Sunday, 18 June 2023

प्रतापगढ़ बंद कमरे में प्रेमिका संग इश्क फरमा रहा था पति पहुंच गई पत्नी, दोनों को तबियत से धुना


 प्रतापगढ़ बंद कमरे में प्रेमिका संग इश्क फरमा रहा था पति


पहुंच गई पत्नी, दोनों को तबियत से धुना


उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कमरे के अंदर एक महिला दूसरी महिला को पीटती नजर आ रही है। इस दौरान कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो 12 जून को बताया जा रहा है।


 जानकारी के अनुसार किराए के मकान में एक व्यक्ति अपनी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी कुछ लोगों के साथ पहुंच गई और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पति ओर उसकी प्रेमिका की तबियत से धुनाई की। पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है।


मामला यूपी के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली का है। यहां एक व्यक्ति को अपनी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाना भारी पड़ गया। घटना 12 जून की है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अपनी प्रेमिका के साथ किराए के मकान में इश्क फरमा रहा था। दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। इसी बीच युवक की पत्नी पहुंच गई और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला के साथ कुछ और लोग भी पहुंचे थे जो परिवार के सदस्य ही बताए जा रहे हैं।


महिला ने पति और प्रेमिका को साथ देखा तो उसका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। फिर क्या था महिला ने रौद्र रूप धारण करते हुए प्रेमिका को दबोच लिया और उसके बाल पकड़कर उसे कमरे के अंदर ही पीटने लगी। महिला ने अपने पति को भी नहीं छोड़ा उसे भी जमकर धुना। कमरे के अंदर पति और उसकी प्रेमिका की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मामले को रफा- दफा कर दिया है।

आजमगढ़ अहरौला बिजली कटौती से आक्रोशित किसानों और व्यापारियों ने सब स्टेशन पर जड़ा ताला बंद करवाई चारों फीडर की सप्लाई, धरने पर बैठे


 आजमगढ़ अहरौला बिजली कटौती से आक्रोशित किसानों और व्यापारियों ने सब स्टेशन पर जड़ा ताला


बंद करवाई चारों फीडर की सप्लाई, धरने पर बैठे



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के अहिरौला रेडहा पावर हाउस पर किसान और बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली की कटौती को लेकर धरना प्रदर्शन किया। रविवार को 9 बजे से ही बड़ी संख्या में क्षेत्र के कई दर्जन गांवों के किसान और व्यापारी बिजली सबस्टेशन रेडहा पर पहुंच गए और कंट्रोल रूम के मेन दरवाजे पर तालाबंदी कर सभी चारों फीडरों की सप्लाई बंद करवा दिया और धरने पर बैठ गये। बिजली उपभोक्ताओं द्वारा जिलाधिकारी, बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर, अन्य आला अधिकारियों को बीजली कटौती को लेकर फोन कर अवगत कराया और तत्काल सब स्टेशन पर पहुंचकर समस्या का समाधान के लिए मांग की। लगभग 4 घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के बीच लगभग 1 बजे बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता आरपीएस यादव, थानाध्यक्ष अहरौला योगेंद्र प्रताप सिंह के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को अवगत कराया कि जल्द नये फीडर बनाने का काम किया जा रहा है। 


किसानों ने अधिशासी अभियंता से शिकायत किया कि खेत में पड़ी नर्सरी सूख रही है, पानी के अभाव मे गन्ना की फसल सूख रही है। 24 घंटे में हर 2 मिनट पर बिजली ट्रिप कर लगभग 2 घंटे बिजली मिल रही है, उससे न तो कोई काम हो पा रहा है न तो व्यापारी सुकून से अपनी दुकानदारी चला पा रहा है। किसानों ने कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो हम लोग फिर से धरने पर बैठेंगे। धरने पर बैठे लोगों से अधिशासी अभियंता ने अपील की जनहित में अपने घरों का लोड जहां तीन एसी चलाते हो वहां दो एसी चलाएं, थोड़ी-थोड़ी कटौती करें, जिससे लोड कम हो और बिजली सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने कहा कि नए फीडर का काम चल रहा है और नया फीडर बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे 50% समस्या खत्म हो जाएगी, बाकी 50% समस्या क्षमता वृद्धि के बाद ठीक हो जाएगी, तब तक के लिए उन्होंने लोगों से अपील की कि आप लोग धैर्य बनाए रखें। विभाग और सरकार किसान और व्यापारियों के लिए काम कर रही है। हम जल्दी ही समस्या से लोगों को छुटकारा दिलाएंगे। काफी समझाने बुझाने के बाद लगभग 1:30 बजे किसान और व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता की बात मानते हुए धरना को खत्म कर दिया।


 अधिशासी अभियंता आरपीएस यादव ने जेई सोमनाथ भारती को निर्देश दिया कि क्षेत्रों में शेड्यूल बना कर बिजली सप्लाई की जाए जिससे सभी क्षेत्रों को बिजली मिल सकें। उपभोक्ताओं की शिकायत थी की जेई और एसएसओ के फोन नहीं उठाते हैं इस पर अधिशासी अभियंता ने सभी स्टाफ को चेतावनी दी उपभोक्ताओं की आने वाली काल तत्काल रिसीव की जाए, उनकी समस्या का निदान किया जाए, अभद्र भाषा में बात की तो कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बरेली महिला दरोगा और उसका प्रेमी अचानक हुए लापता कोर्ट मैरिज करने की थी तैयारी


 बरेली महिला दरोगा और उसका प्रेमी अचानक हुए लापता


कोर्ट मैरिज करने की थी तैयारी


उत्तर प्रदेश बरेली में दूसरे समुदाय के युवक से शादी करने जा रही महिला दरोगा बिना अनुमति के लापता हो गई हैं। सीओ के आदेश कक्ष (ओआर) में भी वह नहीं पहुंचीं तो उनकी गैरहाजिरी दर्ज की गई है। उनके प्रेमी का भी पता नहीं लग रहा है।


मेरठ के किला परीक्षितगढ़ की मूलनिवासी व सुभाषनगर थाने की महिला दरोगा का बहेड़ी निवासी दूसरे समुदाय के युवक से प्यार इस कदर परवान चढ़ा है कि वह उससे शादी करने जा रही हैं। दरोगा की उम्र 50 वर्ष के करीब तो युवक करीब 30 साल का बताया जा रहा है। ज्यादा चर्चा दोनों के समुदाय को लेकर है।

दोनों ने अपने मौजूदा धर्म को कायम रखते हुए कोर्ट मैरिज करने का फैसला किया है और इसके लिए एसडीएम कोर्ट सह विवाह अधिकारी से अनुमति मांगी गई है। शुक्रवार देर शाम से ही महिला दरोगा लापता हैं और उनका मोबाइल भी बंद है। रात में सीओ टू ने सुभाषनगर थाने का ओआर किया।


इन दरोगा के पास करीब दस विवेचना लंबित होने का रिकॉर्ड मिला, पर दरोगा की गैरमौजूदगी में इंस्पेक्टर से जवाब मांगा गया। इंस्पेक्टर ने बिना सूचना के जाना बताया तो मामले में अनुपस्थिति की सूचना दर्ज करा दी गई। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि दरोगा के निजी जीवन से विभाग को कोई मतलब नहीं है। हां, बिना अनुमति लापता होने पर जरूर उनसे स्पष्टीकरण लिया जाएगा।


महिला दरोगा सालभर पहले बहेड़ी में एक पुलिस चौकी की इंचार्ज थीं। वहीं के युवक का थाने में आना-जाना था। बताते हैं कि उसकी पुलिसवालों से दोस्ती थी और मुखबिर के तौर पर वह पुलिस की मदद करता था।

बहेड़ी थाने में उसे हाफिजजी के नाम से जाना जाता था। पुलिस को दबिश व निजी कामों के लिए वह टैक्सी मुहैया कराता था। महिला दरोगा से करीबी के बाद उसने टैक्सी चालक के तौर पर उन्हें लाने-ले जाने का काम किया।


महिला दरोगा से नजदीकी बढ़ने पर उसने अपनी कार खरीद ली। उसका लकड़ी का कारोबार भी बताया जाता है। महिला दरोगा का बरेली तबादला होने के बाद ड्राइवर ने भी बांसमंडी में किराये पर कमरा ले लिया। बताया जा रहा है कि दोनों काफी समय से लिव इन में रह रहे हैं।

आजमगढ़ रानी की सराय कश्मीरी लड़की की चाहत में पत्नी को दिया तलाक पीड़िता ने पुलिस को सौंपा शिकायती पत्र, दहेज मांगने का भी लगाया आरोप


 आजमगढ़ रानी की सराय कश्मीरी लड़की की चाहत में पत्नी को दिया तलाक


पीड़िता ने पुलिस को सौंपा शिकायती पत्र, दहेज मांगने का भी लगाया आरोप


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ रानी की सराय थाना में प्रार्थना पत्र देते हुए शाहीन बानो पुत्री सुफ़ियान अहमद ग्राम आँवक पोस्ट सिरसाल ने बताया कि उसका निकाह 25 जून को अशहद खान पुत्र इरफ़ान अहमद आज़मी निवासी ग्राम खुनदनपुर पोस्ट भोपालपुर थाना मेहनगर जनपद आज़मगढ़ हॉल मुक़ाम K-108 गली नम्बर 05 अबुलफ़ज़ल एनकलेव पार्ट-1 ओखला जामिया नगर दक्षिण दिल्ली के साथ सम्पन्न हुआ था। निकाह के बाद वह अपने पति अशहद खान पुत्र इरफ़ान अहमद आज़मी के साथ अपनी ससुराल के ग्राम खुनदनपुर थाना मेहनगर आयी और दो दिन तक ससुराल में रही, उसके बाद अपने पति के साथ दिल्ली में रहने लगी। इस दौरान उसके 4 बच्चे सूआलहा खान, माज खान, आफिया खान, आयत खान पैदा हुए। बड़ी लड़की सूआलहा खान की बीमारी की वजह से मृत्यु हो गई।


पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुछ दिन बाद मेरे पति के चाल चलन व बातचीत में बदलाव नज़र आने लगा। मेरे पति सहित ससुराल वालों द्वारा कारोबार करने के नाम पर मुझसे दहेज के रूप में ₹50 लाख रुपए और एक स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग की जाने लगी। जब मैंने अपने पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होना बताया तो ससुराल वालों द्वारा मेरे साथ मारपीट और मेरा उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। इस बीच मेरे पति ने एक कश्मीरी लड़की के साथ अवैध संबंध बना लिया और उससे निकाह कर लिया। जब मैंने इसका विरोध किया तो ससुराल वालों ने मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया। मैं दिल्ली में अपने बच्चों के साथ सड़कों पर भटकती रही। जब मेरे पिता को इस घटना की जानकारी हुई तो वह दिल्ली आकर 6 जून को मुझे आँवक आजमगढ़ मायके लेकर आए। 8 जून को एक अज्ञात नंबर से मेरे पति द्वारा मुझको फोन करके तीन तलाक दे दिया गया। परेशान हाल पीड़िता ने रानी की सराय थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Saturday, 17 June 2023

आजमगढ़ सिधारी कुएं में मिली नवजात बच्ची स्थिति खतरे से बाहर, चर्चाओं का बाजार गर्म


 आजमगढ़ सिधारी कुएं में मिली नवजात बच्ची


स्थिति खतरे से बाहर, चर्चाओं का बाजार गर्म


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सिधारी थाना क्षेत्र के पैकौली उसरा गांव के सीवान में शनिवार की सुबह एक कुएं में नवजात बच्ची मिली। जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। 


ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिधारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को महिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। कुएं में मिली नवजात को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

लखनऊ आईपीएस अनिरुद्ध सिंह की खुल गई पोल जांच में दोषी पाए गए; अब होगा एक्शन


 लखनऊ आईपीएस अनिरुद्ध सिंह की खुल गई पोल


जांच में दोषी पाए गए; अब होगा एक्शन


लखनऊ वाराणसी में तैनाती के दौरान स्कूल संचालक से वीडियो कॉल के जरिए 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपी आईपीएस अनिरुद्ध सिंह आरंभिक जांच में दोषी पाए गए हैं। उनके खिलाफ गृह विभाग ने विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। विभागीय जांच के लिए जांच अधिकारी की भी नियुक्ति कर दी गई है। बता दें कि इसके पहले एडीजी स्तर के दो अधिकारियों ने अनिरुद्ध सिंह की जांच की थी लेकिन उन्हें क्लीनचिट दे दी थी।

वाराणसी में तैनाती के दौरान अनिरुद्ध सिंह ने वहां के स्कूल संचालक से 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। मार्च में अनिरुद्ध सिंह का रिश्वत मांगते हुए वीडियो वायरल कर दिया गया था। प्रमुख सचिव गृह के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय ने मामले की जांच वाराणसी के कमिश्नर को सुपुर्द की थी।


वाराणसी में स्कूल संचालक से 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में वाराणसी के कमिश्नर ने जांच वहां के डीआईजी क्राइम संतोष कुमार सिंह को सुपुर्द की थी। इस मामले में आईपीएस अनिरुद्ध सिंह दोषी पाए गए हैं। उनके खिलाफ डीजीपी मुख्यालय ने वृहद दंड की संस्तुति करते हुए जांच रिपोर्ट गृह विभाग को भेज दी थी।


प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने कहा कि अनिरुद्ध सिंह आरंभिक जांच में दोषी पाए गए हैं। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। शासन उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के लिए पर्याप्त सुबूत हैं।


अनिरुद्ध ने आरंभिक जांच के दौरान खुद को बचाने का प्रयास किया था। उनके खिलाफ दो एडीजी स्तर के अधिकारियों ने जांच की थी लेकिन उन्हें क्लीनचिट दे दी गई थी। इसके बाद वीडिया वायरल होने पर शासन ने जांच के आदेश दिए और उन्हें दोषी पाया गया। अनिरुद्ध फिलहाल सीबीसीआईडी में तैनात हैं। विवाद होने के बाद शासन ने उनकी पत्नी को वाराणसी से हटाकर कानपुर में तैनात कर दिया था।


बताया जा रहा है कि रिश्वत मांगने का यह मामला तब का है जब अनिरुद्ध सिंह वाराणसी के चैतगंज में एएसपी के पद पर तैनात थे। उस समय सनबीम स्कूल एक बच्ची से रेप का मामला सामने आया था। अनिरुद्ध सिंह ने तब सफाई दी थी कि इस मामले में आरोपी पक्ष द्वारा लगातार प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी। उसे ट्रैप करने के लिए ही ये पूरी बातचीत की गई थी। अनिरुद्ध का कहना है कि तब ये सारी बातें उच्चाधिकारियों की जानकारी में थीं। वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान अनिरुद्ध सिंह ने 20 लाख रुपए की घूस मांगी थी।

बरेली महिला दरोगा पर चढ़ा इश्क का बुखार ड्राइवर को दे बैठी दिल, एसडीएम के यहां कोर्ट मैरिज के लिए किया आवेदन


 बरेली महिला दरोगा पर चढ़ा इश्क का बुखार


ड्राइवर को दे बैठी दिल, एसडीएम के यहां कोर्ट मैरिज के लिए किया आवेदन


उत्तर प्रदेश बरेली में शहर के एक थाने में तैनात महिला दरोगा मुस्लिम युवक के प्रेम में पड़ गई। दोनों ने एसडीएम सदर के यहां कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन किया तो इस पर बखेड़ा हो गया। महिला दरोगा के भाई ने इसे लव जेहाद बताकर कोर्ट मैरिज पर आपत्ति लगा दी है।


मिली जानकारी के अनुसार महिला दरोगा मेरठ में थाना किला परी क्षेत्र की है और इन दिनों शहर के एक थाने में तैनात है। कुछ समय पहले वह थाना बहेड़ी में तैनात थी और उसी दौरान वहां रहने वाले दूसरे समुदाय युवक के संपर्क में आ गई। युवक ड्राइवर है। दोनों में प्रेम संबंध हो गए और फिर कुछ समय पहले महिला दरोगा की तैनाती शहर के एक थाने में हो गई।


मगर दोनों के बीच संबंध बने रहे और 18 मई को दोनों ने कोर्ट मैरिज करने के लिए एसडीएम सदर प्रत्यूष पांडेय के यहां आवेदन कर दिया। आवेदन के बाद दोनों के परिवारों को नोटिस भेजकर आपत्ति मांगी गई तो इस पर खलबली मच गई। शुक्रवार को महिला दरोगा के परिवार के कई लोग बरेली पहुंच गए और उनके भाई ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर इस शादी पर आपत्ति जता दी है।


अपनी आपत्ति में महिला दरोगा के भाई ने कहा है कि उनकी बहन का पिछले एक साल से मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। इसका फायदा उठाकर दूसरे समुदाय के युवक ने लव जेहाद के तहत उनकी बहन को फंसा लिया और विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने इस पर रोक लगाने की मांग की है।