Saturday, 4 October 2025

कानपुर देहात जीजा-साली के प्रेम का दुखद अंत, जंगल में मिले क्षत-विक्षत शव प्रेम प्रसंग के चलते घर से लापता हुए थे दोनों, पुलिस की लापरवाही पर एसओ निलंबित


 कानपुर देहात जीजा-साली के प्रेम का दुखद अंत, जंगल में मिले क्षत-विक्षत शव



प्रेम प्रसंग के चलते घर से लापता हुए थे दोनों, पुलिस की लापरवाही पर एसओ निलंबित



उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां जीजा और उसकी नाबालिग साली के बीच प्रेम प्रसंग का दुखद अंत हुआ। देवराहट थाना क्षेत्र के बेड़ौवा गांव से 25 सितंबर 2025 को लापता हुए 25 वर्षीय उमाकांत निषाद और उनकी 16 वर्षीय साली के शव गुरुवार को मूसानगर थाना क्षेत्र के किशवा दुरौली गांव के जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिले। आशंका है कि दोनों ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की, और शवों को जंगली जानवरों ने नोंचा। मौके से सल्फास की गोलियां और दो गिलास बरामद हुए हैं।


मिली जानकारी के अनुसार उमाकांत की शादी तीन साल पहले किशवा दुरौली गांव की रिंकी उर्फ रूपम से हुई थी। इस दौरान उनके साली से प्रेम संबंध बन गए, जिसे लेकर परिजनों ने किशोरी का रिश्ता तोड़ दिया था। इसके बाद किशोरी डेढ़ साल से अपने दादा रामदीन के पास बेड़ौवा गांव में रह रही थी। 25 सितंबर 2025 को उमाकांत किशोरी को अपने साथ ले गया। परिजनों ने 30 सितंबर 2025 को देवराहट पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शव मिलने के बाद पुलिस की लापरवाही सामने आने पर एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने एसओ देवराहट को निलंबित कर दिया। सीओ भोगनीपुर संजय सिंह और एसओ मूसानगर काली चरण ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

संभल पत्नी ने प्रेम संबंधों के शक में पति का गुप्तांग काटा 5 माह पुरानी शादी में चल रहे तनाव ने लिया खौफनाक मोड़


 संभल पत्नी ने प्रेम संबंधों के शक में पति का गुप्तांग काटा



5 माह पुरानी शादी में चल रहे तनाव ने लिया खौफनाक मोड़


उत्तर प्रदेश के संभल जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर में शुक्रवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। प्रेम संबंधों के शक में पत्नी ने अपने पति पर ब्लेड से हमला कर उसका गुप्तांग काट दिया। गंभीर रूप से घायल पति को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।


पुलिस के अनुसार, गांव दौलतपुर निवासी राजू, पुत्र महीपाल, की शादी पांच माह पहले बदायूं जिले के थाना सहसवान के गांव मिर्जापुर की एक युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच प्रेम संबंधों को लेकर आपसी मतभेद चल रहे थे। शुक्रवार रात दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट तक जा पहुंचा। बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद राजू सो गया, तभी गुस्से में आकर पत्नी ने ब्लेड से उस पर हमला कर दिया। युवक की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ रेफर किया गया।


 थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि यह पति-पत्नी के बीच का आपसी विवाद है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है और लोग इस क्रूर वारदात को लेकर हैरान हैं।

Friday, 3 October 2025

आजमगढ़ बिलरियागंज पुलिस मुठभेड़ में 25,000 का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार पशु चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त पर कार्रवाई 30 आपराधिक मामलों में वांछित, हथियार और नकदी बरामद


 आजमगढ़ बिलरियागंज पुलिस मुठभेड़ में 25,000 का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार


पशु चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त पर कार्रवाई


30 आपराधिक मामलों में वांछित, हथियार और नकदी बरामद



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 25,000 रुपये का इनामी बदमाश आदिल पुत्र निजामुद्दीन उर्फ भरतूल घायल हो गया। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे तत्काल सीएचसी बिलरियागंज ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के कारण जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर किया गया।


पुलिस ने आदिल के कब्जे से एक .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक मोबाइल फोन, एक अपाची मोटरसाइकिल और 2000 रुपये नकद बरामद किए। अभियुक्त के खिलाफ आजमगढ़ के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, डकैती, गौतस्करी, गौवध, गैंगस्टर एक्ट और अवैध हथियार रखने जैसे 30 मुकदमे दर्ज हैं। यह मुठभेड़ 18 अक्टूबर 2024 को बिलरियागंज के बसिला गांव में भैंस चोरी की घटना से जुड़े मामले में हुई, जिसमें आदिल वांछित था।


मामले की शुरुआत तब हुई, जब सोनी यादव ने 18 अक्टूबर 2024 को बिलरियागंज थाने में अपनी भैंस चोरी की शिकायत दर्ज की थी। इस आधार पर मुकदमा संख्या 373/24 धारा 303(2) बीएनएस में दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की तलाश तेज की। 2 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर जगजीवनपुर नहर तिराहे के पास पुलिस ने घेराबंदी की। आदिल ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की आत्मरक्षार्थ गोलीबारी में वह घायल हो गया।


थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 321/25 धारा 109 बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज किया गया है। पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों के साथ मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि प्रभावी पैरवी के जरिए दोषी को सजा दिलाई जा सके।

जौनपुर थाना गौराबादशाहपुर, केराकत व एसओजी की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ अन्तर्जनपदीय चोरों के गिरोह का गैंगलीडर महेन्द्र मौर्या सहित एक सह अभियुक्त घायल, 3 अन्य सहअभियु्क्त गिरफ्तार, कब्जे से 4 पहिया वाहन, तमंचा कारतूस व नकदी बरामद, 15 से अधिक चोरी की घटनाओं का अनावरण


 जौनपुर थाना गौराबादशाहपुर, केराकत व एसओजी की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़


अन्तर्जनपदीय चोरों के गिरोह का गैंगलीडर महेन्द्र मौर्या सहित एक सह अभियुक्त घायल, 3 अन्य सहअभियु्क्त गिरफ्तार,


 कब्जे से 4 पहिया वाहन, तमंचा कारतूस व नकदी बरामद, 15 से अधिक चोरी की घटनाओं का अनावरण


उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में दिनांक 02.10.2025 को अपराध एवं अपराधियों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर मय टीम गौराबादशाहपुर क्षेत्र में भ्रमणशील थे, तभी मुखबिर खास द्वारा बताया गया कि काली रंग की चार चक्का गाडी औरा इस समय चौकी धरसण्ड ग्राम सभा के तरफ गयी है जो विथार ग्राम सभा भी आ सकती है, कई चक्कर इन दोनों ग्रामों मे लगा चुके है, वह लोग संदिग्ध है तथा बडी वारदात करने के फिराक में है। इस सूचना को सही मानते हुए थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर द्वारा जरिये उचित माध्यम थानाध्यक्ष केराकत मय टीम व एसओजी टीम जौनपुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर को अवगत कराया गया उपरोक्त टीम थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर से आकर मिली। 


पुलिस टीम को दो भागों मे बांटकर चौकी धरसण्ड ग्राम सभा मोड पर मय मुखबीर खास सरकारी गाडियों को सडक किनारे झाड की आड में खडी कर उक्त काली गाडी का इन्तजार करने लगे कि थोडी ही देर मे एक चार चक्का गाडी चौकी धरसण्ड ग्राम सभा की ओर से आते दिखी जिसे टार्च की रोशनी से रूकने का इशारा किया गया। पुलिस वालो को भारी संख्या मे देखकर चालक चार पहिया वाहन को तत्काल वैक गेयर लगाकर पीछे भागना चाहा कि चार पहिया वाहन धान के खेत में उतर गयी तथा फस गयी।


 बदमाश अपने को घिरा देखकर जान मारने की नियत से फायर करने लगे, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में संतुलित फायरिंग की गयी तो दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। शेष 03 अभियुक्तगण की गिरफ्तारी कर थाना स्थानीय पर लाया गया। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त अन्तर्जनपदीय शातिर चोर है, जिनके द्वारा जौनपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, प्रतापगढ व अन्य जनपदों में आपराधिक घटनाएं की गई है। अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी से इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा।


नाम व पता घायल /गिरफ़्तार अभियुक्त व आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार-


1.महेन्द्र मौर्या पुत्र स्व0 रामअवतार निवासी सोभीपुर थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर (घायल/गिरफ्तार)


1.मु0अ0सं0-82/19 धारा-380/41/457 आईपीसी थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 

2.मु0अ0सं0-68/22 धारा-411/414 आईपीसी थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ। 

3.मु0अ0सं0-227/24 धारा-305ए/317(2)/317(4)/317(5)/331(4) बीएनएस थाना फूलपुर जनपद वाराणसी। 

4.मु0अ0सं0-270/24 धारा-305ए/317(2)/317(4)/317(5)/331(4) बीएनएस थाना फूलपुर जनपद वाराणसी।

5.मु0अ0सं0-272/24 धारा-305ए/317(2)/317(4)/317(5)/331(4) बीएनएस थाना फूलपुर जनपद वाराणसी।

6.मु0अ0सं0-178/23 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर। 

7.मु0अ0सं0-497/22 धारा-380/411/457 आईपीसी थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर।

8.मु0अ0सं0-129/23 धारा-380/411/457 आईपीसी थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर।

9.मु0अ0सं0-225/25 धारा-109(1)/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।


2.चन्दन सेठ पुत्र घनश्याम सेठ निवासी बेलापार नौपेडवा थाना बक्सा जौनपुर (घायल/गिरफ्तार)

1.मु0अ0सं0-207/19 धारा-447/504/506 आईपीसी थाना बेलापार थाना बक्शा जनपद जौनपुर। 

2.मु0अ0सं0-239/24 धारा-13 जुआ अधिनियम थाना बक्शा जनपद जौनपुर।  

3.मु0अ0सं0-227/24 धारा-305ए/317(2)/317(4)/317(5)/331(4) बीएनएस थाना फूलपुर जनपद वाराणसी। 

4.मु0अ0सं0-270/24 धारा-305ए/317(2)/317(4)/317(5)/331(4) बीएनएस थाना फूलपुर जनपद वाराणसी।

5.मु0अ0सं0-272/24 धारा-305ए/317(2)/317(4)/317(5)/331(4) बीएनएस थाना फूलपुर जनपद वाराणसी।

6.मु0अ0सं0-274/24 धारा-305ए/317(2)/317(4)/317(5)/331(4) बीएनएस थाना फूलपुर जनपद वाराणसी।

7.मु0अ0सं0-225/25 धारा-109/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।


3.राज सोनी उर्फ रजत सोनी पुत्र राजकुमार सोनी निवासी खजरौटी थाना मछलीशहर जौनपुर (गिरफ्तार)

1.मु0अ0सं0-227/24 धारा-305ए/317(2)/317(4)/317(5)/331(4) बीएनएस थाना फूलपुर जनपद वाराणसी। 

2.मु0अ0सं0-270/24 धारा-305ए/317(2)/317(4)/317(5)/331(4) बीएनएस थाना फूलपुर जनपद वाराणसी।

3.मु0अ0सं0-272/24 धारा-305ए/317(2)/317(4)/317(5)/331(4) बीएनएस थाना फूलपुर जनपद वाराणसी।

4.मु0अ0सं0-274/24 धारा-305ए/317(2)/317(4)/317(5)/331(4) बीएनएस थाना फूलपुर जनपद वाराणसी।

5.मु0अ0सं0-225/25 धारा-109/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।


4.सूरज यादव उर्फ लल्लू पुत्र अशोक यादव निवासी उटरूखुर्द थाना बक्शा जौनपुर (गिरफ्तार)

1.मु0अ0सं0-82/23 धारा 380/411/457 आईपीसी थाना बदलापुर जौनपुर। 

2.मु0अ0सं0-236/21 धारा 323/504/506/325 आईपीसी व 3(2)5ए एससी एसटी एक्ट थाना बक्शा जौनपुर।

3.मु0अ0सं0-363/22 धारा 120 बी /380/411 आईपीसी थाना बक्शा जौनपुर।

4.मु0अ0सं0-33/25 धारा 115(2)/351(3)/352 बीएनएस व 3(2)5ए एससी एसटी एक्ट थाना बक्शा जौनपुर। 

5.मु0अ0सं0-108/18 धारा 147/323/325/504/506 आईपीसी थाना बक्शा जनपद जौनपुर ।

6.मु0अ0सं0-28/22 धारा 147/323/324/504/506 आईपीसी थाना बक्शा जनपद जौनपुर। 

7.मु0अ0सं0-164/23 धारा 308/323/504/506 आईपीसी थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर। 

8.मु0अ0सं0-272/24 धारा 305ए/317(2)/317(4)/317(5)/331(4) बीएनएस थाना फूलपुर जनपद वाराणसी।

9.मु0अ0सं0-210/24 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिकरारा जनपद जौनपुर 

10.मु0अ0सं0-270/24 धारा 305ए/317(2)/317(4)/317(5)/331(4) बीएनएस थाना फूलपुर जनपद वाराणसी।

11.मु0अ0सं0-225/25 धारा 109/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।


5.ऋषि साहू पुत्र स्व0 राजेश साहू निवासी ईशापुर थाना कोतवाली जनपद जौनपुर (गिरफ्तार)

1.मु0अ0सं0 225/25 धारा 109/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।


 बरामदगी का विवरण-

1.दो अवैध तमंचा .315 बोर मय 02 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस .315  बोर।

2.एक चार पहिया वाहन नं0 UP 62 BF0824।

3.दो लाख चौहत्तर हजार रूपया नगद।


मुठभेड़ टीम/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- 

1.थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर प्रवीण यादव मय टीम 

2.थानाध्यक्ष केराकत त्रिवेणी सिंह मय टीम 

3.एसओजी टीम जनपद जौनपुर  

4.एसओजी गामा टीम जनपद जौनपुर

Wednesday, 1 October 2025

जौनपुर सुहाग रात के बाद बुजुर्ग की हुई मौत, गांव में सनसनी कोर्ट मैरिज के बाद मंदिर में रचाई थी शादी, भतीजों ने रोका अंतिम संस्कार


 जौनपुर सुहाग रात के बाद बुजुर्ग की हुई मौत, गांव में सनसनी


कोर्ट मैरिज के बाद मंदिर में रचाई थी शादी, भतीजों ने रोका अंतिम संस्कार



उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 75 वर्षीय संगरू राम ने 35 वर्षीय मनभावती से सोमवार को कोर्ट मैरिज की और फिर मंदिर में शादी रचाई। संगरू की पहली पत्नी की एक साल पहले मृत्यु हो चुकी थी, और उनकी कोई संतान नहीं थी। वे अकेले खेती करके जीवन यापन कर रहे थे। दूसरी ओर, मनभावती की भी यह दूसरी शादी थी, और उनकी पहली शादी से दो बेटियां और एक बेटा है। मनभावती ने बताया कि संगरू ने उनसे वादा किया था कि वे उनके बच्चों की जिम्मेदारी उठाएंगे और उन्हें केवल घर संभालना होगा।


शादी के बाद रात में संगरू और मनभावती देर तक बातें करते रहे। मंगलवार सुबह अचानक संगरू की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना ने गांव में सनसनी फैला दी। संगरू के भतीजों ने इस मामले को संदिग्ध मानते हुए अंतिम संस्कार रोक दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि सुहाग रात के बाद अचानक तबीयत खराब होने से संगरू की मृत्यु हुई। इस घटना ने पूरे गांव में चचार्ओं का दौर शुरू कर दिया है।

आजमगढ़ अहरौला भाग रहे प्रेमी युगल को पकड़कर ग्रामीणों ने दबोचा जमकर हुई धुनाई, फिर राम जानकी मन्दिर में करा दी शादी


 आजमगढ़ अहरौला भाग रहे प्रेमी युगल को पकड़कर ग्रामीणों ने दबोचा


जमकर हुई धुनाई, फिर राम जानकी मन्दिर में करा दी शादी



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के रूपाईपुर गांव के मंगलवार को ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए प्रेमी युगल की बुधवार को माहुल के राम जानकी मन्दिर में शादी करा दी। उसके बाद प्रेमी उसे अपने घर लेकर चला गया।


पवई थाना क्षेत्र के मंझरिया निवासी सुशील राजभर अहरौला थाना क्षेत्र के मियापुर निवासिनी अपनी प्रेमिका काजल को लेकर बाइक से भाग रहा था और क्षेत्र के रूपाईपुर गांव के पास ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया साथ में सुशील का दोस्त संजय राजभर था। ग्रामीणों ने इन दोनों की धुनाई करने के बाद माहुल पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने दोनों के अभिभावकों को बुला कर उन्हें सुपुर्द कर दिया था। बुधवार दोपहर में दोनों के स्वजन और गांव के संभ्रांत व्यक्तियों के सामने इन दोनों ने माहुल के राम जानकी मंदिर में सिंदूरदान के बाद वरमाला पहना कर शादी कर लिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान कोरार्घाटमपुर संतोष यादव, सतीश सिंह, विजय यादव शेर बहादुर यादव आशीष सिंह, इसरार अहमद, अर्जुन राजभर, दिलीप सिंह, विनोद राजभर, हरिकेश गुप्ता के साथ ही दोनो गांव के लोग उपस्थित रहे।

आजमगढ़ फूलपुर अमृत सरोवर में मछली मारने गए 2 छात्रों की डूबने से मौत परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा


 आजमगढ़ फूलपुर अमृत सरोवर में मछली मारने गए 2 छात्रों की डूबने से मौत



परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी शाहपुर गांव में अमृत सरोवर में मछली मारने गए दो छात्रों, फरहान (12 वर्ष) और माजिद (17 वर्ष) की डूबने से दुखद मौत हो गई। इस हादसे की खबर सुनकर दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंप दिए।


हाजीपुर तकिया निवासी फरहान, पुत्र बदरे आलम, और माजिद, पुत्र मो. शरीफ, गुरुवार को अंबारी शाहपुर के अमृत सरोवर में मछली मारने गए थे। मछली मारते समय फरहान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में माजिद भी गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। फरहान कक्षा 6 और माजिद कक्षा 11 का छात्र था। फरहान चार भाइयों में सबसे बड़ा था, जबकि माजिद चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। माजिद के पिता रोजी-रोटी के लिए विदेश में रहते हैं, जबकि फरहान के पिता घर पर ही थे। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंप दिए। फरहान का अंतिम संस्कार देर रात कर दिया गया, जबकि माजिद के पिता के विदेश से लौटने के बाद उनका अंतिम संस्कार होगा। फूलपुर कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि परिजनों की इच्छा पर पोस्टमॉर्टम नहीं किया गया और पंचनामा के बाद शव सौंप दिए गए।