Friday, 2 October 2026

जौनपुर थाना नेवढ़िया पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 3 अभि0/अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 डण्डा, 01 राड बरामद


 जौनपुर थाना नेवढ़िया पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 3 अभि0/अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 डण्डा, 01 राड बरामद


उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के थाना नेवढ़िया क्षेत्र मे दिनांक 02.10.2026 को वादी ने थाने पर उपस्थित होकर लिखित तहरीर दी कि तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान पूड़ी घर ले जाने से मना करने के विवाद को लेकर अभियुक्तगण ने उनके भाई सूरज गौतम पुत्र ओमप्रकाश गौतम को जान से मारने की नीयत से गाली-गलौज करते हुए मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने आईं उनकी चाची सुदेवी तथा चाचा जयप्रकाश गौतम को भी मारा-पीटा, जिससे उन्हें गम्भीर चोटें आईं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नेवढ़िया पर मु0अ0सं0-246/2026 अंतर्गत धारा 109(1),115(2),352,351(3),3(5) बीएनएस बनाम 1. अंकित कुमार गौतम पुत्र रविन्द्र गौतम, 2. विकास गौतम पुत्र रविन्द्र गौतम, तथा 3. दुलारी देवी उर्फ शारदा देवी पत्नी रविन्द्र गौतम, निवासीगण ग्राम गद्दीपुर, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष नेवढ़िया, के नेतृत्व में थाना नेवढ़िया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.10.2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-246/2026, अंतर्गत धारा 109(1),115(2),352,351(3),3(5) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों एवं अभियुक्ता—1. अंकित कुमार गौतम पुत्र रविन्द्र गौतम, 2. विकास गौतम पुत्र रविन्द्र गौतम, तथा 3. दुलारी देवी उर्फ शारदा देवी पत्नी रविन्द्र गौतम, निवासीगण ग्राम गद्दीपुर, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर अढ़नपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद डण्डा एवं 01 अदद रॉड बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों एवं अभियुक्ता को माननीय न्यायालय भेजा गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्तागण -

1. अंकित कुमार गौतम पुत्र रविन्द्र गौतम निवासी ग्राम गद्दीपुर थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर। 

2. विकास गौतम पुत्र रविन्द्र गौतम निवासी ग्राम गद्दीपुर थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर।

3. दुलारी देवी उर्फ शारदा देवी पत्नी रविन्द्र गौतम निवासी ग्राम गद्दीपुर थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर।


पंजीकृत अभियोग-

1. मु0अ0सं0-246/2026 अंतर्गत धारा 109(1),115(2),352,351(3),3(5) बीएनएस थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर


बरामदगी का विवरण- 

घटना मे प्रयुक्त 01 डण्डा, 01 राड बरामद किया गया।



गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -

1. उ0नि0 सुग्रीव प्रसाद गुप्ता, चौकी प्रभारी भाऊपुर थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर।

2. हे0का0 अरविन्द कुमार, चौकी भाऊपुर, थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर।

3. रि0का0 अक्षय सिंह चौकी भाऊपुर, थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर।

4. रि0म0का0 निधि चौरसिया, थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर।

No comments:

Post a Comment