Tuesday, 10 May 2022

मऊ में प्रशासन ने वसूली 19 लाख रुपए किसान सम्मान निधि इस तरह की कार्रवाई में मऊ प्रदेश का पहला जनपद


 मऊ में प्रशासन ने वसूली 19 लाख रुपए किसान सम्मान निधि



इस तरह की कार्रवाई में मऊ प्रदेश का पहला जनपद



उत्तर प्रदेश मऊ जिला कृषि विभाग ने जिले के प्रधानमंत्री किसान निधि योजना पाने वाले अपात्र किसानों से जिन्हें की पेंशन,वेतन या टैक्सपेयर हैं। उन से 19 लाख 56 हजार रूपये वापस कराया है, यह 953 किस्तों में अपात्र किसानों के खाते में भेजी गई रकम थी।



इस तरह की कार्रवाई में मऊ प्रदेश का पहला जनपद है। जिसने की प्रधानमंत्री किसान निधि सम्मान योजना का गलत तरीके से लाभ पाने वालों के साथ इस तरह से कार्रवाई की गई है और पुनः रिकवरी कर उन्हें कोष में वापस जमा कराया गया है।



उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि मऊ जिले के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दिए जाने वाले रकम को सही किसानों तक पहुंचाया जाए इसके लिए जिला प्रशासन कमर कसकर पूरी तरह से सजग और तैयार है।



 इसी के तहत पिछले 953 किस्तों में लगभग 19लाख 56हजार रुपए अपात्र किसानों के खाते में ट्रांसफर हो गए थे। ऐसी अपात्र किसानों से रिकवरी की कार्रवाई करने के मामले में मऊ यूपी में पहला जिला हो गया है।



जिसे केंद्र सरकार द्वारा लिस्ट प्राप्त होने के पश्चात उसे शॉट आउट किया गया, और संबंधित लोगों से संपर्क कर उनकी इच्छा अनुसार राजकीय कोष में दिए गए किसान सम्मान निधि को सम्मान वापस करा लिया गया है



 आगे भी छानबीन चल रही है जो भी अपात्र किसान इस सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं उन्हें इस निधि को वापस करने के लिए संपर्क किया जा रहा है।




वही गौरतलब हो कि जिले में हजारों किसान जो कि पात्र होते हुए भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए ऑफिसों कार्यालयों और जनसेवा केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं, और उनके खातों में रकम नहीं पहुंच पा रही है वही

बांदा हिस्ट्रीशीटर मुन्ना यादव के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर बंजर और तालाब की जमीन से अतिक्रमण ढहाया, 33 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं


 बांदा हिस्ट्रीशीटर मुन्ना यादव के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर


बंजर और तालाब की जमीन से अतिक्रमण ढहाया, 33 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं




उत्तर प्रदेश बांदा में हिस्ट्रीशीटर के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। मटौंध थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिवेणी के मुन्ना यादव ने तालाब और बंजर जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। सोमवार को पुलिस व प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण ध्वस्त कराया।



 हिस्ट्रीशीटर मुन्ना यादव के ऊपर 33 से ज्यादा मुक़दमे दर्ज हैं। थाना मटौंध के अलावा महोबा व कोतवाली बांदा में मामले दर्ज हैं।

मुन्ना यादव और उनके पुत्रों ने बंजर व तालाब के गाटा संख्या 987 रकवा 0.951हेक्टेयर व 981रकवा 0. 053 हेक्टेयर के लगभग 2 बीघे रकवे पर दुकान व तारवाडी करके अवैध रूप से कब्जा किया गया था। 



जिसे ध्वस्त कराने के लिए उप जिला अधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी शहर, थाना प्रभारी मटौंध व राजस्व टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। जेसीबी से अवैध रूप से बनी दुकान व तारवाडी को हटाकर कब्जा मुक्त कराया।



अभी हाल ही में प्रशासन ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी के पेट्रोल पंप के गार्ड रूम में बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया था। इसके अलावा नरैनी में भी एक अपराधी के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया गया था।

लखनऊ रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की बंदूक से खुद को मारी गोली


 लखनऊ रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की बंदूक से खुद को मारी गोली





उत्तर प्रदेश लखनऊ आशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले रिटायर सब इंस्पेक्टर राम बहादुर के छोटे बेटे आशुतोष उर्फ सूरज (22) ने रविवार रात पिता की लाइसेंसी बन्दूक से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। गोली उसके सिर से आर-पार निकल गई थी। 




उसके कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने मानसिक तनाव की वजह से ऐसा करने की बात लिखी है।




इंस्पेक्टर आशियाना दीपक पाण्डेय के मुताबिक राम बहादुर ने बताया कि रात में आशुतोष के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। इस पर सभी लोग बदहवाश से उसके कमरे के पास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर आशुतोष का खून से लथपथ शव मिला।




 पास ही में राम बहादुर की लाइसेंसी बन्दूक भी पड़ी थी। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो एक सुसाइड नोट भी मिला। परिवारीजन भी हैरान रह गये कि आशुतोष ने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया।




नीट की तैयारी कर रहा था

घर वालों ने बताया कि आशुतोष का बड़ा भाई विपिन प्रतापगढ़ में डॉक्टर है। एक बहन गरिमा फूड इंस्पेक्टर और दूसरी बहन स्टेट बैंक में कार्यरत है। आशुतोष नीट की तैयारी कर रहा था। 



उसने पिछली बार भी यह परीक्षा दी थी लेकिन सफल नहीं हो सका था।

Monday, 9 May 2022

आजमगढ़ लालगंज खुम्भा देवरी में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का सातवें दिन हवन पूजन के साथ हुआ समापन। कल 10 मई 2022 को हवन पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। जिसमें भारी संख्या में लोग भाग लेंगे।


 आजमगढ़ लालगंज खुम्भा देवरी में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का सातवें दिन हवन पूजन के साथ हुआ समापन।



कल 10 मई 2022 को हवन पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। जिसमें भारी संख्या में लोग भाग लेंगे।



 यज्ञ के आयोजन कर्ता संतोष सिंह ने कहा कि आज भागवत कथा रात्रि 9:30 बजे तक चलेगी। कल हवन पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन है‌।



 जिसमें क्षेत्र के लोगों से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की जाती है। महंत राम अखण्ड दास  महाराज ने कहा कि धर्म से ही जीवों की रक्षा होती है। धर्म विहीन व्यक्ति पशु के समान होता है। 



श्याम सुंदर पांडे चाकीडीह ने कहा कि भागवत पुराण में ज्ञान, भक्ति और वैराग्य का निरूपण हुआ है। राम अवध पांडे ने कहा कि यज्ञ से मनुष्य का सांसारिक तथा परलोक सुधरता है।



 कथावाचक शीतल जी महाराज ने कहा कि राधा कृष्ण का प्रेम शाश्वत है। जीवन की धारा ही राधा है। 



सत्यपाल महाराज ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला।



 इस अवसर पर संतोष कुमार सिंह, भूप नारायण सिंह ,अनिल सिंह, संजय सिंह, विनय सिंह, रमाशंकर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह, अजय कुमार सिंह सुधीर सिंह, श्याम सुंदर पांडे  गोपाल तिवारी ,नंदन,अखिलेश, विवेकानन्द , राज नारायण दीक्षित, रामबहादुर सिंह आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।




लालगंज से प्रशांत शुक्ला की खास रिपोर्ट

जौनपुर पहलवान हत्याकांड में एसपी की कार्रवाई, एसओ निलंबित; सीओ को हटाया


 जौनपुर पहलवान हत्याकांड में एसपी की कार्रवाई, एसओ निलंबित; सीओ को हटाया





उत्तर प्रदेश जौनपुर के धर्मापुर बाजार में अंडा खाने के विवाद में शुक्रवार को हुई पहलवान बादल यादव की हत्या के मामले में रविवार को एसपी ने एसओ गौराबादशाहपुर को निलंबित कर दिया, वहीं सीओ केराकत को हटा दिया है।



 हत्याकांड की जांच में लापरवाही सामने आने के बाद दोनों पर कार्रवाई हुई है।



धर्मापुर बाजार में अंडा की दुकान पर छह मई को को बादल यादव व अंकित यादव को तीन युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। घटना में घायल बादल की मौत हो गई जबकि अंकित को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया गया था। 



बादल की मौत के बाद उसके परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जमकर बवाल किया था।

एसपी अजय साहनी ने रविवार को बताया कि मामले की जांच में लापरवाही सामने आने पर एसओ अवध यादव को निलम्बित कर दिया गया है। 



केराकत के सीओ शुभम सिंह तोड़ का तबादला बदलापुर तहसील के लिए कर दिया। गौराबादशाहपुर में गौरव कुमार शर्मा उपाधीक्षक (प्रशिक्षणाधीन) को नया एसओ बनाया गया है।

एटा थाना मिरहची पुलिस पर पथराव,व फायरिंग कर आरोपी सपा नेता छोटे पुत्र फौजदार निवासी नगला जवाहरी को छुड़ा ले गए ग्रामीण दरोगा सहित 6 पुलिसकर्मी घायल


 एटा थाना मिरहची पुलिस पर पथराव,व  फायरिंग कर आरोपी सपा नेता छोटे पुत्र फौजदार निवासी नगला जवाहरी को छुड़ा ले गए ग्रामीण


दरोगा सहित 6 पुलिसकर्मी घायल



उत्तर प्रदेश एटा में पुलिस पर पथराव, फ़ायरिंग करते हुए ग्रामीण पॉक्सो के आरोपी सपा नेता को छुड़ा ले गए। पथराव, हमले में दरोगा सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।



 फायरिंग होती देख पुलिस ने भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी पर अन्य पुलिस बल पहुंचा। अन्य पुलिस बल के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए। मामले में दरोगा ने दस नामजद सहित पच्चीस आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।



थाना मिरहची में तैनात दरोगा देवेंद्र सिंह, हमराह सिपाही राहुल कुंतल, निखिल भाटी, आशीष चौधरी, राहुल कुमार, एक अन्य सिपाही ने शनिवार रात को गांव नगला जवाहरी में दबिश दी।


 दबिश के दौरान घर से पॉक्सो एक्ट का आरोपी छोटे पुत्र फौजदार निवासी नगला जवाहरी को पकड़ लिया। आरोपी ने चीख-पुकार मचा दी। अन्य ग्रामीण पहुंच गए। 



पुलिस को देख पथराव, फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस पर हमला करते हुए आरोपी को छुड़ा ले गए।



फायरिंग होती देख पुलिस ने भागकर अपनी जान बचाई। मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। जानकारी पर गांव में अन्य पुलिस फोर्स पहुंचा। सभी आरोपी मौके से भाग निकले।



 हमले में दरोगा देवेंद्र सिंह, पांच सिपाही घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र मिरहची में भर्ती कराया गया है। दरोगा ने दस नामजद, पंद्रह अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Sunday, 8 May 2022

आजमगढ़ सरायमीर थाने की पुलिस ने शनिवार की रात क्षेत्र के बेलहरी इमामअली गांव स्थित काली जी पोखरे के समीप एक युवक को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ा गया युवक सुभाष यादव पुत्र मंगरु उर्फ विजय बहादुर यादव स्थानीय निवासी बताया गया है।


 आजमगढ़ सरायमीर थाने की पुलिस ने शनिवार की रात क्षेत्र के बेलहरी इमामअली गांव स्थित काली जी पोखरे के समीप एक युवक को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ा गया युवक सुभाष यादव पुत्र मंगरु उर्फ विजय बहादुर यादव स्थानीय निवासी बताया गया है।