Friday, 20 September 2024

आजमगढ़ पूर्व होते ही भाजपा नेता दिनेश लाल निरहुआ को भूल गया प्रशासन आजमगढ़ महोत्सव में नहीं दिया निमंत्रण, बिन बुलाये पहुंचे पूर्व सांसद भोजपुरी फिल्मी दुनिया के बड़े कलाकारों में से एक हैं दिनेश लाल यादव


 आजमगढ़ पूर्व होते ही भाजपा नेता दिनेश लाल निरहुआ को भूल गया प्रशासन


आजमगढ़ महोत्सव में नहीं दिया निमंत्रण, बिन बुलाये पहुंचे पूर्व सांसद


भोजपुरी फिल्मी दुनिया के बड़े कलाकारों में से एक हैं दिनेश लाल यादव



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ भाजपा के पूर्व सांसद व भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल निरहुआ को आजमगढ़ प्रशासन उनके चुनाव हारते ही भूल गया। जनपद में आयोजित हो रहे पांच दिवसीय आजमगढ़ महोत्सव में जहां विभिन्न जगहों से बड़े-बड़े कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। वहीं महोत्सव में भोजपुरी कलाकार व भाजपा के जनपद आजमगढ़ के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ को निमंत्रण न देना सवालिया निशान खड़ा कर दिया।


बताते चलें कि एक दिन पूर्व जनपद आजमगढ़ के सांसद धर्मेन्द्र यादव द्वारा आजमगढ़ महोत्सव को लेकर अधिकारियों पर बड़ा तंज कसते हुए कहा गया था कि महोत्सव में समाजवादी पार्टी के नेताओं और प्रतिनिधियों को निमंत्रण नहीं दिया, शायद अधिकारियों को इस बात का डर था कि अगर वे समाजवादी पार्टी के नेताओं को निमंत्रण देंगे तो उन पर कार्यवाई हो सकती है या उनका तबादला कर दिया जायेगा। वहीं इस मामले में आजमगढ़ के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि उनको भी कोई औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला था, लेकिन आजमगढ़ की बात है। आजमगढ़ में अच्छा कार्य हो रहा है तो वह उसमें शामिल होने से नहीं हिचकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व जो डीएम थे उन्होंने पहले जानकारी दी थी कि ऐसा कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से उनको निमंत्रण नहीं मिल पाया था। वह भी जौनपुर में अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। कल ही शूटिंग खत्म हुई है। इसलिए वह आज यहां आ गए हैं।

आजमगढ़ भाजपा नेता और कोतवाल के बीच हुई तगड़ी बहस नेता का आरोप-अखिलेश यादव का प्रतिनिधि बन कर काम कर रहे हैं कोतवाल अधिकारियों को ज्ञापन सौंप की कोतवाल को सस्पेंड करने की मांग


 आजमगढ़ भाजपा नेता और कोतवाल के बीच हुई तगड़ी बहस


नेता का आरोप-अखिलेश यादव का प्रतिनिधि बन कर काम कर रहे हैं कोतवाल


अधिकारियों को ज्ञापन सौंप की कोतवाल को सस्पेंड करने की मांग



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सपा मुखिया द्वारा साधु संतों मठाधीशों की तुलना अपराधियों से करने के बयान का एफआईआर शहर कोतवाल द्वारा न दर्ज करने से नाराज आक्रोशित भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिबंस मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधि मंडल डीएम कार्यालय पर मुख्यमंत्री एवं पुलिस अधीक्षक के नाम से ज्ञापन देने पहुंचा था। दुर्भाग्य की बात यह की उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार होते हुए भी घंटों इंतजार करने के बाद भी कोई अधिकारी भाजपा नेता का ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा, इससे नाराज भाजपा नेताओं ने डीएम कार्यालय पर सांकेतिक शांतिपूर्ण तरीके से वहां पर बैठ गए।


 हरबंस मिश्रा ने कहा बीते 5 दिनों पहले शहर कोतवाली में साधु संत मठाधीशों की तुलना अपराधियों से करने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र कोतवाल को दिया गया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई जब भी कोतवाल से बात हुई वह टालमटोल करते रहे उनका कहना था कि कि मैं एफआईआर नहीं करूंगा, हमारी शिकायत जाकर करके मुझे हटवा दीजिए। हम लोगों के डीएम कार्यालय पर बैठे होने की सूचना पर शहर कोतवाल मौके पर आए और धमकी देने लगे कि आप लोग बिना परमिशन के धरने पर बैठे हैं हमारे द्वारा बताया गया कि आज सपा कार्यकतार्ओं द्वारा ढाई सौ दो चक्के गाड़ियों का जुलूस पूरे शहर में हुडदंग मचाते चिल्लाते हुए निकला है कई जगहों पर जाम लग गया क्या उन लोगों ने परमिशन ली थी आज यह नौबत नहीं आती अगर आपके द्वारा हमारी एफआईआर दर्ज हो जाती तो हम लोग यहां नहीं बैठते। श्री मिश्रा ने कहा कि शहर कोतवाल अखिलेश यादव के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं, उनकी कार्यशैली अच्छी नहीं है। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर अधिकारीयो को भेजकर ज्ञापन लिया गया। अगर दोषी पूर्व मुख्यमंत्री के ऊपर 24 घंटे के अंदर एफआईआर नहीं दर्ज हुआ तो हम सभी लोग हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के लोग धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। 


भाजपा जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा मिथिलेश चौरसिया ने कहा यहां का जिला प्रशासन समाजवादी पार्टी के इशारे पर चलता है जिसकी वजह से आजमगढ़ की भोली भाली जनता की समस्याओं की सुनवाई थानो कोतवाली तहसीलों में नहीं होती है जिसका जीता जागता प्रमाण सारा सबूत होते हुए भी सपा मुखिया के खिलाफ शहर कोतवाल द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं किया जा रहा मजबूरन हमें न्यायपालिका का सहारा लेना पड़ेगा इसकी जांच किसी उच्च अधिकारी से कराकर हमारा एफआईआर दर्ज कर दोषी कोतवाल को तत्काल सस्पेंड किया जाए अन्यथा हम सभी लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर दोषियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करवाने को बाध्य होंगे। 


ज्ञापन देने वालों में संजीव सिंह बच्चा, रामनिवास सिंह, चंदन तिवारी, सूरज सिंह, शिवकुमार मौर्य, सतीश चौहान, जगतपाल सिंह, ओंकार पांडे, मिथिलेश चौरसिया, रविंद्र सिंह, श्रवण यादव, राम लवट राम, रामचंद्र गिरी ,रानू राजभर रहे।

लखनऊ एक आईपीएस और 7 डीएसपी के हुए तबादले आयुष श्रीवास्तव जौनपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक बने


 लखनऊ एक आईपीएस और 7 डीएसपी के हुए तबादले



आयुष श्रीवास्तव जौनपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक बने



उत्तर प्रदेश लखनऊ डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को एक आईपीएस और सात डीएसपी रैंक के सात अफसरों का तबादला कर दिया।


 डीजीपी मुख्यालय में प्रतिक्षारत चल रहे वर्ष 2021 बैच के आईपीएस आयुष श्रीवास्तव को जौनपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, पीपीएस अफसरों के तबादले में सुल्तानपुर में सीओ शिवम मिश्रा को डीजीपी मुख्यालय भेजा गया है। इसी तरह डीजीपी मुख्यालय में तैनात डीएसपी रेखा बाजपेई को प्रशिक्षण निदेशालय भेजा गया है। उप्र पावर कॉर्पोरेशन, प्रयागराज में तैनात योगेंद्र कृष्ण नारायन को हाथरस में सीओ बनाया गया है। हाथरस में तैनात गोपाल सिंह को 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद भेजा गया है।बाराबंकी में सीओ डॉ. बीनू सिंह को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स भेजा गया है। मेरठ में तैनात सौरभ सिंह को बांदा भेजा गया है। गौतमबुद्धनगर में सहायक पुलिस आयुक्त सौरभ श्रीवास्तव को बाराबंकी में तैनात किया गया है।




Thursday, 19 September 2024

शाहजहांपुर भीड़ ने प्राचीन धर्मस्थल परिसर में बनी मजार तोड़ी हंगामे के दौरान सीओ से धक्कामुक्की, तनाव


 शाहजहांपुर भीड़ ने प्राचीन धर्मस्थल परिसर में बनी मजार तोड़ी



हंगामे के दौरान सीओ से धक्कामुक्की, तनाव



उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के सिंधौली में प्राचीन धर्मस्थल में मजार को तोड़कर शिवलिंग स्थापित करने के बाद बृहस्पतिवार को सहोरा गांव में फिर से तनाव की स्थिति बन गई। लाठी-डंडे लेकर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मजार की ओर बढ़ रही भीड़ को संभालने के लिए कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। लेकिन भीड़ नहीं मानी। मजार को तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया। तब जाकर हंगामा शांत हुआ। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।


 सहोरा गांव में प्राचीन धर्मस्थल परिसर में दूसरे समुदाय की मजार बनी थी। कई साल पहले भी दोनों पक्षों में तनातनी हो गई थी। तब पुलिस ने दूसरे समुदाय के भीड़ एकत्रित करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। कुछ दिन पहले किसी व्यक्ति ने मजार पर सजावट के लिए झालर लगा दी थी। मंगलवार को लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने विरोध जताते हुए पुलिस को सूचना दी। बुधवार को उस मजार को हटाकर शिवलिंग स्थापित कर दिया गया था।


उस वक्त सूचना पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। तनाव फैलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझाया गया। गांव के रियाजुद्दीन ने पुजारी समेत कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। बाद में मजार को दोबारा से बनवा दिया गया। दीवारों पर कंटीले तार लगा दिए गए थे। इसकी जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। उन लोगों का कहना था कि मजार फिर से बनवाने के बाद शिवलिंग को हटा दिया गया है। भीड़ के आक्रोश को देखते हुए सिंधौली के साथ आसपास के थानों का पुलिस बल पहुंच गया। लोगों ने तारों को हटाकर मजार को गिरा दिया। 


सूचना पर एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो उनसे भी धक्कामुक्की की गई। एडीएम प्रशासन संजय पांडेय और एसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति है।

भदोही सपा विधायक ने कोर्ट में किया सरेंडर नौकरानी की मौत के मामले में बनाए गए हैं आरोपी


 भदोही सपा विधायक ने कोर्ट में किया सरेंडर



नौकरानी की मौत के मामले में बनाए गए हैं आरोपी



उत्तर प्रदेश भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग ने सीजेएम कोर्ट भदोही में गुरुवार को सरेंडर किया। सरेंडर करने पहुंचे विधायक की कचहरी गेट के सामने पुलिस व जिला प्रशासन की टीम के साथ धक्का मुक्की भी हुई। कोर्ट के अंदर पहुंचते ही विधायक अचेत होकर गिर गए। इसके बाद उन्हें किसी तरह होश में लाया गया। जिसके बाद कोर्ट के अंदर बयान दर्ज कराने पहुंचे।


बता दें कि विधायक आवास पर किशोरी की आत्महत्या किये जाने के बाद सपा विधायक जाहिद जमाल बेग व उनकी पत्नी सीमा बेग पर किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने और बंधुआ मजदूरी, बाल श्रम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होते ही विधायक व उनकी पत्नी आवास छोड़कर लापता हो गए थे। मामले में पुलिस उनके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इधर, गुरुवार को विधायक ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया।



https://www.news9up.com/2024/09/blog-post_60.html


https://www.news9up.com/2024/09/blog-post_86.html

आजमगढ़ दीदारगंज पत्रकार शोएब आलम की मृत्यु पर शोक सभा का हुआ आयोजन


 



आजमगढ़ दीदारगंज पत्रकार शोएब आलम की मृत्यु पर शोक सभा का हुआ आयोजन 


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दीदारगंज एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता व एक पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक शोएब आलम सरायमीर खरेवां मोड़ निवासी की 18 सितम्बर 2024 को असामयिक निधन पर मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के पुष्पनगर में तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने एक बैठक कर दिवंगत पत्रकार के निधन पर गहरा दुख ब्यक्त किया और इश्वर से प्रार्थना की कि इश्वर गतात्मा   को शांती प्रदान करे और उनके परिवार को दुख सहन करनें की शक्ती प्रदान करे। अंत में उपस्थित पत्रकारों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा।


 इस अवसर पर रामायन सिंह, दुर्गेश मिश्र, अनुराग सिंह, विजय यादव, प्रवीण यादव, बृजभान विश्वकर्मा, बृजेश सिंह, शिवम सिंह, आदर्श मिश्रा,पृथ्वीराज सिंह सहित आदि लोग उपस्थित थे।



आजमगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव की रिपोर्ट।

वाराणसी आधी रात को पुलिस बदमाशों के बीच तड़तड़ाई गोलियां


 वाराणसी आधी रात को पुलिस बदमाशों के बीच तड़तड़ाई गोलियां




उत्तर प्रदेश वाराणसी शिवपुर थाना क्षेत्र के रिंगरोड हरिपुर में बुधवार की देर रात लगभग 1:30 बजे शिवपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच से बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की फायरिंग में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान बिहार के मुंगेर निवासी गुलशन के रूप में हुई है। लूट मामले में पुलिस को आरोपी की तलाश थी। शिवपुर थाना प्रभारी उदय वीर सिंह और क्राइम ब्रांच प्रभारी मनीष मिश्रा को सूचना मिली कि लूट मामले में वांछित बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हरिहरपुर रिंग रोड से गुजरने वाला है। इस पर टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश लहूलुहान हो गया। जबकि अंधेरे का लाभ लेकर एक बदमाश फरार हो गया। क्राइम ब्रांच के अनुसार 23 जुलाई 2024 को शिवपुर थाना क्षेत्र के कानूनडीह में फाइनेंस कर्मी योगेश यादव को गोली मारकर बदमाशों ने एक लाख दो हजार नकदी और टैबलेट लूट लिया था। भदोही के औराई थाना क्षेत्र के उतरौत निवासी योेगेश यादव की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में छह अगस्त 2024 को एक बदमाश शिवा गिरफ्तार हुआ था। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस को गुलशन की तलाश थी।