Thursday, 19 May 2022

आजमगढ़ ठेकमा एम0एस0डी0 सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भोपालपुर में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोविड टीकाकरण शिविर मेला


 आजमगढ़ ठेकमा एम0एस0डी0 सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भोपालपुर में  लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोविड टीकाकरण शिविर मेला



आजमगढ़ गम्भीरपुर से राहुल पांडेय की रिपोर्ट।




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ ठेकमा विकासखंड अंतर्गत स्थित एम0एस0डी0 सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भोपालपुर में  लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोविड टीकाकरण शिविर मेला

का सफल आयोजन किया गया।


 जिसमें सभी छात्र छात्राओं,अभिभावकों व अन्य क्षेत्रवासियों के दांत,आंख,नाक,कान, गला,हड्डी व समस्त स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया,स्त्री रोग विशेषज्ञ भी उपस्थित थीं। दवाओं व सैनिटरी पैड्स का वितरण भी किया गया।




 शिविर में डॉ0 अर्पित अग्रवाल,डॉ0 चंदन,डॉ0 सुजीत,डॉ0 आर के मिश्रा,डॉ0राजेश,डॉ0 शाहीन अख्तर,डॉ0 सुभाष विश्वकर्मा,डॉ0 प्रतिमा चौहान,डॉ0 सी एस चौहान,डॉ0 विजय बहादुर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा के समस्त स्टाफ चंद्रप्रकाश, सत्यम,राजमणि आदि उपस्थित रहे।



प्रबंधक सत्यवान शुक्ला व प्रधानाचार्य सत्येंद्र मिश्र ने स्वास्थ्य विभाग की टीम व क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

सोनभद्र निरस्त हुआ पूर्व विधायक रूबी प्रसाद का अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र कमेटी ने दिए कानूनी कार्रवाई के निर्देश, जानें पूरा मामला


 सोनभद्र निरस्त हुआ पूर्व विधायक रूबी प्रसाद का अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र


कमेटी ने दिए कानूनी कार्रवाई के निर्देश, जानें पूरा मामला



लखनऊ सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा सीट से वर्ष 2012 में अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र लगाकर चुनाव जीतने वाली रूबी प्रसाद का जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया है।



 अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान की शिकायत पर समाज कल्याण विभाग की स्क्रूटनी कमेटी ने यह कार्रवाई की है। कमेटी ने संबंधित तहसीलदार, कानूनगो व लेखपाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कि जाने के आदेश दिए हैं।




अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के चेयरमैन डा. रामबाबू हरित ने बुधवार की देर रात इसकी तस्दीक की। प्रसाद वर्ष 2007 में जारी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट दुद्धी से निर्दलीय विधायक चुनी गई थीं। इसके बाद वह समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सपा में शामिल हो गई थीं। इस वक्त वह भाजपा में हैं। समाज कल्याण विभाग की स्क्रूटनी कमेटी ने उनके इस जाति प्रमाण पत्र को फर्जी करार दिया है।



कमेटी के आदेश में कहा गया है कि रूबी प्रसाद बिहार के समस्तीपुर जिले की मूल निवासी हैं और उनके पिता सुबोध सिंह राजपूत हैं। इस तरह वह सामान्य वर्ग की महिला हैं और अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाण पत्र बनवा कर उसका लाभ ले रही थी। सर्वश्रेष्ठ विधायक तथा मिशेल ओबामा के हाथों वीमन इंपावरमेंट का खिताब हासिल कर चुकी रूबी प्रसाद के जाति प्रमाण पत्र की जांच वर्ष 2012 में रामनरेश पासवान की शिकायत पर शुरू हुई थी।



रामनरेश इस वक्त अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग उ.प्र. के उपाध्यक्ष हैं। पासवान का कहना है कि रूबी प्रसाद फर्जी जाति प्रमाण पत्र लेकर विधायक बनीं। यह मामला हाईकोर्ट तक गया। जांच चल रही थी, इसी बीच प्रमुख सचिव समाज कल्याण हिमांशु कुमार को कमेटी बनाकर जांच करने के आदेश दिये गये थे। इसी कमेटी ने रूबी प्रसाद का जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाया, जिसके बाद मामला अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग पहुंचा और उनका अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया।



 आयोग के चेयरमैन डा. रामबाबू हरित ने बताया कि इस मामले में रूबी प्रसाद से  हलफनामा मांगा जा रहा था। मगर उन्होंने देने से इनकार कर दिया।

Wednesday, 18 May 2022

उन्नाव शहर कोतवाली मे कोतवाल के सामने फूट-फूट कर रोया सिपाही भाजपा नेता पर दर्ज हुआ मुकदमा हूटर बजाकर निकले थे भाजपा नेता संदीप पांडेय रोकने पर सिपाही को गांधी नगर तिराहे से खींचकर कोतवाली ले गए थे


 उन्नाव शहर कोतवाली मे कोतवाल के सामने फूट-फूट कर रोया सिपाही


भाजपा नेता पर दर्ज हुआ मुकदमा


हूटर बजाकर निकले थे भाजपा नेता संदीप पांडेय रोकने पर सिपाही को गांधी नगर तिराहे से खींचकर  कोतवाली ले गए थे




उत्तर प्रदेश उन्नाव में भाजपा नेता संदीप पांडेय को बीच सड़क पर बवाल करना भारी पड़ गया। देर रात कोतवाली पुलिस ने उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दबंग भाजपा नेता का एक ट्रैफिक सिपाही ने चालान के लिए फोटो खींचा था। बस इतनी सी बात पर वह भड़क गया और बदतमीजी करनी शुरू कर दी। सड़क पर जमकर ड्रामा हुआ।




कोतवाली पर पुलिस और भाजपा नेता के बीच जमकर बहस हुई। नेताजी थे कि मानने को तैयार ही नहीं हुए कि वह गलत हैं। उनकी गाड़ी में हूटर लगा था। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद मामले की काफी चर्चा हो रही है।



मामले की जांच CO सिटी आशुतोष कुमार को दी गई। देर रात ट्रैफिक सिपाही माधव की तहरीर पर सदर कोतवाली में रंजना मिश्रा, संदीप पांडेय, पंकज दीक्षित और तीन अज्ञात के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है।



गाड़ी खड़ी करके बजा रहे थे हूटर

सदर कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही माधव रूटीन चेकिंग कर रहे थे। देर शाम भगवंत नगर से भाजपा विधायक आशुतोष शुक्ला के रिश्तेदार और समर्थक हूटर बजाते हुए निकले। कार में भाजपा का झंडा लगा हुआ था। ट्रैफिक सिपाही ने फोटो खींच ली। उसके बाद गहमागहमी शुरू हो गई।



भाजपा नेता संदीप पांडेय को लगा कि उनकी गाड़ी और हूटर की फोटो खींच रहे हैं। कहीं चालान न कर दें। वह सिपाही पर भड़क गए। कहा कि तुम्हारी हैसियत क्या है, कर चालान, चल कोतवाली बंद कराता हूं, नहीं तो DM से बात करता हूं। इतना ही नहीं, गांधी नगर तिराहे से खींचकर सिपाही को कोतवाली ले गए।

उत्तर प्रदेश जिला न्यायाधीश स्तर के 86 अधिकारियों के तबादले, अधिसूचना जारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश आजमगढ़ से दिनेश को पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना का दावा न्यायाधिकरण चित्रकूट में तैनाती दी गई


 उत्तर प्रदेश जिला न्यायाधीश स्तर के 86 अधिकारियों के तबादले, अधिसूचना जारी


जिला एवं सत्र न्यायाधीश आजमगढ़ से दिनेश को पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना का दावा न्यायाधिकरण चित्रकूट में तैनाती दी गई



लखनऊ हाईकोर्ट प्रशासन ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर विभिन्न जिला न्यायालयों में कार्यरत जिला एवं सत्र न्यायाधीशों और फैमिली कोर्ट जजों का स्थानांतरण कर दिया है। महानिबंधक से देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार


 स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों में चित्रकूट के जिला जज राधेश्याम यादव को भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास प्राधिकरण, मेरठ का पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण फैजाबाद के पीठासीन अधिकारी मो. अजहर हुसैन इदरीस को वाणिज्यिक न्यायालय, फैजाबाद का पीठासीन अधिकारी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश बुलंदशहर यशवंत कुमार मिश्र को पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन प्राधिकरण वाराणसी भेजा गया है।



जिला जज मिर्जापुर शिव कुमार-1 को पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन प्राधिकरण इलाहाबाद, जिला जज फिरोजाबाद संजीव फौजदार को फैजाबाद का जिला जज, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सुल्तानपुर संतोष राय को जिला एवं सत्र न्यायाधीश फतेहपुर, विशेष अधिकारी सतर्कता उच्च न्यायालय अवनीश सक्सेना को जिला व सत्र न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, बलरामपुर के पीठासीन अधिकारी अनिल कुमार झा को जिला सत्र न्यायाधीश, रमाबाई नगर (कानपुर देहात) भेजा गया है।




 जबकि जिला एवं सत्र न्यायाधीश जौनपुर मदन पाल सिंह को जिला व सत्र न्यायाधीश बिजनौर और जिला एवं सत्र न्यायाधीश, आजमगढ़ से दिनेश को पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना का दावा न्यायाधिकरण चित्रकूट में तैनाती दी गई है।

Tuesday, 17 May 2022

आजमगढ़ सीपू सिंह हत्याकाण्ड में कुन्टू सहित 7 को आजीवन कारावास 50 हजार का जुर्माना भी लगाया, फरार दो की पत्रावली अलग की


 आजमगढ़ सीपू सिंह हत्याकाण्ड में कुन्टू सहित 7 को आजीवन कारावास 


50 हजार का जुर्माना भी लगाया, फरार दो की पत्रावली अलग की


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद की बहुचर्चित घटनाओं में शामिल पूर्व विधायक सर्वेश सिंह ‘सीपू’ हत्याकांड मामले में फैसला सुनाते हुए आजमगढ़ विशेष सत्र न्यायाधीश (गैंगस्टर कोर्ट) ने माफिया कुंटू सिंह समेत सात को उम्रकैद की सजा सुनाई है।



 19 जुलाई 2013 को जीयनपुर कस्बे में सर्वेश सिंह उर्फ सीपू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें कुल 13 आरोपी बनाए गए थे, इसमें से 10 मई को नौ आरोपी पर दोष सिद्ध करार दिए गए हैं। दो आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं, फरार चल रहे दो आरोपियों की फाइल गैंगस्टर कोर्ट ने अलग कर दिया। कोर्ट ने दोषी ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह, मृत्युंजय, दिनेश, शिवप्रकाश, राजेन्द्र यादव, दुर्गविजय, संग्राम सिंह को 50000 रुपये का अर्थदण्ड भी लगाया है। 



बताते चलें कि पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकाण्ड में 9  आरोपियों पर 10 मई को अदालत ने दोषी करार देते हुए 12 मई को सजा निर्धारण करने का दिन निर्धारित किया था, लेकिन किन्ही कारणों से फैसला नहीं सुनाया जा सका। इसके बाद फैसले के लिए कोर्ट ने 17 मई का दिन निर्धारित किया था।




गौरतलब है कि पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह कि 19 जुलाई 2013 की सुबह उनके जीयनपुर बाजार स्थित आवास के बाहर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस घटना में कुंटू सिंह का नाम प्रकाश में आया था। लंबे समय से जेल में बंद कुंटू सिंह को बीते 6 जनवरी को लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र में मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना के ब्लाक प्रमुख पति अजीत सिंह हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार माना जाता है। जिला प्रशासन अब तक कुंटू सिंह की करीब 14 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई कर चुका है।

आजमगढ़ मुबारकपुर में फिर चला बुलडोजर कोर्ट के आदेश पर पोखरी से हटवाया गया अतिक्रमण भारी पुलिस फोर्स के साथ नगर पालिका प्रशासन ने शुरू किया खुदाई कार्य


 आजमगढ़ मुबारकपुर में फिर चला बुलडोजर


कोर्ट के आदेश पर पोखरी से हटवाया गया अतिक्रमण

भारी पुलिस फोर्स के साथ नगर पालिका प्रशासन ने शुरू किया खुदाई कार्य



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के पुरासोफी मुहल्ला स्थित सरकारी पोखरी पर मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब हाईकोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन गांव के पोखरी पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने पहुंचा। भारी पुलिस फोर्स के साथ नगर पालिका प्रशासन ने खुदाई शुरू कर दिया। इसे लेकर अतिक्रमणकारियों में हलचल मची हुई है।



नगर के पुरा सोफी मुहल्ले में स्थित खाता संख्या 953 रकबा करीब छह बीघा पर कुछ लोगों ने  निजी स्वार्थ में पाट कर मकान बना लिया है। शेष पर मिट्टी पाट कर समतल कर उपभोग किया जा रहा था। जिसको लेकर कस्बे के अमीर फहीम ने हाईकोर्ट में रिट दाखिल किया। जिस पर कोर्ट ने अतिक्रमण खाली कराने का  आदेश दिया है।



जिसके परिपेक्ष्य में नगर पालिका  प्रशासन व तहसील प्रशासन पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर पोखरी से अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया है। इससे नगर में अतिक्रमण कारियो में हलचल मची हुई है। 




इस मौके पर तहसीलदार सदर राजीव कुमार,नायब तहसीलदार श्रीराम,ईओ प्रतिभा सिंह, थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सिंह आदि शामिल रहे।

थोड़ी ही देर में आजमगढ़ पहुंचेंगे पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव जानिए किनके यहां है उनका कार्यक्रम


 थोड़ी ही देर में आजमगढ़ पहुंचेंगे पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव 


जानिए किनके यहां है उनका कार्यक्रम




उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को आजमगढ़ में शोक संवेदना प्रकट करने और श्रद्धांजलि देने के लिए आ रहे हैं।



 उनके आगमन की तैयारी की जा रही है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत अखिलेश यादव

दोपहर डेढ़ बजे फूलपुर पवई के पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव के घर पहुंचकर उनकी मां को श्रद्धांजलि देकर शोक संवेदना प्रकट करेंगे। 



इसके बाद दीदारगंज थाने के गद्दोपुर गांव निवासी पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा के घर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचेंगे। अखिलेश यादव मंगलवार को जिले में दोपहर डेढ़ बजे से लेकर 2.45 बजे तक रहेंगे।