Sunday, 26 March 2023

आजमगढ़ सोमवार को सिधारी स्थित राहुल प्रेक्षागृह में अमर उजाला काव्य कैफे का आयोजन है।


 आजमगढ़ सोमवार को सिधारी स्थित राहुल प्रेक्षागृह में अमर उजाला काव्य कैफे का आयोजन है। 


सभी साथी अपने साथ कुछ लोगों को लेकर अनिवार्य रूप से कार्यक्रम में पहुंचे। आप सबकी उपस्थिति प्रा‌र्थनीय है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा की नई टीम का एलान सरकार में मौजूद 4 मंत्रियों को संगठन से किया गया अलग सहजानंद बने गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष, नीलम सोनकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, देखें सूची


 उत्तर प्रदेश में भाजपा की नई टीम का एलान


सरकार में मौजूद 4 मंत्रियों को संगठन से किया गया अलग


सहजानंद बने गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष, नीलम सोनकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, देखें सूची


लखनऊ प्रदेश भाजपा की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शनिवार को पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। चौधरी की नई टीम में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को साधा गया है। 45 सदस्यीय टीम में जहां 18 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, वहीं सात लोगों को महामंत्री और 16 लोगों को मंत्री बनाया गया है। प्रदेश की नई टीम में कई पदधिकारियों को दोबारा संगठन में काम करने का मौका दिया गया है।


नई टीम में पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कांता कर्दम, संतोष सिंह, सलिल विश्नोई, सुरेन्द्र नागर, सत्यपाल सैनी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, बृज बहादुर, सुनीता दयाल, दिनेश कुमार शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, पदमसेन चौधरी, मोहित बेनीवाल, डॉ. धमेंन्द्र सिंह, देवेश कुमार कोरी व त्रियंबक त्रिपाठी को प्रदेश संगठन में उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार गोविंद नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्या, अनूप गुप्ता, प्रियंका सिंह रावत, संजय राय, सुभाष युदवंश और राम प्रताप सिंह चौहान को महामंत्री बनाया गया है। इनके अलावा शंकर गिरी, डॉ. चन्द्रमोहन सिंह, मीना चौबे, अंजुला सिंह माहौर, विजय शिवहरे, शंकर लोधी, शंकुतला चौहान, अनामिका चौधरी, पूनम बजाज, अर्चना मिश्रा, अमित बाल्मिकी, बसंत त्यगी, शिवभूषण सिंह, सुरेश पासी, अभिजात मिश्रा और डीपी भारती को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।


वहीं, मनीष कपूर को लगातार दूसरी बार कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि संजीव अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष और भारत दीक्षित को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। ओमप्रकाश श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ एवं विभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।


छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी नियुक्ति- प्रदेश संगठन में पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष ने छह क्षेत्रीय अध्यक्षों के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं। इनमें कमलेश मिश्रा को अवध क्षेत्र तो दिलीप पटेल को काशी क्षेत्र और शहजानंद राय को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रकाश पाल को कानपुर-बुंदेलखंड, द्रुवविजय सिंह शाक्य को ब्रज और सतेन्द्र सिसोदिया को पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय नियुक्त किया गया है। सरकार में मौजूद चार मंत्रियों को संगठन से अलग कर दिया है। भाजपा की संगठन लिस्ट में जातीय समीकरण पर जोर दिया गया है। छह में से तीन क्षेत्रीय अध्यक्ष ओबीसी से आते हैं।

Saturday, 25 March 2023

आजमगढ़ अतरौलिया आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले 3 सूदखोर गिरफ्तार आरोपियों के आतंक से परेशान व्यवसायी ने लगा ली थी फांसी


 आजमगढ़ अतरौलिया आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले 3 सूदखोर गिरफ्तार


आरोपियों के आतंक से परेशान व्यवसायी ने लगा ली थी फांसी



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सूदखोरों के आतंक से मुक्ति पाने का कोई रास्ता न मिलने पर अतरौलिया कस्बा निवासी व्यवसायी 45 वर्षीय अशोक बर्नवाल ने बीते वर्ष 19 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। इस मामले में मृतक पक्ष की ओर से आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।


 पुलिस विवेचना में इस बात की जानकारी मिली कि मृतक अशोक बर्नवाल ने कस्बे के रहने वाले विनोद कुमार सोनकर पुत्र मोहन लाल सोनकर,इसी क्षेत्र के भोराजपुर कला ग्राम निवासी शिवबचन यादव पुत्र स्व० रामप्रताप यादव तथा ईटायल भवानीपुर ग्राम निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ पप्पू पुत्र स्व० संतदेव सिंह से काफी रकम ब्याज पर लिया था। ब्याज की रकम का भुगतान कर पाने में असमर्थता जताने पर सूदखोरों ने मृतक अशोक पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।


 इनके आतंक से परेशान अशोक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

आजमगढ़ निजामाबाद अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की डीह स्थान पर लगी मूर्ति कई हिस्से गायब, आक्रोशित हो उठे ग्रामीण


 आजमगढ़ निजामाबाद अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की डीह स्थान पर लगी मूर्ति


कई हिस्से गायब, आक्रोशित हो उठे ग्रामीण


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ निजामाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर गांव में शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने डीह स्थान पर लगी मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह ग्रामीणों ने मूर्तियों को टूटा देखा तो आक्रोशित हो उठे। सूचना पर निजामाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। प्रधान ने घटना के बाबत पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है।


निकामुद्दीनपुर गांव के डीह स्थान पर मां काली व डीह बाबा की मूर्तियां स्थापित थी। इस स्थान पर प्रतिदिन गांव के लोग पूजा पाठ करते थे। शुक्रवार की देर रात अराजक तत्वों ने मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया और मूर्तियों के कुछ हिस्सों को गायब तक कर दिया। वहीं कुछ हिस्सा डीह स्थान के सामने कूछ दूरी पर गेहूं के खेत से बरामद किया गया। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित नजर आए। 


सूचना पर निजामाबाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। घटना के बाबत ग्राम प्रधान परमात्मा चौरसिया ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है। इंस्पेक्टर अशोक दत्त त्रिपाठी ने कहा कि जल्द ही मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने वाले को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आगरा चकबंदी अधिकारी की संपत्ति देख उड़े होश लाखों का नहीं करोड़ों का किया खेल


 आगरा चकबंदी अधिकारी की संपत्ति देख उड़े होश


लाखों का नहीं करोड़ों का किया खेल


आगरा, अलीगढ़ की खैर तहसील के तत्कालीन चकबंदी अधिकारी वीरेंद्र प्रकाश सिद्धार्थ भ्रष्टाचार के आरोप में फंस गए हैं। आगरा सेक्टर के विजिलेंस थाने में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित अन्य धारा में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि वह लोकसेवक के पद पर रहते हुए कॉलेज और स्कूल की प्रबंध समिति के विभिन्न पद पर तैनात रहे। उन्होंने आय से अधिक 3.85 करोड़ की संपत्ति का अर्जन और व्यय किया। केस में विजिलेंस विवेचना कर रही है। वीरेंद्र प्रकाश सिद्धार्थ कासगंज के थाना सहावर क्षेत्र के रहने वाले हैं। वो वर्ष 2006 से 2009 के बीच अलीगढ़ स्थित तहसील खैर में चकबंदी अधिकारी थे। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। शासन में शिकायतें की गईं। उनके खिलाफ शासन ने वर्ष 2017 में खुली जांच के आदेश किए थे। इस पर विजिलेंस ने वर्ष 2022 में आख्या शासन को भेजी।


जांच में पता चला कि वीरेंद्र प्रकाश सिद्धार्थ चकबंदी अधिकारी रहते हुए कासगंज के ऋषिकांत महाविद्यालय और एडी पब्लिक स्कूल जूनियर हाईस्कूल, सहावर को संचालित करने वाली सोसाइटी के प्रबंधक, अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष के पद पर रहे। लोकसेवक रहते हुए व्यापार किया। उन्होंने आय के वैध स्रोतों से 2.20 करोड़ रुपये की आय की, जबकि संपत्ति और भरण पोषण पर 6.06 करोड़ रुपये खर्च किए।


 उन्होंने अपनी आय से अधिक 3.85 करोड़ रुपये अधिक खर्च किए। इस संबंध में वीरेंद्र प्रकाश से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन वो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। मामले में सतर्कता अधिष्ठान आगरा सेक्टर के निरीक्षक सत्यपाल सिंह ने शुक्रवार को आईपीसी की धारा 168 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मामला दर्ज कराया है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ महराजगंज युवती से परिचय पूछना गुजरा नागवार, उतार दिया मौत के घाट महिला शिक्षामित्र पर लगाया हत्या का आरोप


 आजमगढ़ महराजगंज युवती से परिचय पूछना गुजरा नागवार, उतार दिया मौत के घाट


महिला शिक्षामित्र पर लगाया हत्या का आरोप


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ महराजगंज थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में एक युवक द्वारा खेत के पास मुंह बांधकर टहल रही युवती से परिचय पूछना उसे इस कदर नागवार गुजरा कि युवती व उसके परिजनों ने युवक को मारा-पीटा तथा विषाक्त पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतार दिया।


उक्त गांव निवासी राज सिंह उर्फ सानू उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र संजय सिंह शुक्रवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे अपने खेत की निगरानी करने के लिए गया था खेत के पास एक युवती मुंह बांधकर टहल रही थी, जिससे उसने परिचय पूछा तो उसे इस कदर नागवार गुजरा कि उसने मौके पर अपने स्वजनों को बुला लिया जिन्होंने युवक को मारा पीटा तथा विषाक्त पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद युवक के स्वजन ग्रामीणों के सहयोग से उसे चिकित्सक के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । युवक के पिता ने गांव की ही एक महिला शिक्षामित्र पर उक्त आरोप लगाते हुए शिक्षामित्र उसकी दो बेटियों व एक बेटे सहित चार के विरुद्ध स्थानीय थाने पर नामजद प्रार्थना पत्र दिया है।


 मृत युवक के पिता कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करते हैं तथा परिवार सहित वही रहते हैं। युवक कोलकाता में ही बीटेक की पढ़ाई करता था किंतु उसका सेना में भर्ती होने का शौक था । जिसकी तैयारी के लिए पिछले लगभग 4 माह से पैतृक गांव में दादा रामनयन सिंह के पास रहता था। शनिवार की सुबह घर पहुंचे माता-पिता का करुण-क्रंदन हर किसी को विचलित कर दे रहा था। मृतक दो भाइयों में बड़ा व अविवाहित था।


घटना की सूचना पर शुक्रवार की शाम से ही गांव में स्थानीय सहित रौनापार, बिलरियागंज आदि थानों की पुलिस तैनात रही। क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ल भी मौके पर मौजूद थे पिता के घर पहुंचने के बाद विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी कमलकांत वर्मा ने कहा कि प्रार्थना पत्र के अनुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मामले की विवेचना की जा रही है ।

आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य की अनूठी पहल समस्याओं के समाधान हेतु जारी किये गये 38 चौकी प्रभारियों के CUG नंबर सभी काल को रिसीव कर जनता की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने का दिया निर्देश


 आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य की अनूठी पहल


समस्याओं के समाधान हेतु जारी किये गये 38 चौकी प्रभारियों के CUG नंबर


सभी काल को रिसीव कर जनता की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने का दिया निर्देश


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के क्रम में आज एक अनूठी पहल करते हुए जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए एक बड़ा कदम उठाया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के 38 पुलिस चौकी प्रभारियों को CUG नम्बर आवंटित किया गया है। उपरोक्त नंबरों पर वाट्सएप भी चालू रहेगा।


पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि CUG नंबर पर आने वाले सभी काल को रिसीव कर जनता की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करें।


आवंटित नंबर इस प्रकार हैं:-

बदरका 6390911349

बलरामपुर 6390911350

एलवल 6390911351

पहाड़पुर 6390911352

रोडवेज 6390911353 

सिविल लाइन 6390911354

ब्रह्मस्थान 6390911355

कचहरी 6390911356

मूसेपुर 6390911357

जेल चौकी 6390911358

कस्बा मुबारकपुर 6390911359

सठियाँव 6390911360

लोहरा 6390911361

बनकट 6390911362

महिला चौकी मुबारकपुर 6390911363

चक्रपानपुर 6390911364

गोसाईं की बाजार 6390911365

गंभीरपुर चौकी 6390911366

फरिहा 6390911367

रशीदगंज 6390911368

पल्हना 6390911369

लालगंज 6390911370

ठेकमा 6390911371

रासेपुर 6390911372

पकड़ी 6390911373

बोगारिया 6390911374

सिंहपुर 6390911375

इमलिया 6390911376

लाटघाट 6390911377

अजमतगढ़ 6390911378

महुला 6390911379

बडसरा खालसा 6390911380

बुढनपुर 6390911381

माहुल 6390911382

सेमरी 6390911383

अम्बारी 6390911384

मार्टिनगंज 6390911385

मित्तूपुर 6390911386