Wednesday, 11 May 2022

आजमगढ़ में बोले अखिलेश, चिन्हित करके चलाया जा रहा सरकार का बुलडोजर सीएम योगी पर बोला हमला - जब ललितपुर में मुख्यमंत्री रामराज्य की बात कर रहे थे उससे पूर्व थाने में हुआ था रेप


 आजमगढ़ में बोले अखिलेश, चिन्हित करके चलाया जा रहा सरकार का बुलडोजर


सीएम योगी पर बोला हमला - जब ललितपुर में मुख्यमंत्री रामराज्य की बात कर रहे थे उससे पूर्व थाने में हुआ था रेप




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले के दौरे पर आए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सपा सुप्रीमो ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है जो भी लोग भाजपा के खिलाफ हैं, उनके विरूद्ध मुकदमें दर्ज कराए जा रहे हैं। अखिलेश यादव सपा विधायक दारा सिंह चौहान के पैतृक आवास गेलवारा में दारा सिंह की मां को श्रद्धांजलि देने आए थे।



 किसान सम्मान निधि में जांच के सवाल पर अखिलेश यादव का कहना है कि सरकार ने जब किसान सम्मान निधि का फैसला लिया था तो इनके पास बजट नहीं था। यह लोग इस योजना का लाभ सभी किसानों को देना भी नहीं चाहते हैं।



सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार बुलडोजर से डराना चाहती है। सरकार का यह बुलडोजर चिन्हित करके चलाया जा रहा है। जिले के अशरफिया यूनिवर्सिटी जो कि बहुत पुरानी है उस पर भी बुलडोजर चलाया जाना गलत है।



 कानपुर की घटना का जिक्र करते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर में एक गरीब काम करने गया जब वह वापस घर लौटा तो घर ही गायब था। ऐसे में समझा जा सकता है कि यह सरकार किस तरह से बुलडोजर चला रही है।



सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा गैरकानूनी घर भाजपा के नेताओं के बने हैं। भाजपा अपने घरों पर कब बुलडोजर चलाएगी। 



अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार यह क्यों भूल जाती है कि देश संविधान से चलता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब ललितपुर में मुख्यमंत्री रामराज्य की बात कर रहे थे उससे पूर्व थाने में रेप हुआ था। ऐसे में इन थानों पर बुलडोजर कब चलेगा।



 भाजपा के लोगों से न्याय की उम्मीद नहीं हैं, यहां पर न्याय मांगने पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। आजमगढ़ उपचुनाव में प्रत्याशी के सवाल पर कहा कि पार्टी के लोगों के साथ बैठ कर विचार किया जाएगा। राज ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बयान पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा के लोग जानते हैं कि कौन  से विवाद को स्पांसर करना है और किस विवाद को फाइनेंस।



 वाराणसी में ज्ञापवापी मामले पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग समाज में खाई पैदा करने का काम कर रहे हैं।

हरदोई विकास भवन के बाहर शिक्षकों ने लहराया असलहा, 4 निलंबित


 हरदोई विकास भवन के बाहर शिक्षकों ने लहराया असलहा, 4 निलंबित




उत्तर प्रदेश हरदोई में शिक्षक नेताओं द्वारा विकास भवन में बैठक के बाद बाहर आकर आपस में गाली गलौज मारपीट करने व असलहे लहराने के मामले में डीएम अविनाश कुमार के निर्देश पर बीएसए ने बड़ी कार्यवाई की है और शिक्षक नेताओं सहित चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।



 बीएसए ने निलंबित सभी शिक्षकों को उनके पदस्थापित विद्यालय से सम्बद्ध किया है और दो बीईओ को मामले की जांच सौंपी है।



बीती 4 मई को दोनों गुटों में गाली गलौज मारपीट के साथ असलहे लहराए थे। दोनों पक्षों की शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज है। 



बीएसए वीपी सिंह ने बताया कि डीएम अविनाश कुमार के निर्देश पर प्रधानाचार्य शिवशंकर, अक्षत पांडेय, महेद्र प्रताप सिंह, आलोक मिश्रा, को निलंबित कर दिया है।




बीएसए ने बताया कि निलंबित सभी शिक्षकों को उनके पद स्थापित विद्यालय से सम्बद्ध किया है। इस मामले में बीईओ सांडी राजेश कुमार व बीईओ बावन आईपी सिंह को जांच सौंपी है। 



दरअसल 4 मई को विकास भवन में बैठक थी जिसके बाद दोनों गुटों ने बाहर आकर आपस में गाली गलौज मारपीट के साथ असलहे लहराए थे। इस मामले में दोनों पक्षों की शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज है।

बांदा दरोगा ने शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल के साथ किया रेप इसके बाद हो गया फरार और कर ली दूसरी शादी पीड़ित महिला कांस्टेबल के तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज आरोपी दरोगा था फरार अब दरोगा ने 70 दिन बाद खुद कोर्ट में जाकर किया सरेंडर कोर्ट ने आरोपी दरोगा को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल


 बांदा दरोगा ने  शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल के साथ  किया रेप  इसके बाद हो गया फरार  और कर ली दूसरी शादी 


पीड़ित महिला कांस्टेबल के तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज 



आरोपी दरोगा था  फरार अब दरोगा ने 70 दिन बाद खुद कोर्ट में जाकर किया सरेंडर  कोर्ट ने आरोपी दरोगा को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल 




उत्तर प्रदेश बांदा में पुलिस की छवि धूमिल करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक दरोगा ने शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल के साथ रेप किया। इसके बाद फरार हो गया और दूसरी शादी कर ली।



 मंगलवार को उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। ये घटना बबेरू थाना क्षेत्र की है। जहां पर तैनात दरोगा शिवाजी मौर्य पर आरोप है कि उसने अपने ही विभाग की महिला कांस्टेबल के साथ शर्मसार हरकत की। जब महिला को पता चला तो


पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस वालों की इस हरकत पर पुलिस विभाग के अधिकारी भी कुछ समय तक चुप्पी साधे रहे। मामले में लीपापोती करते रहे, लेकिन महिला कांस्टेबल ने भी आरोपी दरोगा को सजा दिलाने की ठान ली थी। इसके बाद महिला कांस्टेबल की तहरीर पर दारोगा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। दारोगा शिवाजी मौर्य ने शादी का वादा करके लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाया।

इसके बाद दरोगा का तबादला बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली में हो गया और उसी दौरान दरोगा ने शादी भी कर ली। 



महिला कांस्टेबल के मुताबिक, जब उसे यह बात पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने इसकी शिकायत की। बांदा के अपर एसपी लछमी निवास मिश्र ने बताया की एक महिला कांस्टेबल ने दरोगा पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।



तहरीर पर दरोगा पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था जिसके बाद से आरोपी दरोगा फरार था, अब दरोगा ने 70 दिन बाद खुद कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया है, कोर्ट ने आरोपी दरोगा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है ।

3 लाख किसानों से वसूली जाएगी पीएम किसान सम्‍मान निधि


 3 लाख किसानों से वसूली जाएगी पीएम किसान सम्‍मान निधि



लाभार्थी हैं तो 31 तक जरूर करा लें ये काम



उत्तर प्रदेश लखनऊ प्रदेश में पीएम किसान सम्मान निधि में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच और सत्यापन में अब तक 03 लाख 15 हजार 10 लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं। इन्हें दी गई धनराशि की वसूली कराई जाएगी। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र द्वारा सभी डीएम को इस मामले में लगातार समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं।



प्रदेश में अब तक 2.55 करोड़ किसानों को कम से कम एक बार पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल चुका है। इनमें से 6.18 लाख किसान ऐसे हैं जिनके डेटाबेस में उनकी आधार संख्या गलत दर्ज थी या आवेदन और आधार कार्ड में दर्ज नाम में भिन्नता है। ऐसे लोगों को अगली किस्त नहीं मिल सकी है। मुख्य सचिव ने कहा है कि कुछ का डेटाबेस सुधारा जा चुका है।

केंद्र सरकार द्वारा पीएम सम्मान निधि के सभी लाभार्थियों का ईकेवाईसी 31 मई तक कराने के निर्देश दिए गए हैं।



 अभी तक सिर्फ 53 फीसदी लाभार्थियों का ही ईकेवाईसी हो सका है। पीएम किसान पोर्टल या कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर किसान स्वयं भी निर्धारित शुल्क देकर ईकेवाईसी करा सकते हैं। ऐसा न होने पर उन्हें अगली किश्तें मिलने में दिक्कत होगी।



 मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम बनाकर आधार इनवेलिड, नाम मिस्मैच तथा नवीन आवेदन पत्रों का सत्यापन 30 जून तक कराएं।

Tuesday, 10 May 2022

आजमगढ़ पूर्व विधायक सीपू सिंह हत्याकांड के आरोपियों पर दोषसिद्ध प्रदेश के टॉपटेन अपराधी कुंटू सिंह सहित 9 दोषी 12 मई को अदालत सुनाएगी सजा


 आजमगढ़ पूर्व विधायक सीपू सिंह हत्याकांड के आरोपियों पर दोषसिद्ध


प्रदेश के टॉपटेन अपराधी कुंटू सिंह सहित 9 दोषी 


12 मई को अदालत सुनाएगी सजा




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद की बहुचर्चित घटनाओं में शामिल पूर्व विधायक सर्वेश सिंह ‘सीपू’ हत्याकांड मामले में सुनवाई करते हुए गैंगेस्टर कोर्ट ने प्रदेश के टापटेन अपराधियों में शुमार ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू समेत 9 आरोपियों को दोषी पाया है। सभी आरोपियों पर पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में शामिल रहने का आरोप है। अदालत इस मामले पर 12 मई को सजा सुनाएगी।



 मामले की सीबीआई जांच में 12 आरोपियों को दोषी पाए गए जिसमें एक आरोपी गिरधारी लोहार की मौत हो चुकी है। मामले में मुख्य आरोपी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू इस समय सूबे की कासगंज जेल में बंद है।



 सरकार ने यूपी के टापटेन अपराधियों में ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह का नाम शामिल किया है। इस मामले में अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता वंशगोपाल सिंह ने बताया कि मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ध्रुव कुमार सिंह कुंटूं सहित 9  आरोपियों को दोषी पाया है। इन सभी आरोपियों को 12 मई को सजा सुनाई जाएगी। 




इस मामले में कासगंज जेल में बंद कुंटू सिंह की सुनवाई वीडियो कान्फेंसिंग के माध्यम से हुई। कुंटू सिंह पर हत्या, गैंगेस्टर सहित कुल 75 गंभीर आरोप पंजीकृत हैं। पुलिस रिकार्ड में कुंटू सिंह का गिरोह डी-11के नाम से दर्ज है। एक अन्य प्रकरण में गैंगस्टर कोर्ट के विद्वान न्यायाधीश रामानंद ने बीते 31 मार्च 2022  को कुंटू सिंह सहित 9 आरोपियों को 10 साल कारावास और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर दोषसिद्ध आरोपियों को एक साल की अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी। 




गौरतलब है कि पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह कि 19 जुलाई 2013 की सुबह उनके जीयनपुर बाजार स्थित आवास के बाहर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस घटना में कुंटू सिंह का नाम प्रकाश में आया था। लंबे समय से जेल में बंद कुंटू सिंह को बीते 6 जनवरी को लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र में मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना के ब्लाक प्रमुख पति अजीत सिंह हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार माना जाता है। जिला प्रशासन अब तक कुंटू सिंह की करीब 14 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई कर चुका है।



 

जिले के एसपी अनुराग आर्य ने पूर्व विधायक सीपू सिंह हत्याकांड के बाद हुए हिंसक बवाल के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों पर 25-25 हजार रू  ईनाम घोषित किया है। 



पुलिस ने जिन आरोपियों पर इनाम घोषित कर रखा है उनमें विजय यादव, मोहम्मद रिजवान दुर्ग विजय सिंह, अभिषेक सिंह, अरविंद कश्यप शामिल हैं।



 इन सभी फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। कुंटू सिंह के सहयोगियों में शामिल विजय यादव उर्फ सचिन व रिजवान अहमद की संपत्ति जिला प्रशासन द्वारा एक माह पूर्व कुर्क की जा चुकी है। अब देखना है कि सीपू सिंह हत्याकांड में दोषी आरोपियों को अदालत क्या सजा सुनाती है।

आजमगढ़ पूर्व सांसद उमाकान्त यादव की एक करोड़ की सम्पत्ति कुर्क करने का डीएम ने दिया आदेश


 आजमगढ़ पूर्व सांसद उमाकान्त यादव की एक करोड़ की सम्पत्ति कुर्क करने का डीएम ने दिया आदेश



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ 10 मई जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज ने अभियुक्त पूर्व सांसद उमाकान्त यादव पुत्र श्रीपति यादव, निवासी चकगंज अलीशाह (सरावॉ), थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा आपराधिक कृत्यों द्वारा अनुचित ढंग से धन अर्जित करके क्रय की गयी एक करोड़ की  1,01,81,500 को कुर्क करने का आदेश दिया है।



सम्पत्ति में थाना दीदारगंज में पंजीकृत उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बन्धित अभियुक्त उमाकान्त यादव पुत्र श्रीपति यादव, निवासी चकगंज अलीशाह (सरावॉ) थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा अपराध जगत से अर्जित धनराशि से ग्राम कटार, परगना माहुल तहसील फूलुपर आजमगढ़ में स्थित गाटा सं0- 1013ग मि0 रकबा 0.017 हे 0 सम्पूर्ण, जिसकी चौहद्दी उत्तर गाटा सं0-1011, 1012 अशोक आदि, दक्षिण गाटा सं0-1014 कल्पनाथ आदि, पूरब सीमा ग्राम बिलारमऊ स्थित सड़क पोख्ता 0 से 4 मीटर, पश्चिम गाटा सं0-1013 का शेष भाग है, तथा मूल्यांकन रू0 13,60,000 मात्र है। 



ग्राम भोरमऊ, परगना माहुल, तहसील फूलुपर में स्थित गाटा सं0- 973 रकबा 0.183 हे0 अंश के अनुसार, जिसकी चौहद्दी उत्तर गाटा सं0-969 नाली, दक्षिण- गाटा सं0-974 नाली, पूरब गाटा सं0-971 मोतीलाल आदि, पश्चिम गाटा सं0-966 सेक्टर मार्ग है तथा मूल्यांकन सं0 10,06,500 मात्र है। 



ग्राम पूराकतवारू, परगना माहुल, तहसील फूलुपर, आजमगढ़ में स्थित (1) गाटा सं0 147 रकबा 0.300 हे0 सम्पूर्ण, जिसकी चौहद्दी उत्तर गाटा सं0-155 चकमार्ग, दक्षिण गाटा सं0-143 नाली, पूरब गाटा सं0-148 देवीदीन आदि, पश्चिम गाटा सं0-146 शोभनाथ आदि है तथा मूल्यांकन रू0 15,00,000 मात्र है। 



(2) गाटा सं0-99 रकबा 0.033 हे0, जिसकी चौहद्दी उत्तर गाटा सं0-100 लल्लन प्रसाद आदि, दक्षिण गाटा सं0-98 फूलचन्द आदि, पूरब गाटा सं0-86 चकमार्ग, पश्चिम गाटा सं0-97 अमरबहादुर आदि है तथा मूल्यांकन रू0 1,65,000 मात्र है। 



(3) गाटा सं0-100 रकबा 0.025 हे0, जिसकी चौहद्दी उत्तर गाटा सं0-101 चकमार्ग, दक्षिण गाटा सं0-99 लल्लन प्रसाद आदि, पूरब गाटा सं0-86 चकमार्ग, पश्चिम गाटा सं0-97 अमरबहादुर आदि है तथा मूल्यांकन रू0 1,25,000 मात्र है। 



ग्राम सरावॉ, परगना माहुल, तहसील फूलुपर आजमगढ़ में स्थित गाटा सं0-634ज रकबा 0.128 हे0 अंश के अनुसार, जिसकी चौहद्दी उत्तर- गाटा सं0 639 हरिश्चन्द आदि, दक्षिण गुवाई सरहद, पूरब गाटा सं0-664 फिरतू आदि, पश्चिम गाटा सं0-592 रामअधार है तथा मूल्यांकन रू0 4,35,200 मात्र है। 



ग्राम पलियामाफी, परगना माहुल, तहसील फूलुपर, आजमगढ़ में स्थित (1) गाटा सं0 690ग रकबा 0.011 हे0 अंश के अनुसार, जिसकी चौहद्दी उत्तर गाटा सं0-690क बंजर, दक्षिण लखनऊ बलिया मार्ग, पूरब गाटा सं0-690ख आबादी, पश्चिम गाटा सं0-690क बंजर है तथा मूल्यांकन रू0 7,70,000 मात्र है। 



(2) गाटा सं0-689ग रकबा 0.028 हे0 अंश के अनुसार, जिसकी चौहद्दी उत्तर गाटा सं0-689क पोखरी, दक्षिण लखनऊ बलिया मार्ग, पूरब गाटा सं0-690क बंजर, पश्चिम गाटा सं0-689ख आबादी है तथा मूल्यांकन रू0 19,60,000 मात्र है। 



(3) गाटा सं0 827 मि0 रकबा 0.173 हे0 अंश के अनुसार, जिसकी चौहद्दी उत्तर लखनऊ बलिया मार्ग, दक्षिण- गाटा सं0-824 लालचन्द आदि, पूरब गाटा सं0-827क आबादी, पश्चिम गाटा सं0-749 आबादी है तथा मूल्यांकन रू0 12,11,000 मात्र है। 



(4) गाटा सं0 675 मि0 रकबा 0.214 हे0 अंश के अनुसार, जिसकी चौहद्दी उत्तर गाटा सं0-674 सुबाषचन्द आदि, दक्षिण सरहद पलिया अदाई, पूरब गाटा सं0-976 अरून कुमार आदि, पश्चिम गाटा सं0-672 अशोक कुमार आदि है तथा मूल्यांकन रू0 7,70,400 मात्र हैं।



 ग्राम शाहापुर, परगना माहुल, तहसील-फूलुपर आजमगढ़ में स्थित (1) गाटा सं0- 378 रकबा 0.050 हे0 अंश के अनुसार, जिसकी चौहद्दी उत्तर- गाटा सं0-379 पारसनाथ आदि, दक्षिण भेड़िया-पलिया मार्ग, पूरब गाटा सं0-384 लल्न प्रसाद आदि, पश्चिम गाटा सं0-375, 376 रामलौट आदि है तथा मूल्यांकन रू0 2,50,000 मात्र है।



 (2) गाटा सं0 381 रकबा 0.022 हे0 अंश के अनुसार, जिसकी चौहद्दी उत्तर गाटा सं0-357 मुरली, दक्षिण गाटा सं0-383 लल्लन प्रसाद आदि, पूरब गाटा सं0-382 सीताराम, पश्चिम गाटा सं0-380 दूधनाथ है, तथा मूल्यांकन रू0 1,10,000 मात्र है। 



(3) गाटा सं0- 383 रकबा 0.046 हे0 अंश के अनुसार, जिसकी चौहद्दी उत्तर- गाटा सं0-380, 381 दूधनाथ, लल्न प्रसाद आदि, दक्षिण गाटा सं0-384 लल्लन प्रसाद आदि, पूरब- गाटा सं0-411, 413 सूरजा देवी आदि, पश्चिम गाटा सं0-379 पारसनाथ है, तथा मूल्यांकन रू0 2,30,000 मात्र है। 



(4) गाटा सं0- 415 मि0 रकबा 0.014 हे0 अंश के अनुसार, जिसकी चौहद्दी उत्तर- गाटा सं0-416 रामअजोर, दक्षिण भेड़िया-पलिया मार्ग, पूरब गाटा सं0-419 प्रेमप्रकाश आदि, पश्चिम गाटा सं0-414 योगेन्द्र आदि है, तथा मूल्यांकन रू0 70,000 मात्र है। 



ग्राम रसूलपुर जोखू, परगना माहुल, तहसील फूलुपर, आजमगढ़ में स्थित गाटा सं0- 131 रकबा 0.042 हे0 अंश के अनुसार, जिसकी चौहद्दी उत्तर गाटा सं0-131 यदुवंश, दक्षिण गाटा सं0-132 खोर, पूरब गाटा सं0-131 हरेन्द्र, पश्चिम गाटा सं0-75 आबादी है तथा मूल्यांकन रू0 2,18,400 मात्र है। 



उक्त समस्त भूखण्ड अभियुक्त उमाकान्त यादव पुत्र श्रीपति के नाम दर्ज एवं कब्जा है।



उक्त वर्णित सम्पत्तियों अभियुक्त पूर्व सांसद उमाकान्त यादव पुत्र श्रीपति यादव, निवासी चकगंज अलीशाह (सरावॉ), थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा अपने नाम आपराधिक कृत्यों द्वारा अनुचित ढंग से धन अर्जित करके क्रय की गयी है। जिस पर जिला मजिस्ट्रेट विशाल भारद्वाज ने धारा-14 (1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम-1986 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपरोक्तानुसार वर्णित सम्पत्तियों का कुल मूल्यांकन रू0 1,01,81,500 को कुर्क किए जाने का आदेश दिया है।

आजमगढ़ जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर के निकट ट्रक ने शिक्षिका को कुचला, हुई मौत स्कूल से अस्पताल डाक्टर को दिखाने ले जाते समय हुआ हादसा, पति बाल - बाल बचा


 आजमगढ़ जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर के निकट ट्रक ने शिक्षिका को कुचला, हुई मौत


स्कूल से अस्पताल डाक्टर को दिखाने ले जाते समय हुआ हादसा, पति बाल - बाल बचा




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर के निकट आज मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत हो गयी। 


घटना के समय शिक्षिका विद्यालय से अपने पति के साथ अस्पताल जा रही थी।



जानकारी के अनुसार जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी कुसुम 30 वर्ष की शादी जौनपुर जनपद के केराकत निवासी अरविंद के साथ हुई थी। वह अपने पति के साथ चक्रपानपुर में रहती थी। वह प्राइमरी विद्यालय दिलमनपुर में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत थी। 



रोज की तरह आज मंगलवार की सुबह वह विद्यालय पर ड्यूटी पर गई। विद्यालय में उसकी तबीयत खराब हो गयी। तबीयत को लेकर उसने अपने पति को सूचना दिया। पति अरविंद बाइक लेकर स्कूल पहुंचा और कुसुम को मेडिकल कालेज चक्रपानपुर लेकर चल दिया। 



वह चक्रपानपुर चौराहे के पास पहुंचा था कि ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद कुसुम बाइक से गिर गयी और ट्रक की चपेट में आ गयी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति अरविंद बाल-बाल बच गया।