Wednesday, 17 September 2025

आजमगढ़ दीदारगंज अवैध अस्पताल, मेडिकल स्टोर और बीस्सी के जरिए लोगों को बनाता था शिकार अवैध वित्तीय धंधों में फंसाकर दी थी आत्महत्या की धमकी मुख्य अभियुक्त मधुकर मिश्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ दीदारगंज अवैध अस्पताल, मेडिकल स्टोर और बीस्सी के जरिए लोगों को बनाता था शिकार


अवैध वित्तीय धंधों में फंसाकर दी थी आत्महत्या की धमकी


मुख्य अभियुक्त मधुकर मिश्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में मुख्य अभियुक्त मधुकर मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त पर अवैध अस्पताल, मेडिकल स्टोर और बीस्सी के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाने का आरोप है। मधुकर मिश्रा ने मृतक शिवआसरे को धमकियों और आर्थिक दबाव के जरिए आत्महत्या के लिए मजबूर किया था।


मृतक के भाई द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, मधुकर मिश्रा और उनके सहयोगियों ने शिवआसरे को अवैध बीस्सी और अधिक ब्याज पर कर्ज देकर 20 लाख रुपये वसूले। इसके अलावा, एक ब्लैंक चेक पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाकर चेक बाउंस कराने और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। लगातार मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना से तंग आकर शिवआसरे ने 26 मई 2025 को अपनी दुकान की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में थाना दीदारगंज में मामला दर्ज किया गया था।


मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज सुबह 8:45 बजे दीदारगंज चौराहे से मधुकर मिश्रा (46 वर्ष) को गिरफ्तार किया। मधुकर, जो करुई गांव का निवासी है और कुशलगांव बाजार में सौरभ मेडिकल स्टोर संचालित करता है, के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह और कॉन्स्टेबल कृष्ण कुमार पटेल शामिल थे।

 

आजमगढ़ जीयनपुर संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में मिली नाबालिक छात्रा की लाश चाकू से रेता गया मिला गला, फोरेसिंक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी


 आजमगढ़ जीयनपुर संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में मिली नाबालिक छात्रा की लाश



चाकू से रेता गया मिला गला, फोरेसिंक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर निवासी नाबालिक छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है। घटनास्थल पर क्षेत्राधिकार सहित फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। पिता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी छोटी पुत्री ने चाकू से गला रेतकर की आत्महत्या कर ली है।


जानकारी के अनुसार आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर दाउदपुर पेट्रोल पंप के समीप रामाश्रय यादव के घर पर छोटी पुत्री दीप्ति यादव छत पर बने कमरे में शाम को लगभग 4 बजे घटना घटित हुई जिसकी सूचना जीयनपुर पुलिस को लगभग 5:30 बजे रामाश्रय यादव के द्वारा दी गई। मौके पर प्रभारी परमात्मा मिश्रा उपनिरीक्षक पवन यादव सहित जीयनपुर पुलिस बल ने पहुंचकर क्षेत्राधिकारी अनिल वर्मा को सूचना दी। वहीं घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी है और जांच में लगी हुई है।


 रामाश्रय यादव ने जीयनपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मृतक दीप्ति यादव उम्र 14 साल छत पर बने कमरे में चाकू से अपना गला रेत कर आत्महत्या कर ली है. मृतक दीप्ति यादव कक्षा 9 की छात्रा थी जो जीयनपुर कस्बा में मुबारकपुर रोड पर गुरुकुल विद्यालय में पढ़ती थी दीप्ति यादव की बड़ी बहन दीपिका यादव और एक बडा भाई आदित्य यादव हैं।


 वहीं घर पर उनकी माता शिमला यादव भी मौजूद रहीं जिनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं उक्त घटना को लेकर गांव व क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। दीप्ति यादव की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई है जिसमें जीयनपुर पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है।

बरेली बिजली विभाग के जेई पर विधवा ने लगाया शोषण का आरोप दर्ज हुआ रेप और धमकी का मुकदमा


 बरेली बिजली विभाग के जेई पर विधवा ने लगाया शोषण का आरोप



दर्ज हुआ रेप और धमकी का मुकदमा



उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर सात साल तक शारीरिक शोषण करने के आरोपी बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) मुकुल यादव के खिलाफ पारा थाने में दुष्कर्म और धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी मुकुल यादव मूल रूप से गाजियाबाद के सेक्टर-9, विजयनगर का निवासी है, जबकि पीड़िता बरेली की रहने वाली है।


पारा थाने के इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार, पीड़िता के पति की मृत्यु 2017 में हो गई थी। उनके आठ साल की बेटी है। महिला ने बताया कि मुकुल यादव बरेली में उनके मोहल्ले में किराए पर रहता था। पति की मृत्यु के बाद मुकुल ने मदद के बहाने उनके साथ नजदीकी बढ़ाई और शादी का वादा कर लिव-इन में रहने लगा। इस दौरान उसने सात साल तक महिला का शारीरिक शोषण किया और उसे नैनीताल, मसूरी व हरिद्वार जैसी जगहों पर ले गया।



मुकुल का तबादला लखनऊ के रेजीडेंसी उपकेंद्र में हो गया, जहां वह मोहान रोड स्थित कनक पैलेस शान सिटी में रहता है। महिला का आरोप है कि मुकुल ने उससे शादी की, लेकिन इसके बाद उसका व्यवहार बदल गया। वह गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। जब महिला ने उसकी दूसरी शादी का विरोध किया, तो मुकुल ने उसे बरेली के IIM रोड स्थित एक निजी होटल में बुलाया। वहां उसने महिला के फोन से तस्वीरें और वीडियो डिलीट किए, मारपीट की और उसे व उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी।


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकुल यादव के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Tuesday, 16 September 2025

मेरठ कंप्यूटर सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार पुलिस छापेमारी में 9 लड़कियां समेत 13 हिरासत में, आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद


 मेरठ कंप्यूटर सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार



पुलिस छापेमारी में 9 लड़कियां समेत 13 हिरासत में, आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद



उत्तर प्रदेश, मेरठ शहर के गढ़ रोड पर नौचंदी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बाहर से कंप्यूटर सेंटर का बोर्ड लगा एक कॉम्प्लेक्स, जो दिखने में सामान्य शिक्षण संस्थान जैसा लगता था, असल में देह व्यापार का अड्डा निकला। मेरठ पुलिस ने मंगलवार को भारी बल के साथ इस जगह पर छापेमारी की और सनसनीखेज सच्चाई सामने लाई।



सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नई सड़क, गढ़ रोड स्थित इस कॉम्प्लेक्स में दबिश दी। बाहर लगे साइनबोर्ड पर "कंप्यूटर चलाना सीखें, जॉब वर्क पाएं" लिखा था, लेकिन अंदर का नजारा पूरी तरह अलग था। पुलिस को यहां कंप्यूटर या क्लासरूम की जगह एक स्पा सेंटर मिला, जहां कथित तौर पर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 9 लड़कियों को हिरासत में लिया, जिनमें एक रिसेप्शनिस्ट भी शामिल है। इसके अलावा तीन कस्टमर और स्पा सेंटर के संचालक को भी गिरफ्तार किया गया।


 पुलिस के मुताबिक, इस अवैध धंधे को छिपाने के लिए बाहर कंप्यूटर सेंटर का बोर्ड और फोटो लगाए गए थे, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। यह कार्रवाई शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती को दर्शाती है।

आजमगढ़ पवई सड़क दुर्घटना में राजगीर की हुई मौत तेज रफ्तार बुलेट की चपेट में आने से हुआ हादसा, बुलेट सवार बुलेट सहित मौके से फरार


 आजमगढ़ पवई सड़क दुर्घटना में राजगीर की हुई मौत



तेज रफ्तार बुलेट की चपेट में आने से हुआ हादसा, बुलेट सवार बुलेट सहित मौके से फरार



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के गोधना में मंगलवार की भोर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल राजगीर शिव प्रसाद (53) की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


जानकारी के अनुसार, शिव प्रसाद पुत्र तपसी, निवासी बसही अशरफपुर और मोहम्मद शाहिद पुत्र जुम्मन, निवासी गोधना मंगलवार तड़के करीब 4 बजे बाइक से गोधना बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गोधना बाजार के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही एक बुलेट ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बुलेट सवार बाइक सहित मौके से फरार हो गया।


दुर्घटना में शिव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए जौनपुर जिले के शाहगंज ले गए, जहां से आजमगढ़ लाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। मोहम्मद शाहिद का शाहगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिव प्रसाद पेशे से राजगीर थे और घर बनाने का ठेका लिया करते थे। उनके छ: बेटे सुनील, अनिल, अजय, विजय, शिजय, विकास और चार बेटियां रीना, रविता, शकीना व प्रेमशीला हैं। पत्नी मीरा देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पवई थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात बुलेट सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

आजमगढ़ दीदारगंज, नहीं रुक रहा डॉक्टरों की लापरवाही से मौत का मामला सड़क पर दिखा आक्रोश, एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर माने परिजन


 आजमगढ़ दीदारगंज, नहीं रुक रहा डॉक्टरों की लापरवाही से मौत का मामला


सड़क पर दिखा आक्रोश, एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर माने परिजन



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में डॉक्टरों की लापरवाही से होने वाली मौत का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद के फूलपुर, लालगंज, सरायमीर सहित कई क्षेत्रों में डॉक्टरों की लापरवाही से मौत के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसी बीच दीदारगंज थाना क्षेत्र के बिहटा गांव का एक मामला सामने आया है, इलाज में लापरवाही से बच्चे की मौत होने पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया।



बता दें कि फूलपुर तहसील के बिहटा गांव निवासी 13 वर्षीय छात्र आदर्श की पागल सियार के काटने के बाद इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने स्थानीय निजी चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गद्दोपुर बाजार के पास दीदारगंज-अंबारी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक चले जाम को एसडीएम और सीओ ने समझा-बुझाकर समाप्त कराया।


जानकारी के अनुसार, ग्राम बिहटा थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ निवासी आदर्श (13), पुत्र मोहन, बीते 24 अगस्त 2025 को वह घर से बाहर किसी काम से निकला था, तभी रास्ते में एक पागल सियार ने उसे काट लिया। परिजन उसे तुरंत गद्दोपुर के एक निजी चिकित्सक जिलेदार यादव के पास ले गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर परिजनों को भरोसा दिलाया कि बालक यहीं ठीक हो जाएगा और कहीं और ले जाने की जरूरत नहीं है। परिजन डॉक्टर के भरोसे पर अन्यत्र इलाज के लिए नहीं गए।

पांच दिन पहले आदर्श की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे दोबारा उसी चिकित्सक के पास ले गए, जिन्होंने फूलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने की सलाह दी। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से वाराणसी भेजा गया। वाराणसी में भी डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। निराश परिजन आदर्श को घर ले आए, जहां सोमवार सुबह करीब 7 बजे उसकी मौत हो गई। 


आदर्श की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह 9 बजे शव को गद्दोपुर बाजार ले जाकर दीदारगंज-अंबारी मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों ने चिकित्सक जिलेदार यादव पर लापरवाही और झोलाछाप चिकित्सा का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान डॉक्टर ने अपनी दुकान बंद कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही दीदारगंज थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फूलपुर के क्षेत्राधिकारी किरन पाल सिंह और उप जिलाधिकारी अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझा-बुझाकर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया।


https://www.news9up.com/2025/09/12.html

Monday, 15 September 2025

आजमगढ़ दीदारगंज सियार के हमले में 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत मेधावी छात्र होने के नाते अपने स्कूल में काफी लोकप्रिय था मृतक, क्षेत्र में शोक की लहर


 आजमगढ़ दीदारगंज सियार के हमले में 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत 



मेधावी छात्र होने के नाते अपने स्कूल में काफी लोकप्रिय था मृतक, क्षेत्र में शोक की लहर




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के बिहटा गांव में एक हृदयविदारक घटना में 13 वर्षीय बालक आदर्श कुमार की सियार के काटने से मृत्यु हो गई। यह घटना 24 अगस्त 2025 की सुबह करीब 8:30 बजे हुई, जब आदर्श अपने घर के पास खेल रहा था। अचानक एक सियार ने उस पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह काट लिया।



मिली जानकारी के अनुसार आदर्श के परिजनों ने तुरंत उसे लालगंज अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल, आजमगढ़ रिफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी उचित इलाज न मिलने पर उसे लखनऊ भेजा गया। लखनऊ के अस्पताल में भी डॉक्टरों ने उसे आगे रिफर कर दिया। अंतत:, इलाज के अभाव में परिजन आदर्श को वापस घर ले आए। सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे आदर्श ने दम तोड़ दिया।


आदर्श अपने तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। कक्षा 4 का मेधावी छात्र होने के नाते वह अपने स्कूल में काफी लोकप्रिय था। इस घटना ने पूरे बिहटा गांव को शोक में डुबो दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।


https://www.news9up.com/2025/09/blog-post_16.html