Thursday, 26 January 2023

आजमगढ़ जे डाॅन वास्को स्कूल खोजापुर के प्रांगण में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया


 आजमगढ़ जे डाॅन वास्को स्कूल खोजापुर के प्रांगण में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जे डाॅन वास्को स्कूल खोजापुर के परिसर में प्रबंधक राम प्रकाश राय उर्फ ‘बब्लू राय‘ की उपस्थिति में वरिष्ठ सदस्य जितेन्द्र बहादुर राय,  हितेन्द्र बहादुर राय, प्रमोद कुमार राय, अध्यक्ष छोटेलाल यादव , छेदीलाल यादव ,आलोक कुमार राय उर्फ ‘मन्टू राय‘, मुन्ना यादव, रामराज यादव, राकेश राय, राम प्रकाश सिंह, अनेक सदस्यगणों, अतिथियों, अभिभावकों, अध्यापकों एवं बच्चों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।


प्रधानाचार्य संतोष कुमार यादव के निर्देषन में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण एवं नाटक का आयोजन किया गया। और बच्चों के साथ-साथ सभी उपस्थितगण ने गणतंत्र दिवस को जे डाॅन वास्को स्कूल के परिसर में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया।


मेहमूदा बेगम, शुभम शुक्ला, अंकिता उपाध्याय एवं सभी अध्यापकगण ने हर्साेल्लास के साथ सहभागिता लिया। 


इस अवसर पर प्रबंधक राम प्रकाश राय उर्फ ‘बब्लू राय‘ द्वारा यह सुनिष्चित किया गया कि इस ग्रामीण क्षेत्र में एक दूसरे के साथ मिलजुल कर षिक्षा को और अग्रसरित किया जायेगा।


 कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य संतोष कुमार यादव के द्वारा सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


आजमगढ़ से अमित खरवार की रिपोर्ट।

.


 .

कुशीनगर कमरे में मिला सिपाही की पत्नी का शव 2 महीने पहले की थी लव मैरिज


 कुशीनगर कमरे में मिला सिपाही की पत्नी का शव


2 महीने पहले की थी लव मैरिज


कुशीनगर में कसया थाना क्षेत्र में बंद कमरे में सिपाही की पत्नी का शव मिला। बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजे का ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला। वहीं फारेसिंक टीम के साथ एएसपी रितेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के परिजनों ने सिपाही पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मंसाछापर, मंगरूआ की रहने वाली सोनी (22) की शादी दो माह पूर्व जटहा बाजार थाने में तैनात कांस्टेबल रोशन रॉय से हुई। दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। करीब दो माह पूर्व मामला एसपी के पास पहुंचा तो उन्होंने सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद ‌कांस्टेबल ने सोनी से शादी कर कसया थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव में मकान किराए पर लेकर रहने लगा।

बुधवार शाम बाहर से ताला बंद कमरे से तेज दुर्गंध उठने पर लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर देखा तो कंबल में लिपटा सोनी का शव पड़ा था। पुलिस ने कांस्टेबल के मोबाइल पर फोन किया तो वह स्वीच ऑफ बताने लगा। युवती के मायके वालों को सूचना दी गई। रोती-बिलखती पहुंची सोनी की मां और बहन ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या करके कांस्टेबल भाग गया है। मां और बहन ने बताया कि शादी के बाद से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।


सिपाही कसया में पोस्टिंग के दौरान युवती से संपर्क में आया था। इसके बाद दोनों लिव इन में रहने लगे। लेकिन बाद में सिपाही ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया और कसया से जटहा थाने में अपना ट्रांसफर करा लिया, जिसके बाद एसपी से युवती ने न्याय की गुहार लगाई। दो महीने पहले एसपी की पहल पर दोनों ने मंदिर में शादी की। मृतका की बहन ने बताया कि 17 तारीख को सोनी से आखिरी बार बात हुई थी।


एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि शव एक सप्ताह पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की पुष्टि होगी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी कांस्टेबल का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ बता रहा है। उसकी तलाश कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।

Wednesday, 25 January 2023

आजमगढ़ मेहनाजपुर मर्डर केस में मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ था घायल


 आजमगढ़ मेहनाजपुर मर्डर केस में मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार


एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ था घायल



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मेहनाजपुर बाजार स्थित दक्षिण का पूरा इलाके में मंगलवार को दिन में आवास आवंटन प्रक्रिया में पात्र अभ्यर्थियों के सत्यापन हेतु बुलाई गई बैठक में दो पक्षों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में एक युवक की मौत तथा दो लोगों के घायल हो जाने की घटना के मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान शिवशंकर सिंह उर्फ घूरे समेत तीन लोग गिरफ्तार कर लिए गए। पकड़े गए लोगों में एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। वहीं मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को पुलिस ने सिधारी थाना क्षेत्र में शारदा चौराहे के समीप गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल भी बरामद कर लिया है।


गौरतलब है कि मंगलवार को दिन में मेहनाजपुर ग्राम पंचायत के दक्षिण पूरा में आवास आवंटन प्रक्रिया में पात्र अभ्यर्थियों के सत्यापन एवं चयन किए जाने के लिए पंचायत सभागार में खुली बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान पंचायत में पूर्व प्रधान शिवशंकर सिंह उर्फ घूरे तथा वर्तमान प्रधान प्रदीप सिंह उर्फ भीम अपने -अपने समर्थकों का नाम सूची में दर्ज कराने के लिए वहां पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया और मारपीट ने हिंसक रूप धारण कर लिया। मौके पर हुई गोलीबारी की घटना में तरवां क्षेत्र के जामूडिह ग्राम निवासी हिमांशु सिंह उर्फ बिट्टू की मौत हो गई जबकि प्रधान प्रदीप सिंह उर्फ भीम तथा मुन्ना सिंह गोली लगने से घायल हो गए। घायलों का उपचार वाराणसी स्थित अस्पताल में चल रहा है। 


इस मामले में मृतक पक्ष की ओर से पूर्व प्रधान शिवशंकर सिंह उर्फ घूरे समेत कई लोगों को नामजद किया गया है। वारदात की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया मुकामी थानाध्यक्ष की लापरवाही उजागर होने पर एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और वहां नए थाना प्रभारी को नियुक्त कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन करने के साथ ही जिले की स्वात टीम को भी लगाया गया था। पुलिस टीमें हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश दे रही थीं। बुधवार की सुबह शहर क्षेत्र से पुलिस ने हमलावर पक्ष के जितेंद्र यादव निवासी ग्राम औड़िहार थाना सैदपुर जिला गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस घटना में प्रयुक्त असलहों की बरामदगी के लिए उसे ले गई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी ने असलहा बरामदगी के वक्त झाड़ी में छिपाए गए असलहे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने इस मामले में मुख्य आरोपी शिवशंकर सिंह उर्फ घूरे निवासी ग्राम मेहनाजपुर तथा विजय सिंह उर्फ बब्बू निवासी स्थानीय ग्राम सिधौना को सिधारी थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदा चौराहे के समीप गिरफ्तार कर लिया।


 पुलिस ने पकड़े गए लोगों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए शिवशंकर सिंह उर्फ घूरे के खिलाफ जिले के आलावा गाजीपुर व जौनपुर जिले में भी दो दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज बताए गए हैं।

आजमगढ़ फूलपुर क्षेत्र में चला गिरफ्तारी का जबरदस्त अभियान, पकड़े गए डेढ़ दर्जन वारंटी


 आजमगढ़ फूलपुर क्षेत्र में चला गिरफ्तारी का जबरदस्त अभियान, पकड़े गए डेढ़ दर्जन वारंटी



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ गणतंत्र दिवस के मौके पर आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जबरदस्त अभियान चलाया। अभियान की जद में आए डेढ़ दर्जन लोगों की गिरफ्तारी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


विभिन्न मुकदमों में अभियुक्त बनाये व्यक्ति जो न्यायालय द्वारा सुनवाई के लिए निर्धारित तारीखों पर अदालत में उपस्थित नहीं हुए। अदालत में अनुपस्थित होने के कारण वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अदालतों से जारी किए गिरफ्तारी वारन्ट के आधार पर फूलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह से गिरफ्तारी अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न मामलों में वांछित 18 वारंटियों को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें जिला मुख्यालय स्थित कोर्ट भेजा गया। इन वारंटियों को एक साथ भेजने में आ रही कठिनाई को देखते हुए थाना प्रभारी अनिल सिंह ने स्कूल बस की सहायता ली जिसमें बैठा कर सभी को जिला न्यायालय रवाना किया गया।

आजमगढ़ मेंहनाजपुर हत्याकाण्ड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल आवास आवंटन को लेकर हो रही पंचायत में गोली चलने से हुई थी एक की मौत


 आजमगढ़ मेंहनाजपुर हत्याकाण्ड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल


आवास आवंटन को लेकर हो रही पंचायत में गोली चलने से हुई थी एक की मौत



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र लाल ने बताया कि आज सुबह मेहनाजपुर पुलिस द्वारा कल मेहनाजपुर में हुई हत्या के आरोपी जितेन्द्र यादव को कचहरी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त द्वारा हत्या में प्रयुक्त किये गये असलहे की बरामदगी के लिए ले जाया गया, जहां झाड़ियों में रखे असलहे से अभियुक्त जितेन्द्र यादव ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने पुनः हिरासत में ले लिया। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।


बता दें कि तरवां विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत मेहनाजपुर ग्राम पंचायत में बनने वाले सरकारी आवास के लिए 207 आवेदन किए गए थे। इस मामले में पात्र अभ्यर्थियों का चयन करने के लिए कल 24 जनवरी 2023 मंगलवार को गांव के पंचायत भवन पर खंड विकास अधिकारी तरवां प्रियंका सिंह के निर्देश पर खुली बैठक बुलाई गई थी। दिन के करीब 12 बजे पंचायत भवन के सभागार में आयोजित बैठक में वर्तमान प्रधान पक्ष के प्रदीप सिंह उर्फ भीम सिंह व पूर्व प्रधान शिवशंकर सिंह उर्फ घूरे पक्ष के लोग भी शामिल हुए थे।


 बताते हैं कि पात्र- अपात्र लोगों के चयन को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मौके पर गोलीबारी शुरू हो गई। जिसमें 32 वर्षीय हिमांशु सिंह पुत्र बिट्टू सिंह निवासी ग्राम जामूडिह थाना क्षेत्र तरवां, स्थानीय नई बस्ती निवासी प्रदीप सिंह उर्फ भीम तथा मुन्ना सिंह गोली लगने से घायल हो गए। मौके पर मची अफरातफरी के बीच तीनों घायलों को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया जहां हिमांशु सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य दोनों घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। मामले में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा मेहनाजपुर थानाध्यक्ष को निलम्बित भी कर दिया गया।

आजमगढ़ में पठान की जबरदस्त दस्तक उठते विरोध के स्वर के बीच पुलिस पूरी तरह तैयार 26 जनवरी तक न जाए टॉकीज के पास, जाने क्यों


 आजमगढ़ में पठान की जबरदस्त दस्तक


उठते विरोध के स्वर के बीच पुलिस पूरी तरह तैयार


26 जनवरी तक न जाए टॉकीज के पास, जाने क्यों


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ विवाद और बायकॉट के बीच शाहरुख खान की फिल्म पठान की जिले में बंपर बुकिंग हुई है। 25 व 26 जनवरी को सिनेमाहाल के पांच-पांच शो के टिकट एडवांस में बुक हो गए हैं। विरोध की आशंका में सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सिनेमाहाल के संचालक भी बुधवार को रिलीज हो रही फिल्म को लेकर चौकन्ने हैं।


शहर के इकलौते सिनेमाहाल मुरली टाकिज में फिल्म बुधवार को रिलीज होगी। सिनेमा हाल में 222 लोगों के बैठने की क्षमता है। पूर्व में सिनेमा हाल चार शो ही चलता है। पठान फिल्म रिलीज  होने पर पांच शो चलेंगे। 


पहला शो सुबह 9.45 से 12.30 बजे तक चलेगा। दूसरा शो 12.30 से 3.20 बजे, तीसरा शो 3.20 से 6.15 बजे, चौथा शो 6.15 बजे से रात 9 बजे व पांचवा शो रात 9 बजे से 12 बजे तक चलेगा।


 प्रबंधक नीतीश सिंह ने बताया कि 25 व 26 जनवरी को सिनेमा हाल में पांच-पांच शो चलाए जाएंगे। दोनों दिन पांच-पांच शो के लिए एडवांस बुकिंग हो गई है। बुकिंग ऑनलाइन व आफ लाइन हुई है। इस फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह है। जिसका परीणाम रहा कि दो दिन की एडवांस बुकिंग हो गई। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम रहेगे। कोतवाल शशिकांत चौधरी ने बताया कि पुलिस नगर में चौकस रहेगी।