएडा कांग्रेस स्टार प्रचारक पंखुड़ी पाठक की बनाई अश्लील फोटो।


 नोएडा कांग्रेस स्टार प्रचारक पंखुड़ी पाठक की बनाई अश्लील फोटो।




उत्तर प्रदेश नोएडा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और पार्टी की स्टार प्रचारक पंखुड़ी पाठक की अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया है।




 आरोपी ने रवि किशन के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर एक लाख रुपये मांगे हैं। इस संबंध में प्रत्याशी के पति ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी है। 




जानकारी के अनुसार पंखुड़ी पाठक की तरफ से उनके पति अनिल यादव ने पुलिस को शिकायत दी है।



पंखुड़ी ने बताया कि ट्विटर पर रवि किशन के नाम का व्यक्ति उनकी पत्नी की फर्जी अश्लील फोटो अपलोड किए जा रहे हैं। आरोपी ने पीड़िता से एक लाख रुपये की मांगे हैं। 



ऐसा न करने पर लगातार अश्लील फोटो अपलोड करने की धमकी दी है। पंखुड़ी पाठक कांग्रेस की स्टार प्रचारक है।



 फिलहाल फिरोजाबाद में प्रचार कर रही है। वह नोएडा विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही है। उनका कहना है कि उनको ट्विटर और अन्य सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से परेशान किया जा रहा है।




 पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है। साइबर पुलिस आरोपी के ट्विटर अकाउंट के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। अनिल यादव ने बताया कि चुनाव होने के बाद उनकी पत्नी के लिए ट्विटर अकाउंट पर कुछ लोग लगातार अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं।




 उनके ट्विट पर भी अपशब्द लिखे जा रहे हैं। उन्होंने काफी ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक भी कर दिया है, लेकिन अभी भी आरोपी सक्रिय हैं। कुछ आरोपी धमकी दे रहे हैं कि वह लगातार दूसरे फर्जी अकाउंट बनाकर परेशान करते रहेंगे।

अनिल का आरोप है कि एक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से उनकी पत्नी की अश्लील फोटो वायरल की जा रही है। आरोपी ने अपने बैंक खाते की डिटेल देकर धमकी दी है कि यदि एक लाख रुपये ट्रांसफर नहीं किए तो फोटो लगातार वायरल की जाएगी।




 आरोपी की करतूत को पंखुड़ी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। इस पर रवि किशन नाम की फर्जी आईडी पर आरोपी का फोटो कई बड़े नेताओं के साथ लगा है। पंखुड़ी पाठक ने पूरे मामले को लेकर एक राजनीतिक दल के आईटी सेल पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सारी करतूत उक्त दल के आईटी सेल की है। आईटी सेल द्वारा ही अलग-अलग अकाउंट से उनको परेशान किया जा रहा है। 




उनकी ट्विटर आईडी पर अश्लील टिप्पणी की जा रही है। पंखुड़ी पाठक ने शिकायत को ट्विट कर पुलिस आयुक्त और नोएडा पुलिस को टैग किया है। पुलिस के द्धारा इस मामले में कार्यवाही का दावा किया जा रहा है।

Tuesday, 15 February 2022

.


 .

आजमगढ़ बाहुबली पूर्व सांसद के खिलाफ ताल ठोकने के लिए चुनाव मैदान में कूदी एक महिला।


 बाहुबली पूर्व सांसद के खिलाफ ताल ठोकने के लिए चुनाव मैदान में कूदी एक महिला।


आप ने फूलपुर पवई विधानसभा के घोषित प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के जगह पर किरन जायसवाल को बनाया उम्मीदवार।



सपा, भाजपा के राह में बन सकती है किरन रोड़ा, महिला के आने से दिग्गजों के छूट रहे पसीने।


गुरुवार को किरन जायसवाल करेंगी अपना नाम नेशन।



आजमगढ़ फूलपुर से इन्द्रराज यादव की रिपोर्ट।




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले के फूलपुर- पवई विधानसभा इस बार के चुनाव में हार सीट बन गई है। सपा के बाहुबली प्रत्याशी के खिलाफ आप आम आदमी पार्टी के घोषित प्रत्याशी किरणन जायसवाल ने इस बार ताल ठोक है। 




किरन के चुनाव मैदान में आ जाने से फूलपुर- पवई विधानसभा का चुनाव जहां रोचक हो गया है, वहीं दिग्गजों के अभी से ही पसीने छूटने लगे हैं।

आम आदमी पार्टी ने फूलपुर पवई विधानसभा से पूर्व में दुर्ग विजय सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इधर सपा से बाहुबली पूर्व सांसद व चार बार के विधायक रहे रमाकांत यादव चुनाव मैदान में उतर आए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने रामसूरत राजभर पर दांव आजमाया है।



 बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व ब्लाक प्रमुख शकील अहमद को प्रत्याशी बनाया है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने फूलपुर-पवई से पूर्व में घोषित अपने प्रत्याशी दुर्ग विजय सिंह को बदलकर किरन जायसवाल को प्रत्याशी घोषित कर दिया। दिग्गजों के बीच आप से महिला उम्मीदवार किरन जायसवाल के चुनाव मैदान में आ जाने से फूलपुर-पवई विधानसभा का चुनाव जहां अब रोचक हो गया, वहीं पूरी तरह से चुनावी समीकरण ही बदल गया है।

बता दें कि फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है। 




इस सीट पर हमेशा एक बाहुबली परिवार का ही दबदबा रहा है। वहीं बाहुबली के मुकाबले में फूलपुर कस्बे के ही बहू किरन जायसवाल के चुनाव मैदान में उतर जाने से दिग्गजों के पसीने छूटने लगे हैं। किरन जायसवाल  फूलपुर कस्बा की ही निवासिनी हैं।शैक्षिक योग्यता स्नातक 2016 व 21 मे जिला पंचायत सदस्य का चुनवा भी इसी क्षेत्र लड़ा। उनके पति संतोष जायसवाल पेशे से पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।




 आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी किरन जायसवाल ने बताया कि वह अपना पर्चा दाखिला गुरुवार को करेंगी। आप द्वारा किरन जायसवाल को प्रत्याशी बनाए जाने से चर्चाओं का बाजार गर्म है, कि कहीं वह सपा भाजपा की राह में रोड़ा ना बन जाए। 

उत्तर प्रदेश बाहुबली ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को दिया जवाब।


 उत्तर प्रदेश बाहुबली ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को दिया जवाब।


न इनामी और न ही फरार हूं, कल करूंगा नामांकन-धनंजय।




जौनपुर पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह बुधवार को मल्हनी विधानसभा सीट से जदयू के बैनर से पर्चा दाखिल करेगें।



 यह जानकारी धनंजय सिंह ने नगर के एक होटल में पत्रकार वार्ता में दी है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा ट्वीट करने का जवाब देते हुए कहा कि मेरे ऊपर न तो इनाम न ही फरार हूं। मेरा इनाम कोर्ट ने समाप्त कर दिया है। 




एसटीएफ जांच कर रही है। मेरे खिलाफ जो धारा लगायी गयी है वह जमानती है। पूर्व सांसद ने कहा कि मैं बुधवार को दिन में 2 बजे नामाकंन करने जा रहा हूं।




 एमएलसी ब्रजेश सिंह प्रिंशू , पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश सोनी समेत भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

आजमगढ़ लालगंज भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर ने किया जनसभा


 आजमगढ़ लालगंज भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर ने किया जनसभा 



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ लालगंज भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी नीलम सोनकर ने  राम जानकी मैदान लालगंज में की जनसभा ‌जनसभा में बोलते हुये नीलम सोनकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने गरीबों के लिए के अनेक योजनाएं लागू किया है।प्रधानमंत्री आवास योजना ,स्वच्छता मिशन के अंतर्गत शौचालयों का निर्माण, आवास योजना के अंतर्गत बनाये जाने वाले आवास ,आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से स्वास्थ्य के क्षेत्र क्षेत्र में दी जाने वाली सुविधाएं तथा कामगारों को सरकार एक हजार से बढ़ाकर 15 सौ रुपए देने जा रही है। 




वृद्धा, विधवा पेंशन को एक हजार से बढ़ाकर सरकार ने ₹15 कर दिया है ।सरकार की सारी योजनाएं गरीबों के लिए हैं।मोदी और योगी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए आपको कमल की बटन दबाकर भारी मतों से जितना है।




 जिलाध्यक्ष रिषिकांत राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछली सरकारों से अलग हटकर गरीबों के विकास का काम किया है। हमारी पार्टी विकास के नाम पर चुनाव लड़ रही है।




पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह तिलखरा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए बहन नीलम सोनकर को भारी मतों से विजयी बनावें। 




इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय के अतिरिक्त ओमप्रकाश सिंह, राम नयन सिंह ,योगेंद्र राय,सुनील सिंह डब्बू, प्रेमनाथ सिंह,माहेश्वरी कांत पांडेय, संचिता श्री चौहान,



 रजनीकांत त्रिपाठी, दिनेश सिंह, अशोक राय,अवधराज यादव, बृजेश राय संतोष चौबे,अभय मिश्र, दीपक राय,तारकेश्वर उपाध्याय, डॉ जे पी एन तिवारी,संजय जायसवाल,



 रजनीश  जायसवालआदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमनाथ सिंह ने तथा संचालन संयोजक प्रमोद राय ने किया।



लालगंज से प्रशांत शुक्ला की खास रिपोर्ट

आज़मगढ़ बाबा बालक दास के सानिध्य में शुरू हुआ महायज्ञ।


 आज़मगढ़ बाबा बालक दास के सानिध्य में शुरू हुआ महायज्ञ।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ तहसील क्षेत्र निजामाबाद के ग्राम सभा बनाहरा में श्री राम जानकी मंदिर पर ब्रह्मलीन महंत श्री श्री बृज बिहारी दास के परम प्रिय शिष्य महंत श्री बलराम दास उर्फ बालक दास के कर कमलों द्वारा श्री राम जानकी मंदिर में राधा कृष्ण मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया गया।


 महायज्ञ 9 फरवरी 2022 से 16 फरवरी 2022 तक निरंतर चलता रहेगा ।




महायज्ञ के कार्यक्रम में 9 फरवरी 2022 को कलश यात्रा के साथ शुरुआत हुई ,इसके बाद प्रतिदिन भंडारे का भी आयोजन जारी है ।



इसी के साथ प्रतिदिन सुबह के समय रामलीला एवं शाम के समय रासलीला का कार्यक्रम चलता रहता है।





 16 फरवरी 2022 को भंडारे की समाप्ति पर विशाल भंडारे का कार्यक्रम संपन्न होगा ।



इस महायज्ञ में क्षेत्र की जनता का अपार सहयोग प्राप्त है ,तथा लोगों में खुशी का माहौल भी है ।



यहां की जनता इस महायज्ञ में  हर कार्यक्रम के लिए सहर्ष समर्पित रहती है। 




आजमगढ़ फूलपुर से इंद्रराज  यादव की रिपोर्ट