Tuesday, 17 September 2024

जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा गोतस्करी के पेशेवर अभियुक्त, एवं गैगेस्टर के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


 जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा गोतस्करी के पेशेवर अभियुक्त, एवं गैगेस्टर के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश जौनपुर प्रभारी निरीक्षक खेतासराय दीपेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 319/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मोहम्मद आजम पुत्र स्व0 शोएब निवासी रानीमऊ थाना  खेतासराय जनपद जौनपुर उम्र करीब 38 वर्ष जो थाना खुटहन पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त जिसकी विवेचना प्र0नि0 खेतासराय द्वारा की जा रही थी। पुलिस के अनुसार अभियुक्त एक पेशेवर गोतस्कर अपराधी है तथा थाना स्थानीय का हीस्ट्रीशीटर भी है जिसको मुखबीर की सूचना पर आजाद नहर पुलिया से समय लगभग सुबह 8.30 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया।




गिरफ्तार अभियुक्त-

1. मोहम्मद आजम पुत्र स्व0 शोएब निवासी रानीमऊ थाना  खेतासराय जनपद जौनपुर उम्र करीब 38 वर्ष। 


गिरफ्तारी करने वाली टीम- 

1. प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।  

2. का0 हरखनाथ यादव थाना खेतासराय, जौनपुर। 

3. का0 सन्दीप सिंह थाना खेतासराय , जौनपुर। 

4. का0 मन्टू प्रसाद थाना खेतासराय ,जौनपुर। 


आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-531/17  धारा 147,148,149,307,323,352,506 IPC व 31(1) CLA ACT  थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर।

2.मु0अ0सं0-05/2018 धारा 307,427 IPC थाना पवारा जनपद जौनपुर।

3.मु0अ0सं0-460/18 धारा 379,411 IPC थाना घनघटा जनपद संतकबीरनगर।

4.मु0अ0सं0-462/18 धारा 379,411 IPC थाना घनघटा जनपद संतकबीरनगर।

5.मु0अ0सं0-618/18 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना घनघटा जनपद संतकबीरनगर।

6.मु0अ0सं0-232/18 धारा 379/511 IPC थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।

7.मु0अ0सं0-04/18 धारा 3/5A/8 गो0नि0अधि0 व 3/11 पशु क्रुरता अधि थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

8.मु0अ0सं0-108/20 धारा 8/20 NDPS ACT थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

9.मु0अ0सं0 142/2021 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

10.मु0अ0सं0-49/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

11.मु0अ0सं0  49/2022 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

12.मु0अ0सं0-109/2022 धारा 3/5/8 गो0नि0अधि0 थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

13.मु0अ0सं0-140/2023 धारा 307/34 भादवि व 3/5क/8 गो नि0 अधिनियम 11 पशु क्रूरता तथा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

14. मु0अ0सं0-319/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

15. मु0अ0सं0-027/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

16. मु0अ0सं0-126/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

17. मु0अ0सं0-145/2022 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

18. मु0अ0सं0-146/2023 धारा 8/20 NDPS ACT थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

19. मु0अ0सं0-241/2006 धारा 323, 324, 504 भादवि थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

आजमगढ़ मेहनगर बंदरों का आतंक, लगभग 50 लोगों को काटा बाजार वासियों मे भय व्याप्त, भय के बीच अपना जीवन व्यतीत करने को मजबूर


 आजमगढ़ मेहनगर बंदरों का आतंक, लगभग 50 लोगों को काटा



बाजार वासियों मे भय व्याप्त, भय के बीच अपना जीवन व्यतीत करने को मजबूर 



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मेहनगर तहसील क्षेत्र के खरिहानी बाजार में बंदरों का आतंक छाया हुआ है। एक सप्ताह के अंदर बंदरों ने लगभग 50 लोगों को अपना शिकार बना लिया। बाजार वासी भय के बीच अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।


बता दें कि मेंहनगर तहसील क्षेत्र के खरिहानी बाजार के बन्तरिया गांव निवासी गिरिजा पत्नी दिलराम यादव सोमवार को दोपहर पक्के मकान के छत पर गेंहू सुखने के लिए फैलाई थी, दोपहर को जब गेंहू देखने गई तो बंदरों का झुंड गेंहू खा रहा था। जैसे ही भगाने का प्रयास किया तो बंदरों का झुंड उक्त महिला के ऊपर टूट पड़ा। महिला भागने के प्रयास में गिर गई, कई जगहों पर बंदरों ने उसे काट लिया। बंदरों की आवाज सुन अन्य महिला छत पर दौड़ी तब बंदर भागें। संजोग रहा कि वह छत से नीचे नहीं आई। छत पर पहुँचे स्वजनों ने उसे आशीर्वाद क्लिनिक ले गए, जहां डॉ0 नरेंद्र पांडेय ने इलाज किया। 


इसी क्रम में बंदरों ने खरिहानी बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी, अशोक पुत्र रमाशंकर, बिनोद पुत्र रमाशंकर, दिलराज पुत्र रिखई, उमेश, राजेश को रविवार को काट लिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर 50 लोगों को बंदर काट चुके है। बाजार वासियों ने बंदरों से छुटकारा पाने के लिए तहसील प्रशासन व सम्बंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया हैं। बाजार वासियों ने इनको पकड़वाने की मांग की जिससे सभी की सुरक्षा हो सके।

इटावा हरी झंडी दिखाते वक्त ट्रैक पर गिरीं भाजपा विधायक सामने खड़ी थी ट्रेन, सुरक्षाकर्मियों के फूले हाथ पांव


 इटावा हरी झंडी दिखाते वक्त ट्रैक पर गिरीं भाजपा विधायक



सामने खड़ी थी ट्रेन, सुरक्षाकर्मियों के फूले हाथ पांव




उत्तर प्रदेश इटावा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने गई सदर विधायक सरिता भदौरिया धक्कामुक्की के कारण ट्रेन के आगे रेलवे ट्रैक पर गिर गईं। इससे स्टेशन पर उहापोह का माहौल हो गया। आनन फानन में सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें ट्रेक से उठाया, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। आगरा कैंट से वाराणसी के लिए शुरू की जा रही वंदे भारत ट्रेन को सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन ट्रेन का संचालन विशेष ट्रेन के रूप में किया गया। इस दौरान 80 यात्रियों ने इटावा से कानपुर तक का सफर किया। यात्रियों ने कहा कि इस ट्रेन में सफर हवाई जहाज जैसा लगा। वहीं, ट्रेन के नियमित होने के बारे में जानकारी नहीं दी गई। 


इटावा जंक्शन पर वंदे भारत ट्रेन शाम छह बजकर पांच मिनट पर पहुंची। ट्रेन पांच मिनट रुकी। छह बजकर 10 मिनट पर राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, लोकसभा सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे, पूर्व सांसद डॉ. राम शंकर कठेरिया, सदर विधायक सरिता भदौरिया और रेलवे के सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, लोगों ने ट्रेन के चालक और परिचालक का स्वागत माला पहनाकर किया। ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही लोगों में फोटो खींचने और सेल्फी लेने की होड़ लग गई। ट्रेन को देखने और सवारी करने के लिए जंक्शन पर शाम चार बजे से ही लोग पहुंचने लगे थे। रेलवे की ओर से ट्रेन में सवारी करने के लिए 80 पास जारी किए गए थे। इस बीच कई लोग बिना टिकट ट्रेन में प्रवेश कर गए। पिछले स्टेशन से ट्रेन पर सवार कई यात्री उतरे ही नहीं। ऐसे में ट्रेन में भीड़ काफी बढ़ गई और पासधारकों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। यात्रा की तमन्ना लेकर स्टेशन पहुंचे कई लोगों को सेल्फी से ही संतोष करना पड़ा। 


पहले दिन ट्रेन ने एक घंटा 20 मिनट में कानपुर का सफर किया। आगरा कैंट से वाराणसी के बीच शुरू हो रही वंदे भारत का ठहराव टूंडला, इटावा, कानपुर एवं प्रयागराज जंक्शन पर होना है। इसकी समयसारिणी रेलवे की ओर से पहले ही जारी की जा चुकी है, लेकिन नियमित रूप से ट्रेन कब से शुरू होगी इस बारे में जानकारी उद्घाटन के एक दिन पहले तक नहीं दी गई। इससे लोगों में इस असमंजस बना हुआ है। रेलवे के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि अभी तक आगरा वंदे भारत का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।

Monday, 16 September 2024

आजमगढ़ फूलपुर संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत गले पर थे चोट के निशान, हाथ पर लिखा सुसाईट नोट भाई की तहरीर पर ससुराल पक्ष के 8 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा


 आजमगढ़ फूलपुर संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत


गले पर थे चोट के निशान, हाथ पर लिखा सुसाईट नोट


भाई की तहरीर पर ससुराल पक्ष के 8 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के फूलपुर क्षेत्र के उदपुर गांव में रविवार की रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। विवाहिता के गले पर चोट के निशान थे, हाथ पर सुसाईट नोट लिखा था। भाई ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई में जुट गई।


मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव निवासी सुक्खु विश्वकर्मा की पुत्री 23 वर्षीया कंचन की शादी डेढ़ साल पूर्व फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के उदपुर गांव निवासी राहुल विश्वकर्मा के साथ हुई थी। राहुल मुंबई में रहकर फर्निचर का काम करता है। रविवार की रात कंचन अपने कमरे में मृत मिली। उसके गले में चोट के निशान थे, हाथ पर सुसाईट नोट में प्रताड़ित करना लिखा था। विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ जुट गई। गांव के प्रधान अमित यादव ने रात करीब 11 बजे घटना की सूचना पुलिस और मायके पक्ष को दी। रात में ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। 


पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे कंचन के भाई अनिल विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर परिवार के लोग आए दिन कंचन को प्रताड़ित करते थे। जिसको कई बार पंचायत हुई पर कोई निष्कर्ष नहीं निकला।


 रविवार को भी कंचन ने फोन कर घर पर प्रताड़ित करने की सूचना दी थी इसके बाद कंचन के परिवार के लोग उससे मोबाइल छीन लिए थे। उसने घटना में शामिल लोगों का नाम अपने हाथ पर लिखा है। घटना की सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। कोतवाल शशिचंद चौधरी ने बताया कि मामले में ससुराल के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आजमगढ़ दीदारगंज पुलिस ने छेड़खानी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार


 आजमगढ़ दीदारगंज पुलिस ने छेड़खानी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दीदारगंज थाने पर 14 सितम्बर 2024 को वादिनी मुकदमा ने लिखित तहरीर देकर बताया कि  मो0 फहीम पुत्र मैनुद्दीन ग्राम चरौवा थाना दीदारगंज द्वारा वादिनी की नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी की गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।


 मुकदमें में फरार चल रहे आरोपी को सोमवार सुबह लगभग 6:30 बजे पल्थी तिराहे के पास से थानाध्यक्ष दीदारगंज इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक नागेंद्र पांडेय ,करमुल्ला अली कांस्टेबल राहुल राज ने किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाले मो0 फहीम पुत्र मैनुद्दीन ग्राम चरौवा थाना दीदारगंज आजमगढ को पल्थी तिराहे से हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया गया।




आजमगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव कि रिपोर्ट।

आजमगढ़ फूलपुर तार चोरी करते समय करंट से ही हुई थी हर्षित की मौत 2 दोस्त और कबाड़ी गिरफ्तार,पुलिस ने किया मामले का पर्दाफाश


 आजमगढ़ फूलपुर तार चोरी करते समय करंट से ही हुई थी हर्षित की मौत



2 दोस्त और कबाड़ी गिरफ्तार,पुलिस ने किया मामले का पर्दाफाश




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी पांडेय का पूरा गांव में बाजरे के खेत में मिली शव की घटना का खुलासा सोमवार को पुलिस ने कर दिया। पुलिस की जांच में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार करंट से ही हर्षित की मौत का कारण सामने आया है। पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों के साथ ही एक कबाड़ी को भी इस मामले में गिरफ्तार किया है। उक्त सभी युवक मिलकर विद्युत तार चोरी करने का काम करते थे।


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी पांडेय का पूरा गांव में 12 सितंबर 2024 को हर्षित चौबे (16) पुत्र मुकेश चौबे का शव घर के पास ही बाजरे के खेत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हर्षित की मौत का कारण करंट लगना साबित हुआ था। पुलिस की जांच में भी हर्षित की मौत का कारण करंट ही मिला। सोमवार को पुलिस ने पांडेय का पूरा गांव निवासी जगदीश यादव, नकुल राजभर व पवई थाना क्षेत्र के ओरिल गांव निवासी जियालाल को भेड़िया मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से लगभग 10 मीटर बिजली का तार बरामद हुआ है। 


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों ने गांव के पास से गई 33 केवी बिजली के तार को पेड़ के सहारे चढ़ कर एक छोर का सबसे ऊपर का तार काटकर नीचे गिरा दिए। इसके बाद तीनों दूसरे विद्युत पोल जो महेंद्र पांडेय के बाजरे के खेत के पास आकर जमीन पर गिरे हुए विद्युत तार को हर्षित चौबे उर्फ शिवा प्लास से काटने लगा कि तभी उस विद्युत तार में करंट आ गया और हर्षित चौबे उर्फ शिवा को करंट लग गया। उसको बचाने में नकुल राजभर को भी करंट के झटके लगे थे। फिर लाइट तुरंत कट गई। बिजली का करंट लगने से हर्षित चौबे उर्फ शिवा मौके पर अचेत हो गया। काफी प्रयास के बाद भी जब वह होश में नहीं आया तो नकुल व जगदीश मिलकर उसे वहां से उठाकर बाजरे के खेत में ले जाकर छिपाकर भाग गए। 


किसी को कोई सूचना लोग नहीं दिए और जब बाजरे के खेत से उसका शव मिला तब से वह लोग और काफी डर गए। इधर-उधर छिपकर रह रहे थे। पैसा न होने के कारण कहीं भाग नहीं पा रहे थे। पूछताछ में नकुल व जगदीश ने बताया कि 07 सितंबर 2024 को समय करीब 9.30 बजे सुबह दोनों साथ में घूम रहे थे।


 सरकारी ट्यूबवेल के पास से घूमते हुए पहुंचे तो ट्यूबवेल पर उनका दोस्त हर्षित चौबे उर्फ शिवा मिला, जो चिंतित था। फिर वह तीनों लगभग 11 बजे दिन तक गांव के काली माता मंदिर पर जाकर बैठे थे। इसके बाद वहां से चलकर लगभग 11.30 बजे शराब के ठेके पर गए। हर्षित चौबे उर्फ शिवा के पास 100 रुपये था व 100 रुपये नकुल राजभर के पास था, तीनों ने शराब ठेका से एक शीशी शराब व गुड्डू की दुकान से नमकीन, कोल्डड्रींक, सिगरेट एवं गुटका लिए और शराब ठेका के पीछे बैठकर शराब पिए। शराब पीकर तीनों वहां से निकल गए। उन लोगों के पास पैसा नहीं था लेकिन और शराब पीनी थी। ऐसे में उन्हें पैसे की आवश्यकता थी। तीनों ने गांव के पास से जा रही 33 केवी बिजली के तार जिसमें करंट नहीं आता है। बिजली का तार काटकर उसे बेचकर पैसे की व्यवस्था करने की योजना बनाए। उसके पूर्व में भी तीनों मिलकर उक्त बिजली के तार को काटकर अंबारी बाजार में जियालाल के कबाड़ के दुकान पर लगभग 10 मीटर बिजली के तार को बेचे थे। हर्षित चौबे उर्फ शिवा ने पिलास की व्यवस्था किया था।



https://www.news9up.com/2024/09/5-5-2.html


https://www.news9up.com/2024/09/blog-post_49.html


https://youtu.be/MNUsbQWCPYA?si=IQ90U65i5YUcS3KD


https://www.news9up.com/2024/09/25.html

लखनऊ प्रदेश को मिल सकता है एक और जिला इस मंडल में बनाने की चल रही है योजना


 लखनऊ प्रदेश को मिल सकता है एक और जिला


इस मंडल में बनाने की चल रही है योजना



उत्तर प्रदेश लखनऊ, यूपी को एक और जिला मिल सकता है। अगर यह जिला बनता है तो प्रदेश में जिलों की संख्या 76 हो जाएगी। प्रदेश में फरेंदा को नया जिला बनाने के लिए गोरखपुर के कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी गई है। इस संबंध में राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव की ओर से गोरखपुर के डीएम को पत्र भेजा गया है।


 इसमें कहा गया है कि महराजगंज की तहसील फरेंदा व नौतनवा और गोरखपुर की तहसील कैंम्पियरगंज को मिलाकर फरेंदा बनाए जाने के संबंध में अपनी रिपोर्ट स्पष्ट संस्तुति के साथ दें। डीएम को यह रिपोर्ट गोरखपुर के मंडलायुक्त के जरिये राजस्व परिषद को भेजनी है। वहीं, राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि सामान्य प्रक्रिया के तहत जिलों से रायशुमारी के लिए पत्र जारी हुआ है। फिलहाल शासन स्तर पर कोई नया जिला बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।


 सूत्रों के अनुसार महराजगंज जिला प्रशासन ने इस प्रस्ताव को लेकर असमहित जाहिर की है। उनका कहना है कि नया जिला बनने पर महराजगंज में सिर्फ दो तहसीलें महराजगंज सदर और निचलौल बची रहेंगी। जो कि शासन के अनुरूप नहीं होगा। एक जिले में कम से कम तीन तहसीलें होनी चाहिए। सामान्य प्रक्रिया के तहत जिलों से रायशुमारी के लिए पत्र जारी हुआ है। फिलहाल शासन स्तर पर कोई नया जिला बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।- अनिल कुमार, अध्यक्ष, राजस्व परिषद