Monday, 7 February 2022

उत्तर प्रदेश सहारनपुर दारुल उलूम देवबंद की वेबसाइट पर 10 दिनों तक लगा रोक


 उत्तर प्रदेश सहारनपुर दारुल उलूम देवबंद की वेबसाइट पर 10 दिनों तक लगा रोक




उत्तर प्रदेश सहारनपुर दारुल उमूम देवबंद की वेबसाइट पर 10 दिन के लिए रोक लगा दिया गया है। बच्चों को लेकर जारी किए गए कथित गैर-कानूनी फतवों पर डीएम ने वेबसाइट को बंद रखने का आदेश दिऐ है।




 राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग को शिकायत की गई है कि दारुल उलूम देवबंद की वेबसाइट पर बच्चों को लेकर कई तरह के फतवे जारी किए गए थे। 



जो बच्चों के अधिकारों का हनन करते हैं। इसके बाद सहारनपुर के डीएम से रिपोर्ट मांगी की गई थी।



सहारनपुर के डीएम को 10 दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था। हालां कि अभी जांच जारी है।  लेकिन फिलहाल वेबसाइट को 10 दिनों तक बैन कर दिया गया है।



 वही राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के चेयरपर्सन प्रियंक कानूनगो ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए इसकी पुष्टि की और कहा कि जांच पूरी होने तक डीएम की ओर से वेबसाइट पर रोक लगाई गई है।

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सपा ने घोषित किए दो सीटों के लिए प्रत्याशी।


 उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सपा ने घोषित किए दो सीटों के लिए प्रत्याशी।


अखिलेश यादव लड़ेगें मुबारकपुर से चुनाव,सगड़ी से डा. एचएन पटेल को बनाया प्रत्याशी।



आजमगढ़एक घंटा पहले

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ जिले की मुबारकपुर सीट से अखिलेश यादव को प्रत्याशी बनाया है, वहीं सगड़ी सीट से डा. एनएन पटेल को बनाया प्रत्याशी।



आजमगढ़ जिले की दो बहुप्रतिक्षित विधानसभा सीटों के लिए सपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व जिलाध्यक्ष रहे व दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके अखिलेश यादव को मुबारकपुर से सपा का अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। वहीं जिले की सगड़ी सीट पर डा. एचएन पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है। 



डा. एचएन पटेल मऊ जिले के मधुबन के रहने वाले हैं, और गोरखपुर जिले के बड़हलगंज में अस्पताल है। जिले में अब तक सपा ने नौ सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।



जिले की एक मात्र सीट मेंहनगर से सपा ने अभी तक प्रत्याशी नहीं उतारा है।



जिले की मुबारकपुर सीट पर हाल ही में बसपा छोड़कर आए विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली की नजर थी। वहीं दो बार बसपा के विधायक व मंत्री रहे चन्द्रदेव राम करेली भी टिकट की लाइन में थे।



 वहीं सगड़ी सीट पर सपा से जयराम पटेल व अभय नारायन पटेल दावेदार थे। पर आज सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित हो जाने के बाद इन दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।



कौन हैं अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने बातचीत करते हुए कहा कि अखिलेश यादव नाम होने के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष हमें नाम से नहीं बल्कि नामोराशी कहकर बुलाते हैं।




 वर्ष 2012 व 2017 का विधानसभा चुनाव अखिलेश यादव मुबारकपुर सीट से लड़ चुके हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में मुबारकपुर सीट पर बसपा प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली से 9 हजार मतों से चुनाव हार गए थे जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी शाह आलम से मात्र 600 मतों से चुनाव हार गए थे।



 अखिलेश यादव की गिनती जिले में संघर्ष करने वाले नेताओं में होती है।



आजमगढ़ जिले की मुबारकपुर सीट 1996 से बसपा के कब्जे में है। इस सीट से जसवंत सिंह, चन्द्रदेव राम करेली व शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ही बसपा के टिकट पर चुने जाते रहे हैं। इस बार सपा यह सीट बसपा के कब्जे से छुड़ाकर अपने कब्जे में लेना चाहती है।




जिले की मुबारकपुर सीट गठबंधन के खाते में जानी थी। इस सीट से प्रसपा के दावेदार राम दर्शन यादव तैयारियों में लगे भी थे। पर अखिलेश यादव ने आज सपा का प्रत्याशी घोषित कर गठबंधन की सारी अटकलों पर विराम लगा दिया।

लखनऊ उत्तर प्रदेश डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ अब सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी पल्लवी पटेल।

 

लखनऊ उत्तर प्रदेश डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ अब सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी पल्लवी पटेल।




लखनऊ उत्तर प्रदेश के 18वीं विधानसभा चुनाव में छोटे दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव में उतरी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अपना दल कमेरावादी पार्टी को सात सीट देने पर राजी हैं।



 इसके साथ ही केन्द्र सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल को समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह भी दिया है।



सोमवार को अखिलेश यादव से भेंट करने के बाद पल्लवी पटेल अब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ कौशांबी के सिराथू से नामांकन करने पर राजी हो गई हैं। 



पल्लवी पटेल समाजवादी पार्टी के सिंबल साइकिल का चुनाव चिन्ह लेकर मैदान में उतरेंगी। समाजवादी पार्टी और अपना दल कमेरावादी पार्टी के बीच सात सीटों पर बात बनने के बाद पल्लवी पटेल सिराथू से चुनाव मैदान में उतरने को तैयार हैं।



 पल्लवी पटेल पाचवें चरण के मतदान वाले क्षेत्र में नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को समाजवादी पार्टी के सिंबल पर नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ सगड़ी से वंदना सिंह, फूलपुर पवई से रामसूरत राजभर को भाजपा ने दिया टिकट


 उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ सगड़ी से वंदना सिंह, फूलपुर पवई से रामसूरत राजभर को भाजपा ने दिया टिकट




भाजपा ने 45 और उम्मीदवारों का किया ऐलान।



लखनऊ उत्तर प्रदेश  रविवार देर रात भाजपा ने 45 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की।



 वाराणसी के पिंडरा से विधायक डॉ़  अवधेश सिंह, 

शिवपुर से मंत्री अनिल राजभर,

 वाराणसी उत्तरी से मंत्री रवींद्र जायसवाल,

 दक्षिणी से मंत्री नीलकंठ तिवारी

 और वाराणसी कैंट से विधायक सैरभ श्रीवास्तव को मैदान में फिर से उतरा है।


 वहीं अजगरा (सु.) से बसपा से भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक त्रिभुवन राम को पार्टी ने मौका दिया है।    



भाजपा ने रविवार देर रात पूर्वांचल के 26 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की।



 भाजपा ने बलिया नगर सीट से राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की जगह दयाशंकर सिंह को टिकट दिया है। 



दयाशंकर सिंह की पत्नी और राज्य मंत्री स्वाती सिंह का पिछले दिनों ही लखनऊ के सरोजनी नगर से टिकट काटा गया था।


 वहीं बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट काट कर उनकी जगह मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला पर पार्टी ने भरोसा जताया है। 



इसके अलावा आजमगढ़ में सगड़ी से बसपा से विधायक रहीं वंदना सिंह को टिकट दिया है। वंदना हाल में भाजपा में शामिल हुईं थी।



 वहीं फूलपुर पवई से विधायक अरुणकांत यादव की जगह रामसूरत राजभर को टिकट मिला है। 



अरुणकांत के पिता पूर्व सांसद रमाकांत यादव हाल में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे, सपा ने उन्हें फूलपुर पवई से ही प्रत्याशी बनाया है। 



मऊ के मधुबन से रामविलास चौहान, घोसी से विधायक विजय राजभर और मुहम्मदाबाद गोहना(सु.) विधायक श्रीराम सोनकर को टिकट मिला है।



 जौनपुर के मल्हनी से पूर्व सांसद केपी सिंह को और मुंगराबादशाहपुर से अजय दुबे को टिकट दिया गया है। अजय दुबे हाल में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।



गाजीपुर सदर से राज्यमंत्री संगीता बलवंत, मुहम्मदाबाद से विधायक अलका राय और जंगीपुर से रामनरेश कुशवाहा पर फिर दांव लगाया है। वहीं जखनिया (सु.)से रामराज बनवासी को मैदान में उतारा है। 



 चंदौली में सैयदराजा से विधायक सुशील सिंह और सकलडीहा से सूर्यमुनि तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। भदोही से विधायक रवींद्र त्रिपाठी और औराई(सु.) विधायक दीनानाथ भास्कर पर फिर से दांव लगाया है।



 मिर्जापुर में मड़िहान से राज्यमंत्री रामाशंकर पटेल, चुनार से विधायक अनुराग सिंह और नगर सीट से रत्नाकर मिश्र को फिर से मैदान में उतारा है।

Sunday, 6 February 2022

आजमगढ़ बरदह पोखरे में उतराता मिला 25 वर्षीय विवाहिता का शव जाँच मे जुटी पुलिस


 आजमगढ़ बरदह पोखरे में उतराता मिला 25 वर्षीय विवाहिता का शव जाँच मे जुटी पुलिस 




काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सका शव का शिनाख्त। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल में जुटी पुलिस।




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र आजमगढ़- जौनपुर मार्ग सराय मोहन गांव के पास सड़क के किनारे पोखरे में एक लगभग 25 वर्षीय विवाहिता का शव पानी में उतराया मिला रविवार की सुबह गांव के लोग शौच करने गए थे तो देखा और पुलिस को सूचना दी इसके बाद देखते ही देखते आसपास के काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।




सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठेकमा चौकी प्रभारी भगत सिंह पहुंचे शव को पानी से बाहर निकाला गया काफी समय तक आसपास के ग्रामीणों को दिखाया गया शायद कोई पहचान ले लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




पुलिस ने बताया शरीर पर कहीं भी कोई चोट का निशान नहीं है देखने से लग रहा है कहीं दूर से लाकर यहां फेंका गया है इसी लिए शायद शिनाख्त नहीं हो पा रही है लेकिन जल्द पता चल जाएगा यह कहां की है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ स्पष्ट होगा इसकी कैसे मृत्यु हुई है।




और शव का अंतिम संस्कार 72 घंटे तक नहीं किया जाएगा मर्चरी हाउस में रखा जायेगा हो सकता है कोई खोजते हुए पहुंचे और पहचान ले। 



बता दे शव को देखने से लग रहा था बीती रात लगभग 2 से 3 बजे के करीब पोखरे में फेंका गया है क्योंकि शरीर फूला नहीं था ताजा लग रहा था।




 गले में मंगलसूत्र नीली रंग की साड़ी काले रंग का जैकेट कान में बाली नाक में नथुनी पहनी हुई थी देखने से लग रहा था ज्यादा समय से पानी में शव नहीं है वहीं क्षेत्रीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त थी। आखिर ऐसा क्या हुआ होगा कहां की लड़की है किसके घर की है जो यहां मार कर फेंकी गई है।




 अब जो भी है पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है जल्द सब पता चल जाएगा।

महाराष्ट्र मुंबई लता मंगेशकर ने दुनिया को कहा अलविदा


 लता मंगेशकर ने दुनिया को कहा अलविदा


महाराष्ट्र मुंबई देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला से जाने जानी वाली लता मंगेशकर का निधन हो गया है। 



उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। राजनीतिक दलों से लेकर बॉलीवुड से जुड़े दिग्गजों ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है।




 शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट करके ये जानकारी दी। बीते दिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था। जिसके बाद उन्हें आईसीयू से वेंटिलेटर में रखा गया था।




रविवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि महान गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है।



 डॉक्टरों ने इससे पहले शनिवार को जानकारी दी थी कि लता मंगेशकर को स्वास्थ्य स्थिर होने के बाद वेंटिलेटर से आईसीयू शिफ्ट किया गया था लेकिन अचानक बीते रोज उनकी सेहत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उन्हें फिर वेंटिलेटर पर रखा गया था।




 रविवार सुबह उन्होंने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली।

Saturday, 5 February 2022

आजमगढ़ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महाराजा सुहेलदेव की जयंती।


 आजमगढ़ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महाराजा सुहेलदेव की जयंती।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ विकासखंड मोहम्मदपुर के गोठाव गांव में आर्यमगढ़ सेवा समिति द्वारा युवा नेता अरुणाकर सिंह "हैप्पी" के नेतृत्व में महाराजा सुहेलदेव की जयंती बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाई गई। 





कार्यक्रम का संचालन मां केसरी शिक्षा निकेतन के प्रबंधक चन्द्रशेखर सिंह ने किया। 



इस मौक़े पर पूर्व प्रधान गोठाव विनोद राजभर, रतन राजभर, परविंदर राजभर, दिनेश राजभर, संतोष राजभर , संदीप कुमार, भोला चौहान, घनश्याम गौड़ , गोलू मौर्या, चैतू चौहान, बरखू सरोज , रामाकांत चौहान समेत अनेक लोग उपस्थित रहें।



आजमगढ़ गम्भीरपुर मोहम्मदपुर से राहुल पांडेय की रिपोर्ट।