Monday, 16 September 2024

आजमगढ़ मुबारकपुर विवाद के बाद युवक को मारी गोली, हुई मौत पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद पुलिस अधीक्षक सहित फोर्स मौके पर पहुंची


 आजमगढ़ मुबारकपुर विवाद के बाद युवक को मारी गोली, हुई मौत


पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस अधीक्षक सहित फोर्स मौके पर पहुंची


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के देवकली तारन में आज दोपहर में पैसे के लेन देन के विवाद में दूसरे पक्ष ने युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को इलाज के लिए मऊ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अतरडीहा निवासी तेज सिंह उम्र 32 वर्ष पुत्र ज्वाला सिंह गाय-भैंस बेचने का काम करता था। आज दोपहर करीब 1.30 थाना क्षेत्र के गोंछा के पास कुछ लोगों के साथ हुए विवाद के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे गोली मार दी। घायलावस्था में उसे एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल मऊ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

मृतक के चाचा के लड़के विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उसके भाई तेज सिंह से कुछ लोगों से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चलता था, आज उसी पैसे को देने के लिए उन लोगों द्वारा उसके भाई को बुलाया गया था, जहां विवाद के बाद उसे गोली मार दी गयी। विनोद कुमार सिंह ने बताया कि करीब 2.5 लाख रूपये की बात बतायी जा रही थी जिसमें विपक्षी द्वारा चेक दिया था लेकिन खाते में पैसे नहीं थे। 

बता दें कि घटना के समय विनोद कुमार सिंह द्वारा खुद को जनपद मुख्यालय में होना बताया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना ने बताया कि कुछ लोगों के नाम प्रकाश में आये हैं। मेरे द्वारा टीम का गठन कर दिया गया है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

आजमगढ़ बरदह कुएं में गिरने से युवक की हुई मौत बीती शाम बाउंड्री पर बैठने के दौरान बिगड़ा था संतुलन माता पिता की 3 वर्ष पूर्व हो चुकी है मौत


 आजमगढ़ बरदह कुएं में गिरने से युवक की हुई मौत


बीती शाम बाउंड्री पर बैठने के दौरान बिगड़ा था संतुलन


माता पिता की 3 वर्ष पूर्व हो चुकी है मौत



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र में बीती शाम कुएं पर बैठे युवक का संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिर गया। पड़ोसियों ने देखते ही शोर मचाया। 2 घंटे के प्रयास के बाद उसे कुएं से बाहर निकल गया। परिजन उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां डॉक्टरों से मृत्यु घोषित कर दिया।


विकास राय उम्र 35 वर्ष पुत्र स्व शंभू निवासी बकेश थाना बरदह रविवार की शाम कुएं की बाउंड्री पर बैठा था। बताया जा रहा है कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया जिससे वह कुएं में गिर गया। पड़ोसियों ने देखते ही शोर मचाया। 2 घंटे के काफी प्रयास के बाद उसे कुएं से बाहर निकल गया। लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


मृतक के माता पिता की तीन वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी है। वह चार बहनों में सबसे छोटा था। सभी बहनों की शादी हो गई थी। मृतक तीन वर्ष से घर पर रह कर खेती बारी का कार्य करता था। पत्नी नमृता राय, पुत्र रुधांश 11 वर्ष, संस्कार 09 वर्ष समेत परिजनों का रो रो के बुरा हाल रहा। वह परिवार का इकलौता सहारा था।

Sunday, 15 September 2024

भदोही हिरासत में लिया गया सपा विधायक का बेटा गिरफ्तारी के डर से अंडरग्राउंड हुए पति- पत्नी


 भदोही हिरासत में लिया गया सपा विधायक का बेटा


गिरफ्तारी के डर से अंडरग्राउंड हुए पति- पत्नी




 उत्तर प्रदेश भदोही किशोरी से उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने और बंधुआ मजदूरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद सपा विधायक जाहिद जमाल बेग और उनकी पत्नी सीमा बेग गिरफ्तारी के डर से अंडरग्राउंड हो गए। विधायक व उनकी पत्नी ने शनिवार को ही आवास छोड़ दिया। रविवार को विधायक के आवास पर पहुंची पुलिस ने विधायक के बेटे जईम बेग को हिरासत में लेकर कोतवाली आई। कोतवाली में विधायक के बेटे से पूछताछ चल रही है। विधायक के आवास पर सुबह से ही सपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। 


भदोही नगर के पचभैया वार्ड स्थित सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर बीते आठ सितंबर 2024 की रात 17 वर्षीय किशोरी ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। किशोरी बीते नौ सालों से विधायक आवास पर काम करती थी। घटना के अगले दिन श्रम विभाग, सीडब्ल्यूसी और पुलिस की टीम ने आवास से एक और नाबालिग किशोरी को बरामद किया। किशोरी के मां-बाप और परिजनों के साथ बरामद किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ बंधुआ मजदूरी, उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।


 इधर, मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही गिरफ्तारी के डर से विधायक और उनकी पत्नी आवास छोड़कर अंडरग्राउंड हो गए। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजबीर सिंह के साथ पुलिस टीम विधायक आवास पर धमक पड़ी। पुलिस ने आवास से विधायक के बेटे जईम बेग को हिरासत में ले लिया और उन्हें पूछताछ के लिए कोतवाली लेकर आई। दूसरी तरफ विधायक के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं का भी जमावड़ा है। आवास पर पुलिस का पहरा भी बढ़ा दिया गया है।


https://www.news9up.com/2024/09/blog-post_60.html

आजमगढ़ नवागत जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने ग्रहण किया कार्यभार प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित भी किये जा चुके हैं जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल


 आजमगढ़ नवागत जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने ग्रहण किया कार्यभार



प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित भी किये जा चुके हैं जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के 67वें जिलाधिकारी के रूप में 2011 बैच के आईएएस अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने रविवार शाम को पदभार ग्रहण कर लिया। ज्ञात हो कि विशाल भारद्वाज के स्थानान्तरण के बाद जनपद के नये जिलाधिकारी बने नवनीत सिंह चहल आगरा जिले से स्थानान्तरण के बाद जनपद की कमान संभाले हैं।


 इससे पहले करीब एक साल तक प्रयागराज जैसे जनपद के कमाल संभाल चुके हैं। नवनीत सिंह चहल पानीपत के रहने वाले हैं और इन्हें प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

आजमगढ़ सरायमीर मंगेतर संग गई युवती का पोखरे में मिला शव निवास प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने निकली थी घर से दशहरे बाद थी तिलक, मई 2026 में होनी थी शादी


 आजमगढ़ सरायमीर मंगेतर संग गई युवती का पोखरे में मिला शव


निवास प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने निकली थी घर से


दशहरे बाद थी तिलक, मई 2026 में होनी थी शादी



आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के कोरौली बुजुर्ग गांव के पोखरे में रविवार को साढ़े 10 बजे दिन में 16 वर्षीय बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतका सरायमीर थाना क्षेत्र के बरवा रसूलपुर गांव निवासी 16 वर्षीय अंजलि जो राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सरायमीर में कक्षा 12 की छात्रा थी। 


सूचना मिलते ही सरायमीर थाना प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियार गांव निवासी सुभाष चंद के पुत्र नीरज से करीब दो वर्ष पूर्व उसकी शादी तय हुई थी। दशहरा बाद तिलक का कार्यक्रम होना था। मई 2026 में शादी होना तय हुआ था।


बालिका के पिता राम केसर के अनुसार शुक्रवार को दिन में 12 बजे मेरी पुत्री बस्ती चौराहे पर जाति निवास प्रमाण पत्र बनवाने गई थी। वहीं से नीरज उसको अपने साथ लिवा कर कहीं चला गया। शाम तक पुत्री नहीं लौटी। रविवार को कोरौली बुजुर्ग पोखरे में उसका शव मिला। नीरज ने बताया कि मैंने शुक्रवार को शाम में ही भरौली गांव के पास उसे छोड़ कर वापस घर चला गया था। प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। आरोपित को पकड़ लिया गया है। पूछताछ हो रही है।


मृतका दो भाई एक बहन में बीच की थी। बड़े भाई अरुण पूना शहर में रहते हैं। छोटा भाई अनिल कक्षा 8 में पढ़ता है। मृतका की मां सुमित्रा , पिता राम केसर सहित स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतका के चाचा मुन्नालाल ने शनिवार को बहला फुसलाकर भगा लें जाने का आरोप लगाकर मंगेतर नीरज ग्राम मुंडियार थाना कोतवाली फूलपुर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

आजमगढ़ निजामाबाद, फरिहा पुलिस चौकी की बगल से मोटर साइकिल चोरी पुलिस की कार्य शैली पर उठे सवाल, घटना सीसीटीवी में हुई कैद


 आजमगढ़ निजामाबाद, फरिहा पुलिस चौकी की बगल से मोटर साइकिल चोरी



पुलिस की कार्य शैली पर उठे सवाल, घटना सीसीटीवी में हुई कैद



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर की दूरी से बीती रात मोटर साइकिल को चोर ने चोरी कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फरिहा गांव निवासी मोहम्मद हाशिम पुत्र अबुल कलाम फरिहा चौक पर मकान बना कर रहते है। पूरा परिवार रात के समय दरवाजा बंद करके सोया हुआ था और उनकी मोटरसाइकिल बरामदें में खड़ी थी। जब चोर घर के अंदर घुसने में असफल रहे तो बरामदे में खड़ी मोटरसाइकिल को उठा ले गए।


 चौक पर पुलिस बूथ पर पुलिस के तैनात रहते हुए भी चोरी की घटना होना पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। पीड़ित द्वारा चौकी प्रभारी को चोरी की घटना की सूचना दे दी गई है।


 इस बाबत निजामाबाद थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है मौके पर फरिहा चौकी प्रभारी को भेज दिया गया है। वही फरिहा चौकी से मात्र लगभग 50 मीटर की दूरी पर हुई चोरी की घटना ने पुलिस पर सवालिया निशान खड़ी कर दिए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि जब पुलिस चौकी के बगल में ही चोरी हो जा रही है तो अन्य जगह चोरी कि घटनाओं का होना लाजमी है।

आजमगढ़ मेंहनगर घर से लापता हुई विवाहिता परिजनों से रहती थी अलग, पति रहता है बाहर


 आजमगढ़ मेंहनगर घर से लापता हुई विवाहिता



परिजनों से रहती थी अलग, पति रहता है बाहर




उत्तर प्रदेश जनपद आजमगढ़ के मेहनगर थाना क्षेत्र के लौदह इमादपुर ग्राम निवासी रिंका देवी उम्र 28 वर्ष पत्नी सुबेदार सरोज 8 सितंबर 2024 की शाम करीब 4 बजे घर से कहीं लापता हो गई। बता दे की वह अपने ससुरालीजनों से अलग रहती थी। उसका पति सूबेदार सरोज रोजी-रोटी के सिलसिले में गुजरात प्रदेश में रहता है। उसकी अभी कोई संतान नहीं थी। परिजनों ने मेहनगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 


थाना प्रभारी मेहनगर द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने कहा कि अगर किसी को भी इस महिला के बारे में जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 9454402916 थाना प्रभारी मेंहनगर व सीओ लालगंज का मोबाइल न. 9454401303 तथा महिला के पति का मोबाइल नंबर 9919466657 पर सूचित करे।