Monday, 31 August 2026

आजमगढ़ सेवानिवृत्त 4 पुलिसकर्मियों को सम्मान के साथ दी गई विदाई एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने पुष्पमाला, मोमेंटो और मिठाई देकर किया सम्मानित


 आजमगढ़ सेवानिवृत्त 4 पुलिसकर्मियों को सम्मान के साथ दी गई विदाई



एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने पुष्पमाला, मोमेंटो और मिठाई देकर किया सम्मानित



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के पुलिस लाइन में सोमवार को सेवानिवृत्त हुए चार पुलिसकर्मियों के सम्मान में सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


 एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाएं पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति महज एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, जबकि समाज और राष्ट्र के प्रति उनका अनुभव एवं योगदान हमेशा महत्वपूर्ण रहेगा। समारोह में निरीक्षक ना0पु0 अभय राज मिश्रा, उपनिरीक्षक ना0पु0 सभाजीत, उपनिरीक्षक ना0पु0 चन्द्रमा राम तथा मुख्य आरक्षी चालक नरेश चन्द को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षणाधीन) ईश्वर गुज्जर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के दीर्घकालीन योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण जीवन की मंगलकामना की।

आजमगढ़ थाना कोतवाली, जिला अस्पताल के सामने जाम, पुलिस से धक्का-मुक्की और गाली-गलौज के मामले में 5 गिरफ्तार शव को ससुराल पक्ष को ले जाने से रोककर एफआईआर की मांग कर रहे थे प्रदर्शनकारी


 आजमगढ़ थाना कोतवाली, जिला अस्पताल के सामने जाम, पुलिस से धक्का-मुक्की और गाली-गलौज के मामले में 5 गिरफ्तार


शव को ससुराल पक्ष को ले जाने से रोककर एफआईआर की मांग कर रहे थे प्रदर्शनकारी



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में जिला अस्पताल के मुख्य गेट के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन करने, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को सोमवार की देर रात तहबरपुर थाना क्षेत्र के सोहिला गांव से हिरासत में लिया गया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।


 पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त 2026 को गेलवारा निवासी रेनू पत्नी शिवम की मृत्यु के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चरी में लाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग शव को ससुराल पक्ष के लोगों के साथ ले जाने से रोकते हुए पहले एफआईआर दर्ज कराने की मांग करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास करते हुए थाना सिधारी में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा, लेकिन लोग आक्रोशित हो गए। इसी दौरान शाम करीब 3:40 बजे शनि पुत्र रामजी, निवासी हासापुर, थाना तहबरपुर, अपने करीब 20-25 अज्ञात पुरुष एवं महिला सहयोगियों के साथ जिला अस्पताल के मुख्य गेट के सामने सड़क पर बैठकर और खड़े होकर जाम लगाने लगा। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस द्वारा सड़क से हटने और जाम समाप्त करने का प्रयास किए जाने पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की। आरोप है कि कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर सड़क पर जमे रहे।


 घटना के संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 0445/2026 संबंधित धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए संतोष कुमार (28), चन्द्र भान राम (54), अमरनाथ (48), रामचेत (52) और चैतूराम (55), सभी निवासी ग्राम सोहिला, थाना तहबरपुर, आजमगढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी रात करीब 12:50 बजे की गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति, कांस्टेबल सुमित कुमार, कांस्टेबल पिंटु यादव, रिजर्व कांस्टेबल राहुल पाण्डेय, उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह, कांस्टेबल अखिलेश मद्देशिया और कांस्टेबल विशाल यादव शामिल रहे।

शामली 50-50 हजार के 2 इनामी शूटर मुठभेड़ में ढेर हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे हैं। गोगी गैंग से जुड़े होने का दावा, 2अन्य शूटरों की तलाश जारी


 शामली 50-50 हजार के 2 इनामी शूटर मुठभेड़ में ढेर


हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे हैं।


गोगी गैंग से जुड़े होने का दावा, 2अन्य शूटरों की तलाश जारी


उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे दो शार्प शूटर सोमवार सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए। औद्योगिक क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 50-50 हजार रुपये के इनामी बदमाश सुमित और मोहित को ढेर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों सोनीपत के रहने वाले थे और गोगी गैंग से जुड़े शूटर बताए जा रहे हैं।


 पुलिस के अनुसार, अंकित बालियान की हत्या के बाद दोनों बदमाश बागपत के रास्ते लोनी की ओर फरार हुए थे। सोमवार सुबह दोनों औद्योगिक क्षेत्र से होते हुए सोनीपत जाने की कोशिश में थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया। पुलिस का दावा है कि घिरने के बाद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को 20 से अधिक गोलियां लगने की जानकारी सामने आई है। घटनास्थल से पुलिस ने हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए सुमित और मोहित अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल थे।


 पुलिस जांच में सामने आया है कि गायक की हत्या में कुल चार शूटर शामिल थे। इनमें से दो को मुठभेड़ में मार गिराया गया है, जबकि सत्यम और आर्यन अभी फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अंकित बालियान की हत्या के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान शूटरों के बागपत और लोनी की ओर भागने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी थी। इसी अभियान के दौरान सोमवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया।

Sunday, 30 August 2026

जौनपुर थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


 जौनपुर थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष जफराबाद के नेतृत्व में थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 199/2026 धारा 109(1),352,351(3) BNS में वांछित 01 अभियुक्त श्यामलाल पटेल पुत्र स्व0 दयाराम पटेल  नि0 हरसिंह पट्टी थाना जफराबाद जौनपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Saturday, 29 August 2026

आजमगढ़ कप्तानगंज-अहरौला सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, मंडलायुक्त से जांच की मांग टेंडर स्वीकृति के छह माह बाद भी धीमी गति से चल रहा कार्य, घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप


 आजमगढ़ कप्तानगंज-अहरौला सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, मंडलायुक्त से जांच की मांग



टेंडर स्वीकृति के छह माह बाद भी धीमी गति से चल रहा कार्य, घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज-अहरौला मार्ग के चौड़ीकरण एवं उच्चीकरण के लिए स्वीकृत निर्माण कार्य में अनियमितता और गुणवत्ता में कमी का आरोप लगाते हुए मंडलायुक्त आजमगढ़ से जांच की मांग की गई है। इस संबंध में वरिष्ठ भाजपा नेता व क्षेत्रीय संयोजक गोरखपुर क्षेत्र रमाकांत मिश्र ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर मामले की जांच कराकर शासन की मंशा के अनुरूप निर्माण कार्य सुनिश्चित कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद करीब छह माह पूर्व कप्तानगंज-अहरौला सड़क के चौड़ीकरण एवं उच्चीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग को धनराशि आवंटित की गई थी। आरोप है कि विभागीय स्तर पर नियमों के विपरीत एमवीडी कंस्ट्रक्शन कंपनी का टेंडर भी स्वीकृत कर दिया गया।


 शिकायतकर्ता का आरोप है कि टेंडर स्वीकृत होने के करीब छह माह बाद भी सड़क निर्माण का कार्य बेहद धीमी गति से कराया जा रहा है। पत्र में आशंका जताई गई है कि जानबूझकर निर्माण कार्य में विलंब किया जा रहा है, ताकि टेंडर प्रक्रिया का पुनरीक्षण कराकर परियोजना की धनराशि बढ़ाई जा सके। शिकायत में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि अब तक किए गए निर्माण कार्य की गहराई मानक के अनुरूप नहीं है तथा निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री भी घटिया स्तर की है।


 रमाकांत मिश्र ने मंडलायुक्त से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और कार्य में हो रहे कथित अनावश्यक विलंब की जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निर्धारित मानकों के अनुसार सड़क निर्माण कराने का अनुरोध किया है। पत्र की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को भी भेजी गई है।

आजमगढ़ थाना कोतवाली, 50 हजार का इनामी गैंग लीडर प्रमोद लखनऊ से गिरफ्तार आजमगढ़ के अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का था सरगना, गैंगस्टर एक्ट में चल रहा था वांछित


 आजमगढ़ थाना कोतवाली, 50 हजार का इनामी गैंग लीडर प्रमोद लखनऊ से गिरफ्तार


आजमगढ़ के अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का था सरगना, गैंगस्टर एक्ट में चल रहा था वांछित


उत्तर प्रदेश आजमगढ़, अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के ₹50 हजार के इनामी गैंग लीडर प्रमोद कुमार को आजमगढ़ कोतवाली पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने लखनऊ के परिवर्तन चौक से गिरफ्तार कर लिया। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे प्रमोद की गिरफ्तारी 28 अगस्त 2026 की शाम करीब 5:30 बजे की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से गिरोह के साथ मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में संलिप्त था। पुलिस के मुताबिक, प्रमोद कुमार पुत्र जयकरन उर्फ सहदेव निवासी पुसड़ा आईमा, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़ एक संगठित मोटरसाइकिल चोर गिरोह का गैंग लीडर है। गिरोह आजमगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।


 पुलिस के अनुसार 10 दिसंबर 2024 को बवाली मोड़ के पास सूचना मिलने पर वाहन चोर गिरोह के छह सदस्यों को तीन मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ा गया था। आरोपियों की निशानदेही पर सठियांव बाजार स्थित गैरेज से चार चोरी की मोटरसाइकिलें और उनके विभिन्न पार्ट्स बरामद किए गए थे। इसके अलावा कबाड़ी की दुकान से दो चेचिस, दो इंजन, टंकी, शॉकर, चैन-स्पाकिट और पैर स्टैंड समेत अन्य सामान भी बरामद हुआ था। पूछताछ में सामने आया कि चोरी की मोटरसाइकिलों को गैरेज में ले जाकर उनके पार्ट्स अलग किए जाते थे। कुछ पार्ट्स कबाड़ी को बेच दिए जाते थे, जबकि अच्छे पार्ट्स को दूसरी मोटरसाइकिलों में लगाकर खपाने का आरोप है। पुलिस जांच में बरामद वाहनों का संबंध आजमगढ़ के कोतवाली और मुबारकपुर थानों के अलावा दिल्ली के मुखर्जी नगर नॉर्थ वेस्ट थाने में दर्ज मुकदमों से भी पाया गया।


पुलिस के मुताबिक गिरोह की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए गैंगचार्ट तैयार किया गया था। जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा 28 फरवरी 2026 को अनुमोदन के बाद कोतवाली थाने में गैंगस्टर एक्ट की संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसी मामले में वांछित प्रमोद कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उसकी गिरफ्तारी पर आजमगढ़ पुलिस की ओर से ₹50 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चोरी, चोरी का माल रखने, आपराधिक षड्यंत्र, कूटरचना, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


 गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय, उपनिरीक्षक सौरभ त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अभिषेक मिश्रा और हेड कांस्टेबल अभय कुमार सिंह शामिल रहे। एसटीएफ मुख्यालय की टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र पाल सिंह, मुख्य आरक्षी नीरज पाण्डेय और मुख्य आरक्षी नितिन सिंह शामिल रहे।

Friday, 28 August 2026

आजमगढ़ पवई, पिलर से टकराई रोडवेज बस, चालक समेत 2 की मौत, 24 यात्री घायल पिकअप को बचाने के दौरान बेकाबू हुई बस, देर रात स्टोन नंबर 191 के पास हुआ हादसा पुलिस और एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया


 आजमगढ़ पवई, पिलर से टकराई रोडवेज बस, चालक समेत 2 की मौत, 24 यात्री घायल



पिकअप को बचाने के दौरान बेकाबू हुई बस, देर रात स्टोन नंबर 191 के पास हुआ हादसा


पुलिस और एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पिलर से जा टकराई। भीषण टक्कर में बस चालक और एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।


 जानकारी के मुताबिक बेल्थरा रोड डिपो की रोडवेज बस लखनऊ से यात्रियों को लेकर बलिया के लिए निकली थी। बस को लखनऊ से आजमगढ़ होते हुए बलिया पहुंचना था। देर रात जब बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आजमगढ़ की ओर जा रही थी, तभी स्टोन नंबर 191 के पास उसके आगे चल रहा पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। पिकअप को असंतुलित होता देख बस चालक ने टक्कर से बचने के लिए बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी दौरान तेज गति के कारण बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे स्थित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पिलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस टीम और पवई थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव दल ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल समेत आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। 


पवई पुलिस के अनुसार हादसे में रोडवेज बस चालक और एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल यात्रियों की संख्या करीब दो दर्जन बताई जा रही है। पुलिस मृतकों की पहचान कराने के साथ ही घायलों की पूरी जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त बस को एक्सप्रेसवे से हटाने की कार्रवाई भी की गई। प्रारंभिक जांच में पिकअप के अचानक अनियंत्रित होने के बाद उसे बचाने के प्रयास को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

आजमगढ़ बरदह, आसमान से बरसा कहर, 1 महिला की मौत, 7 घायल धान के खेत में मजदूरी कर रहीं थीं 8 महिलाएं, तेज बारिश के बीच गिरी बिजली


 आजमगढ़ बरदह, आसमान से बरसा कहर, 1 महिला की मौत, 7 घायल



धान के खेत में मजदूरी कर रहीं थीं 8 महिलाएं, तेज बारिश के बीच गिरी बिजली



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के लसड़ा कला गांव में गुरुवार दोपहर धान के खेत में मजदूरी कर रहीं आठ महिलाएं अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। हादसे में 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि सात अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए आजमगढ़ और जौनपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया।


 बताया गया कि लसड़ा कला गांव की आठ महिलाएं गुरुवार को गांव में ही धान के खेत में मजदूरी करने गई थीं। दोपहर करीब एक बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से सभी महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी घायल महिलाओं को निजी साधनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुजानेवादा और मार्टिनगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने नीतू पत्नी हरिकांत, उम्र करीब 42 वर्ष, को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनीता पत्नी संतोष, रेनू पत्नी राजकुमार, राधिका पत्नी सहजू, सतना पुत्री राम भवन, तारा पत्नी जगदीश, सरिता पुत्री जगदीश और गीता पत्नी फूलचंद का प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सभी को आजमगढ़ और जौनपुर के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मृतका नीतू का परिवार मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करता था। पति हरिकांत भी मजदूरी करते हैं। नीतू स्वयं मजदूरी कर अपने चार बच्चों का पालन-पोषण करती थीं। उनके तीन बेटे और एक बेटी ब्यूटी (12) है, जो कक्षा पांच की छात्रा है। मां की मौत की खबर से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है। 


घटना की जानकारी मिलते ही मार्टिनगंज के उपजिलाधिकारी बलराम गुप्ता मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मृतका के परिजनों को शासन स्तर से नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही घायल महिलाओं के परिजनों को भी आवश्यक सहायता एवं मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Thursday, 27 August 2026

आजमगढ़ मेंहनगर पिकअप की चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम की मौत घर के सामने खेलते-खेलते सड़क पर पहुंचा था बालक, अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया


 आजमगढ़ मेंहनगर पिकअप की चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम की मौत


घर के सामने खेलते-खेलते सड़क पर पहुंचा था बालक, अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में बुधवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में बालक को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।


 गौरा गांव निवासी बृजेश यादव का तीन वर्षीय पुत्र सूर्यांश बुधवार सुबह घर के सामने खेल रहा था। खेलते-खेलते वह ब्लॉक अस्पताल के पास सड़क तक पहुंच गया। इसी दौरान सड़क से तेज गति से गुजर रही पिकअप ने मासूम को टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल बालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


बताया गया कि सूर्यांश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अचानक हुई मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर मेंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद ग्रामीणों ने भी सड़क पर तेज गति से चलने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

आजमगढ़ सिधारी, नरौली पुल से नदी में कूदा व्यक्ति, 2 घंटे बाद मिला शव दोस्त के साथ घर से निकला था मृतक, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा


 आजमगढ़ सिधारी, नरौली पुल से नदी में कूदा व्यक्ति, 2 घंटे बाद मिला शव



दोस्त के साथ घर से निकला था मृतक, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली पुल से बुधवार की शाम करीब छह बजे एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सिधारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नदी में व्यक्ति की तलाश शुरू कराई। गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद नदी से शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान योगेंद्र शुक्ला (55) निवासी एलवल, थाना कोतवाली के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


बताया जा रहा है कि योगेंद्र शुक्ला बुधवार की शाम किसी दोस्त के साथ घर से निकले थे। इसके बाद नरौली पुल पर पहुंचकर उन्होंने नदी में छलांग लगा दी। घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Wednesday, 26 August 2026

आजमगढ़ अहरौला इंस्टाग्राम की दोस्ती बदली प्यार में, थाने की पंचायत के बाद मंदिर में रचाई शादी शादी से युवक के इनकार पर थाने पहुंचा युवती का परिवार, घंटों चली काउंसलिंग के बाद बनी सहमति ढाई महीने पहले सोशल मीडिया पर हुई थी दोनों की मुलाकात, अब कोर्ट मैरिज की भी तैयारी


 आजमगढ़ अहरौला इंस्टाग्राम की दोस्ती बदली प्यार में, थाने की पंचायत के बाद मंदिर में रचाई शादी



शादी से युवक के इनकार पर थाने पहुंचा युवती का परिवार, घंटों चली काउंसलिंग के बाद बनी सहमति


ढाई महीने पहले सोशल मीडिया पर हुई थी दोनों की मुलाकात, अब कोर्ट मैरिज की भी तैयारी



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुई दोस्ती आखिरकार शादी के रिश्ते में बदल गई। करीब ढाई महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में आए युवक-युवती के बीच बातचीत बढ़ी तो दोनों का रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। शादी की बात सामने आने पर युवक के कथित इनकार के बाद युवती के परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर घंटों बातचीत और काउंसलिंग कराई। अंतत: दोनों परिवार शादी के लिए सहमत हो गए, जिसके बाद मंदिर में दोनों का विवाह करा दिया गया।


 जानकारी के अनुसार, अहरौला थाना क्षेत्र के कोठवा जलालपुर गांव निवासी 23 वर्षीय गरिमा की करीब ढाई महीने पहले अरूषा गांव निवासी 25 वर्षीय सूरज से इंस्टाग्राम के माध्यम से पहचान हुई थी। सोशल मीडिया पर बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे बढ़ता गया और दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। मामले की जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने अहरौला थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। वहां काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत, काउंसलिंग और पंचायत का दौर चला। चर्चा के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से युवक-युवती की शादी कराने पर हामी भर दी। सहमति बनने के बाद अहरौला ब्लॉक के पास स्थित बाबा पालदास मंदिर में दोनों का विधि-विधान से विवाह कराया गया। विवाह के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी कि आगे की वैवाहिक औपचारिकताएं भी पूरी की जाएंगी।


गरिमा और उसके पिता के मुताबिक, थाने में हुए समझौते के अनुसार फिलहाल गरिमा अपने पति के साथ ससुराल चली गई है। दोनों की कोर्ट मैरिज भी कराई जाएगी। इसके अलावा लड़के पक्ष की ओर से तीन वर्ष के भीतर बारात लाकर सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार विधिवत विवाह करने का भरोसा दिया गया है। लड़के के पिता त्रिवेणी ने भी दोनों पक्षों के बीच हुई सहमति की पुष्टि की। पुलिस की काउंसलिंग के बाद मामले का समाधान होने से दोनों परिवारों में सहमति बन गई और युवक-युवती अपने वैवाहिक जीवन की शुरूआत के लिए साथ चले गए।

Tuesday, 25 August 2026

आजमगढ़ मार्टिनगंज ठाकुर मनोज सिंह होंगे मार्टीनगंज ब्लाक प्रमुख पद के भावी प्रत्याशी ... पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान आगामी 2027 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान...


 आजमगढ़ मार्टिनगंज ठाकुर मनोज सिंह होंगे मार्टीनगंज ब्लाक प्रमुख पद के भावी प्रत्याशी ...

 पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान आगामी 2027 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान...


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मार्टीनगंज तहसील एवं विकासखंड क्षेत्र के आमगांव निवासी तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख मार्टीनगंज ठाकुर मनोज सिंह ने मंगलवार देर शाम अपने आवास पर पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान आगामी 2027 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया।


उन्होंने कहा कि वह 2027 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मार्टीनगंज ब्लॉक प्रमुख पद के भावी प्रत्याशी होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उन्होंने हमेशा पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, दलितों एवं मजलूमों के हक और हकूक की लड़ाई लड़ने का कार्य किया है, जो किसी से छिपा नहीं है।


ठाकुर मनोज सिंह ने कहा कि उनका संकल्प “शिक्षा, सम्मान और अधिकार” के साथ हर हाथ को काम और हर घर को सम्मान दिलाना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, सामाजिक सम्मान और लोगों के अधिकारों की रक्षा को वह अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता के सहयोग और आशीर्वाद से मार्टीनगंज क्षेत्र के विकास के लिए पूरी मजबूती के साथ कार्य किया जाएगा।


आजमगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव की रिपोर्ट।g

आजमगढ़ पवई पारिवारिक कहासुनी के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान स्टेप लाइजर के रुपये देने को लेकर पति से हुई थी कहासुनी, 2 छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया


 आजमगढ़ पवई पारिवारिक कहासुनी के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान



स्टेप लाइजर के रुपये देने को लेकर पति से हुई थी कहासुनी, 2 छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव में पारिवारिक कहासुनी के बाद एक महिला ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना 24/25 अगस्त 2026 की रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हमजापुर गांव निवासी जयप्रकाश यादव की पत्नी शशिकला (29) ने सोमवार की देर रात कमरे में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। मृतका के पति जयप्रकाश यादव ने पवई थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। 


तहरीर में बताया कि रात करीब 12:05 बजे पारिवारिक कहासुनी और विवाद के बाद शशिकला ने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पवई थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष पवई के अनुसार, जयप्रकाश स्टेप लाइजर बनवाकर घर लाया था और उसके लिए 200 रुपये दिए थे। इसी बात को लेकर शशिकला ने पति से सवाल किया कि रुपये क्यों दिए। इस पर जयप्रकाश ने बताया कि हमेशा बड़े भाई रुपये देते हैं, इस बार उसने स्वयं रुपये दे दिए तो क्या हुआ। बताया जा रहा है कि इसी बात को शशिकला ने अपनी तौहीनी मान लिया और कुछ देर बाद कमरे में जाकर फांसी लगा ली। बताया गया कि स्टेप लाइजर के माध्यम से दोनों भाइयों के परिवारों की बिजली लाइन संचालित होती थी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतका के दो बच्चे हैं, जिनमें एक की उम्र करीब पांच वर्ष और दूसरे की करीब एक वर्ष है। 


मृतका का मायका जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर धूधुरी गांव में है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका का भाई भी पवई थाने पहुंचा और पुलिस से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Monday, 24 August 2026

आजमगढ़ मिशन शक्ति के तहत पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व महिलाओं और बालिकाओं ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को बांधी राखी, सुरक्षा और विश्वास का दिया संदेश


 आजमगढ़ मिशन शक्ति के तहत पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व




महिलाओं और बालिकाओं ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को बांधी राखी, सुरक्षा और विश्वास का दिया संदेश


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को पुलिस लाइन आजमगढ़ में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की कलाइयों पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और पुलिस के प्रति विश्वास की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त आजमगढ़ विवेक, डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय मेधावी छात्राएं, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की छात्राएं, नीट परीक्षा में सफल छात्राएं, रिकवरी वारंट, परिवार परामर्श केंद्र, पारिवारिक विवाद, साइबर फ्रॉड में बरामद धनराशि तथा रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष और शिकायत प्रकोष्ठ से जुड़ी पीड़ित महिलाएं शामिल हुईं। इसके अलावा समूह सखी, बैंक सखी, स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न गैर सरकारी संगठनों से जुड़ी महिलाओं एवं छात्राओं ने भी सहभागिता की। 


रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। अधिकारियों ने भी महिलाओं एवं बालिकाओं को उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में उनके लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में सौहार्दपूर्ण और आत्मीय वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। 


अधिकारियों ने साइबर अपराध के मामलों में पीड़ितों की धनराशि वापस कराने, पारिवारिक विवादों का परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से समाधान कराने और आवश्यकता पड़ने पर महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान मौजूद महिलाओं एवं छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस एवं प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों से उनमें सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई है। महिलाओं ने आजमगढ़ पुलिस और शासन के प्रति आभार भी जताया। अधिकारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को आश्वस्त किया कि किसी भी परिस्थिति में उन्हें किसी प्रकार की समस्या या परेशानी होने पर बिना संकोच पुलिस को इसकी जानकारी देनी चाहिए। उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए आजमगढ़ पुलिस सदैव तत्पर है। 


कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी समेत अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


आजमगढ़ दीदारगंज आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 बकरियों की मौत तेज बारिश के दौरान हुआ हादसा, 5 बकरियां घायल, पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची


 आजमगढ़ दीदारगंज आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 बकरियों की मौत



तेज बारिश के दौरान हुआ हादसा, 5 बकरियां घायल, पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के लारपुर बक्सू गांव में सोमवार सुबह तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चार बकरियों की मौत हो गई, जबकि पांच बकरियां घायल हो गईं। घटना के बाद पशुपालकों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में राम शब्द पाल और राजेश पाल को आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार लारपुर बक्सू गांव निवासी राम शब्द पाल और राजेश पाल बकरी पालन का काम करते हैं। सोमवार सुबह दोनों अपनी-अपनी बकरियों को चराने के लिए गांव के समीप ले गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से राम शब्द पाल की दो और राजेश पाल की दो बकरियां उसकी चपेट में आ गईं। बिजली गिरने से चारों बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच अन्य बकरियां भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गईं।


 घटना की जानकारी मिलने पर पशु चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मृत बकरियों का पोस्टमार्टम कराया और नियमानुसार उन्हें दफन कराया। वहीं घायल बकरियों की जांच कर उपचार किया गया। पशु चिकित्सा टीम ने पशुपालकों को आवश्यक सावधानियां बरतने की जानकारी भी दी। पशु चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में पशुपालकों को मौसम खराब होने पर विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। आकाशीय बिजली की संभावना होने पर पशुओं को खुले मैदान, पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों के आसपास न रखें। पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाना चाहिए। उन्होंने सभी पशुपालकों से मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान देने और सावधानी बरतने की अपील की।

Sunday, 23 August 2026

आजमगढ़ एसएसपी ने 9 निरीक्षक-दरोगाओं के किये तबादले चौकी प्रभारी प्रियंका तिवारी को भेजा गया पुलिस लाइन, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी


 आजमगढ़ एसएसपी ने 9 निरीक्षक-दरोगाओं के किये तबादले



चौकी प्रभारी प्रियंका तिवारी को भेजा गया पुलिस लाइन, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार कुल नौ पुलिसकर्मियों को नई तैनाती दी गई है। निरीक्षक रामरतन यादव को पुलिस लाइन से क्षेत्राधिकारी लालगंज की पेशी में तैनात किया गया है। निरीक्षक हीरामणि यादव को थाना देवगांव में अपराध निरीक्षक के पद से थाना रानी की सराय में अपराध निरीक्षक बनाया गया है। उपनिरीक्षक नरेंद्र विक्रम सिंह का थाना कंधरापुर से स्थानांतरण कर प्रभारी पुलिस चौकी एलवल, थाना कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महिला उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी को चौकी एलवल से पुलिस लाइन भेजा गया है।


 उपनिरीक्षक रविंद्र प्रताप यादव को थाना कोतवाली से थाना गंभीरपुर, उपनिरीक्षक शिवम मिश्रा को थाना कंधरापुर से थाना अतरौलिया तथा उपनिरीक्षक आजाद बाबू खान को थाना सरायमीर से थाना सिधारी भेजा गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक प्रमोद त्रिपाठी को पुलिस लाइन से थाना मेंहनाजपुर और उपनिरीक्षक दल प्रताप सिंह को थाना जीयनपुर से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Saturday, 22 August 2026

आजमगढ़ बरदह महिला की गला रेतकर हत्या करने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार अकेली महिला के घर घुसकर चोरी की कोशिश, विरोध पर जघन्य वारदात को दिया अंजाम


 आजमगढ़ बरदह महिला की गला रेतकर हत्या करने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार



अकेली महिला के घर घुसकर चोरी की कोशिश, विरोध पर जघन्य वारदात को दिया अंजाम



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना बरदह क्षेत्र में चोरी की नीयत से घर में घुसी एक 22 वर्षीय महिला ने विरोध करने पर गृहिणी अकबरी की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। घटना दिनांक 20 अगस्त 2026 की है। मुस्तफा पुत्र स्वर्गीय मुख्तार निवासी ग्राम करिया गोपालपुर, थाना देवगांव ने थाना बरदह पर सूचना दी कि उनकी पुत्री अकबरी की शादी ग्राम बरदह में हुई थी। अकबरी अपने दो बच्चों के साथ घर पर रहती थीं, जबकि उनके पति ताहिर और बड़ा पुत्र समीर मुंबई में रहते हैं। लगभग दोपहर दो बजे पड़ोसी ने सूचना दी कि अकबरी की मृत्यु हो गई है। मौके पर पहुंचे तो अकबरी मृत अवस्था में मिलीं। प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया। इस आधार पर थाना बरदह पर मुकदमा अपराध संख्या 289/2026 संबंधित धारा के तहत अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया। 


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए थे। इसके क्रम में 22 अगस्त 2026 को थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार को सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित एक संदिग्ध 22 वर्षीय महिला ग्राम बरदह निवासी अपने घर पर मौजूद है और उसका मृतका अकबरी के घर लगातार आना-जाना था। पुलिस टीम ने उसे पूछताछ के लिए थाना लाया। पूछताछ के दौरान बयानों में विरोधाभास और संदिग्ध व्यवहार पाए जाने पर गहन पूछताछ की गई। अभियुक्ता ने घटना स्वीकार करते हुए बताया कि उसका अकबरी के घर आना-जाना था। उसे पता था कि अकबरी अपना पैसा बेड के नीचे रखती हैं। अकबरी के पति-पुत्र बाहर रहने और अन्य बच्चे स्कूल चले जाने के कारण वह कई बार घर पर अकेली रहती थीं। 20 अगस्त 2026 को अभियुक्ता चोरी की नीयत से घर पहुंची और कमरे से रुपये चुराने लगी। तभी अकबरी छत से कमरे में आ गईं और उन्हें चोरी करते देख लिया। विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई हुई। बाल खींचने के दौरान अकबरी चारपाई के पाये से टकराकर बेहोश हो गईं। पकड़े जाने के डर से अभियुक्ता ने किचन में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से अकबरी का गला रेत दिया और मौके से भाग गई। उसने चाकू को अपने घर के पास करकट में छिपा दिया।


 अभियुक्ता बबीता पुत्री जय प्रकाश गोंड, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम बरदह, थाना बरदह को 22 अगस्त 2026 को लगभग सुबह 7:15 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल कमलेश प्रसाद, आरक्षी वेद व्यास तिवारी, आरक्षिका अंकिता सिंह और आरक्षिका बीनू सिंह शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अभियुक्ता अकेलेपन का फायदा उठाकर चोरी करने पहुंची थी और विरोध करने पर जघन्य अपराध को अंजाम दिया।


https://www.news9up.com/2026/08/blog-post_20.html



https://youtu.be/rf0j2a9SL_Q?si=a5rWj9FXPLXBKNZb

आजमगढ़ गंभीरपुर उपनिरीक्षक को एसएसपी ने किया निलंबित प्रार्थना पत्रों और पीड़ितों की शिकायतों का समय से निस्तारण न करने समेत कार्य में रुचि नहीं लेने के आरोप


 आजमगढ़ गंभीरपुर उपनिरीक्षक को एसएसपी ने किया निलंबित


प्रार्थना पत्रों और पीड़ितों की शिकायतों का समय से निस्तारण न करने समेत कार्य में रुचि नहीं लेने के आरोप


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना गंभीरपुर में तैनात उप निरीक्षक ना.पु. संजय सिंह को पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने 21 अगस्त 2026 को उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए नियमानुसार विभागीय कार्यवाही शुरू किए जाने के आदेश दिए हैं। 


पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक संजय सिंह के खिलाफ थाना स्तर पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण नहीं करने और पीड़ितों की शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं करने की शिकायतें सामने आई थीं। इसके अलावा उन पर कार्य सरकार में रुचि नहीं लेने तथा अपने पदीय दायित्वों और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप प्रथम दृष्टया पाए गए।


एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया। पुलिस विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता अथवा अकर्मण्यता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी ने जनपद के सभी पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ सरायमीर चोरी-नकबजनी करने वाले गैंग लीडर समेत 2 पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई गैंग लीडर के खिलाफ चोरी, नकबजनी समेत कुल 8 अभियोग हैं दर्ज


 आजमगढ़ सरायमीर चोरी-नकबजनी करने वाले गैंग लीडर समेत 2 पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई



गैंग लीडर के खिलाफ चोरी, नकबजनी समेत कुल 8 अभियोग हैं दर्ज


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायमीर थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी की घटनाओं में सक्रिय गैंग लीडर समेत दो आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध थाना सरायमीर में मुकदमा अपराध संख्या 215/2026 अंतर्गत धारा 2(b)(i), 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।


 पुलिस के अनुसार गैंग लीडर शाकिब पुत्र रियाजूद्दीन उर्फ रियाजू निवासी नई बाजार, थाना सरायमीर और उसके गैंग के सदस्य लालमन पुत्र हरिनाथ निवासी खरेवा, थाना सरायमीर संगठित रूप से चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इन गतिविधियों के जरिए दोनों आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ अर्जित करते थे। पुलिस ने बताया कि पूर्व में दोनों आरोपियों को चोरी एवं नकबजनी के मामलों की विवेचना के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया गया था। आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्तता के आधार पर अब दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।


 पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गैंग लीडर शाकिब के खिलाफ आजमगढ़ जनपद में चोरी, नकबजनी, अवैध शस्त्र, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम समेत कुल आठ अभियोग दर्ज हैं। वहीं गैंग सदस्य लालमन के खिलाफ चोरी, नकबजनी और आबकारी अधिनियम से संबंधित कुल चार अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और संगठित अपराध में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ मेंहनगर, डीआईजी के चाचा के मकान में हुई भीषण चोरी डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, एसपी सिटी ने भी किया घटनास्थल का निरीक्षण


 आजमगढ़ मेंहनगर, डीआईजी के चाचा के मकान में हुई भीषण चोरी


डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, एसपी सिटी ने भी किया घटनास्थल का निरीक्षण



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र के बाबू की खजूरी गांव में शुक्रवार को चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर चांदी के सामान समेत अन्य जरूरी कागजात चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी होने पर पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई। मकान आसाम प्रांत में तैनात डीआईजी अखिलेश कुमार सिंह के चाचा महिपाल सिंह का बताया जा रहा है।


 जानकारी के अनुसार महिपाल सिंह पिछले करीब एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रहे थे। बीमारी के चलते उनके पुत्र शिक्षक आशुतोष कुमार अपने माता-पिता को आजमगढ़ के सिधारी क्षेत्र में रखकर इलाज करा रहे थे। इसी वजह से बाबू की खजूरी स्थित मकान में करीब एक सप्ताह से ताला बंद था। शुक्रवार की सुबह आशुतोष सिंह आजमगढ़ से पल्हना विकासखंड क्षेत्र स्थित अपने विद्यालय में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। करीब 7:30 बजे जब वह गांव स्थित अपने घर पहुंचे तो मुख्य गेट बाहर से बंद मिला। उन्हें कुछ संदेह हुआ तो वह बाउंड्री फांदकर अंदर पहुंचे। घर के अंदर सभी कमरों के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर पहुंचने पर अलमारी और बक्से भी टूटे मिले तथा सामान अस्त-व्यस्त अवस्था में बिखरा पड़ा था। आशुतोष सिंह ने तत्काल इसकी जानकारी अपनी माता को दी। घर में सामान की जांच करने पर चांदी की प्लेट का सेट, पैजनी और बाइक से संबंधित कागजात गायब मिले। 


घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। दोपहर में डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। शाम करीब पांच बजे एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। मामले में आशुतोष सिंह ने मेंहनगर थाने में तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही चोरों का पता लगाने में लगी है।

Friday, 21 August 2026

लखनऊ 7 जिलों के पुलिस कप्तान बदले, 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार देर रात किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल


 लखनऊ 7 जिलों के पुलिस कप्तान बदले, 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला


डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार देर रात किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल


उत्तर प्रदेश लखनऊ, डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात जिलों के पुलिस कप्तान समेत नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में मेरठ, झांसी, सुल्तानपुर, गोंडा, बिजनौर, संभल और बलरामपुर समेत कई जिलों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। गोंडा के एसपी विनीत जायसवाल को सुल्तानपुर का नया एसपी बनाया गया है, जबकि सुल्तानपुर की एसपी चारू निगम को यूपी-112 भेजा गया है। वहीं पुलिस के बल प्रयोग को लेकर विवादों में रहे मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। झांसी के एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है। बिजनौर के एसपी अभिषेक को गोंडा का कप्तान बनाया गया है। बलरामपुर के एसपी विकास कुमार को झांसी का एसएसपी नियुक्त किया गया है।


 संभल के एसपी केके बिश्नोई को बिजनौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा बाराबंकी में एएसपी के पद पर तैनात विकास चन्द्र त्रिपाठी को आईपीएस बनने के बाद संभल का एसपी बनाया गया है। वहीं हरदोई के एएसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह को आईपीएस बनने के बाद बलरामपुर का एसपी नियुक्त किया गया है। डीजीपी मुख्यालय की ओर से किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। तबादलों के जरिए कई जिलों में पुलिस नेतृत्व में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को मुख्यालय और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

Thursday, 20 August 2026

आजमगढ़ डिजिटल अरेस्ट कर 26.70 लाख की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने का भय दिखाकर ठगी, दो मोबाइल और 2,070 रुपये नकद बरामद


 आजमगढ़ डिजिटल अरेस्ट कर 26.70 लाख की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार


देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने का भय दिखाकर ठगी, दो मोबाइल और 2,070 रुपये नकद बरामद


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 26.70 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लखनऊ निवासी जहांगीर आलम (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन, विभिन्न मोबाइल नंबरों से संबंधित सिम कार्ड और 2,070 रुपये नकद बरामद किए हैं। 


पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अलग-अलग मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप कॉल कर खुद को सीआईओ अधिकारी बताया गया। आरोपियों ने पीड़ित के खाते से गलत लेन-देन होने और उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने की बात कहकर भयभीत किया। इसके बाद उसे डिजिटल अरेस्ट कर गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर कुल 26.70 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। मामले में थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ पर मुकदमा अपराध संख्या 32/2026 के तहत धारा 318(4), 319(2), 204 बीएनएस और 66C, 66D आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लखनऊ निवासी जहांगीर आलम का नाम सामने आया। साइबर क्राइम पुलिस टीम लखनऊ पहुंची और आरोपी को उसकी सहमति से आजमगढ़ लाकर पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ में घटना में संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने 20 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:35 बजे थाना परिसर से उसे पुलिस अभिरक्षा में लिया।


 पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लोगों को व्हाट्सएप कॉल करता था। खुद को पुलिस या किसी अधिकारी के रूप में पेश कर खाते में गलत लेन-देन और मुकदमा दर्ज होने का भय दिखाकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर लेता था। इसके बाद गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर पीड़ितों से रकम अपने खातों में ट्रांसफर कराता था। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के खिलाफ साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ में ही संबंधित मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक रजत सिंह, कांस्टेबल एजाज खान, सभाजीत मौर्य, विकास कुमार, महिपाल यादव तथा सर्विलांस सेल के कांस्टेबल आलोक सिंह शामिल रहे।


 कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण में की गई।

आजमगढ़ बरदह घर के पास महिला की गला रेतकर हत्या घटना से मची सनसनी, पुलिस की कई टीमें जांच में जुटीं


 आजमगढ़ बरदह घर के पास महिला की गला रेतकर हत्या



घटना से मची सनसनी, पुलिस की कई टीमें जांच में जुटीं


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे बरदह थाना क्षेत्र के बरदह गांव में गुरुवार को एक महिला की गला रेतकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। घर के पास 38 वर्षीय अकबरी बानो पत्नी मोहम्मद ताहिर का खून से लथपथ शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में महिला की गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। 



घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों की ओर से घटना से जुड़े संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वारदात के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर जांच में लगाई गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या की वजह स्पष्ट करते हुए घटना का खुलासा करने और आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है।


https://www.news9up.com/2026/08/blog-post_540.html


https://youtu.be/rf0j2a9SL_Q?si=a5rWj9FXPLXBKNZb

Wednesday, 19 August 2026

आजमगढ़ अतरौलिया हत्या-हत्या के प्रयास के मामलों में वांछित गैंगलीडर अवधेश नारायण सिंह गिरफ्तार हत्या, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत पांच मुकदमे हैं दर्ज


 आजमगढ़ अतरौलिया हत्या-हत्या के प्रयास के मामलों में वांछित गैंगलीडर अवधेश नारायण सिंह गिरफ्तार



हत्या, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत पांच मुकदमे हैं दर्ज


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे अतरौलिया थाना पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त संगठित गिरोह के गैंगलीडर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त अवधेश नारायण सिंह उर्फ चुन्नू सिंह को ग्राम सेल्हरापट्टी स्थित अंडरपास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना अतरौलिया का हिस्ट्रीशीटर HS-13B है और उसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं।


 पुलिस के मुताबिक 19 अगस्त 2026 को थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दूबे की तहरीर पर थाना अतरौलिया में मु0अ0सं0 325/2026 अंतर्गत धारा 2(b)(i),3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में अवधेश नारायण सिंह उर्फ चुन्नू सिंह और संजीव पांडेय उर्फ संजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि दोनों ने संगठित आपराधिक गिरोह बनाकर हत्या और हत्या के प्रयास जैसे जघन्य अपराध किए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। मुखबिर की सूचना पर ग्राम सेल्हरापट्टी अंडरपास से अवधेश नारायण सिंह उर्फ चुन्नू सिंह पुत्र स्व. सीताराम सिंह निवासी ग्राम नाउपुर, थाना अतरौलिया को दोपहर करीब 1:55 बजे हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।


 पुलिस के अनुसार अवधेश नारायण सिंह के खिलाफ अतरौलिया थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2025 का हत्या/हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमा, वर्ष 2008 का हत्या का मुकदमा, आर्म्स एक्ट, मारपीट-धमकी तथा गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह, कांस्टेबल सौरभ राय और कांस्टेबल विजय प्रताप यादव, थाना अतरौलिया शामिल रहे।

Tuesday, 18 August 2026

आजमगढ़ कप्तानगंज बधाई मांगने पहुंचे किन्नरों और ग्रामीणों में भिड़ंत, थाने के बाहर हुआ विवाद महिलाओं से अभद्रता और आभूषण छीनने के प्रयास का आरोप, किन्नर पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज


 आजमगढ़ कप्तानगंज बधाई मांगने पहुंचे किन्नरों और ग्रामीणों में भिड़ंत, थाने के बाहर हुआ विवाद



महिलाओं से अभद्रता और आभूषण छीनने के प्रयास का आरोप, किन्नर पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकट जगदीश गांव में मंगलवार सुबह बधाई देने पहुंचे किन्नर समुदाय के लोगों और ग्रामीणों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाए। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली और किन्नर पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान जगदंबा प्रसाद के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे किन्नर समुदाय के कुछ लोग बधाई मांगने गांव पहुंचे थे। 


आरोप है कि इस दौरान गांव की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उनके आभूषण छीनने का प्रयास किया गया। गांव की सुमन पत्नी संजय और सपना पत्नी संजय ने भी आभूषण छीनने की कोशिश का आरोप लगाया। महिलाओं द्वारा विरोध किए जाने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इसके बाद ग्रामीणों पर किन्नर समुदाय के लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा। दूसरी ओर, किन्नर समुदाय की गुरु एवं अध्यक्ष किरन किन्नर ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताया। उनका आरोप है कि समुदाय के लोग गांव में परंपरागत रूप से बधाई देने गए थे। इसी दौरान ग्राम प्रधान के इशारे पर ग्रामीणों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें समुदाय के कई लोग घायल हुए। घटना को लेकर उन्होंने कप्तानगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।


 थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि किरन किन्नर की ओर से प्राप्त शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा दूसरे पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिकायत के लिए थाने पहुंचे दोनों पक्षों के बीच वहां भी विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है कि थाने के बाहर किन्नर समुदाय और ग्रामीण फिर आमने-सामने आ गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग किया और मामला शांत कराया। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ मेहनगर ब्लैक कोबरा ने बालक के पेट पर डंसा एक ही बिस्तर पर माता-पिता और बहन के साथ सो रहा था बालक, चिकित्सक के प्रयास से हालत में सुधार


 आजमगढ़ मेहनगर ब्लैक कोबरा ने बालक के पेट पर डंसा



एक ही बिस्तर पर माता-पिता और बहन के साथ सो रहा था बालक, चिकित्सक के प्रयास से हालत में सुधार


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र के अहियाई गांव में सोमवार की रात एक 12 वर्षीय बालक को ब्लैक कोबरा ने डस लिया। बालक अपने माता-पिता और बहन के साथ एक ही बिस्तर पर सो रहा था। सर्पदंश के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे खरिहानी बाजार स्थित आशीर्वाद क्लीनिक लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। बताया गया कि सोमवार की रात करीब दो बजे समीर अपने पिता नरसिंह, मां और बहन के साथ बिस्तर पर सो रहा था। इसी दौरान ब्लैक कोबरा ने उसके पेट में डस लिया। जहर फैलने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। सर्प इसके बाद उसके पिता के बंडी के अंदर से पेट के ऊपर की ओर चढ़ने लगा। पिता ने हिम्मत दिखाते हुए सांप की पूंछ पकड़कर उसे बाहर फेंक दिया।


 बालक की हालत बिगड़ती देख रात में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजन ग्रामीणों की मदद से करीब तीन बजे उसे खरिहानी बाजार स्थित आशीर्वाद क्लीनिक लेकर पहुंचे। सर्पदंश विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र पांडेय ने तत्काल उपचार शुरू किया। चिकित्सक के अनुसार, जब समीर को क्लीनिक लाया गया, तब उसकी आंखों की रोशनी और आवाज दोनों बंद हो चुकी थीं। उन्होंने बताया कि ब्लैक कोबरा के डसने के बाद उसकी हालत बेहद गंभीर थी और बचने की संभावना बहुत कम थी। चिकित्सकीय प्रयास और ईश्वर की कृपा से अब बालक की हालत में सुधार है। उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब चार बजे सर्प को मारकर ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसकी पहचान ब्लैक कोबरा के रूप में की गई। घटना के बाद अहियाई गांव में दहशत का माहौल है। चिकित्सकों ने बरसात के मौसम में लोगों से रात के समय विशेष सतर्कता बरतने और घर के आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की है।

आजमगढ़ देवगांव नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला के आभूषण झपटने वाला शातिर बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार तमंचा-कारतूस, मोटरसाइकिल, आभूषण व नकदी बरामद; लूटे गए टप्स खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार


 आजमगढ़ देवगांव नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला के आभूषण झपटने वाला शातिर बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार



तमंचा-कारतूस, मोटरसाइकिल, आभूषण व नकदी बरामद; लूटे गए टप्स खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को अपने साथ ले जाकर उसके कान के आभूषण झपटने वाले शातिर अंतर्जनपदीय अपराधी को देवगांव पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए 100 शैय्या संयुक्त अस्पताल लालगंज भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, मोटरसाइकिल, लूटे गए आभूषण और 850 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में लूटे गए आभूषण खरीदने वाले एक सुनार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को मेहनगर थाना क्षेत्र के जियासड़ गांव निवासी अमित प्रताप सिंह ने देवगांव थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि कुछ अज्ञात लोग तीन-चार दिन पूर्व उसकी मां को बेटे को नौकरी दिलाने का झांसा देकर लालगंज तहसील के सामने से अपने साथ केराकत तहसील की ओर ले गए थे। रास्ते में आरोपियों ने महिला के पहने कान के टप्स और सहारा पर झपट्टा मारकर उन्हें छीन लिया। तहरीर के आधार पर देवगांव थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित और शातिर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 17/18 अगस्त 2026 की रात देवगांव पुलिस गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी मोटरसाइकिल से पल्हना-लहुवां मार्ग की ओर आने वाला है और उसके पास अवैध असलहा भी है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद नसीरपुर की तरफ से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह मोटरसाइकिल लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया। नसीरपुर पुलिया के पास मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई।


 पुलिस के अनुसार, रुकने के लिए कहने पर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने पर्याप्त चेतावनी देने के बाद आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान शमीम उर्फ सूरज उर्फ मुमताज उर्फ बब्लू यादव उर्फ समीर अंसारी पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद शरीफ, उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी डीएलडब्ल्यू जलालीपट्टी, थाना मंडुवाडीह, कमिश्नरेट वाराणसी, हाल पता ग्राम निधौरा, थाना बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में हुई। पुलिस ने घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए 100 शैय्या संयुक्त अस्पताल लालगंज भेजा। तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल संख्या PB10CK5791, पीली धातु की एक जोड़ी कान का सहारा और 850 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि छीने गए आभूषणों में से एक जोड़ी कान का टप्स शमीम ने सैदपुर, गाजीपुर निवासी सुनार दिनेश वर्मा पुत्र रामअवतार वर्मा को दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिनेश वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पीली धातु की एक जोड़ी कान का टप्स बरामद हुआ।


 पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार शमीम के खिलाफ आजमगढ़, वाराणसी और चंदौली में चोरी, धोखाधड़ी, विश्वासघात, चोरी की संपत्ति रखने और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ सकलडीहा थाने में वर्ष 2023 में चोरी, धोखाधड़ी और चोरी की संपत्ति रखने का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें आरोप पत्र भी न्यायालय भेजा जा चुका है। इसके अलावा वाराणसी कमिश्नरेट के कोतवाली काशी, कैंट, लंका और सारनाथ थानों में भी उसके खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।


 मुठभेड़ और गिरफ्तारी के बाद देवगांव थाने में मुकदमा अपराध संख्या 294/2026 संबंधित धारा के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मुठभेड़ और गिरफ्तारी की कार्रवाई में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रवीन्द्र नाथ पाण्डेय, विनय कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह सहित देवगांव थाने की पुलिस टीम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

Monday, 17 August 2026

आजमगढ़ दीदारगंज एक ही रात 2 घरों में लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर आभूषण, नकदी और घरेलू सामान समेटकर फरार हुए चोर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर शुरू की जांच


 आजमगढ़ दीदारगंज एक ही रात 2 घरों में लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर



आभूषण, नकदी और घरेलू सामान समेटकर फरार हुए चोर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर शुरू की जांच



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे दीदारगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। चोर छत के रास्ते घरों में दाखिल हुए और कमरों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, कपड़े और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। दोनों घरों से लाखों रुपये के सामान की चोरी बताई जा रही है। घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। दरियापुर गांव निवासी डॉ. नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गर्मी के कारण वह परिवार के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान रात में चोर पीछे की ओर से छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। चोरों ने कमरों में लगे तालों को हथौड़े से तोड़कर अंदर रखे बक्से और अन्य सामान खंगाल डाले। नरेंद्र कुमार यादव के अनुसार चोर एक सोने की चेन, एक हार, एक कंगन, एक अंगूठी, एक जोड़ी झुमका, चांदी की दो जोड़ी पायल और एक करधन सहित कीमती सामान ले गए। इसके अलावा फूल और पीतल के बर्तन, छह साड़ियां तथा एक बॉक्स भी चोर अपने साथ ले गए। सुबह घर के अंदर सामान बिखरा मिलने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। 


चोरों ने उसी रात पड़ोस में रहने वाले राजेश कुमार यादव के घर को भी निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते उनके घर में दाखिल हुए और एक बॉक्स, करीब 30 हजार रुपये नकद, सोने का एक कनफूल, नाक की कील, मंगलसूत्र और दो जोड़ी पायल चांदी का चोरी कर ले गए। एक ही रात दो घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सूचना मिलते ही दीदारगंज थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक अनिल सिंह, रमेश चंद्र यादव समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने दोनों घरों का निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।


 दीदारगंज थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि दो घरों में चोरी की घटना हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। एक ही रात दो घरों में छत के रास्ते चोरी की घटना ने गांव की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता बनी हुई है।

आजमगढ़ रौनापार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोपी महाराष्ट्र के पालघर से गिरफ्तार पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, तकनीकी निगरानी से बोइसर में मिली आरोपी की लोकेशन


 आजमगढ़ रौनापार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोपी महाराष्ट्र के पालघर से गिरफ्तार


पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, तकनीकी निगरानी से बोइसर में मिली आरोपी की लोकेशन



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे युवती के अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को आजमगढ़ पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर जिले से गिरफ्तार कर लिया। थाना रौनापार पुलिस और साइबर सेल आजमगढ़ की संयुक्त टीम ने तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और स्थानीय पुलिस के सहयोग से बोइसर पहुंचकर गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी की। पुलिस के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी 23 वर्षीय पुत्री के संबंध में तहरीर दी थी। आरोप है कि अभियुक्त प्रमोद गोंड ने युवती से दोस्ती की और संबंधों के दौरान उसके अश्लील फोटो एवं वीडियो बना लिए। इसके बाद इन फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती पर दबाव बनाया गया। बाद में आरोपी द्वारा अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल किए जाने की शिकायत पुलिस से की गई। तहरीर के आधार पर 13 जुलाई 2026 को थाना रौनापार में मुकदमा अपराध संख्या 195/2026 संबंधित धारा के तहत पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना निरीक्षक अपराध एवं विवेचक अशोक कुमार तिवारी द्वारा की जा रही है।


 विवेचना के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से गैर-जमानती वारंट प्राप्त किया गया। इसके बाद साइबर सेल की तकनीकी टीम ने आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की। तकनीकी जांच में आरोपी की लोकेशन बोइसर, पालघर, महाराष्ट्र में मिली। लोकेशन की पुष्टि होने के बाद रौनापार पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम महाराष्ट्र पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम ने श्रीराम फेडरेशन कंपनी, बोइसर, पालघर में दबिश देकर आरोपी प्रमोद गोंड पुत्र जगरनाथ गोंड, निवासी हैदराबाद, थाना रौनापार, उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और उसे संबंधित न्यायालय पालघर, महाराष्ट्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के बाद पुलिस आरोपी को आजमगढ़ लेकर आई। 16 अगस्त 2026 को आरोपी को थाना रौनापार में दाखिल कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी का उपलब्ध आपराधिक इतिहास इसी मामले से संबंधित है। प्रकरण में आगे की विवेचनात्मक एवं विधिक कार्रवाई जारी है।


 पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में महिला संबंधी एवं साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

Saturday, 15 August 2026

आजमगढ़ थाना कोतवाली 6 साल से फरार ₹50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार फ्लिपकार्ट कार्यालय में ₹6.31 लाख की लूट में था वांछित, तमंचा और 2 कारतूस बरामद


 आजमगढ़ थाना कोतवाली 6 साल से फरार ₹50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार


फ्लिपकार्ट कार्यालय में ₹6.31 लाख की लूट में था वांछित, तमंचा और 2 कारतूस बरामद



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना कोतवाली पुलिस ने छह वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे ₹50 हजार के इनामी अंतर्जनपदीय अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू पथरकट पुत्र रामरतन उर्फ रामजतन, निवासी खाजो लोहहरिया, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। 


पुलिस के अनुसार, राजू पथरकट वर्ष 2020 में करतालपुर स्थित फ्लिपकार्ट कार्यालय में हुई लूट के मामले में वांछित था। पांच फरवरी 2020 को चार हथियारबंद बदमाशों ने फ्लिपकार्ट कार्यालय में कर्मचारियों को तमंचा दिखाकर भयभीत किया था और कैशियर से करीब ₹6,31,702 नकद, सीसीटीवी का एनवीआर तथा इंटरनेट राउटर लूट लिया था। इस मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने चार अगस्त को ₹25 हजार का पुरस्कार घोषित किया था। इसके बाद आठ अगस्त को पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र ने इनाम की राशि बढ़ाकर ₹50 हजार कर दी थी।


 पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त 2026 को प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्राइवेट बस अड्डा स्थित बंधा रोड से दोपहर करीब 2:45 बजे राजू पथरकट को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली में आर्म्स एक्ट के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2020 में फ्लिपकार्ट कार्यालय में लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लूट से प्राप्त धनराशि से अवैध तमंचा और कारतूस खरीदने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस से बचने के लिए उसके नेपाल, चेन्नई और बेंगलुरु समेत विभिन्न स्थानों पर छिपकर रहने की जानकारी भी सामने आई है।


 पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, चोरी, नकबजनी, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, कूटरचना, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में आजमगढ़, गोरखपुर तथा संतकबीरनगर जनपदों में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय, उपनिरीक्षक सौरभ त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अभय कुमार सिंह, कांस्टेबल नित्यानन्द यादव, सुमित शर्मा, बसंत कुमार, हेड कांस्टेबल उमेश यादव, कांस्टेबल इन्द्रेश कुमार और दिनेश सिंह शामिल रहे।

आजमगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर 31 पुलिसकर्मी सम्मानित, DIG व ASP को मिला गोल्ड कमेंडेशन डिस्क SSP डॉ. अनिल कुमार ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को दिलाई कर्तव्य व निष्ठा की शपथ, उत्कृष्ट सेवा और ऑपरेशनल कार्यों के लिए मिला सम्मान


 आजमगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर 31 पुलिसकर्मी सम्मानित, DIG व ASP को मिला गोल्ड कमेंडेशन डिस्क



SSP डॉ. अनिल कुमार ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को दिलाई कर्तव्य व निष्ठा की शपथ, उत्कृष्ट सेवा और ऑपरेशनल कार्यों के लिए मिला सम्मान


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को आजमगढ़ पुलिस लाइन एवं कैम्प कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सर्वप्रथम कैम्प कार्यालय में ध्वजारोहण किया और उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। इसके बाद पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्द में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को पूरी ईमानदारी, मेहनत और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना भी की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा ऑपरेशनल उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह को Commendation Disc गोल्ड से सम्मानित किया गया। वहीं उपनिरीक्षक प्रकाश मिश्रा, पुलिस लाइन आजमगढ़ को Commendation Disc रजत प्रदान किया गया।


 भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा आजमगढ़ पुलिस के कुल 15 अधिकारी-कर्मचारियों को सेवा पदक प्रदान किए गए। इनमें 09 को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, 05 को उत्कृष्ट सेवा पदक तथा 01 पुलिसकर्मी को सराहनीय सेवा पदक मिला। अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में उपनिरीक्षक भीम सिंह, देवेंद्र नाथ दुबे, शशिकान्त, पुष्पेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी राजधारी सिंह, शत्रुघ्न सिंह, दद्दन राम, होरीलाल पाल और वेद प्रकाश सिंह शामिल हैं। उत्कृष्ट सेवा पदक से मुख्य आरक्षी रविन्द्र कुमार, जय राम तिवारी, मोती चन्द्र राम, हिमांशु कुमार श्रीवास्तव और संदीप कुमार यादव सम्मानित हुए। वहीं मुख्य आरक्षी एआरआर राजेश कुमार पाण्डेय को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया।


 पुलिस महानिदेशक यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ द्वारा भी आजमगढ़ के 13 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर रिस्पॉन्स टाइम के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें पीआरवी 7144 कोतवाली के कमांडर ताराचन्द साहनी व पायलट होमगार्ड संजय मौर्या, पीआरवी 8453 कन्धरापुर के सब-कमांडर आनन्द प्रसाद व पायलट होमगार्ड आलोक यादव तथा पीआरवी 5390 तरवां के कमांडर, सब-कमांडर एवं पायलट सहित कुल 13 पुलिसकर्मी शामिल हैं। सम्मानित पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों ने राष्ट्र सेवा, कर्तव्यपरायणता और जनसुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Friday, 14 August 2026

आजमगढ़ सरायमीर सरवाहा, 15 साल पुराने रास्ते के विवाद पर चला प्रशासन का बुलडोजर एसडीएम ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर हटवाया अवैध कब्जा, सार्वजनिक रास्ते को कराया सुचारु


 आजमगढ़ सरायमीर सरवाहा, 15 साल पुराने रास्ते के विवाद पर चला प्रशासन का बुलडोजर


एसडीएम ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर हटवाया अवैध कब्जा, सार्वजनिक रास्ते को कराया सुचारु



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के सरवाहा गांव में करीब 15 वर्षों से चले आ रहे सार्वजनिक रास्ते के विवाद का दिनाँक 08/08/2026 को प्रशासन ने निर्णायक समाधान करा दिया। उपजिलाधिकारी निजामाबाद चन्द्रप्रकाश सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सार्वजनिक चकमार्ग पर किए गए कथित अवैध कब्जे को हटवा दिया।


जानकारी के अनुसार गांव निवासी सतीश चौहान ने उपजिलाधिकारी निजामाबाद के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि गांव का सार्वजनिक चकमार्ग लंबे समय से विवादित है। आरोप था कि कमलेश चौहान द्वारा रास्ते पर कब्जा कर निर्माण करा लिया गया था, जिससे सार्वजनिक मार्ग बाधित हो रहा था।


शिकायत के बाद प्रशासन ने राजस्व टीम गठित कर मौके की जांच कराई। जांच में सरकारी चकमार्ग पर कब्जे की स्थिति सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई का निर्णय लिया।



दिनांक 08/08/2026 को उपजिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार सीओ फूलपुर किरणपाल सिंह तथा थाना प्रभारी सरायमीर भुवनेश चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी से कब्जा हटवाकर सार्वजनिक रास्ते को मुक्त कराया गया।




प्रशासन की इस कार्रवाई से वर्षों से चले आ रहे रास्ते के विवाद का समाधान हो गया। उपजिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि सार्वजनिक रास्ते पर ईंट-खड़ंजा लगाकर उसे सुचारु रूप से चालू कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।


इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि सार्वजनिक भूमि और सरकारी रास्तों पर अवैध कब्जे को प्रशासन बर्दाश्त नहीं करेगा। लंबे समय से लंबित विवाद में राजस्व जांच के बाद की गई कार्रवाई से ग्रामीणों को राहत मिली है और सार्वजनिक मार्ग के पुनः बहाल होने का रास्ता साफ हुआ है।

Thursday, 13 August 2026

आजमगढ़ निजामाबाद, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले गैंगस्टर की 40 लाख की जमीन कुर्क गैंगस्टर राजकुमार गौड़ पर पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 340.2 वर्ग मीटर भूमि को डुगडुगी पिटवाकर प्रशासनिक कब्जे में लिया


 आजमगढ़ निजामाबाद, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले गैंगस्टर की 40 लाख की जमीन कुर्क



गैंगस्टर राजकुमार गौड़ पर पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 340.2 वर्ग मीटर भूमि को डुगडुगी पिटवाकर प्रशासनिक कब्जे में लिया


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे संगठित अपराध, गैंगस्टरों और अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर राजकुमार गौड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना निजामाबाद क्षेत्र के रेवरा परवेजपुर गांव निवासी राजकुमार गौड़ की अपराध से अर्जित करीब 40 लाख रुपये कीमत की 340.2 वर्ग मीटर भूमि को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क कर प्रशासनिक कब्जे में लिया गया।


 पुलिस के अनुसार, थाना निजामाबाद में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे की विवेचना के दौरान सामने आया कि राजकुमार गौड़ एक आपराधिक गैंग का सक्रिय सदस्य है। आरोप है कि गैंग के सदस्य पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते थे और इसी के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट तथा अवैध शस्त्रों से जुड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। विवेचना में यह भी सामने आया कि आपराधिक गतिविधियों से अर्जित अवैध धन का इस्तेमाल जमीन खरीदने और अवैध साम्राज्य का विस्तार करने में किया गया। 


पुलिस के मुताबिक, राजकुमार गौड़ ने ग्राम रेवरा परवेजपुर में आराजी संख्या 377 में स्थित 340.2 वर्ग मीटर भूमि अपराध से अर्जित धन से खरीदी थी। राजस्व विभाग के मूल्यांकन में भूमि की अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये पाई गई। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2020 से आरोपी अपराध से अर्जित धन के जरिए आसपास की जमीन खरीदकर कब्जे में लेता रहा। संपत्ति खरीदने और ऋण की किश्तें चुकाने के संबंध में उसके पास आय का कोई वैध और पर्याप्त स्रोत नहीं मिला।


 जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया था। आदेश के अनुपालन में 13 अगस्त 2026 को थाना निजामाबाद पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। डुगडुगी पिटवाकर ग्राम रेवरा परवेजपुर स्थित भूमि को नियमानुसार प्रशासनिक कब्जे में ले लिया गया। तहसीलदार को संपत्ति का प्रशासक नियुक्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान आरोपी राजकुमार गौड़ अपने घर पर मौजूद था। उसके खिलाफ वर्ष 2020 से 2025 के बीच निजामाबाद थाने में आर्म्स एक्ट, मारपीट, आईटी एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत चार मुकदमे दर्ज हैं।


 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में हुई कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर आस्था जायसवाल की उपस्थिति रही। पुलिस ने कहा कि अपराध से अर्जित संपत्तियों को कुर्क कर अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Wednesday, 12 August 2026

बालिया क्लीनिक संचालिका की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या, भतीजा गिरफ्तार अवैध संबंध में तीसरे व्यक्ति की एंट्री को लेकर हुआ विवाद, आरोपी के कब्जे से आलाकत्ल बरामद


 बालिया क्लीनिक संचालिका की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या, भतीजा गिरफ्तार


अवैध संबंध में तीसरे व्यक्ति की एंट्री को लेकर हुआ विवाद, आरोपी के कब्जे से आलाकत्ल बरामद


उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के गड़वार मोड़ पर मंगलवार देर शाम क्लीनिक संचालिका कंचन भारती (35) की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी मृतका के भतीजे ओमकारेश्वर उर्फ बिट्टू को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया है।


 पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है। खारी गांव निवासी सियाराम की पत्नी कंचन भारती करीब एक वर्ष से गड़वार मोड़ पर क्लीनिक संचालित कर रही थीं। मंगलवार शाम वह क्लीनिक पर थीं। देर शाम पति उन्हें लेने पहुंचे तो क्लीनिक के अंदर कंचन का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। उनके सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की और क्लीनिक को सील कर दिया। मृतका के पति सियाराम की तहरीर पर पुलिस ने उनके भतीजे ओमकारेश्वर उर्फ बिट्टू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं। मैनुअल इंटेलिजेंस और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी को झाड़ी बाबा मठ के पास से घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हुआ था। रास्ते में एक अज्ञात पिकअप से टक्कर होने के कारण वह घायल हो गया। पुलिस सुरक्षा में उसका उपचार जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में कराया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका अपनी चाची कंचन के साथ कथित अवैध संबंध था। इसकी जानकारी परिजनों को हो गई थी और करीब एक माह पहले परिवार के लोगों ने दोनों को डांटकर समझाया था।



 आरोपी के मुताबिक 11 अगस्त 2026 को वह चाची को बाइक से क्लीनिक छोड़कर नगरा चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटा तो क्लीनिक के कमरे में कंचन एक अज्ञात व्यक्ति से बातचीत कर रही थीं। उसके पहुंचने पर वह व्यक्ति वहां से चला गया। इसको लेकर आरोपी ने कंचन से पूछताछ की, जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। गुस्से में आरोपी ने लोहे की रॉड से कंचन के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजय कुमार, उप निरीक्षक प्रभाकर शुक्ल व संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल देवव्रत उपाध्याय और कांस्टेबल राजीव भारती शामिल रहे।