Monday, 14 April 2025

मिर्जापुर पेड़ से लटकी मिली भाई-बहन की लाश, पहुंची पुलिस हत्या-आत्महत्या की तफ्तीश जारी


 मिर्जापुर पेड़ से लटकी मिली भाई-बहन की लाश, पहुंची पुलिस



हत्या-आत्महत्या की तफ्तीश जारी



उत्तर प्रदेश के मिजार्पुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के निनवार उत्तर गांव में सोमवार की सुबह उस गांव के बाहर तालाब के पास आम के पेड़ से युवक और युवती के शव फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने यह दृश्य देखा तो शोर मचा दिया और कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को नीचे उतरवाया। आसपास के लोगों ने शव की शिनाख्त की। 


जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान निनवार उत्तर निवासी गोपाल दुबे (23) के रूप में हुई है। वहीं, युवती की पहचान गायत्री उर्फ गुड़िया द्विवेदी (32) पत्नी राजकिशोर निवासी सतना (मध्य प्रदेश) के रूप में की गई है। मृतका विवाहिता थी, जो गोपाल दुबे की मौसेरी बहन थी। ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।


 घटना से गांव में शोक और सन्नाटा पसरा है। ग्रामीण स्तब्ध हैं कि ऐसा आत्मघाती कदम आखिर क्यों उठाया गया? पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक व युवती का फंदे से लटका शव मिला है। जांच की जा रही है।

आजमगढ़ निजामाबाद फरिहा तेज रफ्तार ट्रक ने किशोर को कुचला, मौत दोस्तों के साथ साइकिल से जाते समय हुई घटना


 आजमगढ़ निजामाबाद फरिहा तेज रफ्तार ट्रक ने किशोर को कुचला, मौत


दोस्तों के साथ साइकिल से जाते समय हुई घटना


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौक पर रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 12 वर्षीय किशोर आयुष की जान चली गई। फरिहा पश्चिम बस्ती निवासी आयुष, पुत्र राजेश, अपने दोस्तों के साथ साइकिल से फरिहा चौक की ओर जा रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए एक ट्रक ने उसे कुचल दिया।


हादसा इतना भीषण था कि आयुष ट्रक के पहियों के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस बुलाकर उसे रानी के सराय अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद आयुष की जान नहीं बच सकी।


हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी। निजामाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


आयुष की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फरिहा चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने और ऐसे हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Sunday, 13 April 2025

जौनपुर थाना सरपतहाँ, एसओजी व सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रुप से हत्या की घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार


 जौनपुर थाना सरपतहाँ, एसओजी व सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रुप से हत्या की घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश, जौनपुर पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में प्र0नि0 अमित कुमार सिंह मय हमराह व एसओजी टीम उ0नि0 मनोज कुमार सिंह मय टीम तथा सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 मनोज ठाकुर मय टीम के अथक प्रयास से हत्या करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


दिनांक-08.04.2025 अभिय़ुक्तगणो द्वारा मुकदमा वादी अनुपम शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा निवासी उपाध्यायपुर थाना सरपतहाँ जौनपुर के भाई अनुराग शर्मा उम्र करीब 32 वर्ष की हत्या कर दी गई थी, जिसके उपरांत वादी उपरोक्त के तहरीर पर थाना सरपतहाँ जौनपुर पर मु0अ0सं0-76/25 धारा 191(2),103(1),238,61(2) BNS का अभिय़ोग 1. परमेश यादव पुत्र जवाहिर यादव निवासी धिरौली नानकार थाना खुटहन जौनपुर  2. पंकज सिंह पुत्र अध्या सिंह नि0 फतेहगढ़ थाना खुटहन जौनपुर के विरूद्व पंजीकृत किया गया,  विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियुक्त मनोज बिन्द पुत्र रामआसरे बिन्द निवासी भिवरहा खुर्द थाना खुटहन जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष, 2. शिवम यादव पुत्र हीरालाल यादव निवासी भिवरहा कला थाना सरपतहां जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष का नाम साक्ष्य़ संकलन व सीडीआर के माध्यम से प्रकाश में आया। आज दिनाँक-13.04.2025 को समय 09.05 बजे पट्टीनरेन्द्रपुर के पास से मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1. मनोज बिन्द पुत्र रामआसरे बिन्द निवासी भिवरहा खुर्द थाना खुटहन जौनपुर 2. शिवम यादव पुत्र हीरालाल यादव निवासी भिवरहा कला थाना सरपतहां जौनपुर, 3. परमेश यादव पुत्र जवाहिर यादव निवासी धिरौली नानकार थाना खुटहन जौनपुर को गिरफ्तार किया गया।



गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. मनोज बिन्द पुत्र रामआसरे बिन्द निवासी भिवरहा खुर्द थाना खुटहन जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष।

2. शिवम यादव पुत्र हीरालाल यादव निवासी भिवरहा कला थाना सरपतहां जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष। 

3. परमेश यादव पुत्र जवाहिर यादव निवासी धिरौली नानकार थाना खुटहन जौनपुर उम्र करीब 40 वर्ष।


आपराधिक इतिहास का विवरण-

1.मनोज बिन्द पुत्र रामआसरे बिन्द निवासी भिवरहा खुर्द थाना खुटहन जौनपुर

1. मु0अ0सं0 076/25   धारा  191(2),103(1),238,61(2) BNS थाना सरपतहां जौनपुर।

2.शिवम यादव पुत्र हीरालाल यादव निवासी भिवरहा कला थाना सरपतहां जौनपुर

1. मु0अ0सं0 076/25 धारा  191(2),103(1),238,61(2) BNS थाना सरपतहां जौनपुर। 

3.परमेश यादव पुत्र जवाहिर यादव निवासी धिरौली नानकार थाना खुटहन जौनपुर

1. मु0अ0सं0 076/25   धारा  191(2),103(1),238,61(2) BNS थाना सरपतहां जौनपुर।

2. मु0अ0सं0-10/2020 धारा  201, 302, 34 भादवि थाना खुटहन जनपद जनपुर।


बरामदगी का विवरण-

1. एक डण्डा(लकड़ी का), दो शराब की खाली बोतल, एक दवाई का कटा हुआ पत्ता।


गिरफ्तारी टीम का विवरण-

1. प्र0नि0 अमित कुमार सिंह थाना सरपतहां जनपद जौनपुर ।

2. उ0नि0 रितेश कुमार द्विवेदी, उ0नि0 प्रद्युम्नमणि त्रिपाठी, हे0का0 धर्मेन्द्र गिरी, का0 ओम प्रकाश यादव, का0 शरद वैश्य, का0 अंकित कुमार राय थाना सरपतहां जनपद जौनपुर।

3. उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, उ0नि0 अनिल कुमार, हे0का0 जितेन्द्र सिंह, हे0का0 औरंगजेब खान, हे0का0 अमरेन्द्र यादव, हे0का0  दिनेश सरोज, का0 अंकित सिंह, का0 बसन्त कुमार, एसओजी टीम जनपद जौनपुर।

4. प्र0नि0 सर्विलांस मनोज ठाकुर, का0 बसन्त कुमार सर्विलास टीम जौनपुर।


https://youtu.be/qiGnDT96Myk?si=TUmtxE-Bmhjyum15

हापुड़ 4 सेकंड में मारे 7 थप्पड़ महिला ने बूथ में घुसकर टोल कर्मी को पीटा


 हापुड़ 4 सेकंड में मारे 7 थप्पड़



महिला ने बूथ में घुसकर टोल कर्मी को पीटा



उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर उस समय हंगामा हो गया जब गाजियाबाद की ओर से कार में आई एक महिला ने टोल बूथ में घुसकर टोल कर्मी के साथ मारपीट कर दी। इस मामले की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं,सोशल मीडिया पर एक फोटो वायल हो रहा है, जिसमें टोल कर्मी महिला व अन्य से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।


 टोल प्रबंधन के अनुसार घटना के दौरान टोल पर फास्टैग की राशि खत्म होने के कारण महिला से नकद टोल मांगा गया था, जिससे वह भड़क गई। गुस्साई महिला ने टोल कर्मी से बहस करते हुए उस पर थप्पड़ों की बरसात कर दी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। घटना के बाद टोल कर्मियों में आक्रोश फैल गया। टोल प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली में तहरीर दी है और आरोपी महिला पर कार्रवाई की मांग की है। 


टोल के सहायक प्रबंधक नितिन राठी ने बताया कि टोल नियमों के अनुसार फास्टैग में बैलेंस न होने पर नकद टोल लिया जाता है, लेकिन महिला ने नियमों की अनदेखी कर टोल कर्मी पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि टोल कर्मियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की गई है। सीओ अनिता चौहान का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Saturday, 12 April 2025

अयोध्या पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर 5 साल के मासूम को दी रूह कंपाने वाली मौत


 अयोध्या पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर 5 साल के मासूम को दी रूह कंपाने वाली मौत



उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक युवक ने शनिवार को अपनी पत्नी एवं पांच वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के बछड़ा सुल्तानपुर स्थित शिवपुरी कॉलोनी की है। मूल रूप से असम के बरपेटा जिले के सारथी बारी थाना क्षेत्र स्थित खुदरो फलादी गांव निवासी शाहजान खंडकर अपने परिवार के साथ बछड़ा सुल्तानपुर में रहता था। वह कबाड़ बीनने का काम करता था।


बताया गया कि शाहजान की किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि उसने अपनी पत्नी नेशिया बेगम (35) की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। इसके बाद पांच वर्षीय बेटे साहादकर खंडकर को गला दबाकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।


सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी मधुबन सिंह एवं नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आजमगढ़ सिधारी सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने घेरा एसएसपी का आवास दलित युवक की हत्या को लेकर गुस्सा फूटा, पुलिस ने दिया आश्वासन


 आजमगढ़ सिधारी सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने घेरा एसएसपी का आवास



दलित युवक की हत्या को लेकर गुस्सा फूटा, पुलिस ने दिया आश्वासन


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में दलित युवक संतोष कुमार की हत्या के मामले में शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने एसपी आवास का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हालांकि, परिजन एसपी से मुलाकात नहीं कर सके। मौके पर पहुंची सिधारी थाने की पुलिस ने आश्वासन देकर उन्हें शांत किया और घर भेज दिया।


जाफरपुर गांव निवासी फूलमती ने बताया कि 30 मार्च 2025 को उन्होंने सिधारी थाने में तहरीर दी थी, जिसमें पुरानी रंजिश के चलते सुरेश, हरिनंद और लल्लू पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस घटना में उनके बेटे संतोष कुमार को पेट में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। इलाज के दौरान 9 अप्रैल 2025 को अस्पताल में संतोष की मौत हो गई।


परिजनों का आरोप है कि हत्या के तीन दिन बाद भी सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। इससे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को एसपी आवास पर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही सिधारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का भरोसा देकर भीड़ को तितर-बितर किया।


सिधारी थानाध्यक्ष शशि चंद चौधरी ने बताया कि एक आरोपी सुरेश को शुक्रवार को हरबंशपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

बदायूं महिला आईपीएस अधिकारी से सोशल मीडिया पर अभद्र चैट भारी मात्रा में पहुंची फोर्स में घर को चारों तरफ से घेरा युवक को हिरासत में लेकर गई थाने, लेकिन छोड़ा...


 बदायूं महिला आईपीएस अधिकारी से सोशल मीडिया पर अभद्र चैट


भारी मात्रा में पहुंची फोर्स में घर को चारों तरफ से घेरा


युवक को हिरासत में लेकर गई थाने, लेकिन छोड़ा...



उत्तर प्रदेश के बदायूं में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नोएडा से कई गाड़ियों में भर पुलिस फोर्स बदायूं पहुंच गई। इतनी बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स देखकर लोग हैरान रह गए। पुलिस ने एक घर को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। दरअसल नोएडा की दादरी थाना पुलिस आधा दर्जन गाड़ियों के साथ बदायूं के एक युवक को गिरफ्तार करने पहुंची थी। मूसाझाग थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गुलड़िया के रहने वाले अभिषेक पटेल पर नोएडा में तैनात एक महिला आईपीएस अधिकारी से सोशल मीडिया पर अभद्र चैट करने का आरोप लगा है। युवक ने किसी तरह महिला अधिकारी का मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया था और लगातार उन्हें मैसेज करता रहा।


अधिकारी की शिकायत पर दादरी पुलिस ने सर्विलांस और एसओजी की मदद से युवक की जानकारी जुटाई और मूसाझाग पुलिस की सहायता से दादरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। भारी पुलिस बल को देखकर नगर पंचायत में दहशत फैल गई। पुलिस ने अभिषेक के घर को चारों तरफ से घेर लिया और बिना किसी को कुछ समझने का मौका दिए युवक को हिरासत में ले लिया। मोहल्ले के लोगों ने कुछ पूछने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के रवैये को देखकर कोई सामने नहीं आया।


पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से ग्रामीण हैरान रह गए। मामले में मूसाझाग थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि युवक एक महिला आईपीएस अधिकारी के सोशल अकाउंट पर आपत्तिजनक चैट करता था। शिकायत के आधार पर दादरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। दादरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद माफीनामा लेकर छोड़ दिया गया है।