Saturday, 10 February 2024

आजमगढ़ सरायमीर थाना समाधान दिवस पर अधिकारियों ने लोगो की सुनी समस्यां मातहतों को निस्तारण हेतु दिया आदेश


 

आजमगढ़ सरायमीर थाना समाधान दिवस पर अधिकारियों ने लोगो की सुनी समस्यां मातहतों को निस्तारण हेतु दिया आदेश



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर थाना समाधान दिवस पर 12 शिकायती प्रार्थना पत्र लोगों ने दिया जिसमे जमींन सम्बन्धित, चकमार्ग,निर्माण सम्बन्धित थीं। समाधान दिवस पर सीआरो आजमगढ़ विनय कुमार गुप्ता एसडीएम निजमाबाद संन्त रंजन, तहसीलदार निजमाबाद कमल कुमार, थानाध्यक्ष सरायमीर यादवेन्द्र पाण्डेय, की मौजूदगी में चला। 


दोपहर 2 बजे तक अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना और लेखपाल, पुलिस टीम को निस्तारण हेतू मौके पर भेजा,और कुछ प्रार्थना पत्रों को मौके पर जाकर जांच कर निस्तारण हेतू आदेश व निर्देश दिये। वही एक प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने लोगो की बातो को सुना और लेखपाल, पुलिस फोर्स को भेजकर समस्याओं के समाधान करने हेतु आदेशित किया ताकि लोगों को न्याय मिलता देखाई दे।



आजमगढ़ सरायमीर से अबुलबशर आजमी की रिपोर्ट।

आजमगढ़ सिधारी एक लाख के इनामी जितेन्द्र मुसहर को मुठभेड़ में लगी गोली 2016 में जिला कारागार से हो गया था फरार


 आजमगढ़ सिधारी एक लाख के इनामी जितेन्द्र मुसहर को मुठभेड़ में लगी गोली


2016 में जिला कारागार से हो गया था फरार



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ स्पेशल टास्क फोर्स, लखनऊ और सिधारी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख के इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। हत्या, डकैती लूट सहित कई संगीन अपराध को अंजाम देने वाला यह बदमाश वर्ष 2016 में जिला कारागार से फरार हो गया था। जिसके ऊपर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। उसके पास तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।


एसटीएफ, उत्तर प्रदेश को विगत काफी समय से फरार/पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर अपराध करने एवं अन्य अपराधों में लिप्त होने की सूचनायें प्राप्त हो रहीं थी। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयो/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। 


जिसके अनुपालन में प्रमेष कुमार शुक्ल, पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ लखनऊ के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। अभिसूचना संकलन के क्रम में उ0नि0 जावेद आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में मु0आ0 मृत्युन्जय सिंह, यषवन्त सिंह, चन्द्र प्रकाष मिश्र की एक टीम जनपद आजमगढ़ में मौजूद थी, इस दौरान ज्ञात हुआ कि वर्ष-2016 में जनपद कारागार आजमगढ़ में निरूद्ध बन्दी जितेन्द्र मुसहर जेल की दीवार फादकर फरार हो गया था और उसके विरूद्ध थाना सिधारी में मुकदमा पंजीकृत हुआ था जिसमें रू0 1,00,000/- का पुरस्कार घोषित है, वह अपने साथी चन्द्रशेखर मुसहर के साथ आजमगढ़ में किसी से मिलकर बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है। 


इस सूचना पर एसटीएफ टीम थाना सिधारी पुलिस को साथ लेकर भदुली बाई पास के पास उसका इन्तजार करने लगी। कुछ समय पश्चात 02 व्यक्ति पैदल आते दिखायी दिये, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगे तो उनका पीछा किया गया, जिस पर दोनों व्यक्ति पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी, कुछ समय पश्चात फायरिंग बन्द होने के बाद बदमाशों के पास पुलिस पहुॅची तो सर्विस लेन पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में गिरा हुआ पाया गया और दूसरा व्यक्ति अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया।


 घायल व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लगी थी, जिस पर उसे नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया जहॉ पर चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। घायल व्यक्ति ने अपना नाम जितेन्द्र मुसहर बताया एवं भागे हुए व्यक्ति का नाम चन्द्रशेखर मुसहर बताया।


 उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र तरवॉ अन्तर्गत मन्दिर परिसर में सो रहे 01 पुजारी एवं 02 ग्रामीणों की हत्या कर डकैती की घटना हुई थी, जिसमें जितेन्द्र मुसहर आदि जेल गये थे। जेल में निरूद्ध के दौरान इनके द्वारा जेल में खाना बनाने का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान दिनांक 18-08-2016 को रक्षाबन्धन के दिन खाना बनानेे के उपरान्त खाना बनाने वाले कलछुल, चादर एवं गमछे की मदद से जेल की दीवार फॉदकर अपने साथी चन्द्रशेखर व प्रकाश के साथ फरार हो गया था। जितेन्द्र मुसहर द्वारा अपने गैंग के साथ विभिन्न जघन्य घटनाओं को अंजाम दिया गया है।

आगरा भरी मीटिंग में बीडीओ ने डीएम पर छोड़ा हाथ दर्ज हुआ मुकदमा, कांग्रेस ने सुशासन की ली चुटकी




आगरा भरी मीटिंग में बीडीओ ने डीएम पर छोड़ा हाथ


दर्ज हुआ मुकदमा, कांग्रेस ने सुशासन की ली चुटकी




उत्तर प्रदेश आगरा में डीएम कैंप कार्यालय में शुक्रवार को अनुशासन तार-तार हो गया। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी से बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारी बरौली अहीर अनिरुद्ध सिंह चौहान ने अभद्रता की। उन पर हमलावर हो गए। मारपीट की कोशिश की गई। मामले में खंदौली के एडीओ पंचायत ने रकाबगंज थाने में जो एफआईआर दर्ज कराई है, वो सामने आई है। वहीं इसे लेकर कांग्रेस ने योगी सरकार के सुशासन की चुटकी ली है।

शुक्रवार सुबह 10 बजे अकोला, बरौली अहीर, बिचपुरी और खंदौली क्षेत्र में नाली, सड़क, जलभराव जैसी जन समस्याओं की समीक्षा के लिए डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने आवास स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक बुलाई थी। बैठक में नगला कली, रजरई क्षेत्र में जलभराव की समस्या के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने बीडीओ से नाराजगी जताई। इसी पर विवाद हुआ और बरौली अहीर के बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान के बोल बिगड़ गए। अचानक ही बीडीओ ने सबके सामने डीएम से गाली-गलौच करते हुए हद पार की अभद्रता की। माहौल इतना ज्यादा बिगड़ गया कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। डीएम पर शारीरिक हमले की कोशिश हुई।

घटना के बाद आरोपित बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान भाग गया। बैठक में उस दौरान सीडीओ प्रतिभा सिंह के साथ विकास अधिकारी मौजूद थे। घटना के बाद खंदौली के सहायक विकास अधिकारी पंकज कुमार ने आरोपित बीडीओ बरौली अहीर अनिरुद्ध सिंह चौहान के विरुद्ध आगरा के पुलिस थाना रकाबगंज में मुकदमा अपराध संख्या 17/2024 अंतर्गत धारा 323,504,506,332 दर्ज कराया है।

 जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने अभद्रता की पुष्टि करते हुए कहा कि जन समस्याओं और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के कार्यों में लापरवाही अक्षम्य है।

विकास भवन के अधिकारी व कर्मचारियों में इस घटना के बाद दो गुट बन गए हैं। पूरे कलेक्ट्रेट में दिन भर इसी घटना की चर्चा होती रही।

Friday, 9 February 2024

जालौन / झांसी बलात्कार में निलंबित दरोगा बर्खास्त डीआईजी ने की सख्त कार्रवाई


 जालौन / झांसी बलात्कार में निलंबित दरोगा बर्खास्त



डीआईजी ने की सख्त कार्रवाई




झांसी दुष्कर्म में निलंबित चल रहे जालौन के दरोगा को डीआईजी झांसी रेंज कलानिधि नैथानी ने गुरुवार को बर्खास्त कर दिया। छुट्टी के बाद गैरहाजिर चल रहे दरोगा पर दुष्कर्म का मामला दर्ज होने पर के बाद विभागीय जांच में दोषी पाया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक डीआईजी ने सख्त चेतावनी दी है कि कोई भी पुलिसकर्मी अवैध क्रियाकलाप में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जालौन के रामपुरा थाने में तैनात प्रदीप कुमार 24 मार्च 2022 को सात दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर गया था।


छुट्टी खत्म होने के बाद उसने थाने में न तो आमद दर्ज कराई और बिना कारण नौकरी से गैरहाजिर हो गया। इसी गैरहाजिरी के दौरान प्रदीप के ऊपर बरेली के कैंट में रेप की एफआईआर दर्ज हो गई। मामला संज्ञान में आने पर तत्कालीन एसपी जालौन ने उसे निलम्बित कर दिया। दरोगा पर चल रही विभागीय जांच में उसे दोषी पाते हुए डीआईजी ने उसे प्रदीप को नौकरी से बर्खास्त कर दिया।

आजमगढ़ हनी ट्रैप के शिकार हुए नायब तहसीलदार सदर धमकी मिलने पर दर्ज कराया मुकदमा


 आजमगढ़ हनी ट्रैप के शिकार हुए नायब तहसीलदार सदर 



धमकी मिलने पर दर्ज कराया मुकदमा



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार हनी ट्रैप के शिकार हो गए हैं। इसको लेकर सीबीआई आफिसर के नाम से फोन आने पर नायब तहसीलदार ने शहर कोतवाली में आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है। तहरीर में नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 5 फरवरी 2024 को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक नंबर से हेलो लिख कर आया।


जब उन्होंने कौन लिखा तो वीडियो कॉल आ गया। इसमें एक निर्वस्त्र लड़की दिखाई दे रही थी। इसके बाद कुछ और मैसेज व वीडियो कॉल आए। कॉल करने वाली लड़की ने अपना नाम पूजा बताया। तीन बार कॉल आने पर कुछ गलत होने का संदेह हुआ तो उस नंबर को ब्लॉक कर दिया।


इस पर दो अन्य नंबरों से धमकी भरा व्हाट्सएप मेसेज आने लगा। इसमें एक वीडियो भेजा गया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी गई। कोई जवाब देने के बजाए उन्होंने दोनों नंबरों को भी ब्लॉक कर दिया। इसके बाद अगले दिन छह फरवरी को एक अन्य नंबर से कॉल आया।


कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई आफिसर बताया और धमकी भरे अंदाज में कहा कि एक महिला ने तुम्हारे खिलाफ गलत काम करने का आरोप लगाया है और सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया है। इसके साथ ही महिला ने मुकदमा भी दर्ज कराया है। इसके बाद नायब तहसीलदार ने शहर कोतवाली में तीन नंबरों पर आईटी एक्ट में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।


ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से कोई मुझे अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान कर रहा था। वीडियो कॉल पर अश्लील फोटो आ रही थी और सीबीआई आफिसर के नाम आई कॉल में मुकदमा दर्ज होने और वीडियो वायरल होने की बात कही गई। इस पर शहर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। - नीरज कुमार त्रिपाठी, नायब तहसीलदार, सदर।

Thursday, 8 February 2024

आजमगढ़ मेहनगर, एक ही थाने के 11 सिपाही किये गये लाइन हाजिर सीओ की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई


 आजमगढ़ मेहनगर, एक ही थाने के 11 सिपाही किये गये लाइन हाजिर


सीओ की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सीओ लालगंज द्वारा एसपी को भेजी गयी रिपोर्ट के आधार पर मेंहनगर थाने में तैनात 11 सिपाहियों को पुलिस लाइन भेज दिया गया। अब इन सभी सिपाहियों को आचरण और व्यवहार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 


6 फरवरी 2024 को एसपी अनुराग आर्य द्वारा जारी आदेश के मुताबिक मेंहनगर थाने के जिन सिपाहियों को पुलिस लाइन भेजा गया है। उसमें अनुप कुमार, अमन चौधरी, मनोज सिंह यादव, जितेंद्र सिंह, अखिलेश पटेल, मुकेश, विनय कुमार, अजय कुमार, हेमचंद, श्रीविलास यादव और संजय यादव का नाम शामिल है। एसपी आफिस से जारी आदेश के मुताबिक सीओ लालगंज हीतेंद्र कृष्ण द्वारा पांच फरवरी को भेजी गयी रिपोर्ट में कहा गया है कि मेंहनगर थाने पर तैनात इन सभी सिपाहियों के पास विधिक जानकारी, व्यवहारिता, आचरण आदि की जानकारी नहीं है। ऐसे में सभी को पुलिस लाइन में इन सभी विषयों की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

आजमगढ़ देवगांव भाजपा मण्डल अध्यक्ष को लाठी-डंडे से पीटा, हुए बेहोश ग्रामसभा की जमीन पर हो रहे निर्माण को रोकने के बाद बिगड़ा मामला, मुकदमा दर्ज


 आजमगढ़ देवगांव भाजपा मण्डल अध्यक्ष को लाठी-डंडे से पीटा, हुए बेहोश


ग्रामसभा की जमीन पर हो रहे निर्माण को रोकने के बाद बिगड़ा मामला, मुकदमा दर्ज



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ देवगांव कोतवाली क्षेत्र के शहरी बंधा गांव में अवैध निर्माण का विरोध करने गए भाजपा नेता को प्रधान प्रतिनिधि ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस मामले में भाजपा नेता सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाजपा नेता की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि सहित पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


दरअसल, देवगांव कोतवाली क्षेत्र के शहरी बांध निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामचंद्र का आरोप है कि गांव के प्रधान प्रतिनिधि कल्पनाथ गांव सभा की जमीन पर अवैध रूप से कमरे का निर्माण कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम लालगंज को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।


 एसडीएम के आदेश पर लेखपाल व कानूनगो जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्हें भी बुलाया गया। आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि ने समर्थकों के साथ भाजपा नेता पर लाठी डंडो व राड लेकर हमला बोल दिया। इस मामले में रामचन्दर पुत्र स्व. भोनू, सेवक पुत्र मोती, साहिल पुत्र स्व. राजेन्द्र, कुन्दन पुत्र कर्मवीर, विशाल पुत्र राजकिशोर व विजय पुत्र जैराम को काफी गंभीर चोटे आई। जबकि रामचन्दर व साहिल मौके पर बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


 सेवक की तहरीर पर पुलिस ने कल्पनाथ पुत्र वंशराज, सचिन पुत्र स्व. लालवती, रवि राव पुत्र उमाशंकर, आकाश पुत्र उमाशंकर व मंगेश पुत्र मनोज निवासीगण शहरी बंधा थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस संबंध में देवगांव कोतवाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।