Saturday, 26 October 2024

आजमगढ़ निजामाबाद फरिहा में चोरों का आतंक जारी एक ही रात 2 जगहों से 3 भैंस उठा ले गए चोर निजामाबाद पुलिस को चोरों ने दिया खुली चुनौती


 आजमगढ़ निजामाबाद फरिहा में चोरों का आतंक जारी



एक ही रात 2 जगहों से 3 भैंस उठा ले गए चोर


निजामाबाद पुलिस को चोरों ने दिया खुली चुनौती 




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी के अंतर्गत बीती रात्रि में दो गांव उम्मा का पूरा और बाबूराम के पूरा में अज्ञात चोरों द्वारा घर के अंदर बधी तीन भैंसों को उठा ले गए। उम्मा के पूरा ग्राम निवासी रामदरश यादव पुत्र झिनकू जो रोजी रोटी के चक्कर में परदेश रहते हैं घर पर पत्नी और दो बेटियां रहती है रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर के अंदर घुस कर बंद दरवाजा का ताला तोड़कर दो भैंस और भैस का बच्चा को उठा ले गए जिसकी कीमत पीड़िता ने करीब डेढ़ से दो लाख रुपये बताई।


 इसी क्रम में बाबूरामपूरा निवासी लल्लन यादव पुत्र राजाराम के घर में बधी भैंस को चोरों ने उठा लिया जिसकी कीमत पचास हजार रुपये पीड़ित ने बताया। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोग दहशत में जी रहे हैं। एक के बाद एक चोरियों की घटना को चोर अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस विभाग मौन बना हुआ है अब देखना है कि थानाध्यक्ष निजामाबाद और फरिहा चौकी की पुलिस कहां तक चोरों पर अंकुश लगा पाती है चोर एक के बाद एक चुनौतियां दे रहे हैं। लगातार हो रही चोरियों के कारण क्षेत्र में दहशत का महल बना हुआ है क्षेत्रीय ग्रामीण दहशत में जी रहे हैं लोग रात में जाग कर अपने घरों की रखवाली कर रहे हैं। पुलिस विभाग के लिए लगातार हो रही चोरियां एक चैलेंज बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।

लखनऊ हिस्ट्रीशीटर को दबोचने वाली लेडी DSP 2 बार PCS टॉप कर रचा इतिहास


 लखनऊ हिस्ट्रीशीटर को दबोचने वाली लेडी DSP


2 बार PCS टॉप कर रचा इतिहास


लखनऊ यूपी पीसीएस जैसी कठिन परीक्षा को एक बार पास करना मुश्किल होता है। वहीं, डीएसपी प्रियंका बाजपेई का नाम सामने आता है जिन्होंने यूपी पीसीएस की परीक्षा दो बार क्रैक की है। कन्नौज में डीएसपी पद पर तैनात प्रियंका का नाम सख्त ऑफिसर की लिस्ट में शामिल है। हाल ही में हिस्ट्रीशीटर से लोहा लेने खुद पहुंच गई थीं। आइए डीएसपी प्रियंका के करियर को करीब से जानते हैं।


कौन हैं DSP प्रियंका बाजपेई?

यूपी पुलिस में डीएसपी पद पर तैनात प्रियंका बाजपेई लखनऊ की रहने वाली हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ में ही हुई है। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री ली थी।


मास्टर्स पूरा होने के बाग प्रियंका ने पीएचडी भी किया है। वो कॉलेज में गोल्ड मेडलिस्ट भी रही हैं। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्विस में जाने का मन बनाया और यूपी पीसीएस की तैयारी में लग गईं।


प्रियंका बताती हैं कि उन्होंने यूपी पीसीएस के लिए सोशल मीडिया से काफी दूरी बना ली थी। प्रियंका ने यूपी पीसीएस की परीक्षा दी और उन्हें साल 2016 में सफलता हासिल हो गई। पहले प्रयास में पास होने के बाद उन्हें एक्साइज इंस्पेक्टर का पोस्ट मिला। एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर ड्यूटी करते हुए प्रियंका ने यूपी पीसीएस परीक्षा फिर से दी। इस बार उन्हें डीएसपी पोस्ट में रैंक 6 प्राप्त हुआ। वो डीएसपी पद पर चुनी गईं। 


हाल ही में यूपी के कन्नौज के धरनीधीरपुर नगरिया गांव में एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने पुलिस गई थी। इस दौरान एसपी संसार सिंह के साथ डीएसपी प्रियंका बाजपेई ने भी अपराधियों से जमकर लोहा लिया। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर को दबोचने में कामयाब हुई। यूपी पीसीएस टॉपर DSP प्रियंका बाजपेई को उनकी खूबसूरती के लिए खास पहचान मिली है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं उनके हजारों फॉलोअर्स हैं।

आजमगढ़ एसपी सिटी और शहर कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई का आदेश राष्ट्रीय ध्वज के अपमान जांच मामले में प्राचार्य को क्लीनचिट देने का मामला


 आजमगढ़ एसपी सिटी और शहर कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई का आदेश


राष्ट्रीय ध्वज के अपमान जांच मामले में प्राचार्य को क्लीनचिट देने का मामला


उत्तर प्रदेश शासन के गृह विभाग ने शशांक शेखर सिंह पुष्कर के शिकायती पत्र पर नियमानुसार कार्रवाई का किया आदेश


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के शिबली कॉलेज में चर्चित राष्ट्रीय ध्वज अपमान मामले में एसपी सिटी और शहर कोतवाल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया है। इसी तरह शिबली के प्राचार्य अफसर अली के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पद से हटाने का भी आदेश किया गया है। यह आदेश अपर मुख्य सचिव गृह उत्तर प्रदेश शासन ने शशांक शेखर सिंह पुष्कर के शिकायती पत्र पर जारी किया है।

Friday, 25 October 2024

आजमगढ़ मण्डलायुक्त ने काटा एडी बेसिक का वेतन अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी, स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु किया निर्देशित


 आजमगढ़ मण्डलायुक्त ने काटा एडी बेसिक का वेतन


अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी, स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु किया निर्देशित



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के मण्डलायुक्त मनीष चौहान ने मण्डल के जनपदों में एक करोड़ से अधिक लागत की निमार्णाधीन परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा करते हुए समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि जिन निर्माण कार्यों में धनराशि उपलब्ध है तथा कार्य विलम्बित है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय। मण्डलायुक्त श्री चौहान ने वृहस्पतिवार को देर सायं अपने कार्यालय सभागार में आयोजित उक्त बैठक में मुख्यमन्त्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विवरण के आधार पर निमार्णाधीन परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान प्रशासकीय विभागों के अधिकारियों से कहा कि कार्यों का स्थली निरीक्षण करे तथा कार्य में शिथिलता पाये जाने पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के सम्बन्ध में शासन को अवगत कराया जाय।


 उन्होंने संस्थावार समीक्षा के दौरान विशेष रूप से विलम्बित परियोजनाओं को रेखांकित किया तथा परियोजना प्रबन्धक, यूपीपीसीएल को निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं की धनराशि वापस की जा चुकी है उसे तत्काल पोर्टल से हटाने की कार्यवाही करें। मण्डलायुक्त ने कहा कि कई परियोजनायें हैण्डओवर हो चुकी हैं, परन्तु उसकी फीडिंग नहीं कराये जाने के कारण लम्बित परियोजनाओं की सूची में सम्मिलित हैं, जिससे मण्डल की रैंकिंग प्रभावित हो रही है इसे तत्काल दुरुस्त कराया जाय। यूपीपीसीएल के स्तर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महराजगंज, रसड़ा एवं ठेकमा में बालिका छात्रावास के निर्माण के स्थलीय जॉंच के सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट कराये जाने हेतु एडी बेसिक बिना अवगत कराये बैठक से अनुपस्थित थे। मण्डलायुक्त ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका एक दिन वेतन काटने तथा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।


मण्डलायुक्त मनीष चौहान ने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश पर्यटन राज्य विकास निगम द्वारा आजमगढ़, मऊ एवं बलिया में कराये जा रहे कुल 6 कार्यों हेतु अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष भौतिक प्रगति कम मिलने तथा कार्य विलम्बित होने पर अप्रसन्नता व्यक्त किया तथा सम्बन्धित अधिकारी को कार्य तीव्र गति से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। यूपी सिडको द्वारा आजमगढ़ में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में अधिकारी/कर्मचारी आवास के नवनिर्माण हेतु पुनरीक्षित आगणन शीघ्र भेजने का निर्देश दिया।


 बैठक में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, सी एण्ड डीएस, यूपी आरएनएन, मण्डी समिति, यूपी आरएनएसएस, उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड आदि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराये जाने निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गयी। इस अवसर पर अपर आयुक्त-प्रशासन शमशाद हुसैन, संयुक्त विकास आयुक्त धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य अभियन्ता लोनिवि योगेन्द्र सिंह, मुख्य अभियन्ता विद्युत नरेश कुमार, अपर निदेशक, स्वास्थ्य डा.आमोद कुमार, मण्डलीय अर्थ एवं संख्याधिकारी डा.नीरज श्रीवास्तव व हेमन्त कुमार सहित अन्य प्रशासकीय विभागों तथा कार्यदायी संस्थाओं के मण्डलीय अधिकारी उपस्थित थे।

आजमगढ़ 2 मिठाई फैक्टरी में छापा, 50 क्विंटल खोवा और नकली मिठाइयां बरामद देर रात एसडीएम सदर, सीओ सिटी और एफडीए की संयुक्त टीम ने की कारवाई, 12 गिरफ्तार त्योहारों पर नकली व सिंथेटिक मिठाइयों की पूरी खेप जिले में खपाने की थी तैयारी जाने माने दुकानदारों द्वारा भी यहां से खोवा आदि की खरीद की जाती थी, पूछताछ की जा रही है-एसपी सिटी शैलेंद्र लाल


 आजमगढ़ 2 मिठाई फैक्टरी में छापा, 50 क्विंटल खोवा और नकली मिठाइयां बरामद



देर रात एसडीएम सदर, सीओ सिटी और एफडीए की संयुक्त टीम ने की कारवाई, 12 गिरफ्तार


त्योहारों पर नकली व सिंथेटिक मिठाइयों की पूरी खेप जिले में खपाने की थी तैयारी


जाने माने दुकानदारों द्वारा भी यहां से खोवा आदि की खरीद की जाती थी, पूछताछ की जा रही है-एसपी सिटी शैलेंद्र लाल



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ मे एसडीएम सदर, सीओ सिटी और एफडीए की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के हर्रा की चुंगी के समीप धर्मू नाला के पास दो मिठाई की फैक्टरी पर छापा मारा। छापेमारी में लाखों का माल बरामद किया गया। फैक्टरी में खराब और मिलावटी मिठाइयां बनाई जा रही थीं। अधिकारियों ने फैक्टरी से 50 क्विंटल खोवा के साथ खराब मिठाइयां और अन्य सामग्री बरामद करते हुए उसे जब्त कर लिया। इस दौरान 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए माल की कीमत लाखों में बताई जा रही है।


 त्योहारों पर नकली व सिंथेटिक मिठाईयों की पूरी खेप जनपद में खपाने की तैयारी थी। फैक्ट्री से भारी मात्रा में तैयार नकली मिठाई बरामद हुईं। इसमें रसगुल्ला, मिल्क केक, सोनपापड़ी, हलुआ के साथ ही छेने के अन्य मिठाइयों के ब्रांड मौजूद थे। इस दौरान अवैध रूप से गुणवत्ताहीन मिठाइयां बनी पाई गई। जिसे टीम ने अपने कब्जे में ले लिया।


एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि इस कार्रवाई में लगभग 50 कुंतल खोवा बरामद किया गया। मौके से 12 लोगों को गिरफ्तार में किया गया है। भारी मात्रा में पेंट, सोडियम फार्मेल्डिहाइड बरामद हुआ है। जिसे मिलाकर इनके द्वारा खोवा तैयार किया जाता था। इन लोगों से कई जाने माने दुकानदारों द्वारा भी खोवा आदि की खरीद की जाती थी। जो लोग गिरफ्तार हुए हैं उनसे पूछताछ की जा रही है।

Thursday, 24 October 2024

आजमगढ़ मुबारकपुर देर रात रेस्टोरेंट से युवक-युवती हिरासत में, वीडियो वायरल मुबारकपुर थाने के सठियांव बाजार का मामला, एसओ ने कहा दोनों बालिग क्या करे कार्रवाई


 आजमगढ़ मुबारकपुर देर रात रेस्टोरेंट से युवक-युवती हिरासत में, वीडियो वायरल



मुबारकपुर थाने के सठियांव बाजार का मामला, एसओ ने कहा दोनों बालिग क्या करे कार्रवाई



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव बाजार में बुधवार देर रात रेस्टोरेंट कम मिठाई की दुकान पर उस समय पुलिस का जमावड़ा लग गया, जब लोगों द्वारा स्थानीय थाने को रेस्टोरेंट की केबिन में अश्लील हालत में प्रेमी युगल दिखाई दिये। कुछ लोगों ने प्रेमी युगल की प्रेम लीला का वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया।


मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में मुबारकपुर थाना प्रभारी निहार नन्दन कुमार ने बताया कि लोगों की शिकायत पर पुलिस ने पहुंचकर एक जोड़े को हिरासत में लिया था लेकिन लड़की ने खुद को बालिग बताते हुए किसी तरह की जोर जबरदस्ती की बात से इनकार किया। युगल जोड़ी में युवक विवाहित है और युवती अविवाहित। किसी तरह की शिकायत न मिलने की वजह से इस मामले में कोई कार्रवाई न करते हुए दोनों को छोड़ दिया गया है। वहीं वायरल वीडियो पर थाना प्रभारी ने कहा कि ऐसी कोई जानकारी हमारे संज्ञान में नहीं है।

आजमगढ़ निजामाबाद रात भर चलता रहा बार बालाओं का डांस, पुलिस बेखबर निजामाबाद थाना क्षेत्र में देवी पाण्डाल के बगल में होता रहा अश्लील डांस


 आजमगढ़ निजामाबाद रात भर चलता रहा बार बालाओं का डांस, पुलिस बेखबर



निजामाबाद थाना क्षेत्र में देवी पाण्डाल के बगल में होता रहा अश्लील डांस



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी अन्तर्गत क्यामुद्दीनपट्टी उर्फ परसहा में बुधवार को मेला लगा हुआ था। ग्रामीण अंचल का मेला होने के कारण आसपास के दर्जनों गांवों के महिला, पुरूष, बच्चे-बच्चियां मेले देखने के लिए जाते हैं।


बताया गया की मां दुर्गा के पंडाल के बगल में देर रात 8 बजे के बाद अश्लील गाना बजाकर बार बालों के साथ जमकर नाच गाना हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं मिश्रित आबादी होने के बाद भी निजामाबाद थाना और फरिहा चौकी के सिपाही रात 8 बजे के बाद कोई भी नजर नहीं आया, जिससे मौका पाकर पूजा पंडाल समिति के लोगों ने बार-बालाओं को बुलाकर अश्लील गाना बजा कर देर रात तक उपद्रव किया। वहीं इस संबंध में चौकी इंचार्ज फरिहा अनिल कुमार ने बताया कि मेरी जानकारी में नहीं है।