Tuesday, 9 January 2024

एटा प्यार का दर्दनाक अंत, गार्गी की मौत के बद जिंदगी की जंग हार गया सुरजीत दोनों ने एक संग खाया था जहर


 एटा प्यार का दर्दनाक अंत, गार्गी की मौत के बद जिंदगी की जंग हार गया सुरजीत


दोनों ने एक संग खाया था जहर




उत्तर प्रदेश एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला जाटवपुरा निवासी दीपक गुप्ता के मकान में किराए पर रहने वाली नर्स गार्गी यादव निवासी मदीपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद ने अपने प्रेमी सुरजीत यादव निवासी नगला मान्धाती थाना एका के साथ विषाक्त पदार्थ खाया था। रविवार की सुबह करीब 8 बजे पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, यहां गार्गी ने दम तोड़ दिया था। जबकि सुरजीत को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया था, यहां मंगलवार तड़के लगभग 5.10 बजे सुरजीत भी जिंदगी से जंग हार गया और दम तोड़ दिया।


 मृतक के भाई अवधेश कुमार ने बताया कि पहले दिन से ही हालत गंभीर बनी हुई थी, इलाज के बाद भी कोई विशेष आराम नहीं मिल रहा था और हालत स्थिर बनी हुई थी। एनएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक पल-पल निगरानी भी कर रहे थे, लेकिन शरीर में विषाक्त पदार्थ फैल जाने से संक्रमण अधिक हो गया। यह बात चिकित्सकों ने बताई। इसके बाद इलाज लगातार चला लेकिन मंगलवार की सुबह करीब 5.10 बजे मौत हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि सुरजीत पर गांव भैंडी थाना जसराना जिला फिरोजाबाद के एक युवक की हत्या करने का आरोप लगा था, इसका मुकदमा दर्ज होने पर वांछित के रूप में अपनी प्रेमिका गार्गी के पास आकर रहने लगा था। यहां दोनों ने हत्या के मुकदमे में जेल जाने और फिर कभी नहीं मिलने की आशंकाओं के चलते विषाक्त पदार्थ शनिवार की रात किसी समय खा लिया था। रविवार की सुबह मकान मालिक ने लगातार उल्टियां होने की आवाजें सुनीं तब जाकर देखा था। लेकिन कमरा अंदर से बंद था। तब पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने दोनों का सुसाइड नोट और विषाक्त खाने से पहले का वीडियो फोन से बरामद किया था।

Monday, 8 January 2024

आजमगढ़ मुबारकपुर मांगने गई थी उधार, खाते से ले लिया गोल्ड लोन बैंक प्रबन्धक पर मिले होने का लगाया आरोप पीड़िता महिला ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप लगाई न्याय की गुहार


 आजमगढ़ मुबारकपुर मांगने गई थी उधार, खाते से ले लिया गोल्ड लोन


बैंक प्रबन्धक पर मिले होने का लगाया आरोप


पीड़िता महिला ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप लगाई न्याय की गुहार



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुलऊर की एक महिला ने पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति द्वारा बैंक मैनेजर की मिलीभगत से कूटरचित तरीके से उसके खाते से गोल्ड लोन का पैसा निकालने और धोखाधड़ी का मुकदमा कर दिये जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुलउर निवासी शशिकला पत्नी राजेन्द्र ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र में लिखा है कि वह घरेलू कार्य के लिए पड़ोसी गॉव के राजन सिंह पुत्र वंशबहादुर सिंह, ग्राम तेजपुर से पांच हजार रुपये उधार मॉगने के लिए गयी थी ,जिस पर राजन सिंह द्वारा कहा गया कि बैंक में चलो मै तुम्हे पैसा दे दूगॉ। 30 नवम्बर 2023 को यूनियन बैक कन्धरापुर, शाखा मधुबन जनपद आजमगढ़ में गयी जिसमें राजन लगभग 12 से 3.30 बजे तक बैक में बैठाये रखा औऱ राजन सिंह द्वारा बैक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बात करके फार्म लाकर जल्दी-जल्दी हस्ताक्षर करवाया गया। बैंक के कैस काउन्टर पर खड़ा कराकर बगल में ही राजन सिंह द्वारा बैक कैशियर से अधिक मात्रा में पैसा ले लिया गया।


 कैसियर द्वारा बताया गया कि यह पैसा गोल्ड लोन के माध्यम से शशिकला पत्नी राजेन्द्र के नाम से चार लाख पन्द्रह सौ रूपया कैस में जो आपके साथ राजन सिंह आये है उन्ही को दिया गया है। राजन सिंह पुत्र श्री बंशबहादुर सिंह के साथ इनका भतीजा मनीष सिंह पुत्र अशोक सिंह, ग्राम तेजपुर भी था। जब वह राजन सिंह से पूछा कि शशिकला के नाम से गोल्ड लोन क्यों लिये है, तो राजन सिंह द्वारा बताया गया है कि तुम्हारे नाम से गोल्ड लोन नहीं लिया है वह अपना सोना रखा है इसे जमा कर देगा। यही कहकर 5,000 मुझे उधार के रुप में पीड़िता को दिया गया। जब कुछ दिन बाद बैंक मैनेजर शशिकला के घर पहुंचे तो पता चला कि शशिकला के नाम से ही गोल्ड लोन है। इस सम्बन्ध में राजन सिंह से पीड़िता ने पूछा कि फर्जी तरीके से फंसाकर क्यो उसके नाम पर नकली गोल्ड रखकर पैसा लिया गया, तो उनके द्वारा कहा गया कि मुझे खेत की रजिस्टरी कराना था तो इसलिए मैंने पैसा लिया है मैं पैसा जमा कर दूँगा, मेरे द्वारा विरोध करने पर मुझे जाति सूचक शब्दों के साथ गाली देते हुए मारपीट पर उतारू हो गये। इसके बाद वह बैंक मैनेजर से मिलकर मेरे नाम कन्धरापुर थाने में फर्जी तरीके से मुकदमा करवा दिये। 


पीड़िता ने आरोप लगाया कि राजन सिंह पुत्र बंशबहादुर सिंह और बैंक मैनेजर (रोहित कुमार सिन्हा पुत्र अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, शाखा कन्धरापुर, आजमगढ़) पूर्ण रुप से मेरे खिलाफ जालसाजी किये हैं। उन्होंने इस प्रकरण की जाँच कर राजन सिंह व अन्य बैंक कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा उसके नाम से लिए गये गोल्ड लोन को राजन सिंह से जमा करवाने तथा उसके खिलाफ हुए फर्जी मुकदमें वापस लेने की मांग की है।

बरेली बैंककर्मी को दिया चाय का ऑफर, कमरे में घुसते ही की शर्मनाक हरकत 2 महिलाओं समेत 3 को भेजा जेल


 बरेली बैंककर्मी को दिया चाय का ऑफर, कमरे में घुसते ही की शर्मनाक हरकत


2 महिलाओं समेत 3 को भेजा जेल




उत्तर प्रदेश बरेली में हनी ट्रैप गिरोह ने बैंक के फील्ड ऑफिसर को अपने जाल में फंसा लिया। दो महिलाओं ने चाय के बहाने कमरे के अंदर बुलाया, फिर उससे शर्मनाक हरकत की। इसी दौरान वहां पुलिस की वर्दी में आए गिरोह के सदस्य ने बैंककर्मी को धमकाकर अपने खाते में रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़ित ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच कर हनी ट्रैप गिरोह के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उन्हें जेल भेजा गया। 


मिली जानकारी के अनुसार इज्जतनगर क्षेत्र के निवासी निजी बैंक के फील्ड ऑफिसर ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी शाखा में नवादा शेखान निवासी नेहा लोन लेने आई थी। इस वजह से वह उसे जानते थे। शुक्रवार को वह रुहेलखंड विश्वविद्यालय की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में नेहा मिल गई। उसने सहेली अलीशा के घर छोड़ने के लिए लिफ्ट मांगी। वह नेहा को लेकर नूरी नगर निवासी अलीशा के घर पहुंचे।


अलीशा ने चाय पीने की बात कहकर अंदर बुला लिया। फील्ड ऑफिसर के अंदर जाते ही दोनों महिलाएं उनसे शर्मनाक हरकत करने लगीं। उसी वक्त दो लोग खुद को पुलिसवाला बताकर अंदर आ गए। इनमें पुलिस की वर्दी पहने बब्बू ने तमंचा दिखाकर उन्हें धमकाया। उसने कहा कि तुम्हारे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। वह गिड़गिड़ाए तो आरोपियों ने मामला खत्म करने के बदले में दो लाख रुपये मांगे। आरोपियों ने रुपये नहीं देने पर दुष्कर्म के मामले में जेल भिजवाने की धमकी दी। इन लोगों ने एडवांस के तौर पर फील्ड ऑफिसर के मोबाइल से कोड स्कैन कर 25 हजार रुपये अलीशा के नंबर पर ट्रांसफर कर लिए।


 पुलिस से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। जब बैंककर्मी ने आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि ये लोग हनी ट्रैप में फंसाकर लोगों से वसूली करते हैं। इसके बाद उन्होंने बारादरी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों से पुलिस की वर्दी, तमंचा, मोबाइल व कार बरामद हुई। सोमवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों का एक साथी बदायूं निवासी जुबैर फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

आजमगढ़ सिधारी ट्रक की चपेट में आने से स्कूल प्रबन्धक की हुई मौत आज सुबह स्कार्पियो से आजमगढ़ शहर आते समय हुआ हादसा


 आजमगढ़ सिधारी ट्रक की चपेट में आने से स्कूल प्रबन्धक की हुई मौत 


आज सुबह स्कार्पियो से आजमगढ़ शहर आते समय हुआ हादसा


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के चकबिलिन्दा गांव के पास आज सुबह 08 जनवरी 2024 को ट्रक की चपेट में आने से स्कार्पियो सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


जानकारी के अनुसार सिधारी थाना क्षेत्र के हांसापुर गांव निवासी देवीलाल यादव उम्र 32 वर्ष पुत्र स्व0 चन्द्रशेखर यादव आज सुबह करीब 8 बजे अपने घर से स्कार्पियो से शहर की तरफ आ रहे थे। चकबिलिन्दा गांव के पास सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतक के पिता चन्द्रशेखर यादव पूर्व महाप्रधान थे। मृतक हांसापुर स्थित बीआरके महाविद्यालय का प्रबन्धक था।

Sunday, 7 January 2024

आजमगढ़ दीदारगंज पत्रकार मिलन व सम्मान समारोह सम्पन्न.......


 

आजमगढ़ दीदारगंज पत्रकार मिलन व सम्मान समारोह सम्पन्न.......




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ नव वर्ष पर दीदारगंज स्थित मां दुर्गा जी मैरेज हाल में जीजीएस न्यूज24 की तरफ से नव वर्ष पर पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया गया जिसमें जनपद तथा गैर जनपदों के समाचार सम्पादकों पत्रकारों ने भाग लिया कार्य के मुख्य अतिथि कृष्ण कांत मिश्र चेयरमैन ओमप्रकाश मिश्र ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्श मोलनापुर अहमद बख्श फुलेश तथा विशिष्ट अतिथि डा0अजीम अहमद चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर रहे। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0सुरेश चंद यादव विज्ञापन विभाग जीजीएस न्यूज24 के मुख्य सलाहकार ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने उपस्थित पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पत्रकार लोक तंत्र के चोथे स्तम्भ हैं जो दिन रात धूप वरसात तथा ठंढ की परवाह किए वगैर अपनी जान को जोखिम में डालकर समाचार संकलन कर समाचार पत्रों तथा न्यूज चैनलो के माध्यम से शासन प्रशासन की आवाज को जनता जनार्दन तक पहुंचाते हैं। तथा जनता जनार्दन की आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य हमारे पत्रकार भाई करते है जो स्वागत योग्य हैं। 


विशिष्ट अतिथि ने पत्रकारों के स्वास्थ्य पर चिंता ब्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में आये हुए सभी पत्रकारों का माल्यार्पण कर तथा देवर्षि नारद पत्रकार सम्मान ट्राफी एवम प्रशस्ति पत्र मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के हाथों दिया गया मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। 


इस अवसर पर बिजेंद्र बी यादव, सिद्धेश्वर पांडेय, वीरेंद्र कुमार यादव, सरफराज अहमद, रवि यादव, बृजभान विश्व कर्मा , दुर्गेश मिश्र, शिवलाल यादव, विवेकानंद पांडेय, सुमन सिंह, प्रवीण यादव,अबूतलहा, अंशू, अंशिका, अंजली, साक्षी, पृथ्वीराज सिंह आदि उपस्थित थे। कार्य क्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार यादव ने किया, कार्यक्रम की सफलता पर जीजीएस न्यूज24 के संपादक चंद्रशेखर मौर्य ने कार्यक्रम में आये हुए पत्रकार भाईयों का आभार व्यक्त किया।




आजमगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव की रिपोर्ट।

आजमगढ़ बिलरियागंज शराब माफिया की जमीन की गई कुर्क जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर हुई कार्यवाही अभियुक्त के खिलाफ दर्ज हैं 43 मुकदमे


 आजमगढ़ बिलरियागंज शराब माफिया की जमीन की गई कुर्क


जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर हुई कार्यवाही


अभियुक्त के खिलाफ दर्ज हैं 43 मुकदमे



उत्तर प्रदेश जिला मजिस्ट्रेट विशाल भारद्वाज के आदेश पर शराब माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए बिलरियागंज पुलिस द्वारा उसकी जमीन को कुर्क कर दिया गया। अभियुक्त प्रदीप यादव द्वारा मिलावटी शराब के कारोबार द्वारा अर्जित धन से यह जमीन खरीदी गई थी। कुर्क की गई जमीन 0.036 हे0 (मूल्य करीब 2 लाख 80 हजार 800 रूपये) है। कारवाई के समय थाना प्रभारी बिलरियागंज बसन्त लाल अपने हमराहियों के साथ मौजूद थे।


पुलिस के अनुसार अभियुक्त प्रदीप यादव पुत्र रामबदन यादव निवासी शहाबुद्दीनपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर वर्ष 2006 से शराब अपमिश्रित करना, हत्या का प्रयास व अन्य अपराधों में संलिप्त है। अभियुक्त के विरूद्ध कुल 43 मुकदमें दर्ज है।



आजमगढ़ निजामाबाद 25 हजार का फरार इनामिया गिरफ्तार रेप के मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद से चल रहा था फरार


 आजमगढ़ निजामाबाद 25 हजार का फरार इनामिया गिरफ्तार


रेप के मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद से चल रहा था फरार


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ निजामाबाद पुलिस ने आज एक 25 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। वह 2013 में लड़की भगाने व रेप के मामले में गिरफ्तार हुआ था। जिस मामले में 15 अप्रैल 2014 को जमानत पर रिहा होने के बाद वह फरार हो गया था।


जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर 2013 को थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाने में तहरीर दी गई कि बबलू यादव पुत्र रामसकल यादव निवासी मोहनपुर थाना निजामाबाद ने उसकी लड़की को लेकर भाग गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामले में बबलू 15 अप्रैल 2014 को जमानत पर रिहा होकर फरार हो गया। वह मुकदमें में तारीख पर उपस्थित भी नहीं हो रहा था। न्यायालय द्वारा अभियुक्त के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई तथा जमानतदारों के खिलाफ वसूली वारण्ट जारी किया गया। हाईकोर्ट द्वारा अभियुक्त बबलू की जमानत को रद्द करने के बाद उसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। 


आदेश के अनुपालन में फरार चल रहे बबलू की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया। जिसमें प्रथम टीम थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द यादव व फोर्स व द्वितीय टीम में उ0नि0 श्रीप्रकाश शुक्ला स्वाट टीम प्रभारी व सर्विलास टीम शामिल रहें। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा बबलू की गिरफ्तारी हेतु उसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया। पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी गयी। आज 7 जनवरी को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बबलू यादव को सेन्टरवा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में बबलू यादव ने बताया कि वर्ष 2017 में फरार होकर वह उड़ीसा चला गया था। तब से वह घर वालों से कोई सम्पर्क नहीं किया। आज घर मिलने के लिए जा रहा था आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया।


------------------------------------------------------------

पूर्व की घटना- दिनांक 24.10.2013 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि विपक्षी बबलू यादव पुत्र रामसकल यादव निवासी मोहनपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ वादी की नाबालिग लडकी को लेकर भाग गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 284/13 धारा 363/366/376 भादवि0 पंजीकृत विवेचना प्रारम्भ किया गया।

 ➡ विवेचना के दौरान थाना निजामाबाद पुलिस द्वारा किशोरी को बरामद कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

➡ दिनांक 15.04.2014 को अभियुक्त बबलू यादव पुत्र रामसकल यादव जमानत पर रिहा होकर फरार हो गया तथा मा0 न्यायालय प्रस्तुत नही हो रहा था। तत्पश्चात मा0 न्यायालय द्वारा अभि0 बबलू यादव के विरुद्ध धारा 82/83 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी व जमानतदारो के खिलाफ वसूली वारण्ट जारी किया गया तथा मा0 न्यायालय के निर्देश के क्रम मे अभि0 बबलू यादव को गिरफ्तार कर जिला कारागार मे निरुद्ध किया गया।

➡ अभियुक्त पुनः जमानत पर रिहा होकर वर्ष 2016 से  फरार हो चल रहा था। तथा तारिख पेशी पर उपस्थित नही हो रहा था। 

➡ जिसके क्रम में मा0 न्यायालय के निर्देश के तथा मा0 उच्च न्यायालय इलहाबाद के क्रिमिनल मिस बेल केन्सीलेशन अप्लिकेशन संख्या 13674/2016 के आदेश के अनुपालन में 02 टीम गठन किया गया जिसमे प्रथम टीम थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द यादव मय फोर्स व द्वितीय टीम में उ0नि0 श्रीप्रकाश शुक्ला स्वाट टीम प्रभारी मय सर्विलास टीम।

➡ पुलिस अधीक्षक महोदय आजमगढ़ के द्वारा उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 25000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया

➡ माननीय उच्च न्यायालय इलहाबाद के आदेश के अनुपालन मे मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानो पर दबिश दी गयी तथा। जिसके क्रम में आज दिनांक 07.01.2024 को अभियुक्त बबलू यादव को मुखबीर की सूचना पर सेन्टरवा मोड़ से समय करीब 11.40 बजे गिरफ्तार किया गया।

➡ पुछताछ पर अभि0 बबलू यादव ने बताया गया कि वर्ष 2017 मे फरार होकर उड़ीसा चला गया था। तब से वही था घर वालो के कोई सम्पर्क नही था आज घर मिलने के लिये जा रहा था कि आपलोगो द्वारा पकड़ लिया गया । अभियुक्त बबलू यादव उपरोक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1. थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द यादव थाना निजामाबाद आजमगढ़

2. उ0नि0 श्रीप्रकाश शुक्ला स्वाट टीम प्रभारी आजमगढ़ मय टीम

3. उ0नि0 सुधीर पाण्डेय थाना निजामाबाद आजमगढ़

4. हे0का0 अवधेश यादव स्वाट टीम आजमगढ़ । 

5. हे0का0 दिनेश कुमार सर्विलास टीम आजमगढ़ । 

6. हे0का0 चन्द्रमा मिश्रा सर्विलांस टीम आजमगढ़।

7. का0 अजय यादव थाना निजामाबाद आजमगढ़ । 

8. का0 कृष्णचन्द  थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ । 

9. का0अजय जायसवाल थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।

10.म0का0 संध्या सिंह थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ ।